PCB News - Sach Kahoon Hindi

Gary Kirsten Resign Update: कोच पद से इस्तीफे के लिए पीसीबी ने किया मजबूर: गैरी कर्स्टन
Gary Kirsten Resign Update: नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने लगातार बदलते कप्तानों और कोचों की वजह से चर्चा में रहती है। गैरी कर्स्टन को भी पीसीबी ने बड़े शोर गुल के साथ पाकिस्तान टीम का हेड कोच बनाया था, लेकिन उनका कार्यकाल भी निश्चित समय तक नहीं चल सका। कर्स्टन ने इसकी वजह बताई है। Gary Kirsten Resign News

पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 2011 में वनडे विश्व कप चैंपियन बनाने में बतौर कोच अहम रोल निभाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी गैरी कर्स्टन को टी20 विश्व कप 2024 से पहले दो साल के अनुबंध पर व्हाइट बॉल क्रिकेट का हेड कोच बनाया था। कर्स्टन ने मुश्किल से 6 माह के बाद अपना पद छोड़ दिया था। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने अब पाकिस्तान टीम के हेड कोच का पद छोड़ने का कारण बताया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के दखलअंदाजी की वजह बताई

गैरी कर्स्टन ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के दखलअंदाजी की वजह से उन्होंने टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया था। कर्स्टन ने कहा है कि टीम के मामलों में बाहरी दबाव का स्तर इतना ऊंचा था कि खिलाड़ियों के साथ एक स्थिर माहौल बनाना बेहद मुश्किल हो गया। दखलअंदाजी का स्तर बहुत ज्यादा था जिसने मुझे परेशान किया। मुझे नहीं लगता कि मैंने इसे पहले कभी उस स्तर पर ऐसा देखा है। उन्होंने कहा कि जब नतीजे टीम के हिसाब से नहीं होते, तो कोच अक्सर आसान निशाने पर होता है। ऐसी परिस्थितियों में टीम के प्रदर्शन के लिए कोच को ही जिम्मेदार ठहराना आसान हो जाता है।

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने पीसीबी पर अनुबंध से जुड़ी अनियमितताओं, बकाया राशि और बार-बार अनुबंध तोड़ने का आरोप भी लगाया और इन कारणों को भी अपने इस्तीफे की वजह बताई। भारत और पाकिस्तान के बाद गैरी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हेड कोच सनथ जयसूर्या ने हेड कोच का पद छोड़ दिया था, जिसके बाद कर्स्टन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्स्टन 15 अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 2 साल का है और 2028 में समाप्त होगा। Gary Kirsten Resign News

PCB: पीसीबी ने अब घरेलू टूर्नामेंट को लेकर भी तत्काल प्रभाव से किया ये बड़ा ऐलान!
Domestic tournaments cancelled: लाहौर। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को देश में चल रहे सभी पुरुष घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की घोषणा की है। पीसीबी ने अपने आधिकारिक वक्तव्य में कहा, “वर्तमान सुरक्षा परिस्थिति को देखते हुए प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-द्वितीय, क्षेत्रीय अंतर-जिला चैलेंज कप तथा अंतर-जिला अंडर-19 एकदिवसीय टूर्नामेंट को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।” बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थगित किए गए टूर्नामेंट भविष्य में उसी चरण से पुनः प्रारंभ किए जाएंगे और पुनर्निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी समय पर साझा की जाएगी। PCB News

इससे एक दिन पूर्व शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते तनाव को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को एक सप्ताह के लिए रोकने का निर्णय लिया था। इसके बाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ़ की सलाह के आधार पर पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के चल रहे संस्करण को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। Pakistan News

