National Technology Day - Sach Kahoon Hindi

National Technology Day: देश तकनीकी क्षेत्र में निरंतर प्राप्त कर रहा नई ऊंचाइयां: रेखा गुप्ता
नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत कई नेताओं ने दी बधाई

National Technology Day 2025: नई दिल्ली। आज सम्पूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के नेताओं और मंत्रियों ने वैज्ञानिकों व तकनीकी विशेषज्ञों को शुभकामनाएं अर्पित की हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने इस अवसर पर अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “11 मई – भारत के आत्मबल, वैज्ञानिक क्षमता और तकनीकी प्रगति का गौरवशाली दिवस है। हमारा देश तकनीक के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। इस विशेष अवसर पर मैं उन समर्पित वैज्ञानिकों और अभियंताओं को नमन करती हूं, जिनके अथक प्रयासों से भारत ने विश्व मंच पर अपनी सामरिक शक्ति और तकनीकी आत्मनिर्भरता का परिचय दिया है।” National Technology Day

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी इस गौरव दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें 11 मई 1998 के उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है, जब पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर भारत ने अपनी वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का संदेश समूचे विश्व को दिया।”

”सभी वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दिन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह दिन उन वैज्ञानिकों, अभियंताओं और तकनीशियनों के समर्पण को सम्मानित करने का अवसर है, जिन्होंने तकनीकी विकास के माध्यम से देश को सशक्त बनाने में योगदान दिया है। वर्ष 1998 में पोखरण में हुआ सफल परीक्षण भारत के वैज्ञानिक इतिहास में एक निर्णायक मोड़ था, जिसे हम गर्व से स्मरण करते हैं।” National Technology Day

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा, “‘नए भारत’ के निर्माण में संलग्न सभी वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पोखरण में किया गया परीक्षण केवल एक तकनीकी सफलता नहीं, बल्कि ‘समर्थ भारत-सक्षम भारत’ के संकल्प की सिद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। आज का दिन हमारी वैज्ञानिक चेतना के वैश्विक प्रतिष्ठान का प्रतीक है।”

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस प्रत्येक वर्ष 11 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य उन वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित करना है, जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति में तकनीकी नवाचारों के माध्यम से अहम योगदान दिया है। यह दिवस पहली बार 11 मई 1999 को मनाया गया था, जो पोखरण में हुए सफल परमाणु परीक्षण की स्मृति में समर्पित है। National Technology Day

BrahMos Missile Unit Lucknow: आतंकवाद पूरी तरह कुचलने को ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का उद्घाटन