Documents - Sach Kahoon Hindi

इस तरह करें अपने आवश्यक कागजातों की देखभाल
घर, व्यवसाय, नौकरी आदि से संबंधित अनेक ऐसे प्रपत्र होते हैं, जिनके समय पर न मिलने से मन में झुंझलाहट उत्पन्न होने लगती है और कभी कभी तो एक वस्तु को खोजने में घंटों समय निकल जाता है। कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि काम पड़ने पर वह मिलती ही नहीं है और बाद में अपने-आप किसी दूसरी वस्तु को खोजते समय वह मिल जाया करती है।

जब कोई आवश्यक प्रपत्र समय पर नहीं मिल पाता तो इतनी अधिक झुंझलाहट व तनाव उत्पन्न हो जाया करते हैं कि सिर दर्द उत्पन्न होकर शरीर को शिथिल कर डालता है। इन सब आकस्मिक झंझटों से बचने के लिए यह आवश्यक है कि कुछ उपायों को अपनाया जाए ताकि समय पर छोटे से छोटे कागजातों को ढूंढा जा सके और अनावश्यक तनावों से मुक्ति पाई जा सके।

महत्वपूर्ण कागजातों को रखने के लिए फाइलें बना लें या फिर बड़े-बड़े लिफाफे बनाकर रख लें। उन फाइलों के ऊपर टेलीफोन, बिजली बिल, सर्टिफिकेट्स आदि नामांकित कर रख लें।

महत्वपूर्ण कागजातों की फाइलों को एक साथ ही रखना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी प्रपत्र को एक ही जगह खोजा जा सके।

जब भी उनसे कागजात निकाले जायें या कोई नवीन कागज उसमें रखने योग्य हो, बिना आलस्य किये उसे यथा स्थान फाइल में लगा कर रख देना चाहिए। थोड़ा सा आलस्य आपको परेशानी में डाल सकता है।

व्यवसाय, नौकरी पेशा व्यक्ति व छात्रों को अपने कार्यों से संबंधित व शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को क्रम से फाइलों में लगाकर रखना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें निकाला जा सके।

सप्ताह में एक दिन अवकाश के समय कुछ समय निकालकर अपने आवश्यक कागजातों को सही फाइलों में लगा दें तथा अनावश्यक कागजों को नष्ट कर दें।

जिन कागजातों का भविष्य में कोई काम न हो, उनका ढेर लगाना उचित नहीं होता। डाक से प्राप्त राजी-खुशी के पत्र, आमंत्रण-पत्र, बधाई पत्र, शुभकामना पत्रों का भविष्य में कोई काम नहीं होता। उनमें से आवश्यक तिथियों, फोन नम्बर, पतों आदि को डायरी में नोट करके उसकी नष्ट कर दीजिये।

वाहन के लाइसेंस व बीमा के कागजातों की मूल प्रति फाइल में सलीके से लगाकर रख दें तथा उनकी छायाप्रति की एक कापी अपने वाहन में अवश्य ही रखें। ऐसा न करने से वाहन चेकिंग के समय अनेक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है।

जीवन में चिकित्सा संबंधी अनेक सलाहें चिकित्सक से लेनी ही पड़ती है, अत: चिकित्सकों का प्रेसक्रिप्शन, मेडिकल रिपोर्ट, टेस्ट-रिपोर्ट आदि को संभालकर एक ही फाइल में ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां से उसे बिना विलंब किए आवश्यकता पड़ने पर निकाला जा सके।

जिन बिलों को भुगतान करना है, उन बिलों को आप ऐसे स्थान पर रखिए जहां पर आपकी नजर हमेशा पड़ती हो। इससे समय रहते बिलों का भुगतान करके अनावश्यक झंझटों से बचा जा सकता है।

आज के समय में प्राय: हर व्यक्ति को इन्कम टैक्स अर्थात् आयकर अदा करना ही होता है, अत: इससे संबंधित आवश्यक कागजात एक अलग फाइल में लगाकर रखना चाहिए ताकि रिटर्न भरते समय किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

बच्चे के जन्म से संबंधित कागजात, जन्मपत्री, लग्नपत्री आदि को भी एक फाइल बनाकर उसमें रख दें। समय पड़ने पर इनका काम पड़ता है।

पासबुक, चेकबुक, राशनकार्ड, पैन कार्ड, इलेक्शन आई कार्ड, आधार कार्ड, मकान से संबंधित कागजात, फिक्स डिपॉजिट आदि के मूल कागजातों को किसी छोटे से ब्रीफकेस में बंद करके रख दें। इनकी फोटो कापी फाइलों में रख लें ताकि आवश्यकता पड़ने पर पहले फोटो कॉपी को देखा जा सकता है।

जिन कागजातों की बराबर आवश्यकता न हो, उनसे संबंधित मुख्य विवरणों को डायरी में नोट करके रख लेना चाहिए तथा उन कागजातों को सुरक्षित रख देना चाहिए। ओरिजिनल पेपर्स को बार-बार पलटते रहने से उनके फटने का डर रहता है।

चूहे, दीमक, सीलन आदि से कागजातों को बचाने का आवश्यक उपाय करते रहना चाहिए। कुछ-कुछ दिनों पर उनको चेक करते रहना आवश्यक है।

आवश्यक कागजात जीवन के सूत्रधार होते हैं, अत: उनको सुरक्षित रखने में थोड़ी-सी लापरवाही करने से अनेक प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

-आनंद कुमार अनंत

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुस्तकें : बदलावों के प्रामाणिक दस्तावेज
संसार का स्वरूप भले ही जनमानस की आंखों से उतरकर उसके अन्त:करण तक अपनी उपस्थिति का भान कराने में समर्थ हो, मगर इस स्वरूप का विश्लेषणात्मक एवं व्यापक विवेचन विचारों के माध्यम से ही संभव है। विचार सदैव स्मरण के आधार पर स्थायी बने रहे, ऐसा कदाचित संभव नहीं है। विचारों को स्थायित्व प्रदान करने के लिए पहले भाषा का विकास किया गया तदुपरान्त उसकी विशिष्ट अभिव्यक्ति के लिए लिपि का विकास किया गया। लिपि के माध्यम से विचारों को संकलित व संग्रहित किया गया, जिसका सर्वाधिक सशक्त माध्यम पुस्तकें बनीं। इतिहास साक्षी है कि पुस्तकें समाज के स्वरूप को समय-समय पर व्यक्त करती रही हैं। सामाजिक व्यवस्थाएं एवं व्यवस्थाओं में निरन्तर हो रहे बदलावों का प्रामाणिक दस्तावेज पुस्तकें ही सिद्ध होती रही हैं। समाज की गतिशीलता में पुस्तकें ही दिशानायक की सी भूमिका का निर्वाह करती रही हैं, साथ ही जीवन से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में अपनी विशिष्टता का अहसास भी पुस्तकें ही कराती रही हैं।

पुस्तकों की महत्ता का यदि विश्लेषणात्मक ढंग से अध्ययन किया जाए तो स्पष्ट होता है कि चाहे प्रौद्योगिकी का क्षेत्र हो अथवा चिकित्सा का, साहित्य का भावपक्ष हो अथवा कला पक्ष, प्रत्येक क्षेत्र में पुस्तकों ने अपनी महत्ता सिद्ध की है तथा सृष्टि के समूचे ज्ञान की अपने पृष्ठों में समेटकर जनमानस के सम्मुख प्रस्तुत किया है। नित्य सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में हो रहे बदलावों के निष्कर्ष पुस्तकों के माध्यम से समाज को दिशा देने का माध्यम सिद्ध हुए हैं। इतिहास एवं परम्पराओं में सुधारात्मक परिवर्तन संभव हुए हैं। समय जिस द्रुतगति से पंख लगाकर उड़ रहा है, उसका मापन भले ही वैज्ञानिक यंत्रों के माध्यम से संभव हुआ हो, मगर मापन का प्रामाणिक आधार पुस्तकें ही बनी हैं। ज्ञान के स्थायी कोष के रूप में विचारों का भंडारण, विश्लेषण, परिभाषीकरण सभी कुछ पुस्तकों के माध्यम से ही संभव हुआ है। सर्वविदित है कि विश्व में जितने भी परिवर्तन हुए हैं, सभी की प्रेरणास्रोत पुस्तकें ही बनी हैं।

आज कम्प्यूटर युग में भले ही विचारों के संग्रहण में कम्प्यूटर की भूमिका प्रभावी होती जा रही हो, मगर अति विशिष्ट तकनीक के आधार पर भी आधुनिक संयंत्रों में ज्ञान के स्थायी कोष की संभावना संदिग्ध प्रतीत होती है। तकनीकी खराबी के कारण कम्प्यूटर की स्थिति भी कई बार दयनीय प्रतीत होती है, जिससे विचारों के स्थायी संकलन के प्रति कई बार सन्तोषजनक परिणाम नहीं निकलते, इसके विपरीत नई तकनीकों के आधार पर किए जा रहे मुद्रण से पुस्तकों की गुणवत्ता अपनी उत्कृष्टता प्रमाणित करती जा रही है। नि:संदेह पुस्तकें तुलना की परिधि से इतर हैं, इनमें समाहित स्थायी ज्ञान लम्बे समय तक विश्व में संग्रहित एवं संरक्षित रखा जा सकता है, जिनकी उपलब्धता भी सहज होती है। विश्व स्तरीय साहित्य जनमानस को पुस्तकों के रूप में ही उपलब्ध है, जिसके आधार पर मानव मात्र अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर विश्व में अपनी सिरमौर स्थिति बना चुका है तथा विश्व मानव की संज्ञा पा चुका है। जितने भी प्रयोग ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे हैं, सभी का आधार पुस्तकें बनी हैं। सहज अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम भी पुस्तकें ही हैं।

समाज की दिशावाहक पुस्तकों की महिमा का यदि विस्तारपूर्वक विवेचन किया जाए तो अनेक पुस्तकों की रचना की जा सकती है तथापि पुस्तक की महत्ता स्वयं सत्यापित है। जितनी बार पुस्तकों का अध्ययन किया जाता है, उतनी बार ही पुस्तकों में व्यक्त विचारों के नवप्रयोग प्रकाश में आते हैं। जनमानस को दिशा प्रदान करने के साथ- साथ पुस्तकें अपने पाठकों के दृष्टिकोण को तर्कसंगत बनाती हैं। पाठकों को चिन्तन का विस्तृत आकार प्रदान करती हैं। जिससे यही निष्कर्ष निकलता है कि विचारजन्य भौतिक सृष्टि में यदि कहीं गतिशीलता के लक्षण प्रमाणित होते हैं, तो गतिशीलता के प्रत्येक सोपान की अभिव्यक्ति पुस्तकों के माध्यम से ही संभव है।

-डॉ. सुधाकर आशावादी

बाबरी विवाद: SC ने दस्तावेजों के ट्रांसलेशन के लिए दिया 12 हफ्ते का वक्त
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बाबरी विवाद पर 7 साल बाद शुक्रवार से सुनवाई शुरू हो गई। इस दौरान कोर्ट ने इस मामले से जुड़े दस्तावेज़ और गवाहियों के अनुवाद के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 12 हफ्तों का वक्त दिया गया है। वहीं मामले के एक पक्षकार रामलला विराजमान की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चार हफ्तों का वक्त दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर तय करते हुए साफ किया कि किसी भी पार्टी को अब आगे और मोहलत नहीं दी जाएगी और ना ही केस स्थगित की जाएगी।

बता दें कि इस मामले से जुड़े 9,000 पन्नों के दस्तावेज और 90,000 पन्नों में दर्ज गवाहियां पाली, फारसी, संस्कृत, अरबी सहित विभिन्न भाषाओं में दर्ज हैं, जिस पर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कोर्ट से इन दस्तावेज़ों को अनुवाद कराने की मांग की थी।

बता दें कि जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर की स्पेशल बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2010 में आए फैसले के बाद, पिछले करीब 7 साल से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।

शिया वक्फ बोर्ड ने पेशकश- विवादित जगह बने मंदिर

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सभी पिटीशनर्स से पहले यह स्पष्ट करने को कहा कि कौन किसकी तरफ से पक्षकार है। इसके बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि इस केस से जुड़े कुछ पक्षकारों का निधन हो गया है, इसलिए उन्हें बदलने की जरूरत है।

अपनी अर्जी में शिया वक्फ बोर्ड ने माना है कि मीर बाक़ी ने राम मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया था। पहली बार किसी मुस्लिम संगठन ने आधिकारिक तौर पर माना कि विवादित स्थल पर राम मंदिर था। गौरतलब है कि मंगलवार को शिया वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। शिया बोर्ड का सुझाव है कि विवादित जगह पर राम मंदिर बनाया जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की ओर से मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक एफिडेविट दायर किया है। इसमें विवादित जगह पर राम मंदिर और इससे कुछ दूरी पर मस्जिद बनाने की पेशकश की गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

खेल कोटे से नौकरी के लिए आवेदन करने वालों से मांगे दस्तावेज़
15 जुलाई तक दस्तावेज़ जमा नहीं करवाए तो रद्द होगा आवेदन

चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा खेल कोटे से रोजगार हेतु आवेदन करने वाले सभी खिलाड़ी अपने दस्तावेजों की प्रतियां 15 जुलाई तक खेल निदेशालय में दस्ती तौर पर जमा करवायें अन्यथा उनके आवदेन पत्र रद्द कर दिये जाएंगे। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग की रोजगार नीति के तहत 12 अप्रैल को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन के अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित किये गये थे।

इसके लिए अनेक अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों ने आॅनलाइन आवेदन किया था परन्तु ऐसे खिलाड़ियों ने अपने आवेदनों के साथ अपेक्षित दस्तावेज नहीं लगाये। इसके चलते खिलाड़ियों के आवेदन पत्र अधूरे एवं कमियों से युक्त पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी 15 जुलाई तक अपना शैक्षणिक प्रमाण, खेल प्रमाण पत्र, हरियाणा का रिहायशी प्रमाण पत्र सहित अन्य सभी आवश्यक दस्तावेजों को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा, सैक्टर-3, नजदीक माजरी चौक, पंचकूला में दस्ती तौर पर जमा करवा दें अन्यथा उनके आवदेन रद्द कर दिये जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 0172-2583082, 2585045 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चयनित 4500 पुलिस कांस्टेबल आज ही मधुबन में दस्तावेज़ लेकर रिपोर्ट करें- DGP
पुलिस सिपाही (पुरूष)के पद के लिए परिणाम घोषित

चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने कहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस सिपाही (पुरूष)के पद के लिए परिणाम घोषित कर दिया है और सभी चयनित उम्मीदवार आज करनाल स्थित मधुबन में अपने मूल दस्तावेज व फ़ोटो सहित रिपोर्ट करें।

उन्होंने कहा कि आयोग ने 4500 पुलिस सिपाही के पदों का परिणाम घोषित कर दिया है ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।