Drugs Smuggler - Sach Kahoon Hindi

हथकढ़ शराब का बढ़ा प्रचलन, आबकारी विभाग कर रहा कड़ी निगरानी
नाकाबंदी कर जांच रहे वाहन, आबकारी उपायुक्त ने पांच दिन से डाला डेरा

हनुमानगढ़। जिले में जानलेवा हथकढ़ शराब (Handmade liquor) का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। लगातार आबकारी विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई इसका उदाहरण है। हनुमानगढ़ तहसील की बात करें तो गंगागढ़, अमरपुरा थेड़ी, मक्कासर, खुंजा में हथकढ़ शराब की सप्लाई हो रही है। इन क्षेत्रों पर आबकारी विभाग की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है। मुखबिरों को सक्रिय किया गया है और सूचना पर कार्रवाई की जाती है। Hanumangarh News

आबकारी निरोधक दल संभाग बीकानेर के उपायुक्त पोमाराम स्वयं पिछले पांच दिनों से जिले में कैंप किए हुए हैं। वे स्वयं भी आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में शामिल होते हैं। आबकारी निरोधक दल संभाग बीकानेर के उपायुक्त पोमाराम ने बताया कि हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले में नाजायज हथकढ़ शराब का कारोबार अधिक हो रहा है। वे पिछले पांच दिनों से स्वयं दोनों जिलों में कैंप कर हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करवा रहे हैं। काफी अच्छी सफलता मिल रही है। श्रीगंगानगर में दो दिन पहले पंजाब पुलिस, पंजाब के आबकारी विभाग के निरीक्षक व जाप्ते के साथ कार्रवाई कर लाहन नष्ट किया। अभियोग दर्ज किए गए।

इसी कड़ी में आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार और दीपावली पर्व को मद्देनजर रखते हुए हनुमानगढ़ जिले में पीओ के साथ बैठक कर नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त रेड में भी वे स्वयं आबकारी निरोधक दल के साथ रहकर कार्रवाई करवा रहे हैं। भारत माता रोड पर टोल नाका के नजदीक नाका लगाया गया है। आपसी समन्वय बनाकर अलग-अलग समय में नाकाबंदी करवाई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की जा रही है।

52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद

आबकारी निरोधक दल हनुमानगढ़ ने गुरुवार रात्रि को कार्रवाई करते हुए 52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर एक बाइक जब्त की। प्रहराधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि गुरुवार रात्रि करीब 9.30 बजे मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ लोग एक बाइक पर हथकढ़ शराब का परिवहन कर रहे हैं जो दो केएनजे से होते हुए मक्कासर की तरफ आएंगे। सूचना पर रात्रि को नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर लदी 52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की।

हालांकि कोई व्यक्ति पकड़ में नहीं आया। आरटीओ से वाहन मालिक की जानकारी ली जा रही है। इसके बाद दुपहिया मालिक को मामले में नामजद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हथकढ़ शराब का प्रचलन बढ़ रहा है। लोग हथकढ़ शराब की अधिक डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार गठित की गई टीमों की ओर से नाकाबंदी की जा रही है। लगातार कार्रवाई भी जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे हथकढ़ शराब से दूर रहें। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। Hanumangarh News

Suicide Attempt: बच्चे को लेकर नहर में कूद रही थी महिला, ओटू हेड के इंचार्ज ने पकड़ लिया हाथ और फिर&#…

दो अफीम तस्करों को 10-10 साल की कठोर सजा
अपर जिला सेशन न्यायाधीश राजगढ़ द्वितीय ने सुनाया फैसला

सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। अपर जिला सेशन न्यायाधीश राजगढ़ द्वितीय ने 11 वर्ष पुराने एक अफीम तस्करी के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, जबकि एक आरोपी की मृत्यु होने के कारण कार्रवाई को ड्रॉप किया गया है। Sadulpur News

प्रकरण अनुसार 13 जून 2013 को तत्कालीन सिद्धमुख थानाधिकारी गूर भूपेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ दयावठ रोड़ सिद्धमुख पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दयावठ गांव की ओर से एक हरियाणा नंबर की इंडिका सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी, जिसके चालक को पुलिस ने रूटीन जांच के लिए रुकने का संकेत दिया। लेकिन कार चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। यह देखकर पुलिस ने तुरंत कार का पीछा किया तथा लगभग दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने कार को आॅवरटेक कर रोकने में सफलता प्राप्त की तथा कार सवार तीन व्यक्तियों को दबोच लिया।

एक आरोपी की मृत्यु होने के कारण कार्रवाई की ड्रॉप | Sadulpur News

आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र ताराचंद अग्रवाल (36) वर्ष तथा ताराचंद पुत्र भाना राम अग्रवाल (62) वर्ष निवासी राई घराना लहर जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई। तीसरे आरोपी के पहचान दर्शन सिंह पुत्र जगरूप सिंह गुर्जर सिख (69) निवासी बादलगढ़ मुणक जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाशी के दौरान अफीम बरामद की।

पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला सेशन न्यायाधीश राजगढ़ क्रम संख्या-02 लतिका दीपक पराशर ने पत्रावलियों पर आए साक्ष्य गवाहों सबूतों का गहन अवलोकन कर आरोपी सुरेश कुमार तथा दर्शन सिंह को दोषी माना तथा 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जबकि मामले में तीसरे आरोपी ताराचंद की मृत्यु हो जाने के कारण कार्रवाई को ड्रॉप किया गया है। Sadulpur News

Teachers Protest: शिक्षकों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला, दी आदोलन की चेतावनी

Drugs Smuggler Arrested: विभिन्न स्थानों से ड्रग्स सहित 4 गिरफ्तार
Drugs Smuggler Arrested:  हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की जांच टाउन थाना पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर चन्द्र के नेतृत्व में टीम बुधवार देर शाम को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त ेकरते हुए पुलिस टीम श्रीगंगानगर मार्ग पर रोही पक्कासारणा में हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो वहां घूम रहे दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। Hanumangarh News

शक होने पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों को रुकवाकर तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने हेरोइन बरामद कर मौके से सर्वजोत सिंह (22) पुत्र सुखदेव सिंह जटसिख निवासी वार्ड आठ, गांव बनवाला व राजेन्द्र उर्फ राजू (23) पुत्र कृपापाल जाट निवासी वार्ड पांच, गांव पक्कासारणा को गिरफ्तार कर लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण की तफ्तीश टाउन पुलिस थाना की एसआई रचना बिश्नोई कर रही हैं। Hanumangarh News

कार सवार युवक अफीम सहित गिरफ्तार

हनुमानगढ़। पीलीबंगा थाना पुलिस ने कार सवार पंजाब के फाजिल्का जिला निवासी एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमृतसर-जामनगर भारतमाला रोड पर की गई। जानकारी के अनुसार पीलीबंगा पुलिस थाना की एसआई सुमन के नेतृत्व में गठित टीम बुधवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रोही जाखड़ांवाली में अमृतसर से जामनगर भारतमाला रोड पर सूरतगढ़ ब्रांच नहर पुल पर कार नम्बर पीबी 22 एच 5454 को रुकवाकर तलाशी ली तो पांच सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक कपिल कुमार (33) पुत्र कृष्णलाल ज्याणी निवासी बिशनपुरा पीएस बहाववाला जिला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार कर कार जब्त की। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की जांच थाना प्रभारी भूपसिंह सहारण कर रहे हैं। Hanumangarh News

प्रौढ़ के कब्जे से चूरा पोस्त बरामद

हनुमानगढ़। रावतसर थाना पुलिस ने प्रौढ़ के कब्जे से चूरा पोस्त बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में टीम दोपहर को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम बस अड्डे के पीछे वार्ड 27 में पहुंची तो खाली पड़ी नगर पालिका की जगह पर एक व्यक्ति सफेद रंग के थैले के ऊपर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को आते देखकर उक्त शख्स घबरा गया और अचानक वहां से उठकर थैले को कंधे पर रखकर बस अड्डे की तरफ चलने लगा।

शक होने पर पुलिस टीम ने उक्त शख्स को रुकवाकर थैले की तलाशी ली तो उसमें आठ किलोग्राम चूरा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने पोस्त बरामद कर मौके से जसपाल सिंह उर्फ जस्सा (60) पुत्र बूटासिंह सुनार निवासी ओलख पीएस सदर मलोट जिला श्री मुक्तसर साहिब पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण का अन्वेषण पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई बिशन सहाय को सौंपा गया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण, हैड कांस्टेबल अमरसिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार, मोहनलाल व राजेन्द्र शामिल रहे। Hanumangarh News

Weather Update: बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें, भारत मौसम विभाग का अलर्ट!

पोस्त बरामद, दो युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पल्लू व तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही गश्त व नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए साढ़े आठ सौ ग्राम पोस्त बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पल्लू थाना प्रभारी एसआई बिशन सहाय के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पल्लू-सरदारशहर मेगा हाइवे पर चहल होटल के पास स्थित मोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से आठ किलोग्राम छिलका पोस्त बरामद किया। Hanumangarh News

मौके से राजीव कुमार झा उर्फ मिन्टू (36) पुत्र महेश झा निवासी मकान नम्बर ए-10, लक्ष्मी पार्क, नांगलोई, नई दिल्ली को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच नोहर पुलिस थाना के एसआई सुशील कुमार कर रहे हैं। वहीं तलवाड़ा झील पुलिस थाना प्रभारी एसआई रजनदीप कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार रात्रि को नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मुस्ताक अली (36) पुत्र मांगे खान निवासी वार्ड 1, थालडक़ा पीएस रावतसर के कब्जे से पांच सौ ग्राम चूरा डोडा पोस्त बरामद किया। मौके से मुस्ताक अली को गिरफ्तार कर प्रकरण की जांच टिब्बी थाना प्रभारी जगदीश पाण्डर के सुपुर्द की। Hanumangarh News

पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों को करवाया तड़ीपार

40 किलो 300 ग्राम अफीम सहित दो व्यक्ति गिरफ्त में, कैंटर जब्त
तकरीबन 2 करोड़ 35 लाख रुपए कीमत की है अफीम

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। संगरिया थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंटर से 40 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद अफीम की कीमत तकरीबन 2 करोड़ 35 लाख रुपए है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि अफीम की सप्लाई संगरिया तहसील के गांव मालारामपुरा के पूर्व सरपंच के पुत्र सहदेव बिश्नोई पुत्र अमीलाल बिश्नोई ने मंगवाई थी। पुलिस अब दोनों तस्करों से कड़ी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार अफीम तस्कर पंजाब के फाजिल्का जिला निवासी हैं। मुकदमे में आगामी जांच हनुमानगढ़ टाउन पुलिस कर रही है। Hanumangarh News

सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में एसपी विकास सांगवान ने कार्रवाई संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी एवं उपयोग का प्रचलन रोकने एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान की निरन्तरता में संगरिया पुलिस थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह की ओर से सोमवार को चौटाला से हनुमानगढ़ रोड पर टीम के साथ गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रोही रतनपुरा में नाकाबंदी शुरू की। Hanumangarh News

नाकाबंदी के दौरान कैंटर नम्बर पीबी 05 एजे 9618 को रुकवाकर तलाशी ली तो 40 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसपी के अनुसार चालक सीट के पीछे बॉडी में अफीम को इस तरह से रखा गया था कि पुलिस को चकमा दे सके। पुलिस ने बॉडी को खोला तो अफीम की खेप मिली। कैंटर में सवार दो जनों की पहचान रणवीर (46) पुत्र बन्तराम बिश्नोई निवासी नजदीक निर्वाण आश्रम, नारायणपुरा, पीएस बहाववाला जिला फाजिल्का पंजाब और मिथलेस पाण्डे (38) पुत्र प्रमोद पाण्डे निवासी गली नम्बर 6 धर्मनगरी अबोहर जिला फाजिलका पंजाब के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर कैंटर जब्त किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां को सौंपा गया। पुलिस टीम में संगरिया थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह, एएसआई रोहताश कुमार, कांस्टेबल महादेव, रेवंतराम, विक्रम सिंह, सुखचरण शामिल रहे। इस कार्रवाई में जिला विशेष शाखा हनुमानगढ़ के एएसआई शाह रसूल की विशेष भूमिका रही। एसपी सांगवान ने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम की हौसला अफजाई के लिए बीकानेर रेंज आईजी की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।

सरपंच पुत्र ने मंगवाई अफीम की सप्लाई | Hanumangarh News

एसपी सांगवान ने बताया कि आरोपी रणवीर बिश्नोई का मालारामपुरा के पूर्व सरपंच के पुत्र सहदेव बिश्नोई से सम्पर्क था जिसके कहने पर इतनी भारी मात्रा में अफीम की सप्लाई लेकर वह आ रहा था। इसमें मिथलेस पाण्डे को रणवीर बिश्नोई ने ही शामिल किया। दोनों तस्कर अफीम की बड़ी खेप झारखंड राज्य से लाए थे। एसपी ने बताया कि आरोपी रणवीर बिश्नोई ने कुछ दिन पहले ही कैंटर खरीदा था।

उसने सहदेव बिश्नोई से सम्पर्क कर कहा था कि वह झारखंड आदि राज्यों में जाता है, कोई सप्लाई मंगवानी हो तो बताना। एसपी के अनुसार जहां अफीम की सप्लाई देनी थी और जहां से अफीम खरीदी गई, वहां मामले की गहन जांच करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं। पुलिस कड़ी से कड़ी जोडक़र मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। इसके साथ आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

नया रूट किया तैयार कर सप्लाई का सोचा | Hanumangarh News

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि झारखंड में अवैध मादक प्रदार्थ अफीम की हाई क्वालिटी मानी जाती है। जिसको लेकर झारखंड से अफीम मंगवा कर उसे बेचने की फिराक में थे। अक्सर अफीम राजस्थान के जोधपुर साइड से आती है लेकिन इन्होंने नया रूट तैयार किया ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस सतर्क थी और अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के प्रयास में लगी हुई थी। उसी के चलते पकड़ में आ गए।

16 साल बाद अपने परिवार से मिला रामशरण!

अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। तलवाड़ा झील पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। तलवाड़ा झील थाना प्रभारी एसआई बहादुर चन्द्र ने बताया कि थाना के हैड कांस्टेबल भूराराम ने पुलिस स्टाफ के साथ गश्त के दौरान रोही डबलीकलां में कार्यवाही करते हुए 16 लीटर देसी शराब बरामद कर भरतलाल (28) पुत्र ओमप्रकाश नायक निवासी वार्ड 9, डबलीकलां को गिरफ्तार किया। Hanumangarh News

मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई शिशपाल की ओर से जारी है। दूसरी कार्यवाही में एएसआई अजीतसिंह ने पुलिस स्टाफ के साथ डीएसटी सेक्टर नोहर की सहायता से रोही भुरानपुरा में पुराने शराब ठेका की दुकान के पास से विजयपाल (38) पुत्र मुखराम मेघवाल निवासी वार्ड 5, गांव भोमपुरा पीएस हनुमानगढ़ टाउन के कब्जे से 78 लीटर देसी शराब व 39 बीयर कैन बरामद की। विजयपाल को गिरफ्तार राजस्थान आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई हंसराज को सौंपा गया। पुलिस टीम में एएसआई अजीत सिंह, हैड कांस्टेबल भूराराम, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार व पवन कुमार शामिल थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– 4 आईपीएस अधिकारी सम्मानित

अफीम की तस्करी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार
बाइक सवार दो जनों के कब्जे से बरामद की थी अफीम | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। फेफाना थाना पुलिस ने मादक पदार्थ अफीम की तस्करी में संलिप्त चूरू जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस अफीम की तस्करी के संबंध में अनुसंधान कर रही है। फेफाना पुलिस थाना प्रभारी एसआई जगदीश पाण्डर ने बताया कि विधान सभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अभियान चलाया जा रहा है। Hanumangarh News

इस अभियान की निरंतरता में नोहर पुलिस थाना में दर्ज प्रकरण संख्या 315/2023 धारा 08/18,29 एनडीपीएस एक्ट में अनुसंधान के क्रम में आरोपी गोविन्द जाट (34) पुत्र कन्हैया लाल पूनिया निवासी झालरीया का कुआं, वार्ड 14, सरदारशहर जिला चूरू को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी पाण्डर ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में नोहर पुलिस की ओर से आरोपी सिकन्दर खान व नरेश कुमार निवासी आसपासलसर तहसील सरदारशहर जिला चूरू को बाइक पर 230 ग्राम अफीम ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया था।

