Haldwani News - Sach Kahoon Hindi

Haldwani Illegal CSC Center: हल्द्वानी में फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने वाले 8 अवैध सीएससी केंद्र सीज
Haldwani Illegal CSC Center: हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी नगर में अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने सोमवार रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की गहन जांच की गई, जिनमें से आठ केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। Haldwani Illegal CSC Center News

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि कुछ केंद्र बिना अनुमति संचालित हो रहे हैं और वहां सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर नकली प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला गंभीर पाकर अलग-अलग टीमों का गठन किया और बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया।

जांच में सामने आया कि कुछ केंद्रों के पास संचालन के वैध कागजात नहीं थे। वहीं, कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे, रेट लिस्ट और रजिस्टर जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएँ भी उपलब्ध नहीं थीं। इस अव्यवस्था और अनियमितताओं के कारण पुलिस ने आठ केंद्र बंद कर दिए और कुछ संदिग्ध दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

जांच प्रक्रिया में मजिस्ट्रेट को भी शामिल किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट आने के बाद जिन लोगों की संलिप्तता साबित होगी, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने सभी सीएससी संचालकों को चेतावनी दी है कि केंद्रों का संचालन केवल निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप ही होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। Haldwani Illegal CSC Center News

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पूर्व में भी अवैध दस्तावेज तैयार करने की शिकायतें मिलती रही हैं। इस बार प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है, ताकि लोगों को फर्जीवाड़े से बचाया जा सके और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Haldwani bus accident: खाई में पलटी स्कूल बस, बच्चों की चीख पुकार से गूँज उठी खाई
12 से ज्यादा बच्चे घायल, चालक पर लापरवाही का आरोप

Uttarakhand school bus accident: हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लालकुआं कोतवाली अंतर्गत जयपुर बीसा गांव के पास बरेली रोड पर यह हादसा उस समय हुआ जब चालक दूसरी बस को साइड देने की कोशिश कर रहा था। नियंत्रण खोने पर बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। Haldwani bus accident

बस में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और खिड़कियां तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में 12 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक और परिचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दो बसें संकरी सड़क पर आमने-सामने आईं। एक बस किनारे हटने की कोशिश में खाई में जा पलटी। हादसे के बाद अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अस्पताल तथा स्कूल की ओर दौड़ पड़े।

बस चालक लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाते हैं

ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने आरोप लगाया कि कई बार बस चालक लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे, जिनमें से दर्जनभर से अधिक घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि खाई में पानी भरा होता तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की निष्क्रियता पर भी नाराज़गी व्यक्त की। उनका कहना है कि राहत व बचाव कार्य ग्रामीणों ने स्वयं किया, जबकि प्रशासन का कोई अधिकारी समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अभिभावक और ग्रामीण स्कूल प्रबंधन से छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं। Haldwani bus accident

New Ashok Nagar Encounter: न्यू अशोक नगर में एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो बदमाश गिरफ्ता…

Haldwani News: उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
17 मदरसे सील, एक का अधिग्रहण | Haldwani News

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी

हल्द्वानी (सच कहूँ न्यूज़)। Uttarakhand News: उत्तराखंड में हल्द्वानी में अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद यह अभियान चलाया गया है। दो दिन तक चले इस अभियान में कुल 18 मदरसों पर कार्रवाई की गई। इसमें 17 मदरसों को सील कर दिया गया, जबकि एक मदरसे का अधिग्रहण किया गया। नैनीताल जिले में अब तक कुल 21 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। Haldwani News

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह अभियान अपर जिलाधिकारी (एडीएम) विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में चलाया गया। रॉय के अनुसार जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने पहले सर्वे किया था। इस सर्वे में हल्द्वानी क्षेत्र में 18 ऐसे मदरसे सामने आए, जो बिना पंजीकरण और मान्यता के अवैध रूप से चल रहे थे। रविवार को 14 और सोमवार को चार मदरसों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। एडीएम विवेक रॉय ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर एक कमेटी बनाई गई थी, जिसने अवैध मदरसों की जांच की। जिन मदरसों के पास पंजीकरण या मान्यता नहीं थी, उन्हें सील कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी जगहों पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। रॉय ने यह भी बताया कि 8 मदरसे वैध पाए गए हैं। साथ ही, अगर कोई बच्चा शिक्षा से वंचित होता है, तो उसे मान्यता प्राप्त संस्थानों में दाखिला दिलाया जाएगा। Haldwani News

यह कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और प्रशासन ने सभी जरूरी कदम उठाए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। बनभूलपुरा में फरवरी 2024 में अवैध निर्माण हटाने के दौरान हिंसा हुई थी, जिसके बाद प्रशासन इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सील किए गए मदरसों में कोई छात्र नहीं मिला, लेकिन किताबें जब्त की गईं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:– Aadhaar Card News: परिवार पहचान पत्र बनाने वाले कर्मचारियों से निशुल्क बनवाएं आधार कार्ड और अपडेशन