Jansath News - Sach Kahoon Hindi

सरस्वती इंटर कॉलेज जानसठ का दमदार रिजल्ट: टