YouTuber Jyoti Malhotra - Sach Kahoon Hindi

YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तानी पुलिस के पूर्व एसआई से ज्योति मल्होत्रा की थी ‘सीधी बातचीत’
पॉडकास्ट शो में दोनों दिखे थे साथ-साथ

नई दिल्ली (एजेंसी)। YouTuber Jyoti Malhotra Espionage Case: भारतीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ जासूसी मामले में नई जानकारी सामने आई हैं। जांच एजेंसियों ने खुलासा किया कि पाकिस्तान पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों के सीधे संपर्क में थी। जो अब भारत के खिलाफ कथित खुफिया अभियानों के लिए जांच के दायरे में हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार मल्होत्रा ढिल्लों के साथ सीधे संपर्क में थी और यहां तक कि एक पॉडकास्ट एपिसोड में उनके साथ दिखाई भी दी थी। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात मल्होत्रा के पाकिस्तान दौरे के दौरान हुई थी। YouTuber Jyoti Malhotra

पाकिस्तानी पुलिस से सेवानिवृत्त होने के बाद अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले ढिल्लों ने शुरूआत में खुद को भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और सांस्कृतिक संवाद के प्रवर्तक के रूप में पेश किया था। हालांकि, अब जांचकर्ताओं का मानना है कि इस सार्वजनिक छवि के पीछे पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और सेना द्वारा संचालित एक गुप्त मिशन छिपा हुआ था। अधिकारियों का आरोप है कि ढिल्लों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए एक माध्यम के रूप में काम करता था और अपने चैनल का इस्तेमाल भारतीय यूट्यूबर्स तक पहुंचने के लिए करता था।

उनके साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने के बाद वह कथित तौर पर उन्हें आईएसआई के गुर्गों से मिलवाता था और धीरे-धीरे उन्हें भारतीय सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में संवेदनशील जानकारी इकट्ठा करने के उद्देश्य से काम सौंपता था। ऐसा माना जाता है कि 36 वर्षीय मल्होत्रा ऐसे ही यूट्यूबर्स में से एक हैं, जिनके साथ इस नेटवर्क के माध्यम से छल किया गया। सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि ढिल्लों के संबंध नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी थे, जिसे भारतीय अधिकारियों ने जासूसी के संदेह में 13 मई को निष्कासित कर दिया था। YouTuber Jyoti Malhotra

यह भी पढ़ें:– ‘मैच फिक्स’ करके चुनाव जीतना लोकतंत्र के लिए जहर: राहुल

Youtuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान की जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा की फाइनेंशियल स्टेटमेंट खंगाल रही पुलिस
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Youtuber Jyoti Malhotra News: पाकिस्तान की जासूस बनी हिसार की ब्लॉगर एवं यूटूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी ने एक बार फिर से देश में सुरक्षा और जासूसी के मामलों को चर्चा का विषय बना दिया है। वर्तमान में ज्योति 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रही है। इस दौरान हिसार पुलिस ज्योति से गहन पूछताछ कर रही है। हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पुष्टि की है कि ज्योति को एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ लगातार संपर्क रखने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप संलिप्त पाई गई है।

इस संबंध में हिसार पुलिस को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिले थे। इन्हीं इनपुट के आधार पर जाँच का दायरा बढ़ाते हुए ज्योति सलाखों के पीछे पहुँची है। ये जानकारियाँ यह संकेत देती हैं कि ज्योति न केवल अंदरूनी सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी है, बल्कि उसका अंतर्राष्ट्रीय संपर्क भी बेहद संदिग्ध है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ज्योति पहले पाकिस्तान और एक बार चीन भी जा चुकी है, जो उसके गतिविधियों की गंभीरता को उजागर करता है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ जासूसी का डर्टी गेम | Youtuber Jyoti Malhotra

ज्योति के मामले में एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि उसे संभावित जासूसी के इरादे से चुनिंदा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में भर्ती किया गया था। यहीं से शुरू हुआ ज्योति का जासूसी का खेल। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक शक्तिशाली उपकरण बन चुका है, जिसका गलत इस्तेमाल संभव है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति, खासकर युवाओं, को इसके प्रभाव का सही समझ होना जरूरी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ज्योति को पांच दिन की रिमांड पर लिया है, ताकि उससे पूछताछ की जा सके और उसके वित्तीय विवरणों का विश्लेषण किया जा सके। यह जांच इस बात को स्पष्ट करने के लिए आवश्यक है कि क्या ज्योति का इन गतिविधियों में कोई आर्थिक लाभ या नेटवर्क है।

मार्च में पाकिस्तान यात्रा के बाद चीन गई तब हुआ शक

ज्योति मल्होत्रा यह बात कबूल कर चुकी है कि उसके संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से हैं। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारत के गुप्त सैन्य स्थानों की जानकारी भी साझा करती थी। इस मकसद से वह 3 बार पाकिस्तान की यात्रा पर भी गई। जब वह पाकिस्तान की यात्रा से आते ही चीन की यात्रा पर गई तो तभी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को ज्योति मल्होत्रा पर शक हो गया था। तभी से उसकी इनकम व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी थी। ऐसे गंभीर मामलों में अत्यंत आवश्यक है कि समाज जागरूक रहे। Youtuber Jyoti Malhotra

किसी भी व्यक्ति को संवेदनशील जानकारी साझा करने या विदेशी संपर्कों के बारे में सतर्क रहना चाहिए। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका इस नज़रिए से भी महत्वपूर्ण है कि वे समय रहते ऐसे मामलों को रोक सकें और सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकें।ज्योति मल्होत्रा का मामला एक गंभीर जासूसी नेटवर्क की संभावनाओं को उजागर करता है। हमें चाहिए कि हम ऐसे मामलों पर चर्चा करें और समाज के सभी वर्गों को इनके प्रति संवेदनशील बनाएं। यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, जिसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:– तेज गति से चल रहा अंडरब्रिज कार्य, सवा आठ करोड़ रुपए की आएगी लागत

YouTuber Jyoti Malhotra: हिसार की महिला यूट्यूबर ज्योत्रि मल्होत्रा निकली ISI एजेंट, जाने इस महिला की जन्म कुंडली
हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन की रहने वाली है ज्योति | Hisar News

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन के जासूस से बढ़ी थी नजदीकी

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। YouTuber Jyoti Malhotra News: भारत की सुरक्षा और अखंडता के लिए जासूसी गतिविधियाँ एक गंभीर चिंता का विषय हैं। हाल ही में हरियाणा के हिसार की रहने वाली महिला यूट्यूबर ज्योत्रि मल्होत्रा की गिरफ्तारी ने इस विषय को और भी सोचने के लिए मजबूर किया है। ज्योत्रि पर आरोप है कि उसने भारत की जासूसी की और पाकिस्तान को महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी प्रदान की। Hisar News

इस तरह की घटनाएँ न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होती हैं, बल्कि वे समाज में विश्वास और एकता को भी प्रभावित करती हैं। ज्योत्रि मल्होत्रा की गिरफ्तारी से पहले, पुलिस ने कैथल से एक युवक को भी अरेस्ट किया था, जो इसी तरह की गतिविधियों में संलग्न था। महिला यूट्यूबर की गिरफ्तारी पानीपत से हुई, जो यह दर्शाता है कि इस प्रकार की जासूसी गतिविधियाँ केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक विस्तृत नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं। देश का गृह मंत्रालय व हिसार पुलिस इस बारे में जनता से जाँच कर रहे हैं। यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या युवा पीढ़ी सोशल मीडिया और इंटरनेट के प्लेटफार्म का दुरुपयोग कर है। इसका जवाब होगा, हाँ। जासूसी से जुड़ी गतिविधियों का व्यक्ति और समाज पर गहरा प्रभाव होता है। Hisar News

जब कोई व्यक्ति या समूह जानबूझकर देश की सुरक्षा को खतरे में डालता है, तो यह न केवल कानून का उल्लंघन होता है, बल्कि यह राष्ट्र की सम्पूर्णता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है। जैसे-जैसे तकनीकी प्रगति हो रही है, ऐसे मामलों की संभाव्यता भी बढ़ती जा रही है। इस प्रकार की गिरफ्तारीं यह याद दिलाती हैं कि सुरक्षा एजेंसियों को चौकस रहना होगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे। इसके साथ ही, हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी को सही दिशा में प्रेरित किया जाए।

हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन की रहने वाली यूटूबर ज्योति मल्होत्रा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से पढ़ाई पूरी करने के बाद युटुब व ब्लॉग से जुड़ गई। ज्योति अक्सर सरकारी कार्यक्रमों में भी शामिल होती रही है। वैसे वह हमेशा देश भर के भ्रमण पर रहती थी।

पाकिस्तान की तरफ से की जाती थी फंडिंग | Hisar News

हिसार की महिला यूट्यूबर को पानीपत से गिरफ्तारी किया गया है। युवती ज्योति करीब तीन बार पाकिस्तान की यात्रा पर जा चुकी है। उसे अब गिरफ्तारी के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ज्ञात रहे कि हरियाणा और पंजाब से पुलिस ने अब तक अब तक 6 लोगों को जासूसी के आरोप में काबू किया है। ये सभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करते थे। इसके एवज में इन्हें पाकिस्तान की तरफ से फंडिंग की जाती थी।

