Electricity Employees - Sach Kahoon Hindi

पॉवरकॉम के बाहर आंदोलन तेज, आउटसोर्स कर्मचारियों ने दूसरे गेट का किया घेराव
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पॉवरकॉम मुख्यालय के बाहर कच्चे कर्मचारियों के धरने के दौरान बुधवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब आउटसोर्स कर्मचारियों ने पॉवरकॉम के दूसरे गेट का घेराव कर दिया। इसके चलते अधिकारियों और कर्मचारियों को करीब 15 से 20 मिनट तक बाहर ही खड़ा रहना पड़ा।

इधर, दूसरी ओर मीटर रीडरों ने भी अपना आंदोलन तेज करते हुए लगभग 20 मीटर रीडर माता कौशल्या अस्पताल के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि 16 जून से आउटसोर्स कर्मचारी पॉवरकॉम कार्यालय के बाहर विभाग में नियमित (रेगुलर) किए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं और उन्होंने पॉवरकॉम के मुख्य गेट को बंद कर रखा है। बुधवार को प्रदर्शन तेज करते हुए उन्होंने दूसरे गेट का भी घेराव कर दिया, जिससे मुख्यालय पहँुचने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को बाहर इंतजार करना पड़ा।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरविन्द्र शर्मा ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की माँग है कि उन्हें विभाग में नियमित किया जाए तथा बकाया वेतन और अन्य लंबित भुगतान जल्द जारी किए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि पॉवरकॉम प्रबंधन लगातार कर्मचारियों की माँगों की अनदेखी कर रहा है, जबकि हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में शामिल करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद प्रबंधन ने इस संबंध में कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है।

मौके पर पहुंचे क्षेत्र के डीएसपी संजीव सिंगला ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद उन्होंने गेट खाली किया और अधिकारियों तथा कर्मचारियों का मुख्यालय में प्रवेश संभव हो सका। हालांकि यूनियन नेताओं का कहना था कि उन्होंने कोई गेट बंद नहीं किया था, बल्कि केवल गेट के बाहर प्रदर्शन किया था। उनके अनुसार गेट सुरक्षा कर्मियों द्वारा स्वयं बंद किया गया था।

पानी की टंकी पर चढ़े कई मीटर रीडर

उधर, पावरकॉम के बाहर मीटर रीडर भी 23 जून से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को इनमें से करीब 20 सदस्य माता कौशल्या अस्पताल के निकट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए, जबकि उनके अन्य साथी नीचे धरने पर बैठ गए। मीटर रीडर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष लखविन्द्र सिंह ने कहा कि कई महीनों से रोका गया उनका वेतन तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पावरकॉम प्रबंधन उनकी माँगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है, जिसके कारण उनके साथियों को मजबूर होकर पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि मीटर रीडर यूनियन जहाँ स्मार्ट मीटरों का विरोध कर रही है, वहीं अपनी सेवाओं को नियमित किए जाने की माँग भी जोर-शोर से उठा रही है।

लापरवाही ने ली युवक की जान
मौड़-रामपुरा सड़क जाम, पुलिस व बिजली मुलाजिमों के खिलाफ की नारेबाजी

मौड़ मंडी (राकेश गर्ग)। मौड़-रामपुरा सड़क पर गांव कुत्तीवाल व ढड्डे के बीच मालवा पैलेस के नजदीक गत शाम को बिजली कर्मचारियों की कथित लापरवाही के चलते एक दिहाड़ीदार कर्मचारी नौजवान की हाई वोल्टेज तारों के साथ लगने से मौत हो गई, जबकि सदमे में उसके दादा ने भी दम तोड़ दिया, जिस कारण पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

आज सुबह गांव ढड्डे निवासी दादे पोते की मौत के लिए जिम्मेवार संबंधित बिजली मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना बालियांवाली में पहुंचे तो पुलिस के एक एएसआई के दुरव्यवहार से गुस्से में आए गांव निवासियों ने मौड़-रामपुरा सड़क पर जाम लगा दिया और थाना बालियांवाली व पॉवरकाम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

सदमे में युवक के दादे ने भी दम तोड़ा

इस मौके सहारा क्लब के अध्यक्ष केवल शर्मा, चमकौर सिंह, सरपंच गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह फौजी, जगसीर सिंह पंच, हरबंस सिंह पूर्व सरपंच, बूटा सिंह, किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरतेज सिंह आदि ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया किगत शाम को गांव ढड्डे फीडर का बिजली लाईनमैन दर्शन सिंह गांव के युवक सुखराज सिंह पुत्र कौर सिंह को मालवा पैलेस के नजदीक अपनी निजी मोटर पर हाई वोल्टेज तारों के जंपर लगाने के लिए ले गया।

उक्त बिजली मुलाजिम द्वारा इस काम संबंधी ग्रिड के मुलाजिमों को सूचना नहीं दिए जाने के कारण जब सुखराज सिंह बिजली पोल पर चढ़ कर जंपर लगा रहा था तो पीछे से बिजली सप्लाई निश्चित समय से पहले आनेके कारण उक्त युवक सुखराज सिंह को जोरदार करंट का झटका लगा, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, किन्तु नौजवान मौके पर ही दम तोड़ चुका था।

क्षेत्र में शोक की लहर

गांव निवासियों ने कहा कि गांव मंडी कलां में ग्रिड पर संचालक के तौर पर काम करते बिजली लाईनमैन दर्शन सिंह ने अपने निजी काम बारे बिजली अधिकारियों व ग्रिड कर्मचारियों को नहीं बताया, जिस कारण युवक की मौत हुई है। गांव निवासियों ने बताया कि अपने युवा पोतरे की मौत बारे जैसे ही उसके दादा सुरजीत सिंह को पता चला तो उसे भी हार्ट अटैक आ गया और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आज जब गांव निवासी बिजली मुलाजिम खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एकत्रित होकर थाना बालियांवाली पहुंचे तो मौके पर मौजूद एएसआई सुरजीत सिंह ने उनके साथ दुरव्यवहार किया और बिजली मुलाजिम का पक्ष लेने लगा। इसके बाद गांव निवासियों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने मौड़-रामपुरा सड़क पर चक्का जाम कर दिया और पुलिस व बिजली मुलाजिमों के खिलाफ नारेबाजी के शुरू कर दी।

खबर लिखे जाने तक धरना जारी था और गांव निवासी मांग कर रहे थे कि दादे-पोतरे की मौत के लिए जिम्मेवार बिजली मुलाजिम के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया जाए और गांव निवासियों से दुरव्यवहार करने वाले एएसआई को निलंबित किया जाए।

गत शाम को सरपंच गुरमीत सिंह ने इस बारे में सूचना दे दी थी। उन्हें पता है कि लाईनमैन की गलती से युवक की मौत हुई है। उन्हें अपने तौर पर की गई पूछताछ दौरान पता चला है कि लाईनमैन दर्शन सिंह मृतक युवक सुखराज को अपने फीडर अधीन पड़ती अपनी निजी मोटर पर काम करवाने के लिए ले गया था, लेकिन इस दौरान उसने काम संबंधी ग्रिड पर सूचना नहीं दी और बिजली सप्लाई समय से पहले अचानक चालू होने के कारण उक्त युवक की मौत हो गई।

जे.ई गुरचरन सिंह

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।