IPL Orange Cap News - Sach Kahoon Hindi

IPL 2026: 84 रन बनाकर सुदर्शन ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा
अहमदाबाद (एजेंसी)। Orange Cap: गुजरात टाइटंस (जीटी) का दबदबा ऑरेंज कैप की सूची में पूरी तरह दिखाई दे रहा है और विकेट लेने वालों की तालिका में भी काफी हद तक जीटी के गेंदबाज छाए हुए हैं। अहमदाबाद में जीटी की चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर 89 रन की बड़ी जीत के बाद आईपीएल 2026 की ऑरेंज और पर्पल कैप लीडरबोर्ड की स्थिति कुछ ऐसी है।

ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड

इस मैच में शुभमन गिल सबसे पहले शीर्ष पर पहुंचे, जब उन्होंने 37 गेंदों में 64 रन की पारी खेली और इससे उनके इस सीजन में 616 रन हो गए। इस मैच के शुरू होने से पहले गिल के 552 रन थे, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन के नाम 554 रन थे। जैसे ही गिल ने अपनी 125 रन की ओपनिंग साझेदारी में साई सुदर्शन से ज्यादा रन बनाए, आॅरेंज कैप उनके पास चली गई।

लेकिन पारी खत्म होते-होते गिल फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गए और साई सुदर्शन 53 गेंदों में 84 रन बनाकर 638 रन के साथ शीर्ष स्थान पर आ गए। इस तरह जीटी के दो बल्लेबाज, शीर्ष दो स्थानों पर हैं और तीसरे नंबर पर हैं राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के वैभव सूर्यवंशी, जिनके नाम 579 रन हैं। उनके बाद 563 रन के साथ चौथे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मिचेल मार्श का नाम आता है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हेनरिक क्लासेन 555 रन के साथ शीर्ष-5 को पूरा करते हैं।

शुक्रवार रात एसआरएच और आरसीबी के मुकाबले के बाद यह तस्वीर फिर बदल सकती है। क्लासेन के पास अपने रनों की संख्या को और बढ़ाने का मौका होगा, वहीं आरसीबी के विराट कोहली (542 रन) भी आगे बढ़ सकते हैं। एसआरएच के अभिषेक शर्मा 507 रन के साथ आठवें और इशान किशन 490 रन के साथ नौवें स्थान पर हैं।

पर्पल कैप लीडरबोर्ड

आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार काफी आगे निकलते दिख रहे थे, लेकिन जीटी के कगिसो रबाडा ने सीएसके के खिलाफ 3 विकेट लेकर कुल 24 विकेटों के साथ भुवनेश्वर की बराबरी कर ली। हालांकि भुवनेश्वर की इकॉनमी 7.70 है जबकि रबाडा की 9.18, इसलिए पर्पल कैप फिलहाल भुवनेश्वर के पास ही बनी हुई है। शुक्रवार को एसआरएच के खिलाफ उनके पास विकेटों की संख्या को और बढ़ाने का मौका होगा। गुरूवार के मैच में मोहम्मद सिराज ने भी तीन विकेट लिए और इसके साथ उनके 17 विकेट हो गए और वह अब सातवें स्थान पर हैं। दो और गेंदबाज शीर्ष-4 में पहुंचे।

अंशुल कम्बोज ने साई सुदर्शन का विकेट लेकर 21 विकेट पूरे किए और तीसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं राशिद खान ने भी मैच में तीन विकेट लिए और 19 विकेट के साथ चौथे नंबर पर आ गए। राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कार्तिक त्यागी 18-18 विकेट के साथ शीर्ष-4 और सिराज के बीच मौजूद हैं।

IPL 2025 Updates: विराट कोहली पर मंडराए इस संकट के बादल, जानें क्या है मामला?
IPL Orange Cap Updates: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ऑरेंज कैप की दौड़ और भी रोमांचक होती जा रही है। हर मैच के साथ शीर्ष स्थान के लिए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है। कभी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) इस सूची में आगे निकलते हैं, तो कभी गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज़ साई सुदर्शन (Sai Sudarshan)। अब इस सूची में मुंबई इंडियंस के आक्रामक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी शामिल हो गए हैं। IPL 2025 Updates

DC vs SRH IPL 2025: हैदराबाद में रोमांचक मुकाबले में आई ये बड़ी आफत, मैच करना पड़ा रद्द, दिल्ली की मुश…

विराट कोहली इस सीजन में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में 505 रन बना लिए हैं और वर्तमान में ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर हैं। उनके पीछे गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 504 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 10 मुकाबलों में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए कई उपयोगी पारियां खेली हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने अब तक 475 रन बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज | IPL 2025 Updates

आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है, जिसका आरंभ भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि प्लेऑफ़ में स्थान सुरक्षित करने के लिए दोनों को जीत की आवश्यकता है। इस मुकाबले में यदि साई सुदर्शन मात्र दो रन और बना लेते हैं, तो वे विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा कर सकते हैं। वे इस सीजन में कप्तान शुभमन गिल के साथ मजबूत ओपनिंग साझेदारियाँ करते आए हैं, जिसकी बदौलत गुजरात टाइटंस ने कई बार विपक्षी टीमों के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है।

दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव भी शानदार फॉर्म में हैं। अगर आज का दिन उनके नाम रहा, तो वह भी ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली का यह सीजन अब तक बेहद सफल रहा है। उन्होंने 11 मैचों में 7 अर्धशतक जमाए हैं। इससे पहले 2016 के सीजन में भी कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात हाफ सेंचुरी के साथ 973 रन बनाए थे और उस वर्ष सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने थे। IPL 2025 Updates

Celebrity Social Media Controversy: खूब हुई तू-तू मैं-मैं जब राहुल वैद्य ने विराट कोहली को ‘जोकर’ बत…