UP Accident - Sach Kahoon Hindi

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में खड़ी बस से टकराया कंटेनर, छह यात्रियों की मृत्यु
Yamuna Expressway Accident: मथुरा। मथुरा जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में छह यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना प्रातः लगभग 2:45 बजे एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 88 के समीप घटी। Mathura News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक निजी बस मार्ग के किनारे खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस चालक ने वाहन को अनुचित ढंग से सड़क के समीप रोका था। इसी दौरान कुछ यात्री आवश्यक कार्य हेतु नीचे उतर गए। कुछ लोग बस के आगे खड़े थे, तभी पीछे से तीव्र गति से आ रहे एक कंटेनर वाहन ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के समीप खड़े छह यात्री उसके नीचे दब गए और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ पूर्णतः संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान कर ली गई है तथा उनके परिजनों को तत्काल सूचना दे दी गई है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जानकारी दी कि दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। साथ ही कंटेनर चालक के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जा सके। इस दुर्घटना ने एक बार पुनः सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता को रेखांकित किया है। Mathura News

Bulandshahr Khurja Accident: बुलंदशहर में मची चीख पुकार, आठ लोगों की मौत ने यूपी को झकझोर दिया, मुख्यमंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान
Bulandshahr Khurja Accident: बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। UP accident news

पुलिस के अनुसार, कासगंज थाना क्षेत्र के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान जा रहे थे। जब यह ट्रॉली अलीगढ़ बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से गुजर रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम पहुंची तथा घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि कई अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल और निजी चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। टक्कर मारने वाला टैंकर पुलिस की हिरासत में है और आगे की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक | UP accident news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु सड़क पर बिखर गए। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और एंबुलेंस टीम की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और टैंकर को कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच जारी है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों का इलाज सुनिश्चित करना है। UP accident news

Delhi Metro fare hike 2025: दिल्ली मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी, आठ साल में पहली बढ़ा किराया

Bulandshahr Road Accident: डीसीएम-ट्रक में भीषण भिड़ंत, तीन मजदूरों की मौत
Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर। शुक्रवार सुबह बुलंदशहर जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत रौंडा गांव के समीप हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसीएम में सवार सभी यात्री पंजाब के मोडा क्षेत्र में ईंट भट्टों पर काम करने के बाद अपने घर—शाहजहांपुर और हरदोई—लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम, बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर एक ट्रक से जा टकराई। Bulandshahr News

China Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला चीन, सहमे लोग

हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अनूपशहर सहित जहांगीराबाद थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल बुलंदशहर पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 27 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर कर दिया है।

एसपी का बयान | Bulandshahr News

एसपी बुलंदशहर तेजवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया, “16 मई की सुबह बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में यह सड़क दुर्घटना हुई। डीसीएम में कुल 36 यात्री सवार थे, जो पंजाब से अपने गृह जिलों—शाहजहांपुर और हरदोई—लौट रहे थे। वाहन चालक को संभवतः झपकी आ गई थी, जिस कारण डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। अब तक तीन यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 27 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।”

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। कई राहगीरों ने भी एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद आने की आशंका जताई गई है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। Bulandshahr News

IMD Weather Update: धूल भरी आंधी के बाद दिल्ली-एनसीआर आबो-हवा हुई हवा-हवाई