पाकिस्तानी दूतावास के खर्चे पर कर रही थी यात्रा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले, हरियाणा पुलिस ने कैथल से 25 साल के युवक देवेंद्र, एक पानीपत से मुस्लिम युवक और नूंह से अरेस्ट किया था। इससे पंजाब के मलेरकोटला और बटिंडा से भी जासूसी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा ट्रैवल ब्लागर हैं। वह बीते साल 2024 में अप्रैल महीने में वह पाकिस्तान की यात्रा पर भी गई थी। ज्योति ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पाकिस्तान की यात्रा के कई वीडियो शेयर किए हैं। पुलिस ज्योति के सभी सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही है। ज्योति ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की बात स्वीकार भी की है। Hisar News

जासूस अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई थी ज्योति

दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में रहकर भारत की जासूसी करने वाले अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से ज्योति की पाकिस्तानी दूतावास में मुलाकात हुई थी। तभी उसने डनिश का मोबाइल नम्बर भी लिया था। फिर उससे नजदीकी बढ़ती गई और वह पाकिस्तान के लिए जासूसी करने लगी। महिला ज्योति ने पुलिस को बताया कि वह दो बार पाकिस्तान यात्रा पर ज चुकी है और अहसान-उर-रहीम के जानकार अली ने ही पाकिस्तान में उसके घूमने, रुकने का प्रबन्ध किया था। जासूस अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिशने पाकिस्तानी इटेंलिजेंस के अधिकारियो से मुलाकात करवाई थी। बाद में वह शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली थी।

जब वह भारत लौटी तो व्हाट्स ऐप, स्नैप चैट और टैली ग्राम के जरिये उनसे संपर्क में रही थी। इस दौरान वह पाक हाई कमीशन में अधिकारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी कई बार मिली और भारत की अखंडता से जुड़ी जानकारी साझा की। पुलिस को ज्योति ने बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में भी रही थी। ज्ञात रहे कि विदेश मंत्रालय ने जासूसी के आरोप में 13 मई को दानिश को भारत देश छोडने के आदेश दिए थे। ज्योति के खिलाफ धारा 152 बीएनएस और 3,4,5 ऑफिशिएल एक्ट 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है। Hisar News

यह भी पढ़ें:– अधूरे पड़े कनेक्शन कार्य को पूरा कराए जाने की मांग

YouTuber Jyoti Malhotra Arrested: ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजी

चंडीगढ़ (ब्यूरो)। YouTuber Jyoti Malhotra Arrested: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से जुड़े जासूसी नेटवर्क के खिलाफ देश की सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। पंजाब और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त अभियान में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें हिसार की मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का नाम सबसे अहम है। ज्योति की गिरफ्तारी पंजाब के मलेरकोटला से पकड़ी गई गजाला नामक महिला से पूछताछ के बाद हुई, जिसमें जासूसी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। Chandigarh News

ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप है। वह अपने ट्रैवल यूट्यूब चैनल के लिए जानी जाती हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

डीएसपी कमलजीत ने बताया कि हमें मिली सूचना के आधार पर हमने ज्योति को आॅफिशियल सीक्रेट एक्ट और बीएनएस की धारा 152 के तहत गिरफ्तार किया है। उसका मोबाइल और लैपटॉप बरामद होने के बाद कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं। हमने उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया है। आगे की जांच जारी है। वह लगातार एक पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में थी। Chandigarh News

मिली जानकारी के मुताबिक, ज्योति पिछले दो वर्षों में तीन बार पाकिस्तान, एक बार चीन, और यूएई, बांग्लादेश, भूटान और थाईलैंड की यात्रा कर चुकी हैं। जांच में पता चला कि दो साल पहले वह पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी दानिश के संपर्क में आई थीं।

पाकिस्तान यात्रा के दौरान ज्योति ने वहां के खुफिया अधिकारियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से मुलाकात की। भारत लौटने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर संवेदनशील जानकारी साझा की और पाकिस्तान की सकारात्मक छवि बनाने का प्रयास किया। Chandigarh News

पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला से गजाला और उसके साथी यामीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया। गजाला ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका काम दानिश से पैसे लेकर जासूसों तक पहुंचाना था, जबकि यामीन भी दानिश के संपर्क में था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ज्योति ने न केवल गोपनीय सूचनाएं लीक कीं, बल्कि आईएसआई के इशारे पर भारत के खिलाफ प्रचार भी किया। उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए कुछ वीडियो में संदिग्ध कंटेंट की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब ज्योति के बैंक खातों, यात्रा विवरण और उनके संपर्क में रहे लोगों की गहन जांच करेगी।

यह भी पढ़ें:– संघर्ष की मिसाल बनी नरवाना की निधि- हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में 495 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान