Gold News Today - Sach Kahoon Hindi

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, 3 प्रतिशत तक बढ़ी सोना-चांदी की कीमतें
MCX Gold-Silver Price: मुंबई। अमेरिका और ईरान द्वारा शांति समझौते की पुष्टि के बाद, भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं में कमी आने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के साथ ही कीमती धातुओं में भी भारी उछाल देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर अगस्त वायदा सोना अपने पिछले बंद 1,50,528 रुपए से 3,301 रुपए की भारी उछाल के साथ 1,53,829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो खबर लिखे जाने तक दिन का उच्चतम स्तर रहा। Gold-Silver Price Today

वहीं, एमसीएक्स सिल्वर जुलाई वायदा अपने पिछले बंद 2,46,186 रुपए से 5,377 रुपए की जबरदस्त तेजी के साथ 2,51,563 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 3 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 2,53,345 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

खबर लिखे जाने तक (दोपहर 12.09 बजे के करीब) एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1.48 प्रतिशत यानी 2,222 रुपए की उछाल के साथ 1,52,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, तो वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2.20 प्रतिशत यानी 5,414 रुपए की तेजी के साथ 2,51,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। Gold-Silver Price Today

वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के सुबह के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 999 प्यूरिटी वाला सोना 1,50,169 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जबकि 999 प्यूरिटी वाली चांदी की कीमत 2,51,011 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुष्टि की है कि ईरान के साथ शांति समझौता हो गया है और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा, जिससे चार महीने से चल रहे संघर्ष का अंत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग से नाकाबंदी हटा ली है, जो विश्व ऊर्जा व्यापार के लिए एक प्रमुख समुद्री मार्ग है और दोनों देशों के बीच तनाव के कारण काफी हद तक बाधित रहा था।

इस बीच, एक कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि एमसीएक्स गोल्ड फिलहाल 1.54-1.55 लाख रुपए के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के नीचे ट्रेड कर रहा है। भू-राजनीतिक तनावों में कुछ नरमी आने से सोने में मजबूती देखने को मिल रही है और कीमतों में रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। Gold-Silver Price Today

एक्सपर्ट का मानना है कि यदि सोना 1.55 लाख रुपए के स्तर के ऊपर लगातार बना रहता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है तथा भाव 1.58 लाख रुपए से 1.60 लाख रुपए के दायरे तक पहुंच सकते हैं। दूसरी ओर, यदि कीमत 1.53-1.52 लाख रुपए के सपोर्ट जोन के नीचे फिसलती है, तो सोना फिर से 1.50 लाख रुपए के स्तर तक गिर सकता है।

वहीं, एक्सपर्ट ने आगे बताया कि एमसीएक्स सिल्वर ने भी 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया। इससे बाजार की धारणा में सुधार और कीमतों में धीरे-धीरे रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि चांदी 2.54-2.55 लाख रुपए के रेजिस्टेंस जोन को पार कर लेती है, तो इसमें और तेजी आ सकती है और भाव 2.58-2.60 लाख रुपए तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, यदि कीमत 2.50 लाख के नीचे फिसलती है, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और भाव 2.42-2.40 लाख रुपए के सपोर्ट क्षेत्र तक आ सकते हैं।

एक्सपर्ट ने बताया कि निकट अवधि में चांदी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। बाजार की धारणा को और मजबूत करने के लिए कीमतों का मौजूदा रेजिस्टेंस स्तरों के ऊपर टिकना जरूरी होगा। भू-राजनीतिक घटनाक्रम, सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक बाजारों की अस्थिरता आगे भी चांदी की चाल को प्रभावित कर सकती है। Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोना हजार रुपए व चांदी दो हजार रुपए सस्ती
MCX Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली, जिससे खरीदारों और निवेशकों को कुछ राहत मिली है। सप्ताह भर के कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुओं के भाव में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की बदलती रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। Gold-Silver Price Today

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत सप्ताह के अंत तक घटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे आभूषण खरीदने वालों को राहत मिली है। चांदी के बाजार में भी कमजोरी का रुख बना रहा। सप्ताह के दौरान चांदी की कीमतों में दो हजार रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई और इसका भाव 2.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया।

हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में चांदी ने ऊंचे स्तर भी छुए थे, लेकिन बाद में बिकवाली बढ़ने से कीमतें नीचे आ गईं। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता, महंगाई संबंधी चिंताएं और ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इसके चलते कीमती धातुओं में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ा। हालांकि अल्पकालिक गिरावट के बावजूद लंबी अवधि में सोना और चांदी निवेशकों को बेहतर प्रतिफल देने वाले साधन बने हुए हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान दोनों धातुओं ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जिससे सुरक्षित निवेश की तलाश करने वाले निवेशकों का भरोसा बरकरार है। Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोना सस्ता, चांदी महंगी, वैश्विक तनाव के चलते पड़ा कीमतों पर असर
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का असर सोमवार को घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी ने मजबूती के साथ कारोबार किया। निवेशकों की नजरें वैश्विक घटनाक्रम और अमेरिका-ईरान तनाव पर बनी हुई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने के जून 2026 अनुबंध की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई। Gold-Silver Price Today

शुरुआती कारोबार में दाम नीचे फिसलते गए और सुबह के सत्र में सोना दबाव में दिखाई दिया। कारोबार के दौरान सोने ने ऊंचे और निचले दोनों स्तर दर्ज किए, लेकिन कुल मिलाकर बाजार में नरमी का रुख बना रहा। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। जुलाई 2026 अनुबंध ने बढ़त के साथ शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख बनाए रखा। हालांकि बाद में कुछ उतार-चढ़ाव भी दिखाई दिए, लेकिन बाजार में चांदी के प्रति निवेशकों की रुचि बनी रही।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर जारी राजनीतिक और आर्थिक तनाव के कारण कीमती धातुओं में अस्थिरता बढ़ी है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की ओर से क्षेत्रीय तनाव कम करने और परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता की इच्छा जताई गई थी, लेकिन दोनों देशों के बीच प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव दिखाई दिया, जबकि चांदी अपेक्षाकृत स्थिर रही।

निवेशक फिलहाल वैश्विक कूटनीतिक गतिविधियों, डॉलर की चाल और केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं। बाजार जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। Gold-Silver Price Today

अमेरिका-ईरान तनाव ने गिराई सोना-चांदी की कीमतें, इतने सस्ते हुए सोना-चांदी
मुंबई। वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच सोमवार को सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख देखने को मिला। सोना और चांदी दोनों ही गिरावट के साथ खुले और कारोबार के दौरान भी दबाव में बने रहे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का जून 2026 वायदा अनुबंध पिछले बंद भाव की तुलना में नीचे खुला। Gold-Silver Price Today

शुरुआती कारोबार में इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई और कीमतें दबाव में रहीं। दिन के शुरुआती घंटों में सोने के दाम सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होते रहे, जहां एक ओर न्यूनतम स्तर पर कमजोरी दिखाई दी, वहीं ऊपरी स्तर पर मामूली सुधार भी देखा गया। इसी प्रकार, चांदी के जुलाई 2026 वायदा अनुबंध में भी नरमी दर्ज की गई। यह पिछले बंद स्तर से नीचे खुला और दिन के शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ बना रहा। चांदी के भाव भी एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करते रहे, जिसमें निचले स्तर पर दबाव और ऊपरी स्तर पर हल्की मजबूती देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बहुमूल्य धातुओं पर दबाव बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे घरेलू बाजार पर भी इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इस गिरावट के पीछे प्रमुख कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ नामक पहल की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत हॉर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए अमेरिका ने विभिन्न देशों से सहयोग भी मांगा है। ट्रंप ने अपने वक्तव्य में कहा कि फंसे हुए जहाज और उनके कर्मचारी निर्दोष हैं और वर्तमान परिस्थितियों के कारण संकट में हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि अमेरिका उन्हें सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराएगा। साथ ही ईरान को चेतावनी भी दी गई है कि किसी भी प्रकार के खतरे की स्थिति में कड़ा जवाब दिया जाएगा। दूसरी ओर, ईरान ने भी अपने कड़े रुख के संकेत दिए हैं। हालांकि, इस घोषणा के बाद वैश्विक वित्तीय बाजारों में सकारात्मक संकेत देखने को मिले हैं, जिसका प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया, जहां शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। Gold-Silver Price Today

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, करीब इतने प्रतिशत कम हुई कीमतें
MCX Gold-Silver Price Today: मुंबई। सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब आधा प्रतिशत तक फिसल गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की शुरुआत अपने पिछले सत्र के बंद 1,51,761 रुपए के मुकाबले 1,51,167 रुपए पर हुई। सुबह 9:40 पर सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.47 प्रतिशत या 718 रुपए की कमजोरी के साथ 1,51,043 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,51,039 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,51,457 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। Gold Price Today

कच्चे तेल के दोबारा से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल जाने से महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है

वहीं, सत्र में चांदी की शुरुआत पिछले सत्र के बंद 2,41,513 रुपए के मुकाबले 2,39,200 रुपए पर हुई थी। चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.35 प्रतिशत या 842 रुपए की गिरावट के साथ 2,40,671 रुपए पर थी। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,39,200 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,41,382 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बिकवाली देखने को मिल रही है। खबर खिले जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,684 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74.81 डॉलर प्रति औंस पर थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने, यील्ड के बढ़ने और मध्य पूर्व में तनाव को लेकर अनिश्चितता के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कच्चे तेल के दोबारा से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल जाने से महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते भी सोने और चांदी पर दबाव देखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, अमेरिका के उम्मीद से बेहतर प्रारंभिक पीएमआई डेटा ने आर्थिक मजबूती को पुष्ट करते हुए और तत्काल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कम करते हुए सोने पर दबाव बढ़ाया। Gold Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में तेजी का रुख, अमेरिका-ईरान में सीजफायर का असर
मुंबई। अमेरिका-ईरान में सीजफायर बढ़ने के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम एक प्रतिशत से अधिक बढ़ गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:30 पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.01 प्रतिशत या 1,535 रुपए की तेजी के साथ 1,53,206 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,052 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,699 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। Gold-Silver Price Today

चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.74 प्रतिशत या 4,247 रुपए की बढ़त के साथ 2,48,948 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,48,717 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,49,423 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,773.21 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.99 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता में बढ़ोतरी को माना जा रहा है

सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। अमेरिका की ओर से ईरान के साथ सीजफायर की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसे कितने दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है और यह कब तक जारी रहेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में मौजूदा समय में नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर कुछ और समय तक हमले रोकने की अपील की, जिससे ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए और समय मिले। इससे ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता में इजाफा हुआ है, जिससे सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी में मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली है। Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में तेजी! इजरायल-ईरान युद्ध का असर
MCX Gold Silver Price Today: मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका–इज़रायल द्वारा ईरान के विरुद्ध संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता गहरा गई है। इसके परिणामस्वरूप निवेशकों ने सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर रुख किया, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल वायदा सोना कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी भी 3 प्रतिशत से अधिक उछलकर 2,85,978 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। Gold Silver Price Today

समाचार लिखे जाने तक सुबह लगभग 10:46 बजे, अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 4,612 रुपये (लगभग 2.85 प्रतिशत) की तेजी के साथ 1,66,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी प्रकार मार्च एक्सपायरी की चांदी 7,311 रुपये (करीब 2.66 प्रतिशत) बढ़कर 2,82,309 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

तेहरान में रणनीतिक ठिकानों पर हमलों और उसके बाद क्षेत्रीय जवाबी कार्रवाई से तनाव और गहरा गया है। बाजार को आशंका है कि यदि संघर्ष विस्तृत हुआ तो होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे ऊर्जा कीमतों में और वृद्धि संभव है। Gold Silver Price Today

कच्चे तेल की कीमतों में भी 7 प्रतिशत से अधिक वृद्धि देखी गई

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय तनाव और वैश्विक व्यापार नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता ने सोने की मांग को मजबूती दी है। डॉलर सूचकांक में 0.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे अन्य मुद्राओं में निवेश करने वालों के लिए डॉलर आधारित सोना अपेक्षाकृत महंगा हुआ। इसके बावजूद सुरक्षित निवेश की मांग ने पीली धातु को समर्थन दिया।

संघर्ष की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी 7 प्रतिशत से अधिक वृद्धि देखी गई। ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की संभावना से बाजार में जोखिम प्रबंधन की प्रवृत्ति बढ़ी है।

निवेशक अब प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विनिर्माण पीएमआई और अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़ों पर नजर रखे हुए हैं, जो आगामी दिनों में बाजार की दिशा तय कर सकते हैं। वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में लगभग 64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी, जिसका प्रमुख कारण केंद्रीय बैंकों की खरीद, विनिमय आधारित निधियों में निवेश तथा वैश्विक मौद्रिक नीति में नरमी की उम्मीद रही है।

अंतरराष्ट्रीय निवेश बैंक जेपी मॉर्गन ने अनुमान जताया है कि वर्ष 2026 के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जबकि बैंक ऑफ अमेरिका ने 6,000 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना व्यक्त की है। Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: चांदी की कीमतें औंधे मुँह गिरीं! सोना में भी 3% की गिरावट
MCX Gold Silver Price Today: नई दिल्ली। कीमती धातुओं में हालिया तेज़ उछाल के बाद गुरुवार को बाजार का रुख अचानक पलट गया। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में सोना तथा चांदी भारी दबाव में आ गए। विशेष रूप से चांदी की कीमतों में तीव्र गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी लाल निशान में फिसल गया। Gold Silver Price Today

एशियाई कारोबार के दौरान चांदी में तेज बिकवाली देखी गई और यह सत्र के दौरान दो अंकों की गिरावट के साथ नीचे आ गई। सोने में भी उल्लेखनीय कमजोरी रही। विशेषज्ञों के अनुसार, हाल में हुई ऐतिहासिक तेजी के बाद मुनाफावसूली और वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है।

5 मार्च 2026 की डिलीवरी वाली एमसीएक्स चांदी वायदा में भारी कमजोरी

घरेलू वायदा बाजार में भी गिरावट स्पष्ट रही। 5 मार्च 2026 की डिलीवरी वाली एमसीएक्स चांदी वायदा में भारी कमजोरी दर्ज की गई और यह उल्लेखनीय अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करती रही। इसी प्रकार 2 अप्रैल 2026 के सोना वायदा अनुबंध में भी गिरावट देखी गई। Gold Silver Price Today

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव एशियाई सत्र में नीचे खिसककर लगभग 73 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक आ गया, जबकि सोना भी दबाव में रहकर लगभग 4,970 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा। इससे पहले जनवरी के अंतिम सप्ताह में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के निकट पहुंचा था, किंतु उसके बाद तेज बिकवाली ने कीमतों को नीचे खींच लिया।

बाजार विश्लेषकों का मत है कि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के बावजूद दीर्घकालिक कारक अब भी सोने को समर्थन दे सकते हैं। भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की निरंतर खरीद, वैश्विक ऋण स्तर में वृद्धि, व्यापारिक अनिश्चितताएं तथा डॉलर पर निर्भरता घटाने की प्रवृत्ति जैसे तत्व 2026 तक बने रहने की संभावना है। एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में भी अनुमान व्यक्त किया गया है कि रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद भी सोना आने वाले समय में मजबूत प्रदर्शन कर सकता है।फिलहाल निवेशकों के लिए यह समय अत्यधिक सतर्कता का है, क्योंकि बाजार में अस्थिरता और वैश्विक नीतिगत संकेत कीमतों की दिशा तय कर रहे हैं। Gold Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों का एक और नया रिकॉर्ड, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं कीमतें
MCX Gold-Silver Price Today: मुंबई। वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गए। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया और यह 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। बाद में ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण भाव में हल्की नरमी भी देखी गई। Gold-Silver Price Today

