Amrit Bharat Yojana - Sach Kahoon Hindi

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव कल जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को करेंगे रवाना
जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल)। Jaipur News: अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल मंत्री तथा अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 21 जून को बीकानेर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रात: 9 बजे बीकानेर (लालगढ़)-अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांय 3 बजे जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस दौरान वे मेंटेनेंस सुविधाओं को अत्याधुनिक और उत्कृष्ट बनाने के लिए मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा का भी शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा रेलमंत्री वैष्णव 41 छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म उन्नयन एवं विस्तार तथा 16 स्टेशनों पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली का भी लोकार्पण करेंगे। खातीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में घनश्याम तिवाड़ी, सांसद-(राज्यसभा,) मंजू शर्मा, सांसद-जयपुर श्री कैलाशचंद वर्मा, विधायक-बगरू उपस्थित रहेंगे।

आधुनिक, तेज अमृत भारत एक्सप्रेस

अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेल द्वारा शुरू की गई एक आधुनिक, तेज एवं यात्री-केंद्रित रेल सेवा है। यह ट्रेन भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अमृत भारत एक्सप्रेस में अत्याधुनिक कोच लगाए गए हैं। ट्रेन में बेहतर द्वितीय शयनयान एवं साधारण श्रेणी कोच, एलईडी प्रकाश प्रणाली, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, आधुनिक सूचना एवं उद्घोषणा प्रणाली तथा स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कोचों में सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उन्नत सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

4100 करोड़ से 77 स्टेशनों का हुआ पुर्नविकास

उपरे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के 77 स्टेशनों पर लगभग 4100 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं। 5 स्टेशनों को पुनर्विकसित कर आमजन के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के 41 छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर विभिन्न विकास कार्य किए गए है। इन स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म उन्नयन और विस्तार के कार्य किए गए हैं तथा 16 स्टेशनों पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली की शुरुआत की गई है।

मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा

जयपुर शहर के बढ़ते आकार और आमजन की परिवहन आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे द्वारा दीर्घकालीन योजनाएं बनाई गई हैं। मेंटेनेंस सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए खातीपुरा स्टेशन पर 205 करोड़ रूपये की लागत से मेगा कोचिंग टर्मिनल का निर्माण किया गया है। मेगा कोचिंग टर्मिनल के निर्माण से सभी प्रकार की ट्रेनों जैसे वंदे भारत, डेमू, एलएचबी रेक और अन्य सभी प्रकार की ट्रेनों के रेक का अनुरक्षण कार्य एक ही स्थान पर किया जा सकेगा।

खातीपुरा स्टेशन पर कोचिंग मेंटेनेंस सुविधाओं के विस्तार के तहत व्यापक कार्य किए गए हैं। नवनिर्मित मेगा कोचिंग टर्मिनल नई रेल लाइनों, वॉशिंग पिट, स्टेबलिंग लाइनों तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के साथ इस परिसर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है। यह कार्य न केवल ट्रेनों के रखरखाव की क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि जयपुर जंक्शन पर बढ़ते परिचालन दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मेगा कोचिंग टर्मिनल में 2 वॉशिंग लाइन, 2 इंस्पेक्शन बे लाइन, भारी मरम्मत के लिए 2 लाइन का कवर्ड शेड, 7 स्टेबलिंग लाइन तथा 1 व्हील लेथ लाइन का निर्माण किया गया है। ये सभी सुविधाएँ ट्रेनों के अनुरक्षण कार्य को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और समयबद्ध बनाएंगी।मेंटेनेंस सुविधाओं को अत्याधुनिक टेक्नोलाजी का उपयोग कर उत्तर पश्चिम रेलवे पर पहली बार बोगी ड्रॉप पिट (Bogie Drop Pit) मशीन लगाई गई है जिससे रेक मेंटेनेंस समय में बचत होगी तथा कार्य सुगम होगा। इसके साथ ही Retractable OHE की स्थापना से maintenance activities में तेजी आएगी। मेगा कोचिंग टर्मिनल में four tier examination system स्थापित किया गया है। इसके साथ ही Synchronized Coach Lifting System (4 Car) आधुनिक एवं मॉडर्नाइज्ड क्रेन, व्हील लेथ,

आटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट और Body under gear scanning system जैसी एडवांस टेक्नोलाजी युक्त मशीनें भी उपलब्ध करवाई गई हैं, जिससे मेंटेनेंस की गुणवत्ता बढ़ेगी और संरक्षा में और अधिक सुधार आएगा।
इन सभी अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं के समावेश से मेगा कोचिंग टर्मिनल रेलवे अनुरक्षण के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा। बेहतर गुणवत्ता, अधिक संरक्षा और कम समय में अधिक रेकों के अनुरक्षण की क्षमता भविष्य में इस क्षेत्र में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

