UK News - Sach Kahoon Hindi

Liverpool Parade incident: लिवरपूल में उत्सव के दौरान दर्दनाक हादसा, भीड़ में घुसी कार
Liverpool Car Accident: लंदन। ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में एक हर्षोल्लास भरा अवसर उस समय भयावह त्रासदी में बदल गया जब एक कार उत्सव मना रही भीड़ में जा घुसी। यह हादसा लिवरपूल फुटबॉल क्लब की प्रीमियर लीग में जीत के उपलक्ष्य में आयोजित जश्न के दौरान हुआ। दुर्घटना में चार बच्चों सहित कुल 27 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। Liverpool Parade incident

नॉर्थ वेस्ट एंबुलेंस सेवा के अनुसार, सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय शहर के मध्य भाग में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। पुलिस और अग्निशमन दल पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे, जिससे तत्काल सहायता संभव हो सकी।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी | Liverpool Parade incident

घटना के बाद पुलिस ने 53 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसे कार चालक माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस घटना को आतंकवादी हमले से नहीं जोड़ा जा रहा है। वाहन किस प्रकार जश्न के लिए निर्धारित मार्ग में पहुंचा, यह अभी जांच का विषय है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “लिवरपूल की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं सभी घायल और प्रभावित नागरिकों के साथ हैं।” इसी प्रकार, प्रीमियर लीग संगठन ने भी बयान जारी कर घटना पर स्तब्धता व्यक्त की और सभी पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि वे स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं को पूरा सहयोग देते रहेंगे।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक गहरे रंग की कार को तेज गति से भीड़ में घुसते हुए देखा जा सकता है। कई लोग टकराव के बाद ज़मीन पर गिरते दिखे, जबकि कुछ लोगों को कार के सामने से हटते हुए और घायलों की सहायता करते देखा गया। भीड़ ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेर लिया। Liverpool Parade incident

Amritsar Blast: पंजाब के अमृतसर में शक्तिशाली विस्फोट, एक व्यक्ति उड़े दोनों हाथ

Indian Mayor in British Town: यूपी के इस छोटे से गांव के लाल ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, बने मेयर
Indian Mayor in British Town: मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद स्थित छानबे विकास खंड के छोटे से ग्राम भटेवरा से संबंध रखने वाले राजकुमार मिश्र (Rajkumar Mishra Mayor) ने विदेश की भूमि पर भारतीय प्रतिभा का डंका बजाया है। ब्रिटेन के वेलिंगब्रो नगर में सम्पन्न हुए मेयर चुनाव में विजय प्राप्त कर उन्होंने अपने गांव, जनपद तथा सम्पूर्ण राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। UK News

मेयर बनने की सूचना मिलते ही गांव में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया। राजकुमार मिश्र के परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने मिठाइयाँ बांटकर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। वे श्री मुन्ना लाल मिश्र एवं श्रीमती चंद्रकली मिश्र की छठी संतान हैं। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे राजकुमार की प्रारंभिक शिक्षा उनके पैतृक गांव में ही सम्पन्न हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने चंडीगढ़ से बी.टेक तथा लंदन से एम.टेक की उपाधि प्राप्त की। Indian Mayor Britain

शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत उन्होंने लंदन में ही कार्य करना आरंभ किया तथा वहीं की नागरिकता भी प्राप्त कर ली। पारिवारिक इच्छा के अनुसार वे मिर्जापुर लौटे और प्रतापगढ़ की इंजीनियर अभिषेकता मिश्र से विवाह किया। वर्तमान में यह दंपती लंदन में निवास कर रहा है तथा दोनों वहीं कार्यरत हैं। इनके दो संतानें भी हैं। लगभग दो माह पूर्व राजकुमार मिश्र ने ब्रिटेन की प्रमुख लेबर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी ने उन्हें वेलिंगब्रो नगर से मेयर पद हेतु प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने भारी बहुमत से विजय प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया। चुनाव परिणाम आने के उपरांत उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। UK News

परिवार सदैव शिक्षा को सर्वोपरि मानता आया है

राजकुमार मिश्र अपने नौ भाई-बहनों में छठे स्थान पर हैं। उनका परिवार सदैव शिक्षा को सर्वोपरि मानता आया है। उनके एक भाई कृषि विशेषज्ञ, दो भाई चिकित्सक, दो विधि व्यवसायी तथा एक भाई विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता श्री मुन्ना लाल मिश्र आज भी सादगी से जीवन व्यतीत करते हैं एवं मोबाइल फोन का प्रयोग तक नहीं करते। भावुक स्वर में पिता ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा बेटा एक दिन लंदन जाकर मेयर बनेगा। वह पांच वर्ष पूर्व गांव से गया था और आज जो उसने अर्जित किया है, उस पर समस्त गांव को गर्व है।”

भाई सुशील मिश्र ने बताया, “राजकुमार की कठोर मेहनत और पिता की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज हम सब इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बन सके हैं।” आज भटेवरा गांव में उत्सव जैसा वातावरण है। दूर-दराज से लोग, रिश्तेदार तथा मित्रगण बधाई देने पहुंच रहे हैं। गांववासियों के लिए यह क्षण गर्व एवं प्रेरणा से परिपूर्ण है। UK News

Uttar Pradesh: यूपी सरकार ने गरीबों के लिए खोला खजाना!