Pahalgam News - Sach Kahoon Hindi
पहलगाम मुद्दे पर दो दिन हो संसद में चर्चा: कांग्रेस
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। New Delhi: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के विभिन्न पक्षों पर विचार-विमर्श के लिए संसद में कम से कम दो दिन तक चर्चा करायी जानी चाहिए। पार्टी ने आज यहां कहा कि इस मुद्दे ने पूरे माहौल को गहराई से प्रभावित किया है।
देश का हर नागरिक इसके विभिन्न पक्षों की पड़ताल कर असलियत जानना चाहता है, इसलिए इस मुद्दे पर संसद में व्यापक विचार किया जाना चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले पर हमें कम से कम दो दिन की बहस और चर्चा करनी होगी। हमारे सामने कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर चर्चा की आवश्यकता है। New Delhi
उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला, आॅपरेशन सिंदूर, पाकिस्तानी वायुसेना के अभियानों में चीन की भूमिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किए गए दावे ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दें हैं जिन पर संसद में चर्चा जरूरी है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन मानता है कि इन मुद्दों पर गहन चर्चा जरूरी है। उनका यह भी कहना था कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर संसद में बहस कराने की वाजिब और जरूरी मांग कर रहे हैं। New Delhi
यह भी पढ़ें:– जॉब सुरक्षा के सर्विस रूल जारी करवाने के लिए अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की बैठक
Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों का फूटा दर्द, बताई अपनी व्यथा
शिवखोड़ी में तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट, पर्यटन व्यवसाय पर पड़ी गहरी चोट
Pahalgam terror attack: रियासी (जम्मू-कश्मीर) हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शिवखोड़ी तीर्थस्थल की ओर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेज़ी से गिरावट आई है। इस सुरक्षा संबंधी चिंता के चलते कई लोगों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है, जिससे विशेषकर पर्यटन पर निर्भर लोगों की आजीविका पर संकट मंडराने लगा है। टट्टू चलाने वालों सहित अनेक स्थानीय लोग इस स्थिति से आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। Pahalgam News
Ajmer hotel fire: राजस्थान के होटल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
स्थानीय टट्टू चालक मोहम्मद सादिक ने बताया, “पहले यहां सब कुछ सामान्य था। तीर्थयात्री बड़ी संख्या में आते थे और हम सबका रोजगार भी अच्छा चलता था। लेकिन पहलगाम की घटना के बाद से लोग डर के कारण यहां आने से बच रहे हैं।” सादिक ने आगे कहा, “हमारा जीवन पूरी तरह तीर्थयात्रियों पर ही निर्भर है। यदि वे नहीं आएंगे तो हमारा काम रुक जाएगा। यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं – पुलिस, सीआरपीएफ और सेना मुस्तैदी से तैनात है – फिर भी लोगों में भय है।”
इस बार हमारी आमदनी ठप हो गया | Pahalgam News
Weather Update: IMD का अलर्ट, 2 मई से होगी भारी बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात
इसी तरह, एक अन्य टट्टू चालक अश्विनी कुमार ने भी चिंता जताई, “पिछले वर्ष हमारी आमदनी अच्छी थी, लेकिन इस बार सब ठप हो गया है। पर्यटन ही हमारा एकमात्र सहारा है। यदि यात्री नहीं आएंगे तो हम क्या करें? यहां दूसरा कोई रोज़गार का साधन भी नहीं है।”
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध कई कदम उठाए। इसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश देना शामिल है। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि हालात जल्द ही सामान्य होंगे और शिवखोड़ी में एक बार फिर श्रद्धालुओं की चहल-पहल लौटेगी। Pahalgam News
Nainital Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म का 76 साल का आरोपी हिरासत में
लश्कर का शीर्ष कमांडर है सैफुल्लाह खालिद
Pahalgam Terror Attack Live Update: 22 अप्रैल 2025, जम्मू-कश्मीर के एक शांतिपूर्ण और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसरन घाटी में उस समय दहशत फैल गई, जब वहां मौजूद सैकड़ों पर्यटकों पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस बर्बर हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इसके अतिरिक्त कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमले के कुछ ही समय बाद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। TRF ने सोशल मीडिया पर एक कथित बयान में कहा कि, “जम्मू-कश्मीर में जनसंख्या के स्वरूप को बदलने की कोशिशें हो रही हैं, और पर्यटक उसी प्रक्रिया का हिस्सा हैं।” हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। Pahalgam Attack Mastermind
हमले के पीछे कौन है? | Saifullah Kasuri Mastermind
खुफिया एजेंसियों के अनुसार, इस हमले की योजना लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह कसूरी उर्फ खालिद द्वारा बनाई गई हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खालिद का संबंध लश्कर के सह-संस्थापक हाफिज सईद से भी बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में रावलकोट स्थित अबू मूसा सहित लश्कर के अन्य कमांडरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कुछ रिपोर्टों में सैफुल्लाह को इस हमले का ‘मुख्य मास्टरमाइंड’ बताया गया है।
द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अस्तित्व में आया। इसे लश्कर का छद्म संगठन माना जाता है, जिसका उद्देश्य कश्मीर में आतंकवाद को स्थानीय स्वरूप देना था। शुरुआती चरण में इस संगठन का नेतृत्व शेख सज्जाद गुल और बासित अहमद डार ने किया। भारत सरकार ने जनवरी 2023 में TRF को एक प्रतिबंधित संगठन घोषित किया, और इसे गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी संगठन माना गया। TRF पिछले कई वर्षों से कश्मीरी पंडितों, प्रवासी मज़दूरों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहा है। अक्टूबर 2024 में गंदेरबल में एक निर्माण स्थल पर हुए हमले में इस संगठन ने एक डॉक्टर और छह मजदूरों की हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। Pahalgam Attack Mastermind
सैफुल्लाह कसूरी की पृष्ठभूमि | Pahalgam Terror Attack News
सैफुल्लाह कसूरी, जिसे सैफुल्लाह खालिद भी कहा जाता है, लश्कर का एक प्रमुख चेहरा है। वह पाकिस्तान के पेशावर में स्थित लश्कर के मुख्यालय का संचालन करता है और जमात-उद-दावा के लिए मध्य पंजाब क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा चुका है। रिपोर्टों के अनुसार, उसने हाल ही में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बैठक में भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था, जिसमें उसने कहा था कि, “हम अगले वर्ष तक कश्मीर को कब्ज़े में लेने की हरसंभव कोशिश करेंगे।”
राजनीतिक और कूटनीतिक संदर्भ
यह हमला ऐसे समय हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत में निजी दौरे पर आए हुए थे। हमले के बाद प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा बीच में रोककर दिल्ली लौटने का निर्णय लिया, जिससे इस घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को समझा जा सकता है। Pahalgam Attack Mastermind
Pahalgam Updates: पहलगाम में दरिंदगी भरा आतंकी हमला: प्रत्यक्षदर्शियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Pahalgam Terror Attack Big Updates: सऊदी दौरा बीच में छोड़ पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही आपात बैठक में कर दिया ये बड़ा ऐलान!
Pahalgam Terror Attack Big Updates: नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले से व्यथित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सऊदी अरब की अपनी विदेश यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर भारत वापसी की। बुधवार सुबह दिल्ली लौटते ही प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर ही आपात बैठक बुलाई, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, और विदेश सचिव समेत तमाम शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। Pahalgam Terror Attack
बैठक में आतंकवादी हमले की गंभीरता, वैश्विक प्रतिक्रियाएं और भविष्य की सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री ने हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि भारत ऐसे नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगा। पीएम मोदी की सऊदी यात्रा के दौरान वह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिले थे, लेकिन बाकी कार्यक्रमों को रद्द कर उन्होंने तुरंत स्वदेश लौटने का निर्णय लिया। इससे पहले, हमले के बाद पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की थी, जिसके बाद शाह ने भी श्रीनगर का रुख किया। गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ यह हमला बेहद निंदनीय और अमानवीय है। हम इसके दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शेंगे नहीं।” Pahalgam News
उच्च स्तरीय बैठक कर गृहमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की | Pahalgam Terror Attack
श्रीनगर में सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर गृहमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में सीआरपीएफ के महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख और सेना के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे देश में आए पर्यटकों पर हुआ यह हमला मानवता के खिलाफ अपराध है।” उन्होंने घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और स्वयं भी श्रीनगर लौट गए।
अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र में मंगलवार को हुए इस आतंकी हमले में कम से कम 16 पर्यटकों की मौत हुई, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। घायल लोगों की संख्या 20 से अधिक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। यह हमला न सिर्फ भारत के भीतर, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी तीव्र निंदा का विषय बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और आतंक के विरुद्ध लड़ाई में कोई ढील नहीं दी जाएगी। Pahalgam Terror Attack
Bookies Arrested: आईपीएल में सट्टा लगाते सट्टेबाज गिरफ्तार, नेटवर्क का पता लगाने को जांच जारी