चांदी ने भी तेजी का नया अध्याय लिखते हुए 3,59,800 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर छू लिया, जो अब तक का सर्वोच्च मूल्य माना जा रहा है। प्रातःकालीन सत्र में एमसीएक्स पर फरवरी वायदा अनुबंध का सोना लगभग 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,58,307 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया। वहीं मार्च वायदा चांदी में लगभग 4.84 प्रतिशत की तेजी रही और इसका भाव 3,50,896 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की मांग मजबूत | Gold-Silver Price Today

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बहुमूल्य धातुओं की मांग मजबूत बनी हुई है। वैश्विक तनाव, व्यापारिक अनिश्चितता और अमेरिका में संभावित सरकारी अवरोध की आशंकाओं ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित किया है। अमेरिकी प्रशासन की ओर से विभिन्न देशों पर आयात शुल्क बढ़ाने संबंधी संकेतों ने भी बाजार में अस्थिरता को बढ़ाया है, जिससे सोना और चांदी को सहारा मिला है।

अमेरिकी वायदा बाजार में अप्रैल डिलीवरी वाला सोना लगभग 1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,113.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास पहुंच गया। इसी दौरान डॉलर सूचकांक में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे विदेशी निवेशकों के लिए सोने की खरीद अपेक्षाकृत सस्ती हो गई। केंद्रीय बैंकों द्वारा निरंतर सोना खरीद और नरम मौद्रिक नीति की उम्मीदें भी कीमतों को समर्थन दे रही हैं। कॉमेक्स में चांदी ने भी ऊंचे स्तरों को पार कर नई तेजी दर्ज की है।

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक इस सप्ताह प्रस्तावित

इस सप्ताह फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक प्रस्तावित है। बाजार को फिलहाल ब्याज दरों में यथास्थिति की उम्मीद है, किंतु वर्ष के अंत तक दरों में कटौती की संभावनाओं ने निवेशकों की रुचि बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अनिश्चित आर्थिक वातावरण में कीमती धातुओं में निवेश का रुझान बना रह सकता है, हालांकि ऊंचे स्तरों पर आंशिक मुनाफावसूली से अस्थायी गिरावट भी संभव है।

तकनीकी दृष्टि से विश्लेषकों के अनुसार सोने को 1,57,050 से 1,55,310 रुपये के दायरे में समर्थन मिल सकता है, जबकि ऊपर की ओर 1,59,850 और 1,62,950 रुपये के स्तर बाधा बन सकते हैं। चांदी के लिए 3,38,810 और 3,22,170 रुपये समर्थन स्तर माने जा रहे हैं, जबकि 3,55,810 और 3,62,470 रुपये पर प्रतिरोध देखा जा सकता है। कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों की स्थिति में सोना 1,65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक भी पहुंच सकती है। Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी बना रहे रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड! जानें, नई कीमतों का एक और नया रिकॉर्ड
MCX Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। बुधवार को सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जहां सोने की कीमतों ने चार प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। वहीं चांदी ने भी अब तक के सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक उच्च स्तर को छू लिया। अमेरिका और यूरोप के बीच गहराते व्यापारिक तनाव तथा डॉलर में कमजोरी की आशंकाओं के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। Gold-Silver Price Today

कारोबारी सत्र के दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह मार्च वायदा की चांदी 3,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर कारोबार करती दिखी। सुबह करीब 11:50 बजे तक सोना 7,363 रुपये यानी लगभग 4.9 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,57,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी 10,499 रुपये की तेजी के साथ 3,34,171 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं ने मजबूती दिखाई

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं ने मजबूती दिखाई। कॉमेक्स पर सोने की कीमत बढ़कर 4,849 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच गई, जबकि चांदी का भाव 92.5 से 95.7 डॉलर प्रति औंस के दायरे में बना रहा। बाजार में यह तेजी उस खबर के बाद और तेज हो गई, जिसमें कहा गया कि अमेरिका फरवरी से यूरोप के आठ देशों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की तैयारी में है, जिसे जून तक बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जा सकता है। इसके जवाब में यूरोपीय देश भी अमेरिका के खिलाफ प्रतिकारात्मक कदमों पर विचार कर रहे हैं, जिससे वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। Gold-Silver Price Today

विशेषज्ञों का मानना है कि मध्यम और दीर्घ अवधि में चांदी की संभावनाएं काफी मजबूत बनी हुई हैं। आपूर्ति में कमी और औद्योगिक मांग के लगातार बढ़ने के कारण वर्ष 2026 तक चांदी की कीमत 110 से 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। एमसीएक्स पर फिलहाल 3,30,000 से 3,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर चांदी के लिए अहम माना जा रहा है, जबकि आने वाले समय में इसके 3,35,000 से 3,50,000 रुपये तक जाने की संभावना जताई जा रही है।

कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-यूरोप के बीच बढ़ते व्यापारिक टकराव, वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी, बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव और रुपये में गिरावट ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग भी सोने-चांदी की कीमतों को समर्थन दे रही है। केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद, भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई से बचाव की जरूरत और नरम मौद्रिक नीति की उम्मीदें भी कीमती धातुओं को मजबूती प्रदान कर रही हैं। Gold-Silver Price Today

Gold News: गोल्ड में क्या होता है कैरेट, ये कितने तरह के होते हैं? जानें सोने की शुद्धता व कीमत की पूरी जानकारी
मुंबई। भारत में सोना केवल आभूषणों तक सीमित धातु नहीं है, बल्कि इसे सुरक्षित निवेश और संपत्ति के भरोसेमंद साधन के रूप में भी देखा जाता है। सोना खरीदते समय अक्सर “कैरेट” शब्द का उल्लेख किया जाता है, किंतु अनेक उपभोक्ता और निवेशक इसके वास्तविक अर्थ और महत्व से अनभिज्ञ रहते हैं। सोने की गुणवत्ता, शुद्धता और मूल्य को समझने के लिए कैरेट की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। Gold News

वास्तव में, कैरेट सोने की शुद्धता को मापने की एक इकाई है। यह दर्शाता है कि किसी गहने या सिक्के में कुल धातु के अनुपात में शुद्ध सोने की मात्रा कितनी है। कैरेट की अधिकतम सीमा 24 मानी जाती है। 24 कैरेट सोना लगभग पूर्णतः शुद्ध होता है, जिसमें अन्य धातुओं की मात्रा नगण्य होती है।

व्यवहार में प्रायः चार प्रकार के कैरेट वाले सोने का उपयोग अधिक होता है। 24 कैरेट सोना सर्वाधिक शुद्ध होता है, जिसमें लगभग 99.9 प्रतिशत सोना शामिल रहता है। इसकी कोमलता अधिक होने के कारण इसका उपयोग मुख्यतः सिक्के और सोने की ईंट (बिस्किट) बनाने में किया जाता है। Gold News

वहीं 22 कैरेट सोना आभूषण निर्माण में सबसे अधिक प्रचलित है, जिसमें लगभग 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और शेष भाग में अन्य धातुएँ मिलाई जाती हैं, ताकि गहनों को मजबूती मिल सके। 18 कैरेट सोने में लगभग 75 प्रतिशत शुद्ध सोना पाया जाता है और इसका उपयोग आकर्षक व डिजाइनर आभूषणों में किया जाता है। इसके अलावा 14 कैरेट सोने में करीब 58.5 प्रतिशत सोना होता है, जो हल्के और अपेक्षाकृत कम कीमत वाले गहनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट का सीधा संबंध सोने की कीमत से होता है। जितना अधिक कैरेट, उतनी ही अधिक शुद्धता और उसी अनुपात में कीमत भी अधिक होती है। इसी कारण निवेश के उद्देश्य से लोग सामान्यतः 24 कैरेट सोना खरीदना पसंद करते हैं, जबकि आभूषणों के लिए 22 कैरेट या उससे कम शुद्धता वाला सोना अधिक उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि 24 कैरेट सोना अत्यंत नरम होता है। Gold News

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि खरीदार को कैरेट की जानकारी न हो, तो उसे कम शुद्धता वाला सोना अधिक कीमत पर बेचे जाने का खतरा रहता है। निवेश के दृष्टिकोण से भी शुद्धता का विशेष महत्व है, क्योंकि भविष्य में मूल्य निर्धारण में यही सबसे बड़ा आधार बनती है। गलत कैरेट का चयन आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।

सोने की शुद्धता की जांच के लिए हॉलमार्क को सबसे विश्वसनीय तरीका माना जाता है। भारत में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा हॉलमार्किंग की जाती है, जिसमें सोने पर कैरेट, शुद्धता प्रतिशत और अन्य पहचान चिह्न अंकित होते हैं। इसके अतिरिक्त, आभूषण की दुकानों पर उपलब्ध कैरेट मीटर से भी शुद्धता की जांच की जा सकती है, और आवश्यकता होने पर प्रयोगशाला परीक्षण का सहारा भी लिया जा सकता है।

जानकारों का कहना है कि सोना खरीदते या उसमें निवेश करते समय केवल उसकी कीमत या बनावट पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। उसकी शुद्धता, कैरेट की सही समझ और हॉलमार्क की पहचान से ही उपभोक्ता और निवेशक सुरक्षित एवं लाभकारी सौदा कर सकते हैं। Gold News

Gold Price Today: नया साल सोने के लिए हुआ लाभकारी, कीमतों में रिकॉर्ड उछाल
नई दिल्ली। 2 जनवरी 2026 को देश के सर्राफा बाजार में सोने के दामों में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹1,070 की बढ़त के साथ ₹1,36,910 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,25,501 प्रति 10 ग्राम रही। पिछले बंद भाव की तुलना में यह बढ़ोतरी निवेशकों के बीच बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।भारत में सोने के मूल्य निर्धारण पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की चाल, अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, आयात शुल्क और कर जैसे कई कारक प्रभाव डालते हैं। इन वैश्विक और घरेलू कारणों के चलते भारतीय बाजार में सोने की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। Gold Price Today

दुबई की तुलना में भारत में सोना काफी महंगा बना हुआ है। 2 जनवरी 2026 को दुबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,12,816 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि भारत में यही सोना ₹1,36,910 पर कारोबार करता दिखा। इस प्रकार दोनों बाजारों के बीच ₹24,094 यानी लगभग 21.36 प्रतिशत का अंतर सामने आया। इसी अनुपात में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें भी भारत में अधिक रहीं, जिसमें शुल्क और करों को शामिल नहीं किया गया है।

दामों में तेजी के कारण

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अमेरिका में टैरिफ से जुड़ी नीतिगत दबावों ने सोने की कीमतों को समर्थन दिया है। कमजोर डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में लेन-देन करने वाले निवेशकों के लिए सोना अपेक्षाकृत सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में 65 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई थी, जिसका बड़ा कारण वैश्विक व्यापार नीतियों में सख्ती रहा।

इसके साथ ही अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर बनी अनिश्चितता ने सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग को और मजबूत किया है। जब वैश्विक हालात अस्थिर होते हैं, तब निवेशक सोने जैसी कीमती धातुओं की ओर रुख करते हैं।

अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की हालिया बैठक के संकेतों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि यदि महंगाई में नरमी जारी रहती है, तो केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति में ढील दे सकता है। ब्याज दरों में संभावित कटौती का माहौल आमतौर पर सोने के पक्ष में जाता है। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय बैंकों की निरंतर खरीद और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में मजबूत निवेश प्रवाह ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है।

चांदी भी मजबूत

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। सीमित आपूर्ति और औद्योगिक क्षेत्र से बढ़ती मांग के चलते चांदी के भाव ऊपर बने हुए हैं। अमेरिका द्वारा चांदी को महत्वपूर्ण खनिजों की सूची में शामिल किए जाने और चीन के निर्यात प्रतिबंधों से आने वाले समय में इसके दाम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। भू-राजनीतिक तनाव ने चांदी को भी सुरक्षित निवेश के रूप में आकर्षक बना दिया है। Gold Price Today