भारतीय रेल आधुनिक अवसंरचना, तकनीकी नवाचार और उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। मेगा कोचिंग टर्मिनल इसी संकल्प का एक सशक्त प्रतीक है, जो भविष्य की रेल सेवाओं को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा।

Amrit Bharat Station Yojana: अब लालगढ़ स्टेशन पर हेरिटेज लुक के साथ यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर- पश्चिम रेलवे, बीकानेर मंडल के लालगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से चल रहा है,और प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य अंतिम चरण में है और लगभग 98 प्रतिशत कार्य हो चुका है। Amrit Bharat Station Yojana

लगभग 18.85 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में उपरोक्त कार्यो के अलावा सौंदर्य वर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग, तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया गया है । स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार अत्यन्त आकर्षक है,जिसकी छत पर स्थानीय कला एवं संस्कृति का समन्वय करते हुए कलाकारों द्वारा आकर्षक पेंटिंग की गई है। लालगढ़ स्टेशन पर परंपरा के साथ आधुनिक सुविधाओं के समन्वय का आभास होता है।इन सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया गया है।

स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा

इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा। स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत लगभग 7.02 करोड़ रुपए है।

स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था, सुगम,निर्बाध एवं निरंतर तकनीकी रेल कार्यों के संचालन हेतु हरित ऊर्जा उत्पादन हेतु लगभग 22.50 लाख रुपए की लागत से 50 किलोवाट का सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा। स्टेशन के पुनर्विकास से स्थानीय कारीगर एवं मजदूरों को रोजगार मिला है जिससे उनकी आय बढ़ी है।

स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन,स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी एवं साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल पर 22 स्टेशनों का पुनर्विकास एवं बीकानेर स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन हो रहा है। Amrit Bharat Station Yojana

Indian Railways: बीकानेर मंडल ने रेलकर्मियों को दी सौगात! की बम्पर पदोन्नति, रेलकर्मियों में खुशी की…

Amrit Bharat Yojana: प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात
Prime Minister Modi: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 86 ज़िलों में स्थित 103 नवविकसित रेलवे स्टेशनों का 1100 करोड़ रुपये की लागत से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यह पहल “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे को आधुनिक स्वरूप प्रदान करना है। Amrit Bharat Yojana

यह योजना देशभर के 1,300 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं, क्षेत्रीय स्थापत्य की झलक और सुगम यातायात केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री की राजस्थान यात्रा के दौरान, वे बीकानेर जिले में स्थित देशनोक के करणी माता मंदिर में पूजन करेंगे तथा वहाँ नवविकसित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे बीकानेर से मुंबई के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएँगे।

इस योजना के अंतर्गत विकसित किए गए स्टेशन आधुनिक सुविधाओं, दिव्यांगजनों के लिए समुचित पहुँच और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध डिज़ाइन से युक्त होंगे। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में इन स्टेशनों का उद्घाटन होगा। राजस्थान के आठ स्टेशनों—फतेहपुर शेखावाटी, देशनोक, बूंदी, मांडलगढ़, गोगामेड़ी, राजगढ़, गोविंदगढ़ और मंडावर-महुआ रोड—का भी इसी कार्यक्रम में उद्घाटन होगा। Amrit Bharat Yojana

मंदिर शैली की मेहराबें एवं सजावटी स्तंभों का समावेश

देशनोक रेलवे स्टेशन को विशेष रूप से स्थानीय सांस्कृतिक वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिसमें मंदिर शैली की मेहराबें एवं सजावटी स्तंभों का समावेश है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री चूरू-सादुलपुर रेल मार्ग (58 किमी) की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही कई प्रमुख रेल खंडों के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें सूरतगढ़-फलोदी, फुलेरा-डेगाना, उदयपुर-हिम्मतनगर, फलोदी-जैसलमेर और समदड़ी-बाड़मेर शामिल हैं।

सड़क विकास की दृष्टि से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिनका उद्देश्य नागरिक संपर्क को सुदृढ़ बनाना और सुरक्षा संबंधी अवसंरचना को मज़बूत करना है। इसमें पुष्कर में एनएच-58 पर तीन वाहन अंडरपास, एनएच-11 और एनएच-70 का चौड़ीकरण शामिल है।

इसके अतिरिक्त, लगभग 4,850 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सात महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजनाएँ भी राष्ट्र को समर्पित की जाएँगी, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और सैन्य परिवहन को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत की स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। इस क्रम में डीडवाना और कुचामन में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, साथ ही सिरोही और मेवाड़ डिवीज़नों में ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में पावर ग्रिड योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। Amrit Bharat Yojana

Family Id: परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी सर्वे में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा!