Cyclothon Yatra - Sach Kahoon Hindi

Cyclothon: साईकिल पर सवार होकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की साइक्लोथॉन की अगुवाई
वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों को सर्वाधिक मैडल जीतने हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान वेबसाइट की लांच

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Cyclothon Yatra: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तरह अनुशासन, मेहनत और समर्पण के मार्ग पर चलें। उन्होंने वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा सबसे अधिक मैडल जीतने के लिए प्रेरित भी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा खेल विभाग की तरफ से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों के समापन अवसर पर आयोजित साइक्लाथोन कार्यक्रम में युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे। Kurukshetra News

इससे पहले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमदान करके स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान का शुभारम्भ किया। हरियाणा के खेल विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साइक्लाथोन और स्वच्छता को जोडकर युवाओं को स्वच्छ और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री ने साइक्लाथोन में हिस्सा लेने से पूर्व मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान वेबसाइट भी लांच की जिस पर कुरुक्षेत्र के लोग स्वच्छता से संबंधित फोटो अपलोड करके अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो व्यक्ति को ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देती है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भारत सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 29 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक तीन दिन खेल से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कहा कि मेजर ध्यान चन्द हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

देश में सबसे ज्यादा नकद पुरुस्कार देता है हरियाणा | Kurukshetra News

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है। सरकार ने अब तक खिलाडिय़ों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाडिय़ों को मानदेय भी दिया जा रहा है। राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 29 हजार से अधिक छात्रों को 53 करोड़ 45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल,भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रिय निदेशक डा. शिवम शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया कोआॅर्डिनेटर तुषार सैनी, जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, नप चेयरमैन माफी ढांडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– वधर गांव में देर रात दबंगों द्वारा खड़ी फसल तबाह कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास

Cyclothon 2.0: सीएम ने नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को झंडी दिखाकर किया रवाना
सरकार का लक्ष्य नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त हरियाणा बनाना – मुख्यमंत्री

जींद (सच कहूँ न्यूज)। Cyclothon 2.0: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा संकल्प के साथ चल रही राज्य स्तरीय साइक्लोथॉन 2.0 को जींद से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई को खाप पंचायतों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर सफल बनाना होगा। हमारा लक्ष्य नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त हरियाणा बनाना है। यह साइकिल यात्रा नशे से लड़ने, जागरूकता लाने और एकता के साथ समाज से नशे के खात्मा करने के संकल्प का प्रतीक है। Jind News

उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें हमारे सामाजिक ताने-बाने का प्राचीन काल से ही अभिन्न अंग रही हैं। हरियाणा में प्रदेश की गणधर्मी परंपरा, खाप और सर्वखाप पंचायतों के रूप में विद्यमान रही है। इतिहास साक्षी है कि हरियाणा की इस पंचायत परम्परा ने कई बार विदेशी शक्तियों से लोहा लिया। कई बड़े फैसले खापों ने लिए हैं। आज, हम नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, तब खापों ने इस साइक्लोथॉन में भाग लेकर यह सिद्ध कर दिया है कि खाप पंचायतें न केवल परंपरा की संरक्षक हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत भी हैं।

उन्होंने कहा कि गत 5 अप्रैल को हिसार से शुरू हुई साइकिल रैली विभिन्न जिलों से होती हुई जींद पहुंच चुकी है। आज यह बरवाला के लिए रवाना होगी। बरवाला फतेहाबाद होते हुए 27 अप्रैल को सरसा में इसका समापन होगा।

नशे के खिलाफ अभियान से कहीं न कहीं आतंकवाद पर भी लगेगी रोक

नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा व मादक पदार्थों की तस्करी पूरे मानव समाज के लिए चुनौती बन चुके है। नशीले पदार्थों की तस्करी के काले कारोबार से जो धन मिलता है, वह संसार में आतंकवाद को बढावा दे रहा है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी। उन्हें भी नशीले पदार्थों की तस्करी से ही पैसा मिलता है। नशे के खिलाफ अभियान से कहीं न कहीं आतंकवाद पर भी रोक लगेगी।

युवा अपने जीवन में नशे के लिए न कहने का साहस दिखाएं | Jind News

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में नशे के लिए न कहने का साहस दिखाएं। अगर आप किसी को नशे की गिरफ्त में देखें, तो उससे दूरी बनाने के बजाय उसे सहयोग दें, उसे सही रास्ते पर लाने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे पर लगाम लगाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक रामकुमार गौतम, देवेंद्र अत्री सहित खाप पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीएम ने की खाप प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक समस्याओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खापों का हमारे समाज में विशेष प्रभाव रहा है। युवा खापों से संस्कार सीखते रहे हैं, इसीलिए खाप युवाओं को नशे से मुक्ति में अहम योगदान दे सकती हैं। यह एक ऐसा गंभीर विषय है, जिसके पूरे समाज पर दुष्प्रभाव आ रहे हैं। नशे के खात्मे के लिए उनसे व सरकार से खापें जितना भी सहयोग चाहेंगी, वह दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री जींद में साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हरियाणा के खाप प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे। खाप प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें बुलाने तथा मान-सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री के सरल एवं हंसमुख स्वभाव की सराहना की। खाप प्रतिनिधियों ने कई विषयों पर एक-एक करके अपनी बात रखी। Jind News

प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायतों की मांग पर अनेक सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की । इसके साथ ही उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन खोलने की भी मांग रखी।

यह भी पढ़ें:– ज्वेलर्स की दुकान से 85 ग्राम सोना लेकर कारीगर फरार

Cyclothon Yatra: साइक्लोथॉन यात्रा के स्वागत को नरवाना तैयार
नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर पहुंचेगी रैली आज

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Cyclothon Yatra: हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली जा रही साइक्लोथॉन पार्ट-2 यात्रा आज नरवाना उपमंडल के गांव बिधराना में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम जगदीश चंद्र ने तैयारियों की जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि इस साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा पुलिस तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पूरे प्रदेश से होकर गुजर रही है। हजारों साइक्लिस्ट इस प्रेरणादायी रैली का हिस्सा बन रहे हैं। Narwana News

यात्रा का नरवाना में संचालन और निगरानी तहसीलदार निखिल सिंगला को ओवरऑल इंचार्ज और बीडीपीओ जितेंद्र चौहान को नोडल अधिकारी बनाकर सौंपी गई है। बिधराना गांव में प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है, वहीं ग्राम पंचायतों के सहयोग से पूरे निर्धारित रूट पर जलपान की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। रैली बिधराना से आगे हथो, ढाकल होते हुए डुमरखां पावर हाउस के रास्ते उपमंडल उचाना के लिए रवाना होगी और अंततः जींद में रात्रि विश्राम करेगी। Narwana News

मार्ग के अनुसार स्थानीय विद्यार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है — बिधराना से हथो तक बिधराना के, हथो से ढाकल तक हथो के, और आगे डुमरखां तक ढाकल के छात्र साइक्लिंग करेंगे। रास्ते के दोनों ओर हजारों छात्र हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन ने फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस तथा डॉक्टर्स की टीम की तैनाती भी सुनिश्चित की है। बैठक में डीएसपी अमित भाटिया, बीईओ सुरेश नैन, एसडीओ जनस्वास्थ्य नवीन मुंडे, डॉ. कपिल, स्टेडियम प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Narwana News

यह भी पढ़ें:– Haryana Anganwadi Bharti: हरियाणा में 7 हजार से अधिक आंगनवाड़ी वर्करों की होगी भर्ती