Gonda News - Sach Kahoon Hindi

Gonda Bolero accident Update: गोंडा में दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मोदी ने किया ये बड़ा ऐलान
Gonda Bolero accident Update: नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, “गोंडा जिले में वाहन दुर्घटना में अनेक लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” Gonda Bolero accident

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किए गए संदेश में लिखा गया, “गोंडा में हुई वाहन दुर्घटना में जानमाल की क्षति से अत्यंत दुःखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹5 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “जनपद गोंडा की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। दिवंगतों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकग्रस्त परिवारों को धैर्य प्रदान करें।”

दुर्घटना का विवरण | Gonda Bolero accident

यह हादसा गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। वाहन में सवार सभी लोग सीहागांव के निवासी थे और पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार, बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी और स्वयं भी बचाव कार्य में सक्रियता से जुट गए। मौके पर पहुंचे देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या 11 है और घायलों का उपचार जारी है। Gonda Bolero accident

Krasheninnikov Volcano Eruption: रूस में 600 वर्षों बाद फटा ज्वालामुखी, 7.0 तीव्रता के भयंकर भूकंप स…

Gonda Encounter: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
Gonda Encounter: गोंडा (उत्तर प्रदेश)। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां एक लाख रुपये के इनामी अपराधी सोनू पासी उर्फ भूरे को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। यह कार्रवाई थाना उमरीबेगमगंज, थाना खोड़ारे एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। Gonda Encounter News

पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ 19 मई की रात्रि को उस समय हुई जब पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांछित अपराधी मोटरसाइकिल से सलोनी मोहम्मदपुर बंधा की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्परता से घेराबंदी की। पुलिस को अपने निकट आता देख अभियुक्त ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली उमरीबेगमगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक के बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में सोनू पासी घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पास से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक अवैध .32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस एवं एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद किया।

24 अप्रैल की रात्रि की घटना से जुड़ा था मामला

उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल की रात थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र अंतर्गत पूरे तिलक, धन्नीपुरवा डिक्सिर निवासी देवीदीन के घर चोरी की घटना हुई थी। चोरी के दौरान घर के एक सदस्य के जागने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे घायलावस्था में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) की देखरेख में विशेष टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान आठ मई को पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन अपराधियों—बृजेश उर्फ छोटू पासी, पल्लू पासी और नानमुन्ना लोध को मुठभेड़ के पश्चात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से मुख्य आरोपी सोनू पासी उर्फ भूरे फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। इस मुठभेड़ के साथ ही गोंडा पुलिस ने एक बड़े अपराधी को निष्क्रिय कर स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। Gonda Encounter News

M.R. Srinivasan Passes Away: परमाणु वैज्ञानिक डॉ. एम.आर. श्रीनिवासन का निधन, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र…