उस मामले की जांच फेफाना पुलिस को सौंपी गई। अनुसंधान के बाद आरोपी सिकन्दर खान व नरेश कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। अनुसंधान से आरोपी गोविन्द जाट की अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर उसे शुक्रवार देर शाम को गिरफ्तार कर अवैध अफीम की तस्करी के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी जगदीश पाण्डर, कांस्टेबल काशीराम व सुनील कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़ें:– कार के जरिए गांजा की तस्करी करते युवक गिरफ्तार

कार के जरिए गांजा की तस्करी करते युवक गिरफ्तार
6 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। रावतसर थाना पुलिस ने कार के जरिए गांजा की तस्करी करते हरियाणा के सिरसा जिला निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। गांजा की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त कर चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। Hanumangarh News

जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से अवैध मादक पदार्थों व आग्नेयास्त्रों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार रावतसर पुलिस थाना के एसआई रमेश पन्नू के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार रात्रि को नोहर से चक 4 एएम को जाने वाली सडक़ रोही चक 4 एएम में नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान एक कार एचआर 76-7501 को रूकवाकर तलाशी ली तो उसमें कुल 6 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने कार चालक अमनदीप सिंह (25) पुत्र सुरेन्द्रसिंह जटसिख निवासी खेत में ढाणी सिकन्दरपुर पीएस सदर सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जांच थाना प्रभारी अरुण चौधरी कर रहे हैं। पुलिस टीम में एसआई रमेश पन्नू के अलावा एएसआई देवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मोहनलाल व देवीलाल शामिल थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के लिए रथ किए रवाना

कार से हरियाणा निर्मित देसी शराब बरामद
कार जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन पुलिस थाना अधीन शेरगढ़ चौकी पुलिस ने बुधवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान एक कार से हरियाणा निर्मित देसी शराब बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टाउन पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर शेरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विजेन्द्र नेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम को शेरगढ़ से मुण्डा रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने कार नम्बर डीएल 8सी एनबी 9588 को रूकवाकर तलाशी ली तो उसमें 11 बोतल देसी शराब मिली। पुलिस ने शराब बरामद कर मौके से कार चालक हरविन्द्र सिंह (30) पुत्र प्रगट सिंह जटसिख निवासी वार्ड 6, गांव मुण्डा पीएस टाउन को गिरफ्तार कर लिया। कार जब्त कर आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच लखूवाली चौकी प्रभारी एएसआई सोहनलाल सांखला कर रहे हैं। पुलिस टीम में शेरगढ़ चौकी प्रभारी एएसआई विजेन्द्र नेहरा, हैड कांस्टेबल अमरसिंह व कांस्टेबल अमनदीप सिंह शामिल थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Big Breaking : ED की रेड, गोविन्द सिंह डोटासरा और हुड़ला की बढ़ सकती है मुसीबत !

पोस्त तस्कर को भिजवाया जेल
कार से 15 किलो 560 ग्राम पोस्त बरामदगी का मामला | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन थाना पुलिस ने कार से 15 किलो 560 ग्राम पोस्त बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। इससे पहले पांच दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने घटनास्थल व पोस्त बरामदगी स्थल के अलावा उस जगह की तस्दीक की जहां से आरोपी पोस्त खरीदकर लाया था। Hanumangarh News

जांच अधिकारी एसआई भंवरलाल ने बताया कि पीसी रिमांड अवधि के दौरान आरोपी गुरजीत सिंह (47) पुत्र निरंजन सिंह जटसिख निवासी वार्ड 6, गुरुद्वारा के पीछे दिगोड़ जिला कोटा ने खुलासा किया कि वह कोटा से किसी व्यक्ति से पोस्त खरीदकर लाया और पंजाब क्षेत्र में बेचकर वापस कोटा जा रहा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी के आरोप में एक मुकदमा दर्ज है। गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को टाउन पुलिस थाना की एसआई कल्पना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मेगा हाइवे पर लखूवाली पुलिस चौकी के सामने कार्यवाही करते हुए स्विफ्ट कार नम्बर आरजे 20 सीए 4288 से 15 किलो 560 ग्राम पोस्त बरामद कर गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की जांच जंक्शन पुलिस को सौंपी गई। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– GST Intelligence Raid: धानमंडी के एक प्रतिष्ठान पर जीएसटी इंटेलिजेंस की रेड

7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
सीआईडी टीम ने सिंधी कैंप पर 2 किलो अफीम के साथ पकड़ा

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने जयपुर जंक्शन पर ट्रेन से उतरकर ऑटो से सिंधी कैंप बस स्टैंड जा रहे तस्कर को स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़ उच्च क्वालिटी की 2 किलो अफीम बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपए है। Jaipur News

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूरज सिंह पुत्र चतर सिंह सोंधिया राजपूत (25) झालावाड़ जिले के डग थाना अंतर्गत जामुनिया गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को इसके बारे में क्राइम ब्रांच के हैड कांस्टेबल महेश सोमरा को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन से सन्दिग्ध वस्तु जयपुर ला रहा है।

एडीजी श्री एमएन ने बताया कि सूचना पर आईजी प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं एडिशनल एसपी आशा राम चौधरी के सुपरविजन व इंस्पेक्टर राम सिंह व सुभाष सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, रविंद्र सिंह, शंकर शर्मा, कमल सिंह, राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार को रवाना किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी सूरज सिंह को ट्रेन से उतर ऑटो में बैठकर सिंधीकैंप की तरफ जाते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़ा। इसके पास उच्च क्वालिटी की 2 किलो अफीम मिली।

पूछताछ में आरोपी ने अपने गांव के ही शंकर सिंह पुत्र मांगू सिंह (30) से अफीम लाना बताया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिंधी कैंप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से इनके नेटवर्क और अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा की अहम भूमिका रही, वहीं हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, शंकर शर्मा, कमल सिंह, राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार व सोहन देव का सहयोग रहा। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राम सिंह और सुभाष सिंह तंवर द्वारा किया गया। गिरफ्तारी में एसएचओ सिंधी कैंप अवतार सिंह मय जाब्ता शामिल थे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Blind murder revealed : महिला ने सिर कुचलकर की थी हत्या, बापर्दा गिरफ्तार

80 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार जब्त, चालक गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Drugs Smuggler Arrested: डीएसटी व डूंगला थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 79.750 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।एसपी राजन दुष्यन्त ने बताया कि डीएसटी को सूचना मिली कि डूंगला थानांतर्गत अरनेड गांव से सालेडा तरफ से जाने वाली एक स्विफ्ट कार में अवैध डोडा चूरा परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने सूचना थानाधिकारी डूंगला देवेंद्र सिंह को दी। एएसपी बुगलाल मीना के निर्देश पर थानाधिकारी ने जाप्ते सहित अरनेड से सालेडा जाने वाले रोड पर पहुंच नाकाबंदी शुरू की। Chittorgarh News

सूचना के मुताबिक अरनेड की तरफ से आती हुई स्विफ्ट कार दिखाई दी। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते देखकर चालक कार को घूमाकर कार सहित भागने लगा किन्तु कार रोड़ पर पड़े पत्थर से टकरा कर रुक गयी। चालक ने गाड़ी से उतर कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से घेरा देकर के पकड़ा। गाड़ी के अन्दर 4 कट्टों में 79.750 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। Chittorgarh News

पुलिस ने अवैध डोडा चूरा व कार जब्त कर चालक मंगलवाड निवासी प्रकाश शर्मा पुत्र नक्तर मल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रकाश का पुर्व का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। इस कार्यवाही में जिला विशेष टीम के कांस्टेबल दुर्गाराम व दिनेश का विशेष योगदान रहा।

कार्यवाही करने वाली टीम डीएसटी | Chittorgarh News

डीएसटी प्रभारी गोरधन सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल चंद्रकरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, राधेश्याम,दुर्गाराम व दिनेश एवं थाना डूंगला से एसएचओ देवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल पन्ना लाल, हरिनारायण मोहम्मद आबिद, कांस्टेबल ओमप्रकाश, विरेंद्र सिंह, जमना लाल व कांस्टेबल चालक जगदीश। Chittorgarh News

यह भी पढ़ें:– Blind murder revealed : महिला ने सिर कुचलकर की थी हत्या, बापर्दा गिरफ्तार