Operation Sindoor - Sach Kahoon Hindi
ऑपरेशन सिंदूर में 65 फीसदी स्वदेशी हथियारों का हुआ उपयोग
जयपुर ((सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल)। Jaipur News: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में गुरुवार को भारतीय वायुसेना, नौसेना और थलसेना के सैन्य अभियानों के प्रमुख साउथ वेस्टर्न कमांड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सैन्य अभियान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेस में लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल अवधेश कुमार और वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद सहित सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे। डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन और डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ राजीव घई ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि ‘आत्मनिर्भर’ केवल एक नारा नहीं है, बल्कि वास्तव में हमारी शक्ति को कई गुना बढ़ाने वाला है।
आज हमारे 65% से अधिक रक्षा उपकरण देश में ही बनाए जा रहे हैं। सेना उन्हीं हथियारों का उपयोग कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, अभी तो शुरुआत है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह संदेश दिया कि पाकिस्तान में कोई भी आतंकवादी ठिकाना अब सुरक्षित नहीं है। घई ने कहा-भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहेगा। भारत अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाएगा।
7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 7 लक्ष्यों को भारतीय सेना और 2 को भारतीय वायु सेना ने निशाना बनाया था। पाकिस्तान के 100 से ज्यादा जवानों और टेररिस्ट कैंप में 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है। कड़ी मार खाने के बाद विरोधी पक्ष को समझ आई और उन्होंने संघर्ष विराम की मांग की। जब यह अनुरोध आया, तब हमने कार्रवाई रोकी। हम पीछे हटे, लेकिन हमने कमजोरी नहीं दिखाई। हम अपना संदेश दे चुके थे और वह संदेश बिल्कुल स्पष्ट था कि किसी भी दुस्साहस का जवाब दिया जाएगा और आतंकवादी गतिविधियों की कीमत चुकानी पड़ेगी।
ऑपरेशन के लिए पूरी छूट दी गई थी: एयर मार्शल
एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने कहा- पहलगाम हमले में मारे गए हमारे भाई-बहनों को हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ऐसा हमला दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि हमारा ऑब्जेक्टिव क्लियर था और ऑपरेशन के लिए पूरी छूट दी गई थी। अवधेश कुमार बोले- हम हमेशा जिओ और जीने दो के सिद्धांत के साथ जीते हैं। जब हमारी शांति की इच्छा को कमजोरी समझ लिया जाए और हमारी चुप्पी को हमारी अनुपस्थिति मान लिया जाए, तो कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। जब हम कार्रवाई करते हैं, तो उसमें किसी तरह की नरमी की गुंजाइश नहीं होती। ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट था। सेनाओं को पूरी ऑपरेशन फ्रीडम दी गई थी।
इसमें थल, वायु और नौसेना के तीनों सेवा प्रमुखों के साथ मिलकर हर विकल्प पर विचार किया गया और हर निर्णय को बहुत संतुलित तरीके से लिया गया। अवधेश कुमार बोले- न तो हमारा कोई मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर, न ही सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर का नुकसान हुआ। हमनें सभी हमलों को न्यूट्रलाइज कर दिया था। हालांकि जीत हार्ड फैक्ट्स के साथ मिलती है। तथ्य ये है कि हमने उनके 9 आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद किए। 11 एयर फील्ड तबाह किए और 13 विमान गिराए। इसमें एक एयर वार्निंग विमान भी था, जिसे 300 किमी ज्यादा दूर से मार गिराया गया।
पाकिस्तान को चीन से मिलती है मदद : वाइस एडमिरल
वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा- अंतरिक्ष संसाधनों, खुफिया जानकारी साझा करने, साइबर सहायता और हथियारों के मामले में पाकिस्तान को चीन से मिलने वाली मदद को हम अपनी सैन्य रणनीति और आकलन का हिस्सा मानते हैं। एएन प्रमोद ने कहा- 6 और 7 मई की रात नौसेना के जवानों ने भी भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर आतंकवादी ढांचे पर सटीक हमलों में भाग लिया, जिसने तीनों सेनाओं के संयुक्त समन्वय को दर्शाया।
जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ा, भारतीय नौसेना की अग्रिम तैनाती ने पाकिस्तान की नौसैनिक और वायु इकाइयों को रक्षात्मक मुद्रा अपनाने (डिफेंसिव) के लिए मजबूर कर दिया। वे अधिकांशतः अपने बंदरगाहों तक सीमित रहे या अपनी तटरेखा के आसपास ही एक्टिव रहे। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित किया कि भारत उकसावे का जवाब सोच-समझकर, सटीक और संतुलित बल प्रयोग के साथ देने में सक्षम है। इसने दिखाया कि आतंकवादी ढांचे और उन्हें समर्थन देने वाले सैन्यतंत्र को तेजी और प्रभावी ढंग से निशाना बनाया जा सकता है।
स्थापित हो रहा डिफेंस स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन डिवीजन
लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला ने कहा कि एयर डिफेंस के क्षेत्र में IACCS और आकाशतीर जैसी प्रणालियों को एकीकृत किया गया, ताकि हवाई स्थिति की एक समग्र तस्वीर मिल सके। इन नेटवर्क्स को ऑपरेशन सिंदूर के बाद और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही डिफेंस स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन डिवीजन स्थापित किया जा रहा है। जो AI के जरिए उपकरणों की मदद से रियल-टाइम में दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं का मुकाबला करेगा।
मोदी सरकार की अधिसूचना में Operation Sindoor के रणबांकुरों की शौर्य गाथाओं का उल्लेख
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्र सरकार ने एक राजपत्रित अधिसूचना जारी कर आॅपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों के दौरान मातृ भूमि की रक्षा करते हुए असाधारण साहस और शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए वीरता पुरस्कारों से सम्मानित भारत माता के रणबांकुरों की शौर्य गाथा की जानकारी दी है। गत चार से 10 अक्टूबर तक की इस साप्ताहिक अधिसूचना में आॅपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर करने वाले रणबांकुरोंं की बहादुरी का जिक्र किया गया है।
अधिसूचना में आॅपरेशन सिंदूर में भूमिका के लिए वीर चक्र से सम्मानित रणबांकुरों के प्रशस्ति पत्रों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें कहा गया है कि सेना और वायु सेना के वीरों ने किस तरह प्रतिकूल परिस्थितियों में दुश्मन के क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों को निशाना बनाकर आॅपरेशन के लक्ष्योंं को कैसे हासिल किया। जहां वायु सेना ने सटीक हवाई कार्रवाई से पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया वहीं सेना ने नियंत्रण रेखा से लगते पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के क्षेत्रों में भीषण गोलाबारी और ड्रोन के जरिये आतंकवादी ठिकानोंं को ध्वस्त कर दिया।
भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की जवाबी कार्रवाई की कोशिश से आसमान से लड़ाकू विमानोंं की बमबारी शुरू हो गयी लेकिन भारतीय हवाई यौद्धाओंं ने अपने ठोस और सटीक हमलों से पाकिस्तान को सैन्य कार्रवाई रोकने की गुहार लगाने के लिए मजबूर कर दिया। प्रशस्ति पत्रों के विवरण से पता चलता है कि वायु सेना और सेना के क्रमश हवाई और जमीनी अभियान ठोस रणनीति पर आधारित होने के कारण बहुत तेज और सटीक थे।
वीर चक्र से सम्मानित सेना के कर्नल कोषांक लांबा के प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि उन्होंने बिना समय गंवाए बहुत ही कम समय में एक विशेष उपकरण बैटरी प्रणाली को सक्रिया किया जिससे पूरी गोपनीयता के साथ”आॅपरेशन’ के लिए समय पर अंतर-कमान संचालन सुनिश्चित किया जा सका । इससे तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल से आॅपरेशन को अंजाम दिया जा सका। वीर चक्र से ही सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट के प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि कमांडिंग अफसर के तौर पर उन्होंने अपनी यूनिट को आतंकवादी शिविरों का पूरी तरह खात्मा करने के लिए संचालित कर जबरदस्त सफलता हासिल की।
आॅपरेशन सिंदूर के दौरान अपने सटीक हमलों तथा बचाव प्रणाली के रूप में चर्चित हुई एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली इकाई के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी को भी वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंंने हवा में पाकिस्तानी विमानों को मार गिराने के साथ साथ अपने उपकरणों की भी रक्षा की। इसके अलावा अधिसूचना में वीर चक्र से सम्मानित राफेल स्क्वाड्रन के कमांडिंग आॅफिसर ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है । इन्हें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा मुख्यालयों पर हमले की जिÞम्मेदारी दी गयी थी।
इसके अलावा वीर चक्र से ही सम्मानित ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों तथा जमीनी वायु रक्षा प्रणाली की गोलाबारी के बावजूद मिशन को अंजाम देने का उल्लेख किया गया है। वीर चक्र से ही सम्मानित ग्रुप कैप्टन कुणाल कालरा के प्रशस्ति पत्र में दुश्मन के हमलों का सामना करते हुए उड़ान के दौरान उनके विमान में आई समस्याओं के बावजूद सफल हमले करने की असाधारण बहादुरी का वर्णन किया गया है। वीर चक्र प्राप्त वायु सेना के विंग कमांडर जॉय चंद्रा के प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि उन्होंंने दुश्मन के लड़ाकू विमानों और जमीनी इकाइयों दोनों की गोलीबारी की परवाह किये बिना सफलतापूर्वक हमले कर अपने लक्ष्य हासिल किये। वीर चक्र से सम्मानित स्क्वाड्रन लीडर सार्थक कुमार ने हवाई अभियानों अवधारणा, समन्वय और उन्हें अंजाम देने कें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वीर चक्र विजेता स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह ने पूर्वनिर्धारित लक्ष्य पर स्टैंड-आॅफ सटीक हमले के अभियान में सफल योगदान दिया। वीर चक्र प्राप्त स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक ने रात में बिना किसी सुरक्षा कवरेज के पूर्वनिर्धारित लक्ष्यों को नेस्तनाबूद किया। वीर चक्र विजेता फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर सिंह ठाकुर ने भी रात के अंधेरे को चीरते हुए बिना सुरक्षा कवरेज के पूर्वनिर्धारित लक्ष्य को सटीक हमले से ध्वस्त किया।
Operation Sindoor: वायु सेना के सटीक हमले ऑपरेशन सिंदूर में मील का पत्थर: वायु सेना प्रमुख
हिंडन (सच कहूँ न्यूज़)। Operation Sindoor: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सराहना करते हुए इसे भारतीय वायु सेना की क्षमताओं की सटीकता, पेशेवर कुशलता और ताकत का प्रमाण बताया है। एयर चीफ मार्शन सिंह ने वायु सेना की 93 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को यहां भव्य परेड के बाद वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आॅपरेशन सिंदूर का परिणाम वायु सेना को गौरव का अहसास कराता है। उन्होंने कहा, ” आॅपरेशन सिंदूर में हमारा प्रदर्शन हमें पेशेवर गौरव से भर देता है और इसने यह साबित कर दिया है कि वायु सेना की ताकत के इस्तेमाल से कैसे कुछ ही दिनों में सैन्य परिणामों को प्रभावी ढंग से आकार दिया जा सकता है। भारत के साहसिक और सटीक हमलों ने राष्ट्रीय चेतना में वायु सेना की आक्रामक कार्रवाई के उचित स्थान को फिर से स्थापित किया है।” Operation Sindoor
उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वदेशी रूप से विकसित और एकीकृत हथियारों की सफलता ने इस आॅपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वायु सेना प्रमुख ने कहा, ” स्वदेशी रूप से विकसित और एकीकृत हथियारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुश्मन के इलाके में अंदर तक सटीक और विनाशकारी प्रहार किए। यह घरेलू क्षमताओं में हमारे विश्वास को पुष्ट करता है। आॅपरेशन सिंदूर इस बात का एक ज्वलंत उदाहरण है कि सावधानीपूर्वक योजना, अनुशासित प्रशिक्षण और दृढ़ निश्चयी कार्यान्वयन के माध्यम से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।”
भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण पर प्रकाश डालते हुए एयर चीफ मार्शल सिंह ने संचालन योजनाओं में नई प्रणालियों, हथियारों और उपकरणों के एकीकरण में उल्लेखनीय तेजी की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा,” हमारी संचालन योजनाओं में नई प्रणालियों, हथियारों और उपकरणों के एकीकरण की बढ़ी हुई गति एक महत्वपूर्ण सफलता रही है। मैं देख सकता हूं कि वायु योद्धाओं में जवाबदेही और सुरक्षा की संस्कृति बढ़ी है और यह सीधे तौर पर दुर्घटनाओं और घटनाओं की संख्या में कमी से परिलक्षित हो रही है।” उन्होंने कहा, ” सभी स्तरों पर, अधिकारी आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं – असाधारण दूरदर्शिता और सहानुभूति का प्रदर्शन कर रहे हैं, और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक प्रशिक्षण और प्रेरणा मिले।”
वायुसेना प्रमुख ने भविष्य की तैयारी और संयुक्त संचालन शक्ति के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ” अपनी विजय और सफलताओं का जश्न मनाते हुए, हमें भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए। हमारी योजनाएं नवीन, व्यावहारिक और अनुकूल होनी चाहिए। हमारा प्रशिक्षण ‘जैसे हम लड़ते हैं वैसे ही प्रशिक्षण’ के सिद्धांत पर आधारित होनी चाहिए – ईमानदार, कठोर और उभरती चुनौतियों के लिए प्रासंगिक।” एयर चीफ मार्शल सिंह ने एकता और तालमेल के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ” जीत प्रभावी टीम वर्क से मिलती है। हमें अपनी सामूहिक शक्ति का लाभ उठाना चाहिए, तालमेल बढ़ाना चाहिए और न केवल भारतीय वायु सेना के भीतर, बल्कि अन्य रक्षा सेवाओं और संगठनों के साथ भी अपने राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अंतर-संचालन को बढ़ावा देना चाहिए।” Operation Sindoor
यह भी पढ़ें:– UP Weather: यूपी में कब दस्तक देगी ठंड? मौसम विभाग ने बताई तारीख
Operation Sindoor: सेना प्रमुख मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नति की पाकिस्तान में बवाल, जानिये क्यों
Operation Sindoor:  आॅपरेशन सिदूंर में भारत के हाथों करारी शिकस्त झेल चुके पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया जाना विश्व सैन्य इतिहास की एक अभूतपूर्व और आश्चर्यजनक घटना है। फील्ड मार्शल का पद किसी भी सेना का सर्वोच्च सम्मान होता है, जो युद्ध में असाधारण साहस, रणनीतिक कौशल और विजय के लिए प्रदान किया जाता है। लेकिन पाकिस्तान ने अपने पराजित जनरल को इस सर्वोच्च रैंक से नवाजकर विश्व समुदाय को स्तब्ध कर दिया है। इस निर्णय ने न केवल पाकिस्तान की सैन्य और राजनीतिक विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं, बल्कि यह भी विचारणीय है कि क्या यह कदम सेना की खोई साख को बचाने की एक हताश कोशिश है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी कैबिनेट के इस फैसले की पाकिस्तान में तीखी आलोचना हो रही है। आम जनता ने इसे हास्यास्पद और तर्कहीन करार दिया है। विपक्ष ने इसे मुनीर की छवि को चमकाने का एक सुनियोजित प्रयास बताया है। सरकार का दावा है कि मुनीर को यह पद पहलगाम की घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में उनके ‘रणनीतिक नेतृत्व और निर्णायक भूमिका’ के लिए प्रदान किया गया है। लेकिन वास्तविकता इससे कोसों दूर है। आॅपरेशन सिदूंर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों, सौ से अधिक आतंकवादियों और लगभग एक दर्जन एयरबेस को निशाना बनाया। पूरे आॅपरेशन में भारत का पूर्ण प्रभुत्व रहा, और पाकिस्तानी डीजीएमओ को संघर्ष विराम के लिए अनुरोध करना पड़ा।
प्रश्न उठता है कि क्या यह कदम पाकिस्तान की निर्वाचित सरकार पर सेना की पकड़ को और मजबूत करने का संकेत है? 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से पाकिस्तान में अब तक 17 सेना प्रमुख हुए हैं, लेकिन 75 वर्षों के इतिहास में यह दूसरा अवसर है जब किसी सेना प्रमुख को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पहले 1959 में तत्कालीन सैन्य शासक जनरल मोहम्मद अयूब खान ने स्वयं को यह रैंक दी थी। अयूब ने 1958 में तख्तापलट कर सत्ता हथिया ली थी और एक साल बाद स्वयं को फील्ड मार्शल घोषित किया। उनकी पदोन्नति स्व-घोषित थी, जबकि मुनीर की पदोन्नति के पीछे शहबाज सरकार का निर्णय है। लेकिन यह निर्णय स्वतंत्र है या किसी दबाव का परिणाम, यह सवाल पाकिस्तानी सियासत में गूंज रहा है। यदि शहबाज ने स्वेच्छा से यह सिफारिश की है, तो इसे उनकी अदूरदर्शिता ही कहा जाएगा। क्या यह राजनीतिक मजबूरी और सेना के दबाव का परिणाम है? यदि हां, तो यह विचारणीय है कि सेना की ऐसी कौन-सी महत्वाकांक्षा है, जिसे मुनीर इस नए पद पर पूरा कर सकते हैं?
पाकिस्तान में सेना हमेशा से अन्य संवैधानिक संस्थाओं से अधिक शक्तिशाली रही है। स्वतंत्रता के बाद तीन दशकों से अधिक समय तक देश सीधे सैन्य शासन के अधीन रहा। सेना प्रमुख को सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता है, जो अक्सर निर्वाचित सरकार पर हावी रहता है। सेना पर चुनावों में हेरफेर और पसंदीदा उम्मीदवारों का समर्थन करने के आरोप भी लगते रहे हैं। पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने अपने विदाई भाषण में स्वीकार किया था कि सेना राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करती है। 2024 के संसदीय चुनावों में इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई), ने सेना पर धांधली के गंभीर आरोप लगाए। मई 2023 में इमरान की गिरफ्तारी के बाद नाराज पीटीआई कार्यकर्ताओं ने जिन्ना हाउस को लूटकर आग के हवाले कर दिया था, जिससे सेना की लोकप्रियता को गहरा आघात लगा।
बलूच राष्ट्रवादियों और पाकिस्तानी सेना के बीच बढ़ते संघर्ष ने भी सेना की साख को नुकसान पहुंचाया है। अब तक 400 से अधिक सैनिक इस संघर्ष में मारे जा चुके हैं। बलूचियों ने जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक कर सेना के सामने खुली चुनौती पेश की थी। इन बिगड़ते हालात और बढ़ती असुरक्षा के कारण सैनिकों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है। मार्च 2025 में ही 2500 से अधिक सैनिक सेना छोड़ चुके हैं। इस सैन्य नुकसान की भरपाई के लिए शहबाज सरकार अब भारत के साथ संघर्ष में कथित जीत का प्रचार कर सेना का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रही है। सरकार जनता को यह विश्वास दिलाने में जुटी है कि भारत को युद्ध में हराने के बाद पाकिस्तानी पासपोर्ट की वैश्विक साख बढ़ गई है। कथित सर्वेक्षणों में सेना की लोकप्रियता में उछाल दिखाया जा रहा है, और रक्षा बजट बढ़ाने की बात भी हो रही है। मुनीर की पदोन्नति भी इसी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होती है।
हालांकि, इस अलंकारिक फील्ड मार्शल पद ने मुनीर की शक्ति को अभूतपूर्व रूप से बढ़ा दिया है। वे अब पांच सितारा जनरल बन गए हैं, जिससे शहबाज शरीफ की पहले से कमजोर स्थिति और भी नाजुक हो गई है। यह सर्वविदित है कि शहबाज की पार्टी, पीएमएल-एन, सेना और आईएसआई की मदद से ही सत्ता में आई है। उनकी सत्ता सेना और आईएसआई की मर्जी पर निर्भर है। उनके भाई नवाज शरीफ भी सेना की कृपा पर निर्भर हैं। दूसरी ओर, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस और सेना के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। सेना प्रमुख वकार-उज-जमां ने कार्यवाहक सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। ढाका में कमांडिंग अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सरकार की विफलता पर नाराजगी जताई। ऐसे में, पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत न केवल वहां की पहले से चरमराई लोकतांत्रिक व्यवस्था को और कमजोर करेगी, बल्कि भारत के लिए भी गंभीर सुरक्षा चुनौतियां पैदा कर सकती है।
पाकिस्तान एक ऐसा अनोखा देश है, जहां की सेना युद्ध जीतने का दावा करती है, लेकिन देश हार जाता है। मुनीर की पदोन्नति इस विरोधाभास का एक और प्रमाण है। यह कदम न केवल सेना की साख को बचाने की कोशिश है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पाकिस्तान की सियासत में सेना का दबदबा अब भी कायम है। भारत को इस स्थिति पर कड़ी नजर रखने और अपनी रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
(यह लेखक के अपने विचार हैं)
Indian Army: भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित कैंप और लॉन्चिंग पैड पर बरपाया कहर! नया वीडियो जारी
जम्मू। भारतीय सेना द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत 6 और 7 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी अड्डों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया। सेना ने इस विशेष अभियान से जुड़ी जानकारी समय-समय पर संवाददाता सम्मेलनों के माध्यम से साझा की। अब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस ऑपरेशन से संबंधित एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के दृश्य दिखाए गए हैं। Indian Army News
इस वीडियो, जिसकी अवधि 5 मिनट 21 सेकंड है, में यह दर्शाया गया है कि भारतीय बलों ने पाकिस्तान की सीमा के भीतर विभिन्न स्थानों पर लक्षित हमले किए। इनमें लूनी में स्थित लॉन्च पैड, पुटवाल के निकट पाकिस्तानी चौकी, भैरोनाथ और पीपी धन्दार के लॉन्च पैड, टीपू और मुमताज कॉम्प्लेक्स पोस्ट, जमील पोस्ट, सैधवाली पोस्ट सहित अन्य अनेक अड्डों को नष्ट किया गया।
Mumbai Weather: मुंबई में भारी बारिश ने बरपाया कहर, मॉनसून की दस्तक से पहले ही पानी पानी हुई मुंबई
जंगलोरा पोस्ट पर भी प्रभावी रूप से कार्यवाही की गई
उक्त कार्रवाई में उमरांवली बंकर, चपरार फॉरवर्ड चौकी, छोटा चक, अफजल शहीद पोस्ट तथा जंगलोरा पोस्ट पर भी प्रभावी रूप से कार्यवाही की गई। वीडियो में यह भी स्पष्ट रूप से दिखता है कि जैसे ही बीएसएफ ने जवाबी हमला शुरू किया, पाकिस्तान रेंजर्स अपने स्थान छोड़कर पीछे हट गए। वीडियो में सीमा पर तैनात भारतीय जवानों को कार्रवाई करते हुए दिखाया गया है, जो देश की सुरक्षा में सतत रूप से संलग्न हैं।
इससे पूर्व, बीएसएफ के महानिरीक्षक श्री शशांक आनंद ने जानकारी दी थी कि बल के पास अपना स्वतंत्र खुफिया तंत्र है तथा यह भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखता है। उन्होंने बताया कि जैसे ही ऑपरेशन की शुरुआत हुई, पाकिस्तान ने अपने कई सीमावर्ती गाँवों को खाली करा लिया तथा उन क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए।
भारतीय थलसेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने 7 मई को एक संयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से “ऑपरेशन सिंदूर” से संबंधित समस्त विवरण प्रस्तुत किए। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि यह अभियान पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था। इस कार्रवाई में नौ आतंकी अड्डों को लक्षित कर उन्हें पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया, जो भारत में पूर्व में हुए हमलों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए थे। Indian Army News
Amritsar Blast: पंजाब के अमृतसर में शक्तिशाली विस्फोट, एक व्यक्ति उड़े दोनों हाथ
Operation Sindoor: आपरेशन सिंदूर को लेकर हरियाणा के पूर्व मंत्री ने दिया बड़ा बयान
Operation Sindoor:  छछरौली, सच कहूं राजेंद्र कुमार । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी आपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर जगह तिरंगा यात्रा निकाल रही है आज इस कड़ी के अंतर्गत जगाधरी शहर के रामलीला भवन से शुरू होकर तिरंगा यात्रा चौक बाजार, झंडा चौक, स्कूल रोड़ आदि शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस रामलीला भवन पर समापन हुई। तिरंगा यात्रा में तिरंगा यात्रा लोकसभा संयोजक राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी सहित तिरंगा यात्रा में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, जय हिंद और जय हिंद की सेना के विशाल गगनभेदी नारे लगाए।
Indian Rupee: भारत-पाकिस्तान यूद्ध के बाद भारत के 100 रुपये पाकिस्तान के इतने रुपये के बराबर है…
तिरंगा यात्रा का जगाधरी शहर में जगह-जगह रोककर भव्य स्वागत किया गया, तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई व जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा में चल रहे हजारों लोगों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विशाल तिरंगा यात्रा में कहा कि भारतीय सेना की शौर्य गाथा को घर-घर तक भाजपा पहुंचाएगी ।भारतीय जनता पार्टी ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाल रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि ऑप्रेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया और आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में हमारी सेना ने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए आतंकवादियों को माटी में मिला दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के साहस को सलाम करते हुए कहा कि आज पूरा देश पीएम मोदी और सेना के साथ एकजुटता से खड़ा है।
हमारी भारतीय सेना ने तकनीकी का सही इस्तेमाल किया और पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया। पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना आतंकियों के पक्ष में खड़ी हुई है। तिरंगा यात्रा संयोजक राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने भी कहा है कि अभी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई बंद नहीं हुई है। ऑप्रेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ शुरूआत है। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को बता दिया है कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवाद, व्यापार और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती। खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। पाकिस्तान दोबारा हरकत करता है तो गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा। जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी। आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि हमारे ड्रोन्स, हमारी मिसाइलों के बारे में सोचकर तो पाकिस्तान को कई दिनों तक नींद नहीं आएगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तक भारतीय सेना की शौर्य गाथा को पहुंचाया जाएगा।
भारत ने ‘आपरेशन सिन्दूर’ से विश्व को आतंकवाद के खिलाफ दिया सख्त संदेश: भाजपा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आपरेशन सिन्दूर में भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि सेना ने देश की रक्षा करने के साथ ही आतंकवादी ठिकानों को तबाह करके समूचे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एक स्पष्ट, सशक्त और निर्णायक संदेश दे दिया है। भाजपा के प्रवक्ता एवं सांसद डॉ.. संबित पात्रा ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को आतंकवादी घटना के माध्यम से भारत की वीरता और संप्रभुता को चुनौती देने का दुस्साहस किया। इस पर भारतीय सेना अद्भुत साहस का परिचय देते हुए आतंकवाद के गढ़ में घुसी और न केवल देश की रक्षा की, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ सशक्त प्रहार भी किया।
डॉ. पात्रा ने कहा कि बीते कुछ दिनों में भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की है, विशेष रूप से ह्यआॅपरेशन सिंदूरह्ण के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डों को समाप्त किया है, वह अपने आप में न केवल भारत के भीतर बल्कि समूचे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एक स्पष्ट, सशक्त और निर्णायक संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अभियान में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। यह केवल एक सैन्य आॅपरेशन नहीं था, बल्कि यह भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक था। आॅपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारत की सेना, वायुसेना, नौसेना और उन सभी जांबाज जवानों का हृदय से आभार प्रकट किया, जिनकी बहादुरी के कारण यह संभव हो पाया। भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अभियान महानिदेशकों ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में देश को बताया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अब पूरी शक्ति और प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है। आॅपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में संकोच नहीं करता, बल्कि उसका उत्तर निर्णायक और ऐतिहासिक रूप में देता है। आज का भारत आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक भूमिका निभा रहा है और पूरी दुनिया भारत के इस नए आत्मविश्वास को देख रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 22 अप्रैल की तारीख को देश कभी नहीं भूल सकता। यह दिन एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन था, जब पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या की गई। यह कायराना हमला उन आतंकवादियों द्वारा किया गया जो पाकिस्तान से भेजे गए थे, जिन्हें पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था। इस आतंकी हमले में 25 भारतीय नागरिकों के साथ एक नेपाली नागरिक भी शहीद हुए। घटना के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब के आधिकारिक दौरे पर थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इस आतंकी हमले की सूचना मिली, वह तत्काल भारत लौटे और जनता की भावनाओं को समझा। देशभर की जनता ने एक स्वर में मांग की कि अब आतंकवाद पर निर्णायक हमला होना चाहिए। श्री मोदी ने उसी समय बिहार की धरती से जनता को आश्वासन दिया, ह्लहम इस हमले का बदला लेंगे। हम 26 लोगों की शहादत का प्रतिशोध लेंगे और यह प्रतिशोध आतंकवादियों की कल्पना से परे होगा।ह्व श्री मोदी का यह संकल्प और भारतीय सेना का अदम्य साहस ही वह शक्ति है, जिसने आतंकवादियों को उनके ठिकानों में घुसकर धूल चटाई। गत 22 अप्रैल से सात मई तक पूरे देश में तनाव और अपेक्षा का माहौल था। देश चाहता था कि तत्काल निर्णय लिया जाए और कार्रवाई हो। श्री मोदी ने अत्यंत सूझबूझ, रणनीति और संयम के साथ निर्णय लिया। पाकिस्तान को भली-भांति पता था कि भारत इस बार चुप नहीं बैठेगा। आतंकवाद के खिलाफ एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के उदाहरण पाकिस्तान देख चुका था। फिर भी, वह यह नहीं समझ पाया कि हमला कब और किस रूप में होगा।
डॉ. पात्रा ने कहा कि ‘आॅपरेशन सिंदूर’ केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि इसका एक बड़ा और प्रभावशाली ‘असैन्य भाग’ भी था। इस रणनीति के अंतर्गत भारत सरकार ने 1960 में हुए सिंधु जल समझौते को स्थगित करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान की 90 फीसदी जनता और 80 फीसदी कृषि इस जल पर निर्भर करती है। यदि भारत इस जल प्रवाह को रोक दे तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ टूट जाएगी। पाकिस्तान की जीडीपी गिर जाएगी, कृषि व्यवस्था चरमरा जाएगी, और देश संकट में डूब जाएगा। प्रधानमंत्री ने जो कहा था, “हम घुसकर मारेंगे और मिट्टी में मिला देंगे। वह आज पूरे देश ने साकार होते देखा है। यह केवल शब्द नहीं थे, यह भारत के संकल्प, सामर्थ्य और गौरव का जीवंत उदाहरण था।
डॉ. पात्रा ने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत का एक संपूर्ण और निर्णायक प्रतिघात है। यह कार्यवाही न केवल आतंकियों को समाप्त करने के लिए की गई, बल्कि इसके असैन्य आयाम भी उतने ही प्रभावशाली थे, जिसने पाकिस्तान को एक कमजोर देश के रूप में उजागर कर दिया। सिंधु जल संधि, जिसे 1960 से भारत ने तमाम युद्धों के बावजूद जारी रखा, उसे इस बार स्थगित कर दिया गया। झेलम और चिनाब नदियों के जल पर अब भारत सरकार का पूर्ण नियंत्रण है।
उन्होंने कहा कि भारत अब इन नदियों पर बांध निर्माण, जल संग्रहण, सिंचाई और जलविद्युत के माध्यम से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों को व्यापक लाभ पहुंचाने जा रहा है। यह वह कार्य है जो 50 वर्षों में नहीं हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज यह असंभव कार्य भी संभव हो गया। भारत सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। पाकिस्तान की 80 फीसदी कृषि और 90 प्रतिशत जनता सिंधु जल पर निर्भर है। यदि यह जल रोका जाए, तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, विशेषकर उसकी जीडीपी और कृषि व्यवस्था, पूरी तरह चरमरा जाएगी। केवल इतना ही नहीं, बिजली कटौती बढ़ेगी और पाकिस्तान की जनता त्राहि-त्राहि करेगी। भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर व्यापार को भी पूर्णत: रोक दिया। पाकिस्तान के किसी भी नागरिक को अब भारत में रहने की अनुमति नहीं दी गई, जिनके पास वीजा था, उन्हें वापस भेजा गया। पाकिस्तान के किसी कलाकार या सांस्कृतिक प्रदर्शन को भारत में मंच नहीं मिलेगा। यह कड़े लेकिन आवश्यक प्रतिबंध थे, जिनसे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग किया गया।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से सीधी बातचीत कर, आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक सहयोग को मजबूत किया और पाकिस्तान को अलग-थलग करने की रणनीति पर चर्चा की। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका जैसे बड़े देशों ने भारत के रुख का पूर्ण समर्थन किया। जब पहलगाम हमला हुआ था, तब प्रधानमंत्री सऊदी अरब में थे और जब वह भारत लौटने लगे, तो उन्हें सऊदी सरकार द्वारा यह आश्वासन मिला, ह्लहम आपके साथ हैं, आतंकवाद के खिलाफ आपकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि है कि इस बार भारत ने वे उपकरण इस्तेमाल किए जो पिछले 50 वर्षों में कभी नहीं किए गए थे। भारत ने पहली बार उन रास्तों पर कदम रखा, जहां पहले कभी नहीं गया था। 6 और 7 मई 2025 की रात को भारत द्वारा किए गए निर्णायक हमले से पूरा विश्व चौंका गया। आॅपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को, जो पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर स्थित थे, सटीक रूप से ध्वस्त किए गए। यह हमला केवल नियंत्रण रेखा तक सीमित नहीं था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पार जाकर, गहराई में छिपे आतंकी अड्डों को निशाना बना कर पूरी दुनिया को यह संदेश दिया गया कि भारत अब किसी भी खतरे को जड़ से समाप्त करने में सक्षम है।
डॉ. पात्रा ने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर के पांच प्रमुख लक्ष्य थे: 1- उन आतंकी ठिकानों को समाप्त करना जो अब तक अछूते और सुरक्षित माने जाते थे। 2- आतंकवादियों को ढेर करना और उनका सफाया करना। 3- आतंकी संरचनाओं को पूरी तरह जमींदोज करना। 4- इस पूरी कार्रवाई में किसी नागरिक को कोई क्षति न हो। 5- पाकिस्तान की सेना या सैन्य अड्डों पर कोई हमला न हो झ्र क्योंकि यह लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी, पाकिस्तान की सेना के खिलाफ नहीं। आतंकवाद के खिलाफ युद्ध था और भारत ने इस लड़ाई में न केवल अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त किया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि अब भारत केवल प्रतिक्रिया नहीं देगा, बल्कि निर्णायक रूप से कार्रवाई करेगा।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंक के खिलाफ जब यह हमला हुआ, तब नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए, जिनमें से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में और चार पाकिस्तान के भीतर स्थित थे। पहली बार भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत जैसे सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र में घुसकर आतंकियों का सफाया किया। यह आॅपरेशन सिंदूर की बड़ी उपलब्धि है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों को लक्ष्य बनाकर यह कार्रवाई की गई।
डॉ. पात्रा ने भारतीय सेना द्वारा नष्ट किये गए सभी नौ ठिकानों की जानकारी देते हुए कहा कि :- 1) सवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद (पीओजेके): लश्कर-ए-तैयबा का ट्रेनिंग सेंटर, 20 अक्टूबर 2024 (सुनमर्ग) और 24 अक्टूबर 2024 (गुलमर्ग) के हमलों से जुड़ा।, 2) सैयदाना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद झ्र जैश-ए-मोहम्मद का प्रशिक्षण केंद्र।, 3) गुलपुर कैंप, कोटली (पीओजेके) झ्र पुंछ और तीर्थयात्रियों पर हमलों से जुड़ा लश्कर का अड्डा।, 4) बरनाला कैंप, बीरबगढ़ झ्र एलओसी से 9 किमी दूर स्थित।, 5) अब्बास कैंप, कोटली झ्र एलईटी का फिदायीन प्रशिक्षण केंद्र।, 6) सरजाल कैंप, सियालकोट झ्र मार्च 2025 में जम्मू-कश्मीर पुलिस पर हमले के आतंकियों का अड्डा।, 7) मेहमूना जया कैंप, सियालकोट झ्र हिजबुल मुजाहिदीन का बड़ा केंद्र।, 8) मरकज तैयबा, मुरीदके झ्र 26/11 के हमलावरों का प्रशिक्षण केंद्र। और 9) मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर झ्र जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, जिसे एयर फोर्स ने ध्वस्त किया।
डॉ. पात्रा ने कहा कि इन ठिकानों को ध्वस्त करना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है। आॅपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के भीतर 100 किमी तक घुसकर कार्यवाही की, जहाँ अमेरिकी ड्रोन भी नहीं पहुँच पाए। यह भारत की सैन्य क्षमता, राजनीतिक इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है। इस आॅपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। प्रमुख मारे गए आतंकियों के नाम :- 1) मुदस्सर कादियान उर्फ अब्बू जुंदाल (एलईटी), 2) हाफिज मोहम्मद जमील (जेईएम), 3) मसूद अजहर का साला, 4) मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी और 5) आईसी-814 हाइजैकिंग का आरोपी खालिद उर्फ अब्बू अक्का खालिद (एलईटी)।
डॉ. पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों, सेना के जनरलों और नेताओं की मौजूदगी इन आतंकियों के जनाजों में यह सिद्ध करती है कि पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है। लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अब्दुल रऊफ और पाकिस्तान के उच्चाधिकारी जनाजे में शामिल हुए। आॅपरेशन सिंदूर का उद्देश्य स्पष्ट था: आतंकी ठिकानों का सफाया, आतंकियों को चुन-चुन कर मारना और एक मजबूत संदेश देना कि भारत आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत का नया स्वरूप अब विश्व के सामने है, एक ऐसा भारत जो दुश्मन की जमीन में घुसकर निर्णायक कार्यवाही कर सकता है। आॅपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया कि पाकिस्तान का कोई भी हिस्सा भारत की पहुंच से बाहर नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विश्व में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी देश ने केवल 23 मिनट में उच्च स्तर के प्रशिक्षण के साथ आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर उन्हें ध्वस्त किया। यह आॅपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध, सटीक, मापित और गैर-उकसावे वाला रहा। जब आॅपरेशन पूरा हुआ, तब विदेश मंत्रालय और सेना द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चार महत्वपूर्ण शब्दों का उल्लेख किया गया: नियंत्रित, सटीक, नपीतुली और गैर उकसावे वाली कार्रवाई। नौ आतंकवादी अड्डों को अत्यंत नियंत्रित और सटीक तरीके से ध्वस्त किया गया। केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, कोई नागरिक या सैन्य ठिकाना प्रभावित नहीं हुआ। जितना आवश्यक था, उतना ही लक्ष्य साधा गया इससे आसपास की संरचनाओं को कोई क्षति नहीं पहुँची। यह कार्रवाई युद्ध भड़काने के लिए नहीं, बल्कि सीमित प्रतिक्रिया के रूप में की गई, क्योंकि प्राथमिक उकसाने वाला हमला पाकिस्तान की ओर से 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ था।
डॉ. पात्रा ने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर का उद्देश्य पूर्ण रूप से हासिल किया गया। हमारे वीर पायलट राफेल विमानों के साथ सुरक्षित लौटे और दुश्मन के आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर लौटे, किसी भी नागरिक को क्षति पहुँचाए बिना। लेकिन, पाकिस्तान से अपेक्षा के अनुरूप प्रतिक्रिया मिली, ड्रोन और मिसाइलें भेजी गईं, जिन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट कर दिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि सात से नौ मई के बीच भारत ने लाहौर का वायु रक्षा प्रणाल निष्क्रिय किया और नौ से 10 मई के बीच पाकिस्तान के 11 एयरबेसों को ध्वस्त कर दिया। इन एयरबेसों में नूर खान, रफीक, मुरीद, सुक्कुर, सियालकोट, पसरूर, चुनियान, सरगोदा, स्कारू, भुलारी और जैकोबाबाद शामिल थे।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पात्रा ने नूर खान एयरबेस को विशेष रूप से उल्लेखित करते हुए कहा कि, जो एयर-टु-एयर रिफ्यूलिंग की सुविधा देता था। इसे नष्ट करने से पाकिस्तान के विमानों की हवाई क्षमता सीमित हो गई। भुलारी एयरबेस पर 50 पाकिस्तानी जवान मारे गए, जिनमें स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ भी शामिल थे। कुल मिलाकर, नौ आतंकी ठिकाने और 11 एयरबेस नष्ट किए गए तथा 100 से अधिक आतंकवादी और 50 से अधिक पाकिस्तानी जवान मारे गए। यह पहली बार है जब किसी देश ने परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के भीतर घुसकर उसके सैन्य ढांचे का 20 प्रतिशत तबाह कर दिया। पाकिस्तान इस झटके को सह नहीं सका और 10 मई को ही उसके डीजीएमओ का फोन आया। इसके बाद जो स्थिति बनी, वह कोई संघर्ष विराम नहीं बल्कि एक ‘समझ’ है, यदि भविष्य में कोई आतंकी हमला हुआ तो समझ स्वत: समाप्त मानी जाएगी। इस बार भारत ने अंदर घुसकर मारा है। पाकिस्तान में उनके मौलाना और मौलवियों ने भी वहां की सरकार का समर्थन नहीं किया, जबकि भारत की एकता अद्वितीय रही। पूरा देश सेना, राजनीतिक इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व के पीछे एकजुट होकर खड़ा रहा। आज पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुका है। पहले भारत आतंकवाद के सबूत डोजियर के जरिए देता था, लेकिन अब नया भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहा है। जैसा मोदी ने कहा कि ‘अगर वहाँ से गोली आएगी, तो यहाँ से गोला जाएगा।
Rajnath Singh: रावलपिंडी तक सुनी गई भारत की सेनाओं की धमक!
आपरेशन सिंदूर’ ने दिलाया पीड़ित परिवारों को इंसाफ : राजनाथ सिंह
लखनऊ/नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं परीक्षण इकाई का उद्घाटन केवल एक परियोजना की शुरुआत भर नहीं है, बल्कि यह भारत के सामरिक, तकनीकी और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक निर्णायक कदम है। इस पहल के पीछे अनेक गहरे रणनीतिक और राष्ट्रीय हित जुड़े हुए हैं, जिनका विश्लेषण करना आज के संदर्भ में अत्यंत आवश्यक है। Rajnath Singh
BrahMos Missile Unit Lucknow: आतंकवाद पूरी तरह कुचलने को ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का उद्घाटन
1. लखनऊ: अब केवल सांस्कृतिक नहीं, सामरिक पहचान भी
लखनऊ, जो अब तक अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक और राजनीतिक पहचान के लिए जाना जाता था, अब भारत के डिफेंस सेक्टर का एक प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस की नई इकाई इस शहर को न केवल औद्योगिक मानचित्र पर उभारने जा रही है, बल्कि इससे रोजगार के अवसर भी व्यापक रूप से उत्पन्न होंगे। रक्षा मंत्री द्वारा व्यक्त यह विश्वास कि लखनऊ ‘तकनीकी संगम’ के लिए जाना जाएगा, भविष्य में उत्तर भारत की औद्योगिक धारा को एक नया मोड़ देगा।
2. ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के विरुद्ध भारत की दृढ़ता | Rajnath Singh
रक्षा मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीतिक नीति की एक नई परिभाषा सामने रखी। यह अभियान, जो पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए चलाया गया, यह स्पष्ट करता है कि भारत अब ‘संयम’ और ‘प्रतिकार’ दोनों के संतुलन से काम कर रहा है। यह केवल सैन्य कार्रवाई नहीं थी – यह एक संदेश था: भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं देगा, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर पहल करेगा। यह नई रणनीति, जिसे हम सक्रिय सुरक्षा नीति कह सकते हैं, भारत की भू-राजनीतिक स्थिति को और सुदृढ़ करती है।
3. सैन्य शक्ति के साथ संयम का उदाहरण
भारत ने हमेशा आतंकी संगठनों को जवाब देते समय आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाने की नीति अपनाई है। राजनाथ सिंह द्वारा यह बात दोहराना कि भारतीय सेना ने ‘सिर्फ सैन्य ठिकानों को लक्ष्य बनाया’, भारत की नैतिक सैन्य परंपरा को दर्शाता है। यह संयम भारत को विश्व मंच पर एक जिम्मेदार शक्ति के रूप में स्थापित करता है।
4. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस और ब्रह्मोस परियोजना का संयोग
11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के दिन ब्रह्मोस इकाई का उद्घाटन महज एक तिथि का संयोग नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक प्रतीक है। यह उस वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी आत्मनिर्भरता का उत्सव है जिसकी नींव 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षणों से पड़ी थी। ब्रह्मोस जैसी उन्नत मिसाइल प्रणाली का निर्माण और परीक्षण देश के रक्षा उत्पादन को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बना रहा है।
5. यूपी डिफेंस कॉरिडोर: स्थानीय से राष्ट्रीय तक का विस्तार | Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर की सफलता लखनऊ से झांसी, कानपुर, चित्रकूट, आगरा और अलीगढ़ तक फैलेगी। यह न केवल सैन्य उत्पादों के निर्माण का केंद्र बनेगा, बल्कि छोटे और मझोले उद्योगों के लिए भी सहायक सिद्ध होगा। यह योजना न केवल रक्षा क्षेत्र को मज़बूत करेगी, बल्कि स्थानीय आर्थिक ढांचे को भी सशक्त बनाएगी।
Indian Air Force: सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना ने कर दिया ये बड़ा ऐलान!
मोस्ट वांटेड मसूद अजहर पर भी करारी चोट- सूत्र
‘Operation Sindoor’ Updates‘: नई दिल्ली। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात एक सशक्त और सुनियोजित कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंक के अड्डों को निशाना बनाया। इस अभियान के तहत नौ आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। अब, इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों की सूची सामने आई है, जिससे पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। ‘Operation Sindoor’ Updates
सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना की इस कार्रवाई में आतंकवाद की रीढ़ माने जाने वाले पाँच दुर्दांत आतंकियों का अंत कर दिया गया। इनमें से कुछ को पाकिस्तान की सेना और राजनीतिक नेतृत्व द्वारा संरक्षण प्राप्त था।
मारे गए शीर्ष आतंकियों की सूची:
1. मुदस्सर खादियान उर्फ अबू जुंदाल (लश्कर-ए-तैयबा)
मुरीदके स्थित मरकज तैयबा का प्रमुख। पाकिस्तानी सेना ने उसे ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। उसके जनाज़े में पाकिस्तानी सेना प्रमुख, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज तथा अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। अंतिम नमाज का आयोजन सरकारी विद्यालय में हुआ, जिसका नेतृत्व जमात-उद-दावा के हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया।
BSF: सियालकोट आतंकी ठिकाने को लेकर बीएसएफ ने की ये बड़ी घोषणा!
2. हाफिज मुहम्मद जमील (जैश-ए-मोहम्मद)
आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर का बहनोई। बहावलपुर के मरकज सुभान अल्लाह का प्रभारी। युवाओं को उग्रवादी बनाने और संगठन के लिए धन जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाता था।
3. मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी/घोसी साहब (जैश-ए-मोहम्मद)
मसूद अजहर का निकट सहयोगी और हथियार प्रशिक्षण का प्रभारी। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं का सूत्रधार रहा है। वह 1999 में हुए इंडियन एयरलाइंस आईसी-814 विमान अपहरण कांड में वांछित था।
4. खालिद उर्फ अबू अक्शा (लश्कर-ए-तैयबा)
जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में संलिप्त। अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी करता था। फैसलाबाद में दफनाया गया, जहाँ पाकिस्तानी सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
5. मोहम्मद हसन खान (जैश-ए-मोहम्मद)
पाक अधिकृत कश्मीर में जैश का अभियानिक प्रमुख। मुफ़्ती असगर खान कश्मीरी का पुत्र। जम्मू-कश्मीर में आतंकी अभियानों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई। ‘Operation Sindoor’ Updates
India Pakistan Tension Update: पाकिस्तानी हमले से नुकसान को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जारी किया ये बड़ा…
Operation Sindoor: घबराएं नहीं और अपने घरों के बाहर इकट्ठा न हों, बाहर की लाइटें बंद रखें
श्रीगंगानगर, लखजीत इन्सां। श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने पूरी सावधानी बरतते हुए फिर से ब्लैकआउट प्रक्रिया शुरू कर दी है। कृपया घर पर रहें, घबराएं नहीं और अपने घरों के बाहर इकट्ठा न हों। बाहर की लाइटें बंद रखें। यह रूटीन प्रक्रिया है। पैनिक ना करें। सतर्क रहें, सावधान रहें।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू की ओर से आमजन से अपील की गई है कि 8 मई 2025 की सुबह 4 बजे से लेकर 6 बजे तक के लिए ब्लैक आउट किया गया है। इस दौरान आमजन घबराएं नहीं। साथ ही इस संबंध में कोई भी भ्रामक या अनाधिकृत जानकारी फॉरवर्ड ना की जाए। किसी भी तरह का पैनिक ना लें। ऐसी कोई भी जानकारी साझा ना करें, जिससे किसी भी तरह का सांप्रदायिक सद्भाव, शांति या कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो।
जिला प्रशासन ने आमजन से वर्तमान परिपेक्ष में शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अटैक से सावधान रहें। फेक न्यूज़ और अफवाहों पर ध्यान ना दें।
बीकानेर में पंद्रह मिनट का रहा ब्लैक आउट, आमजन ने बंद की लाइटें | Operation Sindoor
बीकानेर, 7 मई। बीकानेर में बुधवार सायं 8.15 से साढ़े आठ बजे तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान आमजन ने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठान और वाहनों की लाइटें बंद रखकर अपनी भागीदारी निभाई। ब्लैक आउट का साइरन बजने के साथ ही आमजन ने लाइटें बंद कर ली। मुख्य सड़कों पर चलने वाले वाहनों की लाइटें भी बंद रहीं। शहरी परकोटे में भी ब्लैक आउट का असर देखने को मिला। कई स्थानों पर ब्लैक आउट के निर्धारित समय से पूर्व ही अपनी दुकानें बंद कर ली। गंगाशहर, मुरलीधर व्यास नगर और मुक्ता प्रसाद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी आमजन ने लाइटें बंद की। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्लैकआउट को लेकर उत्सुकता रही।
Indian Army Action: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल का आया बड़ा बयान!
7 May Military Action: जबलपुर। भारत ने मंगलवार रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के अंतर्गत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान की सीमा में घुसकर नौ आतंकवादी अड्डों को नष्ट कर पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब दिया। बुधवार को सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. दास ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए इस सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आतंक के मार्ग पर चलने वालों को यह दिन लंबे समय तक याद रहेगा। Indian Army Action
Surgical Strike in POK: सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल दास ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रशंसा करते हुए कहा, “इस अभियान में हमारी सेना ने जिस साहस और रणनीति का परिचय दिया है, वह अत्यंत गर्व की बात है। जिन बहनों ने अपने पति खोए, उन्हें न्याय मिला है। भारत ने यह कार्रवाई पूर्ण संयम और व्यापक तैयारी के साथ की है। नौ आतंकवादी ठिकानों को लक्ष्य बनाकर नष्ट किया गया, जिनमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और प्रशिक्षण शिविर भी शामिल हैं। इस हमले में 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई है।”
पूरे अभियान में पाकिस्तान की सेना को लक्ष्य नहीं बनाया गया
उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सेना ने अपनी सीमा के भीतर रहते हुए उच्च तकनीक से सुसज्जित सटीक मिसाइलों द्वारा यह हमला किया। विशेष ध्यान रखा गया कि किसी भी आम नागरिक को क्षति न पहुँचे। इस पूरे अभियान में पाकिस्तान की सेना को लक्ष्य नहीं बनाया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भारत की यह लड़ाई केवल आतंकवाद के विरुद्ध है। इस अभियान ने भारत की परिपक्वता और वैश्विक जिम्मेदारी का प्रमाण दिया है।”
जनरल दास ने यह भी बताया कि आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत की सेनाओं ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी थी। “जो भी छोटी खामियाँ थीं, उन्हें तत्परता से दूर किया गया। आज भारत की सेना स्वतंत्रता के बाद से अपनी सबसे सशक्त स्थिति में है। सरकार और जनता का पूरा सहयोग सेना को मिला है, जिससे उनका आत्मबल और अधिक बढ़ा है। दूसरी ओर, पाकिस्तान आंतरिक रूप से अस्थिर है और भारत का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। फिर भी यदि वह कोई दुस्साहस करता है, तो भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।” Indian Army Action
Hanumangarh: पार्क में निर्वस्त्र हालत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Operation Sindoor: पाक को मुंहतोड़ जवाब! आतंकियों का बड़ा ठिकाना मरकज़ सुभानअल्लाह जमींदोज़, घरेलू एयरलाइंस की कई उड़ानें रद्द
Operation Sindoor Live Update: नई दिल्ली। भारतीय सेना ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक सटीक हवाई हमला किया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में हवाई यातायात प्रभावित हुआ, जिसके चलते कई उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या विलंबित हो गईं। एयर इंडिया ने इस स्थिति को देखते हुए जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 7 मई दोपहर तक स्थगित कर दिया है। एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों को जैसे ही नई जानकारी उपलब्ध होगी, उन्हें सूचित किया जाएगा। Operation Sindoor
इसके साथ ही एयर इंडिया ने यह जानकारी दी कि अमृतसर की ओर जा रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलकर उन्हें दिल्ली भेजा गया है। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी स्थिति को देखते हुए श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर से संचालित होने वाली 7 मई की उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें।
स्पाइसजेट ने जानकारी दी कि धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर के हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे इन मार्गों पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा योजना बनाते समय सावधानी बरतें और अपने फ्लाइट स्टेटस की नियमित जानकारी लेते रहें।
ऑपरेशन सिंदूर उन आतंकी ठिकानों के विरुद्ध कार्रवाई थी, जो 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए हमले में शामिल बताए गए थे। उस कायरतापूर्ण हमले में 25 भारतीय नागरिकों सहित एक नेपाली नागरिक की भी मृत्यु हो गई थी। भारत सरकार ने इस सैन्य कार्रवाई के बाद स्पष्ट किया कि सभी नौ ठिकानों को निशाना बनाकर सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया, और इस दौरान पाकिस्तान के किसी आम नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान को कोई हानि नहीं पहुंचाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महत्वपूर्ण सैन्य अभियान की रातभर निगरानी की। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और सैन्य अधिकारियों के संपर्क में थे, जिससे सुनिश्चित हो सके कि पूरा अभियान योजनानुसार आगे बढ़े और लक्ष्य पूर्ण रूप से प्राप्त हों। Operation Sindoor
Operation Sindoor Live Updates: पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, 90 आतंकी ढ़ेर, पीएम मोदी लगातार र…