Operation Sindoor Update - Sach Kahoon Hindi

Operation Sindoor News: भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में स्थित वायु रक्षा प्रणाली को किया नष्ट
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Operation Sindoor News: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए और हताश पाकिस्तान ने बुधवार रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक कम से कम 15 शहरों में सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की जिसे भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त कर दी। रक्षा मंत्रालय ने गुरूवार को यहां एक वक्तव्य जारी कर कहा कि सात और आठ मई की दरमियानी रात में पाकिस्तान ने उत्तरी एवं पश्चिमी भारत के अनेक सैन्य ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की जिनमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बटिंडा, चंडीगढ, नाल फलौदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं। पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को भारत की एकीकृत वायु रक्षा प्रणालियों ने नष्ट कर दिया। Operation Sindoor News

मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह भारतीय सुरक्षा बलों ने समानुपातिक जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में कई जगह पर वायु रक्षा प्रणाली और राडारों को निशाना बनाकर हमला किया । विश्वसनीय जानकारी के अनुसार इन हमलों में लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह से नष्ट हो गयी है। मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान की नष्ट की गयी मिसाइलों और ड्रोन के मलबे को बरामद किया जा रहा है जो पाकिस्तानी हमलों का प्रमाण है। Operation Sindoor News

वक्तव्य में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पार से कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुुंछ, मेंधर और राजौरी सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के फायरिंग तेज कर दी है जिसमें मोटार्रों और भारी तोपखाने का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस फायरिंग में 16 निर्दोष लोगों की जानें गयी हैं जिनमें तीन महिला और पांच बच्चे शामिल हैं। भारत ने भी विवश होकर पाकिस्तानी फायरिंग को रोकने के लिए मोर्टार और तोपखाने से जवाबी कार्रवाई की। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई तनाव बढाने वाली नहीं होगी बशर्ते कि पाकिस्तानी सेना भी संयम बरते।

यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन में आपातकालीन सुरक्षा ड्रिल, विद्यार्थियों को दिए गए सतर्कता के टिप्स

Operation Sindoor Update: अभी-अभी पंजाब के इस शहर में हुआ कुछ ऐसा, मची खलबली, जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई
Operation Sindoor India Strikes in Pakistan Live: होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में होशियारपुर जिले के दसूहा क्षेत्र के घगवाल गांव के निवासियों में उस समय भारी दहशत फैल गई जब बुधवार तड़के एक घर के आंगन में आसमान से धातु की एक बड़ी मशीन का टुकड़ा कथित तौर पर गिर गया। यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई जब गांव के लोग एक जोरदार धमाके से चौंक गए। Operation Sindoor Update

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार तेज आवाज ने उन्हें जगा दिया और बाहर भागकर आने पर उन्होंने देखा कि उनके आंगन में धातु की एक बड़ी मशीन पड़ी हुई है। कथित तौर पर उस वस्तु से धुआं निकल रहा था और भिनभिनाने जैसी आवाज आ रही थी। स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया।

अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हाजीपुर थाने के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। होशियारपुर की जिÞला उपायुक्त आशिका जैन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमने वस्तु की जांच करने और इसकी उत्पत्ति और प्रकृति का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया है। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘डरने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जांच पूरी होते ही हम सत्यापित जानकारी साझा करेंगे।’ इस घटना से क्षेत्र में चिंता पैदा हो गई है विशेषकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच। Operation Sindoor Update