Kaimur News - Sach Kahoon Hindi

दो दिनों से लापता महिला घर की छत पर मृत मिली, ग्रामीणों ने शव को लेकर किया रोड जाम
कैमूर। बिहार के कैमूर जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोहनिया थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई महिला का शव सोमवार प्रातः बरेज गाँव में एक मकान की छत पर पाया गया। शव एक प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के उपरान्त अपराधियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे बोरी में भरकर कमरे में रख दिया था। Kaimur Latest News

घटना की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मार्ग अवरुद्ध कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सोमवार सुबह जब मकान की सफाई की जा रही थी, तभी कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों को संदेह हुआ। दरवाज़ा खोलने पर भीतर खून के धब्बे और बोरी में छिपा शव मिला। मृतका की पहचान चांदनी देवी (आयु लगभग 30 वर्ष), निवासी जरुहा, के रूप में की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार दल-बल सहित वहाँ पहुँचे। उन्होंने बताया कि हत्या मकान के अंदर ही की गई है और शव को लगभग एक दिन से अधिक समय से छिपाकर रखा गया था। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

मृतका के पति प्रजापति मिश्र ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब पत्नी के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि “तुम्हारी पत्नी स्वयं चली गई होगी”। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यदि समय रहते खोजबीन की जाती तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी। Kaimur Latest News

Kaimur Accident: बिहार के कैमूर में मौत मानो शिकार ढूढ़ रही थी और लील ली तीन जिंदगियाँ!
कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा भभुआ-मोहनिया पथ पर परसिया गांव के समीप हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक को सामने से टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। Kaimur Accident

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भभुआ थाना अंतर्गत बारे गांव के चार युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भभुआ से मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने परसिया गांव के समीप बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मृतकों की पहचान आदर्श पटेल (पुत्र मंटू पटेल), आदित्य तिवारी (पुत्र स्वर्गीय पप्पू तिवारी) और भोलू यादव (पुत्र जितेंद्र यादव) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Kaimur Accident

Vancouver festival Accident: कनाडा में फेस्टिवल के दौरान बड़ा हादसा, कई लोग हुए मौत का शिकार