Jamshedpur News - Sach Kahoon Hindi

Jamshedpur Road Accident: खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री की बेटी सहित चार की मौत
Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर (सच कहूँ/एजेंसी)। सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की जान चली गई। हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की भी मौत हुई है। मृतकों में सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हादसा करीब सुबह 3 बजे हुआ। कार पश्चिम बंगाल की दिशा से जमशेदपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान मरीन ड्राइव पर सड़क किनारे खराब हालत में खड़े एक ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में फंस गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और राहत टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर की सहायता से वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर और सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

डीएसपी सीसीआर के मुताबिक, ट्रेलर बुधवार रात लगभग 10 बजे से ही खराब होने के कारण मरीन ड्राइव पर खड़ा था। तड़के तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। हादसे की खबर सामने आने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और अन्य मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए इस घटना को बेहद दुखद बताया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

शादी के लिए दबाव बना रही थी महिला, आरोपी ने हत्या कर नहर में फेंका शव, पुलिस ने दबोचा
जमशेदपुर (एजेंसी)। Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर स्थित परसुडीह थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले नहर से बरामद महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उसकी हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि महिला लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

26 जुलाई की सुबह परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह कैनाल में एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच के दौरान मृतका की पहचान जुगसलाई के बंगाली पाड़ा निवासी 45 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई। उनके पुत्र घनश्याम सिंह ने शव की पहचान की।

इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों तथा गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच की। जांच के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के छोटा बांदुआ निवासी दासमत बास्के की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि किरण देवी उस पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी।

इसी से परेशान होकर उसने उनकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को कलियाडीह कैनाल में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी, एक काला टी-शर्ट, गुलाबी रंग का बैग और बैंगनी रंग का छींटदार ट्राउजर बरामद किया है। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है।

Jamshedpur News: शादी का दबाव बना रही थी महिला, आरोपी ने हत्या कर नहर में फेंका शव, पुलिस ने दबोचा

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देगी झारखंड निवासियों को 100 करोड़ की ये सौगात
जमशेदपुर (एजेंसी)। President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 फरवरी को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। वह शहर के कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम तथा बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के एक भवन का शिलान्यास करने के बाद छात्रों से संवाद करेंगी। Jamshedpur News

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति नागपुर (महाराष्ट्र) से भारतीय वायु सेना के बीबीजे विमान से गुरुवार को दिन 11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए लगभग जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। निर्धारित राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 12:20 बजे कदमा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। वहां से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर 2:50 बजे टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचेंगी।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद वह 3:40 बजे पुनः सोनारी एयरपोर्ट पहुंचकर रांची लौटेंगी और इसके बाद जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति जमशेदपुर में जिस कदमा स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के प्रस्तावित केंद्र का भूमि पूजन करने वाली हैं, उसका निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

ट्रस्ट के प्रमुख एस के बेहरा ने बताया कि यह केंद्र धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के नैतिक और सांस्कृतिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जमशेदपुर और रांची में जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जमशेदपुर में पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थलों को पांच जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। Jamshedpur News

सुरक्षा व्यवस्था में करीब चार हजार पुलिसकर्मी और 125 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले की सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को सौंपी गई है। कारकेड में 26 वाहन शामिल रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची में भी यातायात व्यवस्था में गुरुवार को कई बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:– Jharkhand Bomb Threat: धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

जमशेदपुर से अपहृत ये युवा उद्यमी सकुशल हुए बरामद, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर हुए रिहा
Businessman Kairav ​​Gandhi Released: जमशेदपुर। शहर के प्रमुख उद्योगपति देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी को अपहरण की घटना के लगभग दो सप्ताह बाद सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है। मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे वे अपने जमशेदपुर स्थित आवास पहुंच गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें झारखंड के हजारीबाग और बिहार के गया सीमा क्षेत्र के पास से बरामद किया गया। Jamshedpur News

जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने युवक की सकुशल वापसी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करना था, जिसमें सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि अपहरण में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर पहलू की गहन पड़ताल की जा रही है।

सीएच एरिया निवासी कैरव गांधी का 13 जनवरी को दिन के समय उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वे अपनी कार से घर से निकले थे। उन्होंने परिजनों को बताया था कि वे पहले बिष्टुपुर स्थित एक बैंक जाएंगे और उसके बाद आदित्यपुर स्थित अपने प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। दोपहर तक घर न लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिवार को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की गई।

भारी फिरौती की मांग की गई थी | Jamshedpur News

कुछ समय बाद परिजनों को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें अपहरण की जानकारी देते हुए भारी फिरौती की मांग की गई। प्रारंभ में पांच करोड़ रुपये की मांग बताई गई, जो बाद में बढ़ाकर दस करोड़ रुपये तक किए जाने की सूचना सामने आई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सात विशेष जांच दल गठित किए थे। ये टीमें झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। हाल ही में राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने भी जमशेदपुर पहुंचकर जांच की प्रगति की समीक्षा की थी।

कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी रिहाई केवल पुलिस की कार्रवाई का परिणाम है या इसमें अन्य प्रयास भी शामिल रहे। पुलिस शीघ्र ही विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है। Jamshedpur News

Jamshedpur Murder: तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास ने ले ली दोस्त की जान, आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित गाढ़ाबासा में एक युवक ने तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास के चलते अपने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अजय उर्फ झंटू के रूप में हुई, जो एक हार्डवेयर स्टोर में कार्यरत था। हत्या के आरोपी संदीप कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया। Jamshedpur murder news

घटना सोमवार आधी रात के बाद हुई। पुलिस के अनुसार, संदीप ने अपने दोस्त अजय को अपने कमरे में बुलाया और उसे शराब पिलाई। देर रात नशे की स्थिति में अजय पर संदीप ने धारदार चापड़ से हमला कर दिया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

अजय की चीख सुनकर पास के लोग पहुंचे और देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है, जबकि आरोपी वहीं खड़ा था। लोगों ने तुरंत संदीप को पकड़कर गोलमुरी थाने की पुलिस को सूचना दी। घायल अजय को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया।

गोलमुरी थाना के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी संदीप ने तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के कारण यह कदम उठाया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की वास्तविक मंशा स्पष्ट हो सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और कुछ महीने पहले उसके पिता का निधन हो चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। Jamshedpur murder news

Jamshedpur Rains: भारी बारिश के चलते स्कूल छात्रावास जलमग्न, 162 बच्चे रात भर छत पर फंसे रहे
Jamshedpur Weather Update: जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवली थाना क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण एक निजी आवासीय विद्यालय का छात्रावास जलमग्न हो गया। शनिवार रात भारी वर्षा के चलते गुड़रा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे पांडरशुली गांव स्थित लव कुश इंग्लिश स्कूल का परिसर और हॉस्टल क्षेत्र जलभराव की चपेट में आ गया। इस दौरान हॉस्टल में रह रहे 162 छात्र पानी में घिर गए। Jamshedpur Rain News

जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए प्रशासन को सूचित किया। रविवार सुबह पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचलाधिकारी निकीता बाला, कोवली थाना प्रभारी धनंजय पासवान एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

बच्चों को नाव और रस्सियों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

प्रशासनिक दल ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नावों और रस्सियों की सहायता से उन्हें सतर्कता पूर्वक बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान अधिकारियों ने बच्चों का मनोबल बनाए रखने के लिए उनसे लगातार संवाद बनाए रखा। सभी बच्चों को सुरक्षित निकालने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य जांच हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

रात भर छत पर शरण लिए रहे बच्चे | Jamshedpur Rain News

हादसे के वक्त छात्रावास में सभी बच्चे सो रहे थे। जब पानी कमरे में भरने लगा तो बच्चे डर के मारे छात्रावास की छत पर चढ़कर शरण लेने को मजबूर हो गए। पूरी रात भय और चिंता के बीच बीती। सौभाग्यवश कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 29 जून के बीच पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 537.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत से 137 प्रतिशत अधिक है। आगामी चार दिनों तक जिले में सामान्य से 76 से 100 प्रतिशत अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई है। कई माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुँच चुके हैं। सभी छात्रों की स्थिति फिलहाल सामान्य और सुरक्षित बताई गई है। Jamshedpur Rain News

Uttarkashi cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से आई आपदा से हुई भारी तबाही, 8 लोग लापता

Jamshedpur: नदी में डूबे इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों के शव बरामद
जमशेदपुर। शहर के बागबेड़ा क्षेत्र में स्थित खरकाई नदी में नहाने गए आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्र हादसे का शिकार हो गए। इनमें से एक छात्र को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो अन्य की डूबने से मृत्यु हो गई। रविवार को एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों के शव बरामद किए गए। Jamshedpur News

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार का जन्मदिन था। इस अवसर पर वह अपने दो मित्रों – शुभम कुमार और शशांक के साथ नदी किनारे बागबेड़ा घाट गया था। तीनों ने वहां कुछ समय बिताया और फिर नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते समय वे तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सौभाग्यवश, वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने उन्हें डूबते हुए देखा और बांस की मदद से पार्थ कुमार को बाहर निकालने में सफल रहा। पार्थ को तत्काल सेवा सदन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उपचार कर उसकी जान बचा ली। लेकिन शुभम और शशांक को नहीं बचाया जा सका।

सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया, किंतु शनिवार को सफलता नहीं मिली। रविवार को कई घंटों के प्रयास के बाद दोनों छात्रों के शव बरामद किए गए। बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह एक दुर्घटनावश घटना प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

इस घटना से मृतकों के परिजनों में शोक और गहरा दुःख व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए बताया कि बड़ौदा घाट अत्यंत जोखिमपूर्ण है, जहाँ पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके न चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, न ही सुरक्षा की कोई व्यवस्था, जैसे कि लाइफ गार्ड की तैनाती। उल्लेखनीय है कि झारखंड में पिछले 40 दिनों में जल स्रोतों जैसे नदी, डैम, तालाबों और झरनों में 30 से अधिक लोगों की डूबने से मृत्यु हो चुकी है, जो जनसुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। Jamshedpur News

Disha Salian: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के परिवार को 5 साल बाद आज भी न्याय का …

Jamshedpur Suicide Case: कैंसर पीड़ित टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर ने उठाया ऐसा भयानक कदम! सभी स्तब्ध!
पत्नी व दो बेटियों संग एक ही परिवार के 4 सदस्यों की संदिग्ध मृत्यु

Jamshedpur Suicide Case: जमशेदपुर, झारखंड। शहर के आदित्यपुर क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधक 40 वर्षीय कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी 35 वर्षीय डॉली देवी, 15 वर्षीय पुत्री पिंकी और 7 वर्षीय पुत्री मंइयां शामिल हैं। चारों के शव एक ही कमरे में अलग-अलग फंदों से लटकते पाए गए। Jamshedpur News

घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने शुक्रवार शाम मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब रात लगभग 11 बजे मौके पर पहुँची, तो मकान का मुख्य द्वार भीतर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस घर में प्रवेश कर पाई, तब यह हृदयविदारक दृश्य सामने आया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कृष्ण कुमार कैंसर की तीसरी अवस्था से ग्रस्त थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार कैंसर की तीसरी अवस्था से ग्रस्त थे और हाल ही में मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल से लौटे थे। उन्हें नियमित रूप से कीमोथेरेपी की आवश्यकता थी, जो जमशेदपुर में भी उपलब्ध है। इलाज हेतु उन्होंने कंपनी में आवेदन भी किया था। परिजनों का कहना है कि बीमारी के कारण वे मानसिक रूप से अत्यधिक तनाव में थे। Jamshedpur News

पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार से ही परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं आया था, जिससे संदेह उत्पन्न हुआ। पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। प्राथमिक अनुमान के अनुसार यह घटना बुधवार या गुरुवार को घटी हो सकती है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता साविंद तिवारी तथा अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। साविंद तिवारी के अनुसार, वे स्वयं अपने पुत्र व पुत्रवधू के साथ मुंबई इलाज हेतु गए थे और चिकित्सकों ने कीमोथेरेपी की सलाह दी थी। स्थानीय लोग एवं पुलिस इस त्रासदी के पीछे मानसिक अवसाद को संभावित कारण मान रहे हैं, हालांकि अब तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा समस्त पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। Jamshedpur News

Rajasthan: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस पलटी, 3 की मौत

Karni Sena leader shot dead in Jamshedpur: करणी सेना के इस नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए समर्थक हुए बेकाबू
Karni Sena leader shot dead in Jamshedpur: जमशेदपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की रविवार रात अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में उनके समर्थक सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को जाम कर विरोध दर्ज कराया। यह जाम देर रात लगभग एक बजे तक जारी रहा, जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से मार्ग बहाल किया गया। Karni Sena leader News

46 वर्षीय विनय सिंह मानगो स्थित आस्था स्पेस टाउनशिप में निवासरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को वे भूमि संबंधी एक कार्य से घर से बाहर निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवारजनों ने उनकी खोजबीन आरंभ की। रात लगभग 11 बजे उनका शव एनएच-33 से करीब 500 मीटर भीतर एक सुनसान कच्ची सड़क पर झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गोली लगने के स्पष्ट चिह्न पाए गए हैं, साथ ही उनके शरीर पर कई अन्य चोटों के निशान भी देखे गए। Jharkhand News

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। वहीं से मृतक की स्कूटी, मोबाइल फोन तथा एक पिस्तौल बरामद हुई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या के बाद अपराधियों ने पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से पिस्तौल मृतक के समीप रख दी थी, क्योंकि विनय सिंह का किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों या हथियारों से कोई संबंध नहीं था। Karni Sena leader News

विनय ‘जमशेदपुर टाइल्स’ नामक एक दुकान के स्वामी थे

विनय सिंह जमशेदपुर में उलीडीह थाना क्षेत्र के निकट ‘जमशेदपुर टाइल्स’ नामक एक दुकान के स्वामी थे। साथ ही वे भूमि क्रय-विक्रय के कार्य से भी जुड़े हुए थे। कुछ माह पूर्व उन्हें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धमकी मिलने की बात भी सामने आई थी। हत्या की खबर फैलते ही करणी सेना के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक डिमना चौक तथा एनएच-33 पर एकत्र होकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में देरी होने पर लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। अंततः रात एक बजे शव एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया और इसके बाद सड़क से जाम हटाया गया। इस गंभीर मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी वचनदेव कुजूर ने बताया कि हत्या से संबंधित सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और बहुत जल्द आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। Karni Sena leader News

Uttar Pradesh Accident: यूपी में बड़ा सड़क हादसा : पांच की दर्दनाक मौत, दो गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने…