Apple India - Sach Kahoon Hindi

एप्पल ने भारत में दर्ज की दहाई वृद्धि दर
नई दिल्ली। American tech Companies: अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं और यहां बढ़ते मध्यम वर्ग में कंपनी के लिए बड़ी संभावनाएं देख रहे हैं। कुक ने अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में 28 मार्च को समाप्त दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा के बाद गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भारत "हमारे लिए एक बहुत बड़ा अवसर" है। कंपनी वहां अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार और तीसरे सबसे बड़े पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) बाजार में उसकी हिस्सेदारी अभी भी "अपेक्षाकृत कम" है।

उन्होंने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में लोग मध्यम वर्ग में प्रवेश कर रहे हैं, और आईफोन, मैक, आईपैड तथा वॉच जैसी सभी श्रेणियों में अधिकांश ग्राहक नये हैं। इससे देश में इंस्टॉल्ड बेस बढ़ाने की बहुत संभावना है। उन्होंने कहा, "मैं भारत को लेकर बेहद उत्साहित हूं।" कंपनी ने मार्च में राजस्व के नये रिकॉर्ड बनाये हैं जिसमें भारत समेत कई बड़े बाजारों में दहाई अंक की वृद्धि दर दर्ज की गयी है। कुक ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भारत में हमारी लगातार बढ़त देखना शानदार रहा है। यह दुनिया भर में अधिक ग्राहकों और उभरते बाजारों से जुड़ने के हमारे बड़े प्रयासों का हिस्सा है।"

दूसरी तिमाही में एप्पल का कुल राजस्व 111.2 अरब डॉलर रहा जो सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है। यह किसी भी साल दूसरी तिमाही का कंपनी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। आईफोन की बिक्री से प्राप्त राजस्व ने भी इस तिमाही का नया रिकॉर्ड बनाया है जिसमें आईफोन 17 लाइनअप का बड़ा योगदान रहा। बिक्री बाद सेवाओं का राजस्व सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Apple India: मेक इन इंडिया को वैश्विक पहचान : आईफोन की संपूर्ण असेंबली भारत में स्थानांतरित करने की तैयारी
एप्पल अगले वर्ष भारत से करेगा अमेरिका को शिपमेंट

Ashwini Vaishnaw:नई दिल्ली। प्रसिद्ध अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने आगामी वर्ष से अमेरिका के लिए अपने शिपमेंट का निर्माण भारत में करने की योजना बनाई है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि “अब मेक इन इंडिया वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।” Apple India

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक समाचार पत्र की रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा, “वैश्विक स्तर पर मेक इन इंडिया।” उनका यह संदेश भारत की बढ़ती विनिर्माण क्षमताओं को दर्शाता है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल अगले वर्ष से अमेरिका के लिए आईफोन की संपूर्ण असेंबली भारत में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है। यह निर्णय एप्पल की वैश्विक उत्पादन रणनीति में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य चीन पर निर्भरता को कम करना है।

ट्रंप ने एप्पल पर चीन से बाहर अपना उत्पादन स्थानांतरित करने का दबाव बनाया था

हालांकि, अंतिम निर्णय इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत अपनी आपूर्ति श्रृंखला को कितनी शीघ्रता से और प्रभावी ढंग से सुदृढ़ कर सकता है तथा चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता किस दिशा में आगे बढ़ती है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि व्यापारिक तनाव के चलते तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल पर चीन से बाहर अपना उत्पादन स्थानांतरित करने का दबाव बनाया था।

भारत में एप्पल के अनुबंधित विनिर्माता पहले से ही अपने कार्य विस्तार में लगे हुए हैं। बेंगलुरु में फॉक्सकॉन का नया संयंत्र इस माह चालू होने की संभावना है, जो पूर्ण क्षमता पर 2 करोड़ आईफोन का उत्पादन कर सकता है। वर्तमान में, भारत में एप्पल की विनिर्माण क्षमता उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। बीते वर्ष भारत में 22 अरब डॉलर के आईफोन असेंबल किए गए थे। फिलहाल, एप्पल के वैश्विक आईफोन उत्पादन में भारत की भागीदारी लगभग 20 प्रतिशत तक पहुँच गई है, जो देश की मजबूत विनिर्माण क्षमताओं का परिचायक है। Apple India

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले की जांच इस बड़ी जांच एजेंसी को सौंपी गई, अब गहराई से शुरू …