पीएसएल का भविष्य असमंजस में | PCB News

उल्लेखनीय है कि रावलपिंडी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित एक फूड स्ट्रीट क्षेत्र में ड्रोन गिरने की घटना के पश्चात पीएसएल का भविष्य असमंजस में पड़ गया। इसी कारण गुरुवार को पेशावर ज़ाल्मी और कराची किंग्स के बीच प्रस्तावित मैच को भी स्थगित कर दिया गया था। हालाँकि पीसीबी ने शेष बचे आठ मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित करने का संकेत दिया है, परंतु अब तक इनकी तिथियाँ या स्थान सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

इस समूचे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत भी उल्लेखनीय है, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में 26 नागरिकों की आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या के बाद शुरू किया गया। भारत ने इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में आतंकवादी ढाँचों को निशाना बनाया है, जहाँ से भारत के विरुद्ध हमलों की योजना बनाई जाती है। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों तथा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कुछ सैन्य अड्डों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए, किन्तु भारत की उन्नत रक्षा प्रणालियों ने इन सभी हमलों को कुशलता से निष्फल कर दिया। PCB News

India-Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा कड़ी, लोगों से की गई ये खास अपील

PSL 2025: भारत-पाक तनाव के बीच पीएसएल को लेकर पीसीबी ने लिया बड़ा फैसला!
PSL 2025 Updates: इस्लामाबाद। हाल के दिनों में भारत द्वारा किए गए सैन्य जवाबी हमलों से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक आपात बैठक बुलाकर इस पर विचार शुरू किया है कि क्या मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को आगे जारी रखा जाए या नहीं। पीसीबी के सूत्रों के अनुसार, यह चर्चा देश की सुरक्षा स्थिति और खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए की जा रही है। टी20 प्रारूप की इस लोकप्रिय प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइज़ी टीमें भाग ले रही हैं और यह इस समय रावलपिंडी में आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट 18 मई को लाहौर में समाप्त होने वाला है। PCB News

गौरतलब है कि लीग में कई विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। बोर्ड अब सभी संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है ताकि लीग के शेष मुकाबलों को लेकर कोई स्पष्ट और सुरक्षित निर्णय लिया जा सके।

इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 के बचे हुए मैचों को रावलपिंडी से कराची स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था। यह फैसला तब लिया गया जब भारत ने 7-8 मई की रात पाकिस्तान द्वारा किए गए सैन्य उकसावे का जवाब ड्रोन और मिसाइल हमलों से दिया। PCB News

रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इनमें श्रीनगर, पठानकोट, जम्मू, अमृतसर, लुधियाना, भुज और चंडीगढ़ जैसे शहर शामिल हैं। इसके प्रतिउत्तर में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-शासित कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी शिविरों पर प्रहार किया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पीसीबी ने सुरक्षा कारणों से पीएसएल के स्थान में बदलाव किया है।

IPL 2025: केकेआर के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने मैच रेफरी की सजा स्वीकारी

पीसीबी प्रवक्ता आमिर मीर ने स्थानीय मीडिया को बताया कि “पीएसएल में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ी फिलहाल पाकिस्तान में ही हैं और कराची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत ठहरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात पीएसएल के प्रमुख सलमान नसीर के साथ एक अनौपचारिक मुलाकात में खिलाड़ियों ने मौजूदा हालात पर चर्चा भी की।”

उन्होंने यह भी जोड़ा, “वर्तमान में हवाई मार्ग बाधित होने के कारण विदेशी खिलाड़ियों का देश छोड़ना कठिन है, लेकिन सुरक्षा बल उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। यदि स्थिति और बिगड़ती है, तो पीसीबी आगे की रणनीति पर पुनर्विचार करेगा।” पीएसएल में शामिल प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वार्नर, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली और माइकल ब्रेसवेल जैसे नाम शामिल हैं, जो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बयान में कहा, “हम अपने खिलाड़ियों को पूरी जानकारी और विशेषज्ञ सलाह के साथ समर्थन देंगे और क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनकी व्यक्तिगत पसंद का सम्मान करेंगे।” PCB News

Stock Market Updates: भारत-पाकिस्तान तनाव से शेयर बाजार धड़ाम