Test Cricket News - Sach Kahoon Hindi

IND vs SA 1st Test Updates: कोलकाता में भारतीय टीम की शर्मनाक हार, मात्र 124 रनों का लक्ष्य नहीं कर सकी पार
IND vs SA 1st Test Updates: कोलकाता। ईडन गार्डन्स में खेले गए रोमांचक लेकिन कम स्कोर वाले टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से पराजित करते हुए श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की यह श्रृंखला अब गुवाहाटी में 22 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के साथ आगे बढ़ेगी। भारत को दूसरी पारी में केवल 124 रन का लक्ष्य मिला था, परंतु मेजबान टीम दबाव में बिखर गई और पूरी टीम 93 रन पर ही सिमट गई। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण टीम के लिए बल्लेबाजी नहीं कर सके। IND vs SA

मुकाबले की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का अवसर नहीं दिया। पहली पारी में उनकी पूरी टीम मात्र 159 रन जोड़ पाई। एडेन मार्करम ने 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे प्रभावी रहे और उन्होंने शानदार 5 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज तथा कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

जवाब में भारतीय टीम भी अधिक समय तक टिक नहीं सकी और 189 रन बनाकर आउट हो गई। केएल राहुल (39) और वाशिंगटन सुंदर (29) ने कुछ पलों के लिए पारी को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन साझेदारियाँ लंबे समय तक टिक नहीं पाईं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने किफायती और धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि मार्को जेनसन को 3 सफलताएँ मिलीं। भारत को पहली पारी के आधार पर केवल 30 रनों की बढ़त मिल सकी। IND vs SA

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 136 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। हालांकि अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके और दक्षिण अफ्रीकी टीम 153 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाते हुए 4 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की बढ़त को सीमित रखा।

भारतीय दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। जैसे ही केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे, चौथी ही गेंद पर जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। कुछ देर बाद राहुल भी केवल एक रन बनाकर लौट गए। वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल ने तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़कर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला रुक नहीं सका। अंत में अक्षर पटेल ने तेजतर्रार अंदाज में 26 रन जरूर बनाए, पर टीम को जीत की राह पर वापस नहीं ला सके।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बार फिर साइमन हार्मर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को गहरा आघात पहुँचाया। जेनसन और केशव महाराज ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एडेन मार्करम ने भी एक विकेट लिया। कम स्कोर वाले इस मुकाबले में गेंदबाजों का बोलबाला रहा और दक्षिण अफ्रीका ने निर्णायक क्षणों में बेहतर संयम दिखाते हुए जीत अपने नाम की। IND vs SA

Mulder vs Gayle reaction: वियान मुल्डर से खफा हुए क्रिस गेल, बोले- आपने बड़ी गलती कर दी!
Brian Lara Test records: नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान वियान मुल्डर ने ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच में ऐतिहासिक अवसर को हाथ से जाने दिया। बुलावायो में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन वे लंच तक नाबाद 367 रन बना चुके थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने पारी घोषित करने का फैसला लिया। उनके इस निर्णय से वह ब्रायन लारा के 400* रनों के ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड (Brian Lara Test records) को तोड़ने से मात्र 34 रन दूर रह गए। Mulder vs Gayle reaction

मुल्डर द्वारा पारी घोषित किए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 626 रन पर समाप्त हुई, और लारा का 20 वर्ष पुराना रिकॉर्ड अब भी सुरक्षित रहा। इस निर्णय पर वेस्टइंडीज के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके जीवन में बहुत कम आते हैं, और मुल्डर को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए था।

“अगर मुझे कभी 400 रन बनाने का मौका मिलता, तो मैं उसे ज़रूर भुनाता”

क्रिस गेल ने एक साक्षात्कार में कहा, “अगर मुझे कभी 400 रन बनाने का मौका मिलता, तो मैं उसे ज़रूर भुनाता। आप नहीं जानते कि ऐसा मौका फिर कब मिलेगा। मुल्डर ने यह मौका गंवा दिया। शायद वह घबरा गए या अत्यधिक विनम्र हो गए। इस स्तर पर रिकॉर्ड के लिए जोखिम उठाना पड़ता है, क्योंकि रिकॉर्ड ही आपको लीजेंड बनाते हैं।” गेल ने यह भी कहा कि टेस्ट क्रिकेट में कोई भी रन—चाहे किसी भी टीम के खिलाफ हो—गौरव का विषय होता है। “100 हो या 400, हर रन टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा है। मुल्डर को डरना नहीं चाहिए था। वह शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे, और इतिहास रच सकते थे।”

