Pratap Nagar News - Sach Kahoon Hindi

Haryana Railway News: यमुनानगर समेत इन शहरों में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण, रॉकेट की तरह बढ़ने लगे जमीनों के भाव
प्रतापनगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Haryana Railway News: हरियाणा में रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य की दो महत्वपूर्ण नई रेल लाइन परियोजनाओं करनाल-यमुनानगर (61 किलोमीटर) और जींद-हांसी (50 किलोमीटर) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय और हरियाणा सरकार के संयुक्त उपक्रम हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HRIDC) ने दोनों परियोजनाओं का विस्तृत सर्वेक्षण (Detailed Survey) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों नई रेल लाइनों के निर्माण से प्रदेश के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद दोनों परियोजनाओं की डीपीआर रेल मंत्रालय को भेज दी गई है। परियोजनाओं के निर्माण पर होने वाला खर्च हरियाणा सरकार और रेल मंत्रालय संयुक्त रूप से वहन करेंगे।

2,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत

प्रवक्ता के अनुसार, करनाल-यमुनानगर रेल लाइन परियोजना की अनुमानित लागत 1,173 करोड़ रुपये है, जबकि जींद-हांसी रेल लाइन परियोजना पर लगभग 923 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस प्रकार दोनों परियोजनाओं पर कुल 2,096 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।

करनाल-यमुनानगर के बीच घटेगी 50 किलोमीटर की दूरी

प्रस्तावित करनाल-यमुनानगर रेल लाइन दिल्ली-अंबाला रेलवे मार्ग के भैनी-खुर्द स्टेशन को अंबाला-सहारनपुर रेल लाइन के जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन से जोड़ेगी। इस नई रेल लाइन पर पांच नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें राम्भा, इंद्री, लाडवा, रादौर और दमला शामिल हैं।

नई रेल लाइन बनने से करनाल और यमुनानगर के बीच यात्रा की दूरी लगभग 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे दोनों प्रमुख औद्योगिक शहरों के बीच तेज और सुगम रेल संपर्क स्थापित होगा। साथ ही इस परियोजना से हरिद्वार के लिए भी बेहतर और सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने का रास्ता खुलेगा, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी।

उद्योग और कृषि क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि इन नई रेल परियोजनाओं के पूरा होने से हरियाणा के औद्योगिक और कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी। माल परिवहन आसान होने से उद्योगों को लाभ मिलेगा, वहीं किसानों को अपनी उपज बाजारों तक कम समय और कम लागत में पहुंचाने में सुविधा होगी। इसके अलावा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इन दोनों रेल परियोजनाओं को हरियाणा के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब रेल मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Haryana Railway News: यमुनानगर समेत इन शहरों में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण, रॉकेट की तरह बढ़ने लगे जमीनों के भाव

प्रताप नगर में प्लाट के कब्जे को लेकर हुआ झगड़े में अनाज मंडी प्रताप नगर में हुई पंचायत शुक्रवार तक का दिया समय
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: प्रताप नगर में तीन दिन पहले हुए प्लॉट को लेकर झगड़े के मामले में दोनों पक्षों की प्रताप नगर अनाज मंडी में पंचायत हुई जिसमें दोनों पक्षों को डीएसपी रजत गुलिया ने शुक्रवार तक का समय दिया। तब तक कोई भी पक्ष विवादित जगह पर कोई भी पक्ष कब्जा करने या निर्माण करने का प्रयास नहीं करेगा। इस बात पर दोनों पक्ष सहमत हुए।

आपको बता दें कि तीन दिन पहले दुकान के प्लॉट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था जिसमें कई लोग घायल हो गए थे जिसको लेकर मौके पर तीन 112 पुलिस की टीमों को तैनात किया गया और विवादित जगह पर पुलिस की तैनाती की गई। दोनों पक्षों को लेकर बुधवार तक का डीएसपी रजत गुलिया ने समय दिया हुआ था जिसको लेकर आज फिर दोनों पक्ष के लोग अनाज मंडी प्रताप नगर में एकत्रित हुए। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को लेकर मीटिंग की गई जिसमें राजस्व विभाग से वेरिफाई करवाने की बात सामने आई दोनों पक्षों को शुक्रवार तक का समय दिया गया और दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हो गए।

इस बारे में थाना प्रभारी प्रताप नगर रोहतास ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया और समझाया गया। दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए और शुक्रवार तक का समय दिया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर दो पक्षों का झगड़ा हो रहा है उस जगह को नेशनल हाईवे एक्वायर कर चुका है और उस जगह का मुआवजा भी दिया जा चुका है। प्रताप नगर में कई जगह बची हुई जगह पर झगड़ा पहले भी हो चुका है। जिन जगहों का मुआवजा मिला है उनमें से सरसई के हिसाब से जगह बची हुई थी जिस पर झगड़ा चल रहा है।

दोनों पक्षों की तरफ से मौके पर बंसी लाल सैनी, कर्ण सैनी, मांगे राम,मेनपाल,पंकज बेगमपुर,राजन बल्ले वाला,परवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

जिला पुलिस अधीक्षक से अपने प्लाट से नाजायज कब्जा हटवाने और पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: जिला पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में पुष्प जैन पुत्र अजय जैन व अश्वनी कुमार पुत्र मंगत राम निवासी गाँव देवधर ने कहा कि उसने मौजा किशनपुरा में दकानों के लिये 12 जनवरी 2022 में मुजा किशनपुरा में जगह ली थी। कुछ दिन पहले उसके पास कर्ण सैनी निवासी तिहमो का फोन आया कि मेरे पास एक बड़ी गाडी पाईप की आई हुई है उसे उतारने के लिये मेरे गोदाम में जगह नहीं है। मैं कुछ दिन के लिए पाईप आपके प्लाट में उतार रहा हु। ये प्लाट इनकी दुकान के पास है।

मैंने अपने पिता जी से बात करके इनको हा कर दी और इन्होने अपने पाईप उनके प्लाट में उतार दिए। काफी टाइम के बाद उन्होंने उसको बोला कि मैंने अपनी जगह में दुकान बनानी है इसे खाली कर दो और अपने पाईप अपने गोदाम में रख लो। पहले तो वह मुझे आज-कल करता रहा। जब मैने और मेरे परिवार वाले उसके पास गये तो वो हमसे लड़ने लगा और हाथापाई करने लगा। इसकी शिकायत हमने थाना प्रताप नगर में भी दी थी तो वह प्लाट को अपना बताने लगा और थाना से भी उसके पक्ष में  कारवाई होने लगी।

पीड़ित पक्ष के पुष्प जैन और अश्वनी जैन ने मीडिया को बताया कि नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में जिस किसी की सरसई के हिसाब से जगह बची हुई थी दूसरे पक्ष के लोगों ने वह कौड़ियों के भाव खरीद ली और उसके बाद वह उनकी जगह पर भी नाजायज कब्जा करना चाहता है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनको देर रात तक थाने में बैठाकर रखा और पुलिस ने उन पर फैसले का दबाव भी बनाया।

Pratap Nagar News: पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर पीड़ित पक्ष ने इसमें उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

700 में से 624 अंक प्राप्त कर NEET-2026 क्वालिफाई करने पर मोहम्मद अयार (शाद) का सम्मान
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: पढ़ो लिखो बढ़ो चैरिटेबल ट्रस्ट, यमुनानगर द्वारा गांव टापू कमालपुर, जिला यमुनानगर निवासी मोहम्मद अयार (शाद), सुपुत्र राव लियाकत अली को NEET-2026 परीक्षा में 700 में से 624 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल करने पर मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मोहम्मद अयार (शाद) को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि अयार की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प एवं निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सम्मान समारोह के दौरान मोहम्मद अयार (शाद) ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी, सोशल मीडिया से दूरी, नियमित अनुशासन तथा अपने माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करके पूरी लगन और ईमानदारी से मेहनत करें तथा समय का सदुपयोग करें, तो सफलता अवश्य मिलती है।

उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने और पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का भी संदेश दिया। इस सम्मान समारोह में ट्रस्ट के चेयरमैन मोहम्मद इस्लाम, वाइस चेयरमैन रियाज़ अहमद खान, डायरेक्टर नसीम हसन, रक्षक डिफेंस अकादमी के एडवोकेट जब्बार पोसवाल सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leopard: लाकड़ और नत्थनपुर क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से दहशत, ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग से लगाई पकड़ने और गश्त बढ़ाने की गुहार
प्रतापनगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: लाकड़ और नत्थनपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए के देखे जाने की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों संजीव कुमार,दीप चंद,मोहन राम,दीपक आदि का दावा है कि तेंदुआ कई बार गांव की गलियों, श्मशान घाट के आसपास तथा खेतों में दिखाई दिया है। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग से तत्काल कार्रवाई करते हुए तेंदुए को पकड़ने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ अधिकतर सुबह और शाम के समय नजर आया है। कुछ लोगों ने बताया कि खेतों में काम करते समय उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया, जबकि कई ग्रामीणों ने गांव की गलियों और श्मशान घाट के पास भी उसकी मौजूदगी का दावा किया है। तेंदुए के दिखाई देने की खबर फैलते ही लोग अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से बच रहे हैं। शाम ढलते ही गांव की गलियां सुनसान होने लगी हैं और किसान भी खेतों में जाने से पहले समूह बनाकर निकल रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र जंगल से सटा होने के कारण जंगली जानवरों का आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन आबादी वाले क्षेत्र में बार-बार तेंदुए की मौजूदगी लोगों के लिए खतरे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते वन्य प्राणी विभाग ने उचित कदम नहीं उठाए तो किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाए जाएं, गश्ती दल की संख्या बढ़ाई जाए तथा लोगों को सतर्क रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। उनका कहना है कि विभाग की टीम गांवों में लगातार निगरानी रखे ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके।

क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से भी अपील की है कि गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही रात के समय अनावश्यक रूप से अकेले बाहर न निकलने, बच्चों पर विशेष नजर रखने तथा खेतों में समूह के साथ जाने की सलाह दी जाए।

वन्य प्राणी जिला निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दे तो लोग उसके पास जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन्य प्राणी विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। तेंदुआ आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाए रखना पसंद करता है, लेकिन भीड़ या उकसावे की स्थिति में वह आक्रामक हो सकता है।

फिलहाल लाकड़ और नत्थनपुर क्षेत्र के ग्रामीण वन्य प्राणी विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ा जाता, तब तक क्षेत्र में भय का माहौल बना रहेगा।

Python Snake: 50 किलो वजनी अजगर का किया रेस्क्यू
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Ajgar News: छछरौली क्षेत्र के गांव भीलपुरा में 50 किलो वजनी अजगर का टीम ने रेस्क्यू किया। इससे पहले उस वक्त क्षेत्र में हड़कंप मच गया जब खेतों में घूम रही एक बकरी को 15 फुट लंबे और 50 किलो वजनी अजगर ने अपना शिकार बना लिया। अजगर ने बकरी को अपने  चंगुल में लेकर उसकी जान ले ली व निगल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बकरी को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन सफल न हो सके। इसके बाद वन्यजीव विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर ने निगली हुई बकरी को बाहर उगल दिया। इसके बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

ग्रामीण ने दी जानकारी

इससे पूर्व ग्रामीण मुनसिर ने वन्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी व बताया कि वह रोजाना की तरह रविवार की शाम को जंगल से सटे खेतों में अपनी बकरियां चराने के लिए गया था। बकरियां खेत में चर रही थीं, जबकि वह कुछ दूरी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाते हुए बताया कि खेत में एक बड़ा अजगर दिखाई दिया है। बच्चों की आवाज सुनकर वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि खेत में हल्के भूरे रंग का करीब 14 से 15 फुट लंबा विशालकाय अजगर पड़ा हुआ था। उसका पेट एक स्थान से असामान्य रूप से फूला हुआ था, जिससे लग रहा था कि उसने अभी-अभी कोई बड़ा शिकार किया है।

जब उसने अपनी बकरियों की गिनती की तो एक बकरी गायब मिली। उसे तुरंत आशंका हुई कि अजगर ने उसी बकरी को निगल लिया है। इसके बाद उसने बिना देर किए वन्यजीव विभाग को सूचना दी। मुनसिर के अनुसार यह पहली बार नहीं है, जब उसकी बकरी अजगर का शिकार बनी हो। पिछले वर्ष भी इसी तरह एक अजगर उसकी दो बकरियों को निगल गया था। वन्यजीव विभाग के कर्मचारी संजीव ने बताया कि टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर का रेस्क्यू किया है। उन्होने कहा कि अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन वे बेहद शक्तिशाली होते हैं। वन्यजीव विभाग के अनुसार अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन वे बेहद शक्तिशाली होते हैं।

बारिश में अक्सर जंगल से बाहर आ जाते हैं अजगर

संजीव ने बताया कि भीलपुरा क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। बरसात के मौसम और भोजन की तलाश में अजगर व अन्य वन्यजीव कई बार खेतों और आबादी के नजदीक पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं अजगर या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो घबराने या उन्हें मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन्यजीव विभाग को सूचना दें।

Ajgar News: वन्य प्राणी विभाग अजगर को रेस्क्यू करते हुए।

हाईवे किनारे बने अवैध रास्तों को लेकर प्रशासन का एक्शन, नोटिस जारी
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: जगाधरी पोंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने ढाबों, रेस्टोरेंट्स, फार्म हाउस के अवैध रास्तों पर प्रशासनिक कार्रवाई मंगलवार को बरसात के कारण टाल दी गई है। बता दें कि कलेसर एरिया में एनएच किनारे बने अवैध रास्तों पर जेसीबी मशीन से प्रशासन के आदेश पर खाईयां खुदवा कर अवैध रास्तों को बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से एनएच  किनारे छछरौली एरिया में बने ढाबों, रेस्टोरेंट व अन्य प्रतिष्ठानों के अवैध रास्तों व अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हाईवे के दोनों किनारों पर कलेसर से लेकर छछरौली तक बिना परमिशन लिए बनाए गए अवैध रास्तों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को हथिनीकुंड ताजे वाला, फैजपुर में एसडीएम जसपाल सिंह गिल के अगुवाई में नायब तहसीलदार प्रताप नगर दरविंदर सिंह, कालेसर नेशनल पार्क इंस्पेक्टर ज्योति कुमार, फॉरेस्ट रेंज अधिकारी कलेसर, एसएचओ प्रताप नगर रोहतास कुमार आदि अधिकारियों की निगरानी में हाईवे किनारे बनाए गए अवैध रास्तों पर जेसीबी चलाकर खाईयां खुदवाई गई हैं। मंगलवार को कलेसर के समीप हाईवे किनारे बने ढाबों के अवैध रास्तों को बंद करने के लिए प्रशासन का अमला तैयार रहा लेकिन दोपहर 2 बजे बरसात के कारण मंगलवार की कार्रवाई को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। वहीं छछरौली में बीडीपीओ व अन्य अधिकारियों के साथ हाईवे किनारे बने ढाबा संचालक को नोटिस जारी कर अवैध रास्तों को तुरंत बंद करने के नोटिस दिए गए हैं।

Haryana Bullet Train News: खुशखबरी, कुरुक्षेत्र, अम्बाला सहित इन जिलों से होकर गुजरेगी नई बुलेट ट्रेन, इन जिलों में बनेंगे हाई-स्पीड रेल स्टेशन
प्रतापनगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Haryana Bullet Train News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रस्तावित दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा हरियाणा से होकर गुजरेगा। करीब 476 किलोमीटर लंबे इस हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिल्ली और अमृतसर के बीच यात्रा को बेहद तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है। परियोजना पूरी होने के बाद लाखों यात्रियों को कम समय में सफर करने की सुविधा मिलेगी।

इन शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन

प्रस्तावित रूट के अनुसार दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला से होकर गुजरेगी। इन शहरों को हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना बनाई गई है, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

प्रमुख जिलों में बन सकते हैं स्टेशन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत हरियाणा के प्रमुख जिलों में यात्रियों की सुविधा के लिए हाई-स्पीड रेल स्टेशन विकसित करने की योजना है। इससे स्थानीय लोगों को बड़े शहरों तक तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। हालांकि, स्टेशनों की अंतिम संख्या और स्थान विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (ऊढफ) और अंतिम मंजूरी के बाद तय किए जाएंगे।

यात्रा का समय होगा काफी कम

बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से अमृतसर के बीच यात्रा का समय मौजूदा ट्रेनों की तुलना में काफी कम हो जाएगा। हाई-स्पीड रेल आधुनिक तकनीक से संचालित होगी, जिससे यात्रियों को तेज गति के साथ बेहतर सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

हरियाणा के विकास को मिलेगी रफ्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से हरियाणा में औद्योगिक विकास, व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश के प्रमुख शहर राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

परियोजना पर जारी है काम

दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन परियोजना फिलहाल प्रस्तावित चरण में है। रूट, स्टेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Haryana Bullet Train News: खुशखबरी, कुरुक्षेत्र, अम्बाला सहित इन जिलों से होकर गुजरेगी नई बुलेट ट्रेन, इन जिलों में बनेंगे हाई-स्पीड रेल स्टेशन

हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, यमुनानगर के सहायक खनन अभियंता सस्पेंड
यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Pratap Nagar News: हरियाणा सरकार ने अवैध खनन और विभागीय अनुशासन के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए खान एवं भूविज्ञान विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। सरकार ने यमुनानगर में तैनात सहायक खनन अभियंता राजेश कुमार-I को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा सिविल सेवाएं (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम 5(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान राजेश कुमार-I का मुख्यालय पंचकूला स्थित खान एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक कार्यालय में निर्धारित किया गया है। सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता (सब्सिस्टेंस अलाउंस) प्रदान किया जाएगा। यह आदेश हरियाणा सरकार के खान एवं भूविज्ञान विभाग की आयुक्त एवं सचिव सी.जी. रजनी कंथन, आईएएस द्वारा चंडीगढ़ से जारी किया गया।

तेंदुए की मौत से वन्यजीव विभाग सतर्क, कैनाइन डिस्टेंपर वायरस के लक्षण मिलने से जांच तेज
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: उपमंडल छछरौली के कलेसर जंगल स्थित सेंचुरी एरिया में मिले एक नर तेंदुए की मौत के बाद वन्यजीव विभाग सतर्क हो गया है। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) के गंभीर लक्षण पाए गए हैं। हालांकि बीमारी की अंतिम पुष्टि के लिए विसरा हिसार लैब भेजा गया है। विभाग को आशंका है कि यदि संक्रमण की पुष्टि होती है तो अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। मृत तेंदुआ करीब 8 से 10 माह का नर था।

ग्रामीणों के अनुसार, कलेसर जंगल के सेंचुरी क्षेत्र के समीप शाहजादवाला गांव के पास तेंदुआ गंभीर हालत में तड़पता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद वन्यजीव विभाग को सूचना दी गई। उपचार के प्रयासों के दौरान उसकी मौत हो गई।

तेंदुए का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम में लीवर और हृदय पर गंभीर प्रभाव, आंतों में ब्लीडिंग तथा श्वसन तंत्र में भी कई तरह की विकृतियां मिलीं। चिकित्सकों का कहना है कि इनमें कैनाइन डिस्टेंपर वायरस के लक्षण दिखाई दिए हैं, लेकिन अंतिम पुष्टि प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

पशुपालन विभाग के डॉ. सतीश धनिया ने बताया कि नियमों के अनुसार मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार कर अवशेषों को हाथी पुनर्वास केंद्र परिसर में जमीन में दबा दिया गया। जांच के लिए उसका विसरा हिसार लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृत तेंदुआ नर था और उसकी अनुमानित आयु 8 से 10 माह थी।

डॉ. सतबीर नैन ने बताया कि सामान्यतः इस प्रकार के संक्रमण से ग्रसित वन्यजीव स्वयं झुंड से अलग-थलग हो जाते हैं, जिससे बीमारी के व्यापक स्तर पर फैलने की आशंका कम रहती है। फिर भी एहतियात के तौर पर अन्य वन्यजीवों पर नजर रखी जा रही है।

वन्यजीव विभाग की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि दो दिन पहले रामपुर खादर क्षेत्र में एक अन्य तेंदुआ भी आबादी के पास देखा गया था, जो सुस्त और बीमार नजर आ रहा था। कलेसर नेशनल पार्क और सेंचुरी क्षेत्र में तेंदुओं की अच्छी संख्या होने के कारण विभाग अब निगरानी और सतर्कता बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है।

Haryana: सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में बरोली माजरा की सरपंच पर कार्रवाई की सिफारिश
प्रताप नगर ((सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Haryana: ग्राम पंचायत बरोली माजरा की सरपंच श्रीमती सुलताना पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) छछरौली ने जांच के बाद उपायुक्त यमुनानगर को रिपोर्ट भेजकर हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51 के तहत नियमानुसार कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जगदीश पुत्र शंकर लाल ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सरपंच ने अपनी निजी भूमि पर सरकारी धन से गली का निर्माण कराया और पंचायत धन का दुरुपयोग किया।

शिकायत मिलने के बाद बीडीपीओ कार्यालय ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सरपंच से स्पष्टीकरण भी मांगा गया, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद तहसील छछरौली से संबंधित भूमि का राजस्व रिकॉर्ड मंगवाया गया। राजस्व विभाग की रिपोर्ट में संबंधित भूमि को निजी स्वामित्व वाली भूमि बताया गया।

बीडीपीओ ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि यदि सरकारी धन का उपयोग निजी भूमि पर किया गया है, तो यह पंचायत हितों के विपरीत है और इससे पंचायत को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इसी आधार पर उपायुक्त यमुनानगर को पत्र भेजकर सरपंच के विरुद्ध हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51 के तहत आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में बीडीपीओ छछरौली कार्तिक चौहान ने बताया कि उन्हें सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के दौरान उपलब्ध रिकॉर्ड और तथ्यों के आधार पर सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला उपायुक्त को भेज दी गई है तथा सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

यमुनानगर में 'वार्तालाप' कार्यशाला का आयोजन; कल्याणकारी योजनाओं और 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: पत्र सूचना कार्यालय (PIB), चंडीगढ़ द्वारा हरियाणा के यमुनानगर में एक दिवसीय जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला, 'वार्तालाप' का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय "केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के 12 वर्षों की उपलब्धियां" था, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन और पिछले 12 वर्षों में हासिल किए गए महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यमुनानगर के उपायुक्त, सुश्री प्रीति, मुख्य अतिथि के रूप में 'वार्तालाप' में शामिल हुईं। कार्यशाला में मीडिया जगत के प्रतिष्ठित पत्रकारों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।

अपने संबोधन में यमुनानगर की उपायुक्त, सुश्री प्रीति, आईएएस ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं ने नागरिकों, विशेष रूप से समाज के अंतिम छोर पर मौजूद लोगों के जीवन को काफी आसान और समृद्ध बनाया है। उन्होंने जिले के सभी विभागों के ठोस प्रयासों की सराहना की और विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए प्रशासन और मीडिया के बीच निरंतर संवाद और समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, मुद्रा योजना, पीएम किसान सम्मान निधी योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं।

इस दौरान मीडियाकर्मियों के साथ चर्चा करते हुए उपायुक्त महोदया ने पत्रकारों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सामाजिक ज़िम्मेदारी को ध्यान में रखने के महत्व पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न पीढ़ियों के लोग, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई मोबाइल फोन और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहा है, इसलिए, यह बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम इसका उपयोग कैसे करते हैं। उन्होंने लोगों, विशेषकर मीडियाकर्मियों से अधिक सतर्क रहने और सोशल मीडिया के सकतरात्मक उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

इस मौके पर श्री नवीन कुमार अहुजा, अतिरिक्त उपायुक्त, यमुनानगर, ने ज़ोर देकर कहा कि केंद्र सरकार की जनहित योजनाएं यमुनानगर के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इन कल्याणकारी योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, और रोज़गार सृजन में सराहनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए, श्री पुनीत सक्सेना, आईआईएस, पीआईबी मुख्यालय, दिल्ली ने इस बात का संक्षिप्त विवरण दिया कि पीआईबी फैक्ट चेक इकाई कितनी कुशलता से काम करती है और पत्र सूचना कार्यालय जनता और सरकार के बीच एक मध्यस्थ के रूप में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसी तरह, श्री अहमद खान, आईआईएस, मीडिया एवं संचार अधिकारी, पीआईबी चंडीगढ़ ने वार्तालाप के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से जनकल्याण की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने में यह एक सार्थक कदम है। उन्होंने क्षेत्र में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाली विभिन्न मीडिया इकाइयों की संरचना और कामकाज पर विस्तृत पेशकारी प्रस्तुत की, और जमीनी स्तर तक विकास से संबंधित जानकारी को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका पर जोर दिया।

कार्यशाला के दौरान, विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा पिछले 12 वर्षों के अपने-अपने रिपोर्ट कार्ड और उपलब्धियों को प्रस्तुत करने के लिए कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसी कड़ी के तहत यमुनानगर के सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला और उप सिविल सर्जन, डॉ. चारू कालरा ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMY), आयुष्मान भारत, टीबी मुक्त भारत अभियान और एचपीवी टीकाकरण सहित प्रमुख स्वास्थ्य पहलों पर व्यापक प्रगति रिपोर्ट साझा की।

डॉ. दिव्या मंगला ने रेखांकित किया कि यमुनानगर में मातृ मृत्यु दर में भारी गिरावट आई है और इसका बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMY) को जाता है। उन्होंने आगे उल्लेख किया कि अप्रैल से यमुनानगर के सरकारी अस्पतालों में एक भी मातृ मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। एचपीवी टीकाकरण के बारे में उन्होंने कहा कि यमुनानगर का लक्ष्य चार्ट में शीर्ष पर रहना नहीं है बल्कि 100% उपलब्धि हासिल करना है, क्योंकि वे एक भी लड़की को पीछे नहीं छोड़ना चाहते हैं। डॉ. कालरा ने यह भी बताया कि जिले में लिंग अनुपात में भी सराहनीय काम किया गया है और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है।

इस दौरान जिला परिषद, यमुनानगर के श्री मनोज कुमार, एपीओ, डीआरडीए ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत हासिल किए गए परिवर्तनकारी संरचनात्मक सुधारों और ग्रामीण आवास के सफल कार्यान्वयन पर जानकारी साझा की। इसके साथ वित्तीय सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यमुनानगर के अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), श्री सुभाष चंद ने मुद्रा (MUDRA) योजना और स्टैंड अप इंडिया के बारे में बताते हुए कहा कि ने स्थानीय युवाओं और उभरते उद्यमियों के बीच आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

इसी तरह एमएसएमई विभाग के औद्योगिक विस्तार अधिकारी श्री रोहित टिंडल ने औद्योगिक विकास और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना (FME) के माध्यम से उत्पन्न आजीविका के नए अवसरों के बारे में जानकारी दी।

कृषि विभाग, यमुनानगर के वरिष्ठ अधिकारी श्री आदित्य प्रताप ने भी पिछले 12 वर्षों के कृषि सुधारों पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से 'प्राकृतिक खेती' को बढ़ावा देने और अनूठी जल संरक्षण पहल, 'मेरा पानी-मेरी विरासत' की सफलता पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने बताया कि अब तक प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रति किसान 30,000 रुपये से अधिक की सब्सिडी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जल को एक विरासत माना है और इसे सुरक्षित करने के लिए सरकार ने ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि राज्य में कम पानी का उपयोग करने वाली खेती करने वाले किसानों को 8000 रुपये प्रति एकड़ से पुरस्कृत किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जिला पराली जलाने को कम करने के लिए कुशलतापूर्वक काम कर रहा है, अब योजनाओं एवं सरकार के प्रयासों के कारण पराली 'वेस्ट से वेल्थ' के रूप में परिवर्तित हो रही है। उन्होंने ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल की भी सराहना की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह इस योजना से किसानों को यूरिया प्राप्त करने में मददगार साबित हुई है एवं यूरिया की कालाबाज़ारी पर भी रोक लगी है। इससे सरकार एवं किसानों को काफी मुनाफा हुआ है।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के प्रतिनिधि ने कहा कि 'पीएम सूर्य घर योजना' सौर ऊर्जा और हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा हासिल करने में मददगार साबित हुई है।

कार्यशाला का समापन श्री अहमद खान, मीडिया एवं संचार अधिकारी, पीआईबी चंडीगढ़, द्वारा दिए गए औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए जिला प्रशासन और पत्रकारों कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।