Pahalgam Attack News - Sach Kahoon Hindi

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का अब बड़ा कदम! मॉक ड्रिल को लेकर उच्च स्तरीय बैठक शुरू
Mock Drill regarding High level Meeting Started: नई दिल्ली। आगामी 7 मई को आयोजित होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल (Mock Drill) की तैयारियों को लेकर आज गृह मंत्रालय (Home Ministry Affairs) में एक उच्चस्तरीय बैठक प्रारंभ हुई। इस बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव गोविन्द मोहन कर रहे हैं, जिसमें देशभर के 244 नागरिक सुरक्षा जिलों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह बैठक नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित की गई है, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का समन्वित प्रयास है, जिसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन और सुरक्षा तंत्र की तैयारियों को सुदृढ़ करना है। Pahalgam Attack News

संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान केंद्रित

मॉक ड्रिल की पूर्व तैयारी, आपसी समन्वय तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तीव्र और संगठित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इस बैठक में एनडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा महानिदेशक, अग्निशमन विभाग तथा वायु रक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं। साथ ही सीमावर्ती और संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इस अभ्यास में रॉकेट, मिसाइल तथा वायु आक्रमण जैसे संभावित संकटों की स्थिति में प्रतिक्रिया हेतु रणनीतियाँ बनाई जा रही हैं। सायरनों के संचालन और ब्लैकआउट की व्यवस्थाओं पर भी गहन चर्चा की जा रही है, ताकि नागरिकों को समय पर चेतावनी देकर उन्हें सुरक्षित किया जा सके।

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के पश्चात केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न राज्यों को 7 मई को व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। ड्रिल के अंतर्गत नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों को आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने के उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्रैश ब्लैकआउट की व्यवस्था के तहत शहरी क्षेत्रों को शत्रु की हवाई निगरानी से छिपाने की योजना भी बनाई गई है। यह समस्त प्रयास देश की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा एवं उसे और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। Pahalgam Attack News

California Boat Capsizes: समुद्र में नाव पलटने से तीन की मौत, नौ अन्य लापता, मानव तस्करी का शक

Pahalgam Attack: आतंकवाद के खिलाफ पुतिन-मोदी साथ-साथ! पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

Pahalgam terror attack: नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin President of Russia) ने हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से फोन पर वार्ता की और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और भारत को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। Pahalgam Attack

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इस अमानवीय कृत्य के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक सहयोग और एकजुटता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Bareilly: ईयर फोन लगाए दो बच्चे ट्रेन से कटे

आतंकवाद के खिलाफ भारत को हरसंभव समर्थन देने की बात दोहराई

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की और पहलगाम हमले की घोर निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत को हरसंभव समर्थन देने की बात दोहराई। दोनों नेताओं ने भारत-रूस की विशेष रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर रूस के विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के लिए राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं भी दीं और उन्हें वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इसी बीच, पहलगाम में हालिया आतंकी हमले को देखते हुए रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 9 मई को मास्को में आयोजित होने वाले विजय दिवस समारोह में सम्मिलित न होने का निर्णय लिया है। पहले यह अपेक्षा थी कि प्रधानमंत्री मोदी रूस की इस विशेष वर्षगांठ में भाग लेंगे, किंतु वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनज़र उनकी उपस्थिति संभव नहीं हो सकी।

इस आतंकी हमले के परिप्रेक्ष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की। यह बैठक वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की प्रधानमंत्री से मुलाकात के एक दिन बाद हुई, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि देश की सुरक्षा स्थिति पर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श जारी है। Pahalgam Attack

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दाखिल जनहित याचिका पर कहा – ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’…