Chain Snatching - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी पकड़े
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लूट व चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोबोट निवासी नजफगढ़, दिल्ली तथा तरुण निवासी प्रताप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों ने 31 अगस्त को बहादुरगढ़ में घर से मंदिर जा रही एक महिला से रास्ते में सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था।

एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें बहादुरगढ़ शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।

उन्होंने बताया कि आरोपी रोबोट के खिलाफ लूट व चेन स्नेचिंग सहित 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी तरुण के खिलाफ लूट व चेन स्नेचिंग के 27 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा महिला से छीनी गई सोने की चेन को आरोपियों द्वारा एक फाइनेंसर कंपनी को बेचे जाने के बाद उसकी रसीद भी बरामद की गई है। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Gold Chain Snatched: गाड़ी रूकवा की मारपीट, छीनी सोने की चेन
Gold Chain Snatched: हनुमानगढ़। गाड़ी रूकवा युवक के साथ मारपीट करने व गले में पहनी सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में एक नामजद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार मनप्रीत सिंह (30) पुत्र सुखपाल सिंह जटसिख निवासी वार्ड 11, डबलीबास कुतुब ने रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि वह 26 मार्च की रात्रि 10 बजे अपनी माता हरदीप कौर, चाची रानी पत्नी सुखमन्द्र सिंह व परिवार के बच्चों के साथ गांव में पीरों के दीवान से गाड़ी में वापस अपने घर आ रहा था। Chain Snatching News

रास्ते में वार्ड 10, डबलीबास मौलवी में राजपूतों वाली गली में गाड़ी लेकर आया तो गली में टैंट लगा हुआ था। इसका उसे पता नहीं था। जब वह गाड़ी को वापस मोडने लगा तो इतने में वहां पर छिन्द्रपाल उर्फ चीना ओड का लड़का अनिल व उसके एक साथी ने आगे होकर गाड़ी रूकवा ली। उसने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे किया तो अनिल व दूसरे लड़के ने कहा कि वह गाड़ी यहां क्यों लेकर आया। यह कहकर दोनों ने उसे खींच कर गाड़ी से नीचे उतार कर थाप-मुक्कों से मारपीट की व गाली-गलौज करने लगे। गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन ली।

उसकी माता व चाची ने मारपीट करने से रोका तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे। उसी समय मौके पर जागरण से उसके ताया नक्षत्रसिंह, जितेन्द्रसिंह, हरप्रीत सिंह व अन्य व्यक्ति शोर सुनकर मौके पर आए और उन्हें इन दोनों के चंगुल छुड़वाया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान डबलीराठान पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कुलदीप मीणा के सुपुर्द किया है। Chain Snatching News

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग