Silver News Today - Sach Kahoon Hindi

Gold News: गोल्ड में क्या होता है कैरेट, ये कितने तरह के होते हैं? जानें सोने की शुद्धता व कीमत की पूरी जानकारी
मुंबई। भारत में सोना केवल आभूषणों तक सीमित धातु नहीं है, बल्कि इसे सुरक्षित निवेश और संपत्ति के भरोसेमंद साधन के रूप में भी देखा जाता है। सोना खरीदते समय अक्सर “कैरेट” शब्द का उल्लेख किया जाता है, किंतु अनेक उपभोक्ता और निवेशक इसके वास्तविक अर्थ और महत्व से अनभिज्ञ रहते हैं। सोने की गुणवत्ता, शुद्धता और मूल्य को समझने के लिए कैरेट की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। Gold News

वास्तव में, कैरेट सोने की शुद्धता को मापने की एक इकाई है। यह दर्शाता है कि किसी गहने या सिक्के में कुल धातु के अनुपात में शुद्ध सोने की मात्रा कितनी है। कैरेट की अधिकतम सीमा 24 मानी जाती है। 24 कैरेट सोना लगभग पूर्णतः शुद्ध होता है, जिसमें अन्य धातुओं की मात्रा नगण्य होती है।

व्यवहार में प्रायः चार प्रकार के कैरेट वाले सोने का उपयोग अधिक होता है। 24 कैरेट सोना सर्वाधिक शुद्ध होता है, जिसमें लगभग 99.9 प्रतिशत सोना शामिल रहता है। इसकी कोमलता अधिक होने के कारण इसका उपयोग मुख्यतः सिक्के और सोने की ईंट (बिस्किट) बनाने में किया जाता है। Gold News

वहीं 22 कैरेट सोना आभूषण निर्माण में सबसे अधिक प्रचलित है, जिसमें लगभग 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और शेष भाग में अन्य धातुएँ मिलाई जाती हैं, ताकि गहनों को मजबूती मिल सके। 18 कैरेट सोने में लगभग 75 प्रतिशत शुद्ध सोना पाया जाता है और इसका उपयोग आकर्षक व डिजाइनर आभूषणों में किया जाता है। इसके अलावा 14 कैरेट सोने में करीब 58.5 प्रतिशत सोना होता है, जो हल्के और अपेक्षाकृत कम कीमत वाले गहनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट का सीधा संबंध सोने की कीमत से होता है। जितना अधिक कैरेट, उतनी ही अधिक शुद्धता और उसी अनुपात में कीमत भी अधिक होती है। इसी कारण निवेश के उद्देश्य से लोग सामान्यतः 24 कैरेट सोना खरीदना पसंद करते हैं, जबकि आभूषणों के लिए 22 कैरेट या उससे कम शुद्धता वाला सोना अधिक उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि 24 कैरेट सोना अत्यंत नरम होता है। Gold News

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि खरीदार को कैरेट की जानकारी न हो, तो उसे कम शुद्धता वाला सोना अधिक कीमत पर बेचे जाने का खतरा रहता है। निवेश के दृष्टिकोण से भी शुद्धता का विशेष महत्व है, क्योंकि भविष्य में मूल्य निर्धारण में यही सबसे बड़ा आधार बनती है। गलत कैरेट का चयन आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।

सोने की शुद्धता की जांच के लिए हॉलमार्क को सबसे विश्वसनीय तरीका माना जाता है। भारत में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा हॉलमार्किंग की जाती है, जिसमें सोने पर कैरेट, शुद्धता प्रतिशत और अन्य पहचान चिह्न अंकित होते हैं। इसके अतिरिक्त, आभूषण की दुकानों पर उपलब्ध कैरेट मीटर से भी शुद्धता की जांच की जा सकती है, और आवश्यकता होने पर प्रयोगशाला परीक्षण का सहारा भी लिया जा सकता है।

जानकारों का कहना है कि सोना खरीदते या उसमें निवेश करते समय केवल उसकी कीमत या बनावट पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। उसकी शुद्धता, कैरेट की सही समझ और हॉलमार्क की पहचान से ही उपभोक्ता और निवेशक सुरक्षित एवं लाभकारी सौदा कर सकते हैं। Gold News

Silver News: ज्वेलरी की दुकान में घुसे चोर, चांदी के आभूषण पार
दो अज्ञात व्यक्तियों ने अर्द्धरात्रि में दिया वारदात को अंजाम

हनुमानगढ़। अर्द्धरात्रि को ताला तोड़कर ज्वेलरी की दुकान में घुसे दो अज्ञात चोरों ने काउंटर में रखे चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। यह घटना पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। इस संबंध में ज्वेलर्स की रिपोर्ट के आधार पर टिब्बी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे अज्ञात चोरों की पहचान के प्रयासों में जुटी है। Silver News Today

पुलिस के अनुसार वेदप्रकाश (42) पुत्र कृष्णलाल सुनार निवासी वार्ड दस, गांव जाखड़ांवाली तहसील पीलीबंगा हाल गुरूद्वारा के सामने पीरकामड़िया पीएस टिब्बी ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी ज्वेलरी की दुकान गोगामेड़ी मंदिर के सामने ग्राम पीरकामड़िया में स्थित है। 17 मई की मध्यरात्रि करीब 12.50 बजे 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर शटर खोला।

इसके बाद शीशे के गेट का ताला तोड़कर अन्दर घुसे। अन्दर काउंटर का शीशा व ताला तोड़कर काउंटर में रखे लगभग 5 से 6 किलोग्राम चांदी के नए व पुराने आभूषण चोरी कर लिए। तिजोरी का ताला तोड़ने की कोशिश की, जो टूटा नहीं। बाहर का लॉक तोड़ कर तिजोरी को क्षति पहुंचाई। उक्त घटना की रिकॉर्डिंग पड़ोसी रणजीत सिंह की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उपलब्ध है। पुलिस ने दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल रामस्वरूप के सुपुर्द किया है। Silver News Today

Hanumangarh: हथियारों से लैस होकर घुसे खेत में, दस फीट कृषि भूमि पर किया कब्जा