Indo-Pak Tension - Sach Kahoon Hindi

IPL 2025: धर्मशाला में आईपीएल मैच रद्द, खिलाड़ियों और स्टाफ को विशेष ट्रेन से सुरक्षित स्थान पर भेजा
सीमा पर तनाव के कारण बढ़ी सुरक्षा

India-Pakistan Tension: नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिखाई देने लगा है। इसी के चलते धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के एक मुकाबले को सुरक्षा कारणों के चलते 10.1 ओवर के बाद ही रद्द कर दिया गया। यह मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम में गुरुवार को खेला जा रहा था। IPL 2025

मैच रद्द होने के पीछे की वजहें

सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनज़र, गुरुवार रात पाकिस्तान द्वारा भारत के विभिन्न क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए किए गए ड्रोन एवं मिसाइल हमलों के बाद भारतीय सेना ने तमाम हमलों को हवा में ही विफल कर दिया। सुरक्षा स्थितियों की गंभीरता को देखते हुए न केवल मैच को तुरंत रोका गया, बल्कि सभी खिलाड़ियों, स्टाफ, मैच अधिकारियों, कमेंटेटरों, प्रसारण दल और अन्य आवश्यक कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सूत्रों के अनुसार, आईएएनएस को जानकारी देते हुए बताया गया, “दोनों टीमों के खिलाड़ियों, प्रसारण दल, अंपायरों और अन्य महत्वपूर्ण लोगों के लिए धर्मशाला से बाहर निकलने हेतु विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कारणों के चलते अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। हमारी प्राथमिकता सभी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना है।”

स्टेडियम में पैदा हुई आपात स्थिति | IPL 2025

गुरुवार रात करीब 9:30 बजे मैदान की एक फ्लड लाइट अचानक बंद हो गई, जिसके बाद अन्य लाइटों की रोशनी भी धीमी होने लगी। इस परिस्थिति में खिलाड़ियों और अंपायरों को तुरंत मैदान खाली कर ड्रेसिंग रूम में भेज दिया गया। साथ ही, दर्शकों से भी संयम बरतते हुए शांति से स्टेडियम खाली करने का अनुरोध किया गया, जिसे स्थानीय प्रशासन और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने सलीके से संभाला। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल स्वयं मैदान के निकट मौजूद रहे और दर्शकों से स्टेडियम खाली करने की अपील करते नजर आए। सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित रूप से अपने-अपने होटलों में वापस लौट गए।

आगामी मैचों पर सवाल | IPL 2025

सीमा पर लगातार बने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 के आगे के शेष 12 लीग मुकाबलों और प्लेऑफ के आयोजन पर अब सस्पेंस बना हुआ है। टूरनामेंट को लेकर भविष्य में निर्णय लेने के लिए बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी जल्द ही केंद्र सरकार के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद ही आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। सीमा क्षेत्र में हालात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में ब्लैकआउट किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। IPL 2025

India Pak War: दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों, लाल किला और कुतुब मीनार के बाहर अतिरिक्त बल तैनात

India-Pakistan War: पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब, एफ-16 और दो जेएफ-17 विमान ढ़ेर
India-Pakistan Tension: नई दिल्ली। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पाकिस्तान द्वारा पश्चिमी सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ उत्तर दिया है। सेना के अनुसार, 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने विभिन्न क्षेत्रों में हमले किए, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। India-Pakistan War

सेना के लोक संपर्क महानिदेशालय ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) खाते पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए यह स्पष्ट किया कि राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए भारत हर प्रकार की शत्रुतापूर्ण गतिविधि का सशक्त उत्तर देता रहेगा। सेना के बयान में कहा गया, “भारतीय सेना देश की सीमाओं की सुरक्षा हेतु संकल्पबद्ध है और किसी भी शत्रुता का दृढ़तापूर्वक सामना किया जाएगा।”

सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई इलाकों को निशाना बनाने का प्रयास किया, तब भारतीय रक्षा बलों ने तत्परता से प्रतिक्रिया दी। इस दौरान पाकिस्तान के एफ-16 और दो जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया। इसके अतिरिक्त, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार को देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे कई ड्रोन को नष्ट कर दिया, जिनमें पाकिस्तान के एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को भी गिराया गया। India-Pakistan War

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ड्रोन हमलों को नाकाम किया

राजस्थान के जैसलमेर और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया, वहीं अखनूर में एक और पूंछ क्षेत्र में दो ‘कामिकाजे’ ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, सरगोधा एयरबेस के निकट भारत की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) द्वारा एफ-16 विमान को मार गिराया गया। गुरुवार रात को जैसलमेर क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल हमले की कोशिश को भी भारत की उन्नत वायु रक्षा प्रणाली ने विफल कर दिया। अब तक 70 से अधिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जिससे कोई भौतिक क्षति नहीं हुई। पाकिस्तान ने गुरुवार रात्रि जम्मू क्षेत्र के कई इलाकों, जिनमें एयरपोर्ट भी सम्मिलित है, पर एक साथ हमले किए। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से रॉकेट दागे गए, जिन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते रास्ते में ही निष्क्रिय कर दिया।

इसके अतिरिक्त, कुपवाड़ा, बारामुला, पूंछ, सांबा और उरी जैसे क्षेत्रों में भी पाकिस्तान द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। इन हमलों के जवाब में भारतीय एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने जम्मू एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा और अर्निया क्षेत्र में पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया। जम्मू विश्वविद्यालय के निकट दो पाकिस्तानी ड्रोन भी गिराए गए। एक संयुक्त रक्षा वक्तव्य में बताया गया कि पठानकोट, उधमपुर और जम्मू स्थित सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया, किंतु किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। सेना ने पूर्व निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए समय रहते सभी खतरों को निष्क्रिय कर दिया। ये सभी घटनाएँ भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी अड्डों पर की गई कार्रवाई के महज 48 घंटे के भीतर हुईं। India-Pakistan War

Pakistani Drone Attack 2025: श्रीनगर से बड़ी खबर! मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू के लिए रवाना,जल्द…