वहीं दूसरी ओर, मुल्डर ने अपने फैसले के पीछे भावनात्मक कारण बताते हुए कहा: “ब्रायन लारा का रिकॉर्ड मेरे लिए बेहद सम्माननीय है। उन्होंने इसे इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। मैं चाहता हूं कि यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर बना रहे। वह एक महान खिलाड़ी हैं और इस रिकॉर्ड के वे वास्तविक हकदार हैं।” हालांकि खेल विशेषज्ञों का मानना है कि मुल्डर का निर्णय भले ही खेल भावना से प्रेरित हो, लेकिन ऐसे अवसर क्रिकेट इतिहास में बहुत दुर्लभ होते हैं। Mulder vs Gayle reaction

Shubman Gill Test Ranking: शुभमन गिल ने लगाईं करियर की सर्वश्रेष्ठ छलांग! ये बल्लेबाज बने नए नंबर-1 …

Test Cricket: रोहित शर्मा, विराट कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट में वापस लौटेंगे?
विराट और रोहित लें टेस्ट क्रिकेट में वापसी : योगराज

Virat-Rohit retirement: नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा से अनुरोध किया है कि वे टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास के निर्णय पर पुनर्विचार करें। उन्होंने कहा कि इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की आवश्यकता देश को अब भी है, विशेष रूप से आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए, जहां भारत को 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। Test Cricket News

67 वर्षीय योगराज सिंह, जो न केवल अपने बेटे युवराज सिंह के लिए बल्कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे युवाओं के भी मार्गदर्शक रहे हैं, ने कहा कि विराट कोहली में अब भी कई वर्षों तक क्रिकेट खेलने की क्षमता है। उन्होंने कहा, “विराट और रोहित को अभी पीछे नहीं हटना चाहिए। यह समय अपने लिए नहीं, बल्कि देश और इस खेल के प्रशंसकों के लिए खेलने का है। रोहित यदि मुझसे मार्गदर्शन लें, तो मैं उन्हें फिर से पूर्ण रूप से फिट करवा सकता हूँ।”

योगराज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आग्रह किया

योगराज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से आग्रह किया कि वह खिलाड़ियों के कठिन समय में उनका सहयोग करे और उन्हें मानसिक दबाव के आगे झुकने से बचाए। उन्होंने 2011 का उदाहरण देते हुए कहा, “उस समय युवराज सिंह, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग को बिना किसी स्पष्ट कारण के बाहर कर दिया गया था। जब युवराज ने संन्यास लिया, तो मैंने उसे डांटा और कहा कि कभी भी दबाव में आकर ऐसे निर्णय न लें। वह तब भी फिट था और आज भी है।”

योगराज का मानना है कि बोर्ड को माता-पिता की तरह अपने खिलाड़ियों का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा, “अहंकार और राजनीति को फैसलों पर हावी नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि वे संघर्ष करें और खुद को साबित करें।” योगराज ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे युवराज को विराट कोहली से संपर्क कर यह कहने के लिए कहा कि वह वही गलती न दोहराएं जो उन्होंने खुद की थी। “मैंने युवी से कहा कि वह विराट को समझाए – अभी समय है, बाद में पछताने से कुछ नहीं होगा। एक दिन जब वे पीछे मुड़कर देखेंगे, तो उन्हें खालीपन महसूस हो सकता है।” Virat-Rohit retirement News

विराट और रोहित का अब तक का टेस्ट सफर  | Test Cricket News

विराट कोहली: 123 टेस्ट मैच, 46.85 की औसत, 30 शतक, 31 अर्धशतक, कुल 9,230 रन

रोहित शर्मा: 67 टेस्ट मैच, 40.57 की औसत, 12 शतक, 18 अर्धशतक, कुल 4,301 रन

LSG vs SRH IPL 2025: हैदराबाद ने लखनऊ की करी कराई प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरा!