Cyber security News - Sach Kahoon Hindi

अभिनव पहल : साइबर सुरक्षा के लिए लॉ कॉलेज देगा प्रशिक्षण
महिलाओं, बुजुर्गों व छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण पूर्व होगा पंजीयन

Cyber Security Training: हनुमानगढ़। वैश्विक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी के अभूतपूर्व विस्तार के डिजिटल दौर ने जहां एक ओर जीवन को आसान बना दिया है वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध व साइबर ठगी के एक नए जटिल युग का भी जन्म हुआ है। आज का यह डिजिटल युग अपराध की भौतिक सीमाओं को पार कर चुका है। इसके चलते समाज का प्रत्येक वर्ग खासकर अशिक्षित, महिलाएं एवं बुजुर्ग इस बैंकिंग धोखाधड़ी व साइबर ठगी का शिकार होते हैं। इस बढ़ती हुई चुनौती को देखते हुए नेहरू मैमोरियल विधि महाविद्यालय की ओर से अभिनव पहल की गई है। Hanumangarh News

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीताराम ने बताया कि साइबर ठगों से मुकाबला करने के लिए तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए महाविद्यालय की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं स्थानीय साइबर सैल और बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों की ओर से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होगा। इसके लिए सर्वप्रथम चरणबद्ध तरीके से नि:शुल्क पंजीयन किया जाएगा। उसके पश्चात प्रशिक्षण के दौरान यह बताया जाएगा कि किस प्रकार से साइबर ठग फोन कॉल, फर्जी लिंक, फर्जी एप, केवाईसी अपडेट, बैंक अधिकारी बनकर या पारिवारिक आपात स्थिति का भय दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।

वित्तीय सेंधमारी तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे कृत्य एक गंभीर चुनौती

वित्तीय सेंधमारी तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे कृत्य न केवल व्यक्तिगत क्षति है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और विधिक तंत्र की संप्रभुता के लिए एक गंभीर चुनौती भी है। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया जाएगा कि ऐसी आपात स्थिति में तुरन्त क्या करना चाहिए एवं किन बातों की सतर्कता बरतनी चाहिए। पंजीकृत व्यक्तियों को यथाशीघ्र सूचना जारी कर महाविद्यालय के विधिक सेवा केन्द्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस दौरान मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी तथा पिन की गोपनीयता, संदिग्ध कॉल की पहचान, साइबर अपराध की सूचना व प्रक्रिया तथा हेल्पलाइन नम्बर आदि के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए किसी भी आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं, महिलाएं, सीनियर सिटीजन 26 जनवरी तक महाविद्यालय कार्यालय तथा विधिक सहायता सेवा केन्द्र प्रभारी डॉ. बृजेश अग्रवाल से जानकारी प्राप्त कर पंजीकरण करवा सकते हैं। Hanumangarh News

Cyber Security: आने वाले समय में एआई साइबर अपराधों को रोकने में अहम रोल निभाएगा
Cyber Security India: लखनऊ। उत्तर प्रदेश फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों और उनके समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया। इस दौरान डार्क वेब के माध्यम से हो रही अवैध गतिविधियों तथा क्रिप्टोकरेंसी के अनियंत्रित प्रयोग को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। Cyber Security News

विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराधी डार्क वेब का सहारा लेकर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चुराने, हैक किए गए डाटा बेचने, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही, क्रिप्टोकरेंसी जो कभी तकनीकी नवाचार मानी जाती थी, अब अवैध कारोबार का प्रमुख साधन बन चुकी है।

पैनल चर्चा के दौरान यह भी कहा गया कि भारत का नया डिजिटल डाटा संरक्षण कानून ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। विशेषज्ञों का मत था कि डार्क वेब की गुमनाम और विकेन्द्रित संरचना अपराधियों तक पहुँचने में बड़ी बाधा है, लेकिन उन्नत प्रौद्योगिकी की मदद से इन्हें ट्रैक करना संभव है।

साइबर सेल अधिकारियों ने जानकारी दी कि देश में अधिकांश साइबर अपराध अब क्रिप्टो प्लेटफॉर्मों पर शिफ्ट हो चुके हैं। इसके समाधान के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ राज्य सरकार भी ठोस कदम उठा रही है। संगोष्ठी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों का मानना था कि एआई भविष्य में साइबर अपराधों की रोकथाम में उपयोगी भूमिका निभा सकता है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग को भी आवश्यक बताया गया। Cyber Security News

विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि | Cyber Security News

साइबर अपराध रोकने के लिए डेटा एन्क्रिप्शन और सुरक्षित संचार माध्यम अपनाए जाएं।

क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स और एक्सचेंजों में मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया जाए।

क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन की निगरानी के लिए आधुनिक टूल्स और सॉफ्टवेयर का प्रयोग बढ़ाया जाए।

कानून प्रवर्तन एजेंसियों को डार्क वेब पर निगरानी और सक्रिय कार्रवाई और अधिक मजबूत करनी होगी।

संगोष्ठी में यह स्पष्ट हुआ कि बदलते तकनीकी परिदृश्य में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी नहीं, बल्कि सामाजिक और कानूनी जिम्मेदारी भी है। Cyber Security News

Adult vaccination: आ गई जरूरी वैक्सीनेशन! यदि नजरअंदाज किया तो होगी परेशानी: विशेषज्ञ

Cyber security: किसी को ऑनलाइन/डिजिटल रूप से गिरफ्तार नहीं करती पुलिस या जांच एजेंसी
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए किया जागरूक

Cyber security: हनुमानगढ़। अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत हनुमानगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की ओर से कृषि भवन आत्मा कार्यालय में साइबर सिक्योरिटी एवं ऑनलाइन बैंकिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बैंक के प्रबंध निदेशक नरेश शुक्ला, साइबर थाना से एसआई संजू बिश्नोई, प्रोग्रामर रिंकल गर्ग, कांस्टेबल गजराज राठौड़ ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। बैंक की तरफ से नोडल अधिकारी मनीष लाटा, वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश चन्द बैरवा, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश दत्ता, बैंकिंग सहायक मनीष गांधी व प्रोग्रामर संदीप कुमार मौजूद रहे। Hanumangarh News

Amit Shah: आतंकी हमले से आग बबूला हुए अमित शाह ने कर दिया ये बड़ा ऐलान! सुरक्षा एजेंसियों को कड़े निर्…

इसी क्रम में जिले में नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे मानस अभियान को सम्मिलित करने का संकल्प लेते हुए कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान एसआई संजू बिश्नोई ने ऑनलाइन शॉपिंग, लॉटरी स्कैम, ईकेवाइसी अपडेट, ईमेल सुरक्षा, मीडिया व आधार उपयोग, फिशिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में अवगत करवाते हुए उनसे सचेत रहने के लिए जागरूक किया। ऑनलाइन गेम के माध्यम से होने वाली ठगी का शिकार होने से बचने के बारे में जागरूक किया। वर्तमान में चलने वाले डिजिटल अरेस्ट स्कैम के बारे में सचेत किया तथा बताया कि पुलिस या कोई भी जांच एजेंसी किसी व्यक्ति को ऑनलाइन/डिजिटल रूप से गिरफ्तार नहीं करती। न ही किसी प्रकार की राशि की मांग करती है।

साइबर सिक्योरिटी एवं ऑनलाइन बैंकिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन

इस प्रकार के अपराध से बचने एवं अपने परिवार, सम्बन्धियों एवं मित्रों को भी जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया। रिंकल गर्ग ने बताया कि व्हॉट्सएप पर बैंक रिवार्ड, पीएम किसान योजना, निमंत्रण आदि नाम से आने वाली एपीके फाइलों व अनजान फोटो को डाउनलोड नहीं करें। ऑटो डाउनलॉड विकल्प को बंद रखें। बैंक कर्मियों/अधिकारियों को विभिन्न सोशल मीडिया पर अपना खाता प्राइवेट रखने, टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने तथा अपनी जानकारी की ऑनलाइन गोपनीयता बनाए रखने के लिए विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्रदान की। सोशल मीडिया उपयोग के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों व किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर विभिन्न पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के चरणों को बताया गया।

कांस्टेबल गजराज सिंह ने सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर करने पर उसका साइबर ठगों की ओर से दुरूपयोग करने, बैंक में खाता खोलते समय बरती जानी वाली सावधनियों, म्यूल अकाउंट खुलने से लेकर अपराधियों तक पहुंचने की प्रक्रिया व उसमें बैंकिंग सिस्टम के दुरूपयोग व उसे बैंकों के जरिए रोकने के उपाय, इन्वेटमेंट (डीमैट अकाउंट) का सही तरीका व फर्जी इन्वेटमेंट (पोंजी स्कीम) के पहचान का तरीका, बाइनेंस, वजीरक्स जैसे एप्स पर यूएसडीटी के माध्यम से ठगी, अकाउंट होल्ड होने पर उसे अनहोल्ड करवाने की प्रक्रिया व साइबर पुलिस पोर्टल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बैंक स्टाफ की ओर से पूछे गए साबरर सुरक्षा से जुड़े सवालों का समाधान किया गया। Hanumangarh News

Khawaja Asif: मोदी की आपात बैठक से डरा पाकिस्तान! पाकिस्तान रक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान