Blackouts - Sach Kahoon Hindi

हिसार में हाई अलर्ट के मध्य नजर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्लैकआउट, प्रशासन के सख्त आदेश
हिसार में हाई अलर्ट को लेकर प्रशासन की गाइडलाइंस जारी

हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। Hisar Blackouts News: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे चुनाव के बीच हरियाणा के हिसार में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बीती रात सिरसा जिले में दो अलग-अलग जगह पर पाकिस्तान मिसाइल के पार्ट मिलने से हड़काम मचा हुआ है। इसको लेकर हिसार जिला प्रशासन ने भी एतिहात के तौर पर हिसार जिले के शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्लैक आउट के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा मापदंड अपनाने का आदेश आ गया है। आदेशों के मुताबिक हिसार शहर, हांसी, नारनौंद, बरवाला, उकलना और आदमपुर मंडी क्षेत्र के शहरी काशन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आज रात 8 बजे से ब्लैक आउट घोषित किया गया है। Hisar News

प्रशासन के आदेशों के मुताबिक 10 मई की शाम 7 बजे सभी बाजार बंद हो जाएंगे और रात 8:00 बजे तक हर व्यक्ति अपने तमाम घरेलू कार्य निपटाकर अपने घर की तमाम लाइट बंद कर देंगे। प्रशासन की तरफ से हिदायत जारी की गई है कि अपने मकान के तमाम दरवाजे खिड़कियां बंद कर लेने पर दरवाजे खिड़कियों के पास गहरे रंग के परदे लगे ताकि अंदर की लाइट बाहर दिखाई ना पड़े। इस दौरान बिजली उपकरण जैसे बल्ब, ट्यूबलाइट बंद रहने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही कृत्रिम उपकरण का प्रयोग करने पर भी पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। इस दौरान केवल उन कमरों की लाइटें जलाई जा सकती हैं जिनकी रोशनी किसी भी सूरत में बाहर दिखाई ना पड़ती हो। इस दौरान इनवर्टर जनरेटर का इस्तेमाल करना भी उचित नहीं होगा। Hisar News

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे चुनाव के बीच *हरियाणा राज्य परिवहन के सभी डिपो को 15 बसे रिजर्व मै रखने के आदेश दे दिए गए है जिस से किसी भी आपदा की स्थिति में इनका इस्तेमाल किया जा सके। हिसार एयरपोर्ट को भी सेना ने अपने सुरक्षा चक्र में ले लिया है। हरियाणा पुलिस केवल अब एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा देखेगी। हरियाणा के अधिकतर जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है और कई शहरों में ब्लैकआउट का आदेश आ गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मध्य नजर विस्तार से चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। Hisar News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि प्रदेश भर के कमिश्नर, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए बैठक में कानून-व्यवस्था एवं अन्य अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनसुरक्षा व प्रशासनिक सतर्कता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

नारनौंद एसडीएम मोहित महाराणा ने बताया कि नारनौंद कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी आज रात से ब्लैक आउट घोषित किया गया है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हो कहा कि वह अपने घरों की तमाम लाइटें रात के समय बंद रखें। केवल उन्हीं कमरों की लाइट जला सकते हैं जिनकी रोशनी किसी दरवाजे खिड़की या रोशनदान से बाहर दिखाई ना पड़ती हो। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों के साथ-साथ आसपास गलियों में चलने वाली लाइटों को भी बंद करें और प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देते हुए शांति बनाए रखें और भड़काऊ वीडियो में खबरों से भी सावधान रहें। किसी भी जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। क्योंकि इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी भड़काऊ वीडियो देखी जा सकते हैं उन्हें देखने से बचें। जो लोग सोशल मीडिया पर समाज में अशांति फैलाने और भड़काने का प्रयास करने की पोस्ट डाल रहे हैं उनके खिलाफ कानून कारवाई की जाएगी। Hisar News

यह भी पढ़ें:– Maternal Mortality Rate: हरियाणा की मातृ मृत्यु दर में इतने अंकों की कमी दर्ज, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

Blackouts: अंबाला में रात के समय ब्लैकआउट अनिवार्य, पाकिस्तान से हवाई हमले की आशंका के चलते आदेश लागू
जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह तोमर का सख्त निर्देश, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहरी लाइट्स, इन्वर्टर और जनरेटर पर पूर्ण प्रतिबंध | Ambala News

अंबाला (सच कहूँ/संदीप)। Ambala Blackouts News: पाकिस्तान से संभावित हवाई हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद अंबाला जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जिले में रात के समय पूर्ण ब्लैकआउट लागू करने का निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह तोमर ने 9 मई, 2025 को आदेश जारी कर बताया कि यह निर्णय सार्वजनिक सुरक्षा और सामरिक हितों की रक्षा के दृष्टिगत लिया गया है। Ambala News

आदेश के अनुसार, जिले में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहरी उपयोग के लिए किसी भी प्रकार की बिजली व्यवस्था जैसे इन्वर्टर, जनरेटर, होर्डिंग्स, स्ट्रीट लाइट्स आदि का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन को आशंका है कि रात के समय प्रकाशित रोशनी से आतंकवादी या ड्रोन हमलों की संभावना बढ़ सकती है, जिसे रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि इन्वर्टर और जनरेटर का उपयोग घर के भीतर किया जा सकता है, बशर्ते कि खिड़की-दरवाजे पूरी तरह से मोटे पर्दों से ढके हों ताकि रोशनी बाहर न जा सके। Ambala News

इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। आदेश की अनुपालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अंबाला पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। वहीं, आदेश का प्रचार-प्रसार जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी की टीम द्वारा किया जाएगा, ताकि आमजन तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

आदेश की प्रतियां पुलिस थानों, नगर निगम, पंचायत कार्यालयों, बस स्टैंड्स और जिला न्यायालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर चस्पा की जाएंगी। साथ ही, जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिला वेबसाइट पर भी इसे प्रकाशित किया जाए। Ambala News

सैन्य दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले अंबाला जिले में इस तरह का सख्त कदम पहली बार उठाया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस आदेश का पालन करें और सहयोग प्रदान करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

यह आदेश भले ही अस्थायी हो, लेकिन इसका प्रभाव व्यापक है और यह सुरक्षा के प्रति प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है। अब देखना यह होगा कि जनता इस आदेश का कितना प्रभावी पालन करती है और सुरक्षा एजेंसियां किस स्तर तक तैयार हैं।

यह भी पढ़ें:– India Pakistan News: आतंकवाद से निपटने के लिए पत्रकारिता धर्म निभाएं मीडिया