Haryana Education News - Sach Kahoon Hindi

Cheerag Yojana: चिराग योजना का दाखिला शेड्यूल जारी, इस दिन से आवेदन शुरू!
निजी स्कूलों ने अपनी सीटें की डिक्लेयर, विद्यार्थी 30 मार्च तक कर सकते है आवदेन

Haryana Cheerag Yojana: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। हरियाणा सरकार की चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र के लिए अपनी सीटें घोषित कर दी हैं। अब पात्र विद्यार्थी 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकें। शिक्षा विभाग के अनुसार, इस योजना का लाभ वही विद्यार्थी उठा सकेंगे जिन्होंने अपनी पिछली कक्षा सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण की हो। Cheerag Yojana

साथ ही आवेदन उसी खंड में करना होगा, जहां के सरकारी स्कूल से छात्र ने अपनी पिछली कक्षा पास की है। यह प्रावधान पारदर्शिता बनाए रखने और स्थानीय स्तर पर छात्रों को सुविधा देने के उद्देश्य से लागू किया गया है। निजी स्कूलों द्वारा कक्षा 6वीं से 12वीं तक की सीटें घोषित कर दी गई हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार एक से अधिक स्कूलों में भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें चयन के बेहतर अवसर मिलेंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

यह है चिराग योजना | Cheerag Yojana

हरियाणा में 381 निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में गरीब बच्चों को दाखिला स्कूल शिक्षा विभाग चिराग योजना के तहत कर रहा है। इससे पहले यह दाखिले नियम- 134ए के तहत होते थे। अगर हरियाणा सरकार ने नियम- 134 ए खत्म कर चिराग योजना की शुरूआत की है। योजना के तहत कक्षा दूसरी से 5वीं तक प्रति छात्र 700 रुपये, कक्षा छठी से आठवीं तक प्रति छात्र 900 रुपये और कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रति छात्र 1100 रुपये प्रति माह फीस सरकार निजी स्कूलों को देती है।

चिराग योजना शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सरकारी स्कूलों के मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को निजी स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा, बल्कि उनके भविष्य के लिए नए रास्ते भी खुलेंगे।

– डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।

आवेदन प्रक्रिया के बाद चयन सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर विद्यार्थियों को संबंधित निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। 30 मार्च तक अभिभावक निजी स्कूल में आवेदन कर सकते है।

– अमित मनहर, नोडल अधिकारी योजना।

विद्यार्थी इन बातों का रखे ध्यान | Cheerag Yojana

30 मार्च तक आवेदन

सीटों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होने पर 1 से 5 अप्रैल तक लाटरी ड्रा

निजी स्कूल को 1 से 15 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया संपन्न करनी होगी

छात्रों की सूचि नोटिस बोर्ड पर लगाना अनिवार्य

सफल छात्र का पिछले सरकारी विद्यालय से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट लिया जाना अनिवार्य है

दाखिले के लिए बच्चे का परिवार पहचान पत्र का होना जरूरी है

फीस प्रतिपूर्ति राशि के लिए वही मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय पात्र होंगे, जिनके द्वारा फार्म-6 में अपने विद्यालय की फीस राशि पोर्टल पर दर्शाई गई हो

विद्यालयों द्वारा दाखिल होने वाले छात्रों का डाटा पोर्टल पर दाखिले की तिथि से दो दिन के अंदर-अंदर ही अपडेट किया जाना अनिवार्य होगा

विद्यालयों द्वारा दाखिल होने वाले छात्रों की सूचना निदेशक सेकेंडरी शिक्षा व निदेशक मौलिक शिक्षा – विभाग को दाखिले की तिथि से एक सप्ताह के अंदर-अंदर भेजनी होती है

एक लाख 80 हजार रुपये से कम हो आमदनी | Cheerag Yojana

इस योजना के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में उन विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। अभिभावकों की आय एक लाख 80 हजार रुपये या इससे कम हो। आय, परिवार पहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी। यह योजना सिर्फ राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए है।

Haryana Education News: अब कक्षा 6 से 12 तक भी होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक
विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रगति पर होगी सीधी चर्चा

साल में पांच बार होंगी पीटीएम, प्रगति, परीक्षा परिणाम और अनुशासन पर होगा मंथन

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Haryana Education News: सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई, प्रगति और अनुशासन को लेकर अब अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) केवल प्राथमिक कक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। विभाग के अनुसार वर्ष में कुल पांच बार अभिभावक-शिक्षक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इनमें वार्षिक परीक्षा के बाद, प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद तथा तीन बार सैट परीक्षाओं के तुरंत बाद पीटीएम आयोजित की जाएंगी। Sirsa News

इन बैठकों का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की पढ़ाई और सर्वांगीण विकास पर संयुक्त रूप से ध्यान देना है। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से 6 मार्च को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयकों, डाइट प्रधानाचार्यों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रभारियों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। Sirsa News

पीटीएम में इन विषयों पर होगी चर्चा | Sirsa News

शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार पीटीएम के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा परिणाम और सतत मूल्यांकन से संबंधित जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की जाएगी। साथ ही विषयवार सीखने के स्तर का विश्लेषण कर कमजोरियों को दूर करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक रणनीतियों पर भी चर्चा होगी। बैठकों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, समयपालन, अनुशासन और घर पर पढ़ाई के माहौल को लेकर भी अभिभावकों से संवाद किया जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण और अतिरिक्त सहयोग की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा डिजिटल शिक्षा, आईसीटी के उपयोग और आॅनलाइन सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने बताया कि अब कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक वर्ष में पांच बार आयोजित होगी। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से आवश्यक निर्देश मिले है, जिन्हें जिले के सभी ब्लॉकों में भेज दिए गए हैं।

छठी से ऊपर कक्षाओं में मिलेगा करियर मार्गदर्शन

कक्षा 6 से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए पीटीएम में करियर मार्गदर्शन, विषय चयन और भविष्य की शैक्षणिक दिशा को लेकर भी अभिभावकों को परामर्श दिया जाएगा। साथ ही विद्यालय की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए अभिभावकों से सुझाव भी लिए जाएंगे, जिनका विधिवत अभिलेखीकरण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– UPSC Result: नरवाना की बेटी स्वाति आर्य ने यूपीएससी में 366वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

HBSE Date Sheet 2026 Released: हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को लेकर आई ये बड़ी अपडेट, जल्दी देखें
HBSE Date Sheet 2026 Released: भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डा. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 2 फरवरी से 16 फरवरी प्रात: 09:30 बजे से सांय 02:30 बजे तक संचालित करवाई जानी हैं। Haryana Board News

उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके सम्पन्न करवाई जाएगी। शेष विषयों के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं सम्बन्धित विद्यालयों में सम्बन्धित विषय के नियुक्त प्रवक्ताओं द्वारा ही करवाई जानी है, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों की सभी प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं सम्बन्धित विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों द्वारा ही उनके विषय से सम्बन्धित प्रायोगिक परीक्षा करवाई जानी है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी नियमित के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्तियाँ की जाएगीं। Haryana Board News

Haryana: सरकारी स्कूलों के होनहारों के सपनों को हकीकत में बदल रही है सुपर-100 योजना
223 में से 200 विद्यार्थियों ने पास की जेईई मेन्स की परीक्षा

Haryana Super-100 Yojana 2025: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सपनों को हकीकत में बदलती नजर आ रही है। इस योजना से प्रशिक्षण प्राप्त करके विद्यार्थी इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रवेश पा रहे है। हाल ही में आईआईटी जेईई मेन्स-2025 का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। जिसमें विकल्प फाउंडेशन के तहत उपरोक्त परीक्षा की तैयारी कर रहे गवर्नमेंट स्कूलों के 223 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 200 होनहारों ने आईआईटी जेईई मेन्स की परीक्षा अच्छे परसेंटाइल के साथ पास करके जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। Haryana Education News

सरसा जिला के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा निदेशालय व विकल्प फाउंडेशन की ओर से जारी परिणाम में टॉप-14 में सरसा जिला से एक छात्रा आरजू शामिल है। वहीं सरसा जिला के 13 विद्यार्थियों ने उपरोक्त परीक्षा पास की है। अब उपरोक्त विद्यार्थी जेईई एडवांस की परीक्षा देंगे और फिर परीक्षा क्वालीफाई करके किसी संस्थान में निशुल्क इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करके अपने सपनों की उड़ान भरेंगे।

टॉप-14 में किस जिले से कितने विद्यार्थी

जेईई मेन्स की परीक्षा में सुपर-100 के तहत राजकीय विद्यालयों में जींद की रीतिका 99.94 परसेंटाइल लेकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। निदेशालय की ओर से जारी टॉप-14 सूचि में जींद के सबसे अधिक पांच विद्यार्थी शामिल है। इसके बाद में फरीदाबाद के तीन, भिवानी के दो तथा महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फतेहाबाद व सरसा का एक-एक विद्यार्थी टॉप-14 में शामिल है।

परसेंटाइल रेंज, संख्या | Haryana Education News

99 परसेंटाइल से ऊपर, 14

98 परसेंटाइल से ऊपर, 28

97 परसेंटाइल से ऊपर, 50

परसेंटाइल रेंज, संख्या

95 परसेंटाइल से ऊपर, 82

90 परसेंटाइल से ऊपर, 125

85 परसेंटाइल से ऊपर, 171

सरसा जिले के पास विद्यार्थी एवं प्राप्त परसेंटाइल

नाम          परसेंटाइल

आरजू          99.1

सात्विक        98.52

खुशीनंद        97.9

पलक           97.3

पायल           95.64

कपिल          93.15

भव्या शर्मा     89.12

ज्योति          87.81

जतिन          82.89

अक्षय          81.63

गायत्री         81.05

सूरज कुमार  73.17

कामिया       69.4

जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष कुल 223 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा दी, जिनमें से 200 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 14 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर सरकारी स्कूलों का नाम गौरवांवित किया है। यह उपलब्धि न केवल शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण और साधन-संवेदनशील पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों की क्षमता और परिश्रम का प्रमाण भी है। Haryana Education News

CISCE ICSE Results 2025: आईसीएसई 10वीं की टॉपर शांभवी जायसवाल ने रचा इतिहास शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनीं देश की टॉपर