Mock Drill - Sach Kahoon Hindi

Hanumangarh Mock Drill: हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड पर धमाके और आगजनी!
आपदा से निपटने की तैयारियों का रिहर्सल

Hanumangarh Mock Drill: हनुमानगढ़ ( सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जिले में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के तहत शुक्रवार को मॉकड्रिल (आपात स्थिति का पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के समन्वय, तत्परता और प्रतिक्रिया समय को परखना तथा आमजन में जागरूकता फैलाना था। इस मॉकड्रिल को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गंभीरता से कार्य किया गया और इसे पूरी तरह वास्तविक परिस्थिति जैसा रूप दिया गया। दोपहर करीब 4.15 बजे हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड पर धमाकों के साथ ही विस्फोटक सामग्री और आग लगने की सूचना मिली। मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेडिकल टीमें, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आग पर काबू पाया गया। Hanumangarh News

घायल हुए बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और 7 घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर पुलिस द्वारा इलाके को घेर लिया गया और आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। रोड़वेज द्वारा यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी गई। लगभग 45 मिनट चली मॉकड्रिल में सभी विभागों ने अनुशासन और समन्वय के साथ भूमिका निभाई। मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी नरेंद्र सिंह मीणा भी पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।

जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने कहा कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागों के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया समय की जांच करना था। विभागों ने अनुशासित और संगठित ढंग से कार्य किया, जो संतोषजनक रहा। उन्होंने कहा कि आमजन भी ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्देशों का पालन करें। मॉकड्रिल के दौरान जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एडीएम उम्मेदी लाल मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद, एसडीएम मांगीलाल, सीओ सिटी श्रीमती मीनाक्षी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Hanumangarh News

मॉक ड्रिल आयोजित कर सिखाए आपदा से बचाव के गुर
पब्लिक इण्टर कॉलिज के मैदान पर तहसील प्रशासन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किया गया आपदा से निपटने का पूर्वाभ्यास

टीमों ने अग्नि व प्राकृतिक आपदा की घटनाओं को काल्पनिक परिदृश्य के तौर पर प्रदर्शित करके आपसी समन्वय व दक्षता का दिया परिचय

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Mock Drill: तहसील प्रशासन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों द्वारा कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित पब्लिक इण्टर कॉलिज के मैदान पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को आपदा के दौरान बचाव के तौर-तरीके सिखाए गए। इस दौरान विभागों के मध्य आपसी समन्वय व दक्षता को भी परखा गया।

शुक्रवार को कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित पब्लिक इण्टर कॉलिज के मैदान पर प्रदेश के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, आपूर्ति व दमकल विभाग की ओर से अग्नि व दैवीय आपदा से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व तहसील प्रशासन द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों को भूकम्प व अग्निकांड के समय बचाव के टिप्स दिए गए। पूर्वाभ्यास में भाग ले रही टीमों ने अग्नि व प्राकृतिक आपदा की

घटनाओं को काल्पनिक परिदृश्य के तौर पर प्रदर्शित करके आपसी समन्वय व दक्षता का परिचय दिया। आपूर्ति विभाग की ओर मॉक ड्रिल में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को सूक्ष्म पुष्टाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीओ श्यामसिंह, तहसीलदार अर्जुन चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, आपूर्ति निरीक्षक कैराना मदनपाल सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र चौरसिया, अंकुर कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर पांच करोड़ की ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार

कैथल जिले में 4 स्थानों पर होगा माॅक ड्रिल का आयोजन: डीसी प्रीति
शाम 7.50 से 8 बजे तक ब्लैकआउट में जिलावासी करें उपकरण बंद

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal Mock Drill News: सरकार ने अब पूरे प्रदेश में आज ही मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में कैथल जिले में भी माॅक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। किसी आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों के दृष्टिगत केवल अभ्यास सुनिश्चित करने के लिए यह किया गया है। मॉक ड्रिल को लेकर डीसी प्रीति और एसपी आस्था मोदी ने लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर रहे थे। Kaithal News

इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि सरकार के निर्देशों पर जिले में मॉक ड्रिल की जाएगी, जिसके तहत शाम 7.50 से 8 बजे तक ब्लैकआउट किया जाना है। यह ब्लैकआऊट जिला के सभी नागरिकों को स्वयं करना है। उन्होंने सभी जिला वासियों से आह्वान किया कि इस दौरान वे अपने घरों की बिजली व अन्य उपकरणों को बंद करके ब्लैकआउट की कार्रवाही में अपना सहयोग दें। Kaithal News

उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल केवल अभ्यास का हिस्सा है। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी नागरिक इस मॉक ड्रिल के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों से भी इस माॅक ड्रिल में सहयोग करने की अपील की और कहा कि इस संदेश को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का काम करें। प्रशासन द्वारा दी गई वैध जानकारी को ही आगे साझा करें। इस माॅक ड्रिल में किसी भी प्रकार की आपात कालीन स्थिति होने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया जाएगा। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Mock Drill: जींद में आज सायं 4 बजे होगा राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन

Mock Drill: जींद में आज सायं 4 बजे होगा राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन
एचपी गैस प्लांट, वीटा प्लांट, रेलवे स्टेशन, खटकड़ पांवर ग्रिड तथा सफीदों लघु सचिवालय में होगा माॅक ड्रिल का आयोजन: डीसी मोहम्मद इमरान रजा

शाम 7.50 से 8 बजे तक ब्लैकआउट में जिलावासी करें उपकरण बंद | Jind News

जींद (सच कहूँ/विकास सिंहमार)। Jind Mock Drill News: सरकार ने अब पूरे प्रदेश में आज ही मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में एचपी गैस प्लांट, वीटा प्लांट, रेलवे स्टेशन, खटकड़ पांवर ग्रिड तथा सफीदों लघु सचिवालय में सांय 4 बजे माॅक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। किसी आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों के दृष्टिगत केवल अभ्यास सुनिश्चित करने के लिए यह किया गया है। मॉक ड्रिल को लेकर डीसी मोहम्मद मोहम्मद इमरान रजा लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी निर्देश दिए। Jind News

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सरकार के निर्देशों पर जिला में 7 मई यानी आज साय 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी, जिसके तहत शाम 7.50 से 8 बजे तक ब्लैकआउट किया जाना है। यह ब्लैकआऊट जिला के सभी नागरिकों को स्वयं करना है। उन्होंने सभी जिला वासियों से आह्वान किया कि इस दौरान वे अपने घरों की बिजली व अन्य उपकरणों को बंद करके ब्लैकआउट की कार्रवाही में अपना सहयोग दें। उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल केवल अभ्यास का हिस्सा है। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। Jind News

सभी नागरिक इस मॉक ड्रिल के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों से भी इस माॅक ड्रिल में सहयोग करने की अपील की और कहा कि इस संदेश को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का काम करें। प्रशासन द्वारा दी गई वैध जानकारी को ही आगे साझा करें। इस माॅक ड्रिल में किसी भी प्रकार की आपात कालीन स्थिति होने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सूचना के आदान- प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जिसका लेड लाईन नम्बर 01681-245206 है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, एडीसी विवेक आर्य, एएसपी सोनाक्षी सिंह, जींद एसडीएम सत्यवान सिंह मान, सफीदों एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, नरवाना एसडीएम जगदीश चन्द्र, जुलाना एसडीएम होशियार सिंह, सीईओ जिप अनिल दून, डीएमसी गुलजार मलिक, नगराधीश डाॅ. आशीष देशवाल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। Jind News

सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के लिए, जनता से निम्नलिखित सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाता है | Jind News

ड्रिल से पहले

बुनियादी सामान/आपातकालीन आपूर्ति तैयार रखें बैटरी/सौर ऊर्जा से चलने वाली फ्लैशलाइट/टॉर्च, रेडियो, ग्लो स्टिक, वैध आईडी कार्ड

परिवार की आपातकालीन किट तैयार रखें पानी, सूखा भोजन, बुनियादी दवाइयाँ।

अलर्ट के बारे में जागरूकता

सायरन सिग्नल सीखें (जैसे लंबा निरंतर = अलर्ट छोटा = सब साफ)

आधिकारिक अपडेट के लिए रेडियो/टीवी देखते रहें (जैसे आकाशवाणी, दूरदर्शन)

सुरक्षित क्षेत्र की तैयारी

आश्रय के रूप में सुरक्षित आंतरिक कमरे या तहखाने की पहचान करें।

पारिवारिक अभ्यास का अभ्यास करें, लाइट बंद करें, 1-2 मिनट के भीतर सुरक्षित क्षेत्र में इकट्ठा हों।

आपातकालीन नंबर नोट करें

पुलिस 112

अग्नि 101

एम्बुलेंस 120

शाम 7 से 8 बजे तक लिफ्ट का उपयोग न करें। लिफ्टों को निष्क्रिय कर दें ताकि ब्लैकआउट के दौरान कोई असुविधा न हो।

बुजुर्गों/बच्चों को पहले से सूचित/तैयार करें। अभ्यास के दौरान

अगर आपको हवाई हमले के सायरन या घोषणाएँ सुनाई दें – यह एक अभ्यास है तो घबराएँ नहीं।

पुलिस, स्कूल अधिकारियों, या बिल्डिंग सुरक्षा या किसी अन्य सरकारी प्राधिकरण के निर्देशों का पालन करें

तुरंत सुरक्षित क्षेत्र में इकट्ठा हों।

ब्लैक आउट के दौरान

घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं, तो अपने वाहन को किनारे पर पार्क करें और लाइटें बंद कर दें। जहाँ हैं वहीं रहें और इधर-उधर न जाएँ।

अलर्ट के दौरान सभी इनडोर और आउटडोर लाइटें बंद कर दें, जिसमें इन्वर्टर या वैकल्पिक बिजली आपूर्ति को डिस्कनेक्ट करना शामिल है। क ब्लैकआउट की घोषणा होने/सायरन चालू होने पर गैस/बिजली के उपकरण बंद कर दें।

यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों की हर समय निगरानी की जाए

खिड़कियों के पास फोन या एलईडी डिवाइस का इस्तेमाल न करें।

मोटे पर्दे का इस्तेमाल करें या खिड़कियों को कार्डबोर्ड/पैनल से ढकें।

व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर असत्यापित जानकारी न फैलाएँ

ड्रिल के बाद

जब तक अन्यथा निर्देश न दिया जाए, सामान्य गतिविधि फिर से शुरू करें।

अपनी प्रतिक्रिया स्थानीय आरडब्ल्यूए या प्रशासन के साथ साझा करें।

अपने आस-पास के बच्चों या बुजुर्गों से बात करें – उन्हें आश्वस्त करें कि यह सिर्फ तैयारी का उपाय था।

नोट:- यह मॉक ड्रिल अभ्यास चिकित्सा प्रतिष्ठानों, यानी अस्पतालों और नर्सिंग होम पर लागू नहीं होता है। हालाँकि, उन्हें ड्रिल के दौरान सभी खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढकना चाहिए और सतर्क रहना चाहिए। ड्रिल का उद्देश्य नागरिक आबादी को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार करना और ऐसी विकट स्थिति के दौरान बड़े पैमाने पर दहशत की संभावना को कम करना है।

यह भी पढ़ें:– Masood Azhar Family: मोदी जो कहता है वो करता है…मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों की मौत!

Mock Drill: कल पंजाब के 20 जिलों में होगी मॉक ड्रिल, डिफैंस व सिविल पुलिस मिलकर करेगी लोगों की सुरक्षा
पंजाब के सभी जिलों के एसएसपी व डिप्टी कमिशनरों ने संभाली कमान

पहलगाम हमले के बाद पंजाब सहित देशभर में की जा रही मॉक ड्रिल | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Mock Drill: श्रीनगर के पहलगाम में हुए हमले के बाद कल बुधवार को देशभर के साथ-साथ पंजाब के 20 जिलों में मॉक ड्रिल की जा रही है कि किस तरीके से युद्ध शुरू होने के बाद पुलिस व सेना के जवान कैसे आमजन को मुश्किल की घड़ी से बचाएंगे। पंजाब पुलिस व सिविल प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है व मंगलवार को सारा ही दिन ही पुलिस व सिविल प्रशासन ने इस मॉक ड्रिल को लेकर मीटिंगों का दौर जारी रखा। बताया जा रहा है कि पंजाब में मौजूद सेना व पुलिस द्वारा मिलकर ही इस मॉक ड्रिल को किया जाएगा, जबकि सिविल प्रशासन इस मॉक ड्रिल की निगरानी करेगा। Chandigarh News

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि इस समय देश एकजुट है व पंजाब के 20 जिलों में मॉक ड्रिल करवाने के लिए ग्रह विभाग ने आदेश जारी किए हैं तो वहीं सरकार भी बहुत नजदीक से इस मॉक ड्रिल पर नजर रख रही है। पंजाब सरकार के अधिकारी बता रहे हैं कि इस मॉक ड्रिल में देखा जाएगा कि वॉर्निंग अलार्म सिस्टम शुरू होने के बाद आम जनता कितनी ज्यादा अलर्ट है व पंजाब में चल रहे कंट्रोल रूम की स्थिति में वर्किंग किस तरह की चल रही है। इसके साथ ही हमले की स्थिति में आमजन को किस तरीके से सुरक्षित जगहों पर लेकर जाना है, इसलिए पुलिस की मॉक ड्रिल होनी जरूरी है। Chandigarh News

इसलिए बकायदा जिला प्रशासन केन्द्र सरकार के आदेशों पर सुरक्षा प्लान तैयार कर रहा है, जिससे इसे लागू किया जाएगा। पाकिसतान का पड़ोसी राज्य होने के चलते पंजाब के सभी जिलों में ही मॉक ड्रिल की जा रही है। पंजाब के 20 जिलों को मोक ड्रिल में शामिल किया गया है व लगभग 500 किलोमीटर के दायरे में यह मॉक ड्रिल होगी।

चंडीगढ़ में कल शाम 7:30 पर बजेगा अलार्म, अंधेरे में डूब जाएगा शहर

10 मिनट के लिए बन्द रहेगी पूरे शहर की लाईट | Chandigarh News

देशभर में हो रही मॉक ड्रिल में ब्यूटीफूल सिटी चंडीगढ़ भी शामिल हो रहा है। चंडीगढ़ शहर में दिन में मॉक ड्रिल चलने के साथ ही देर शाम 7:30 पर अलार्म बजेगा व पूरे शहर में लाईट बन्द होते हुए शहर अंधेरे में डूब जाएगा। हालांकि चंडीगढ़ में लाईट को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बंद नहीं किया जाएगा व इसलिए चंडीगढ़ के आमजन को खुद ही अपने घरों व दुकानों की लाईटों को बन्द करना होगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ के व्यापार मंडल से अपील की है कि 10 मिनट के लिए सभी दुकानों व मॉल की लाईट को भी बन्द किया जाए। इसमें सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल शामिल नहीं होंगे, क्योंकि मरीजों को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:– Mock Drill in Haryana: हरियाणा के सिरसा समेत इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल, ये रही सभी शहरों की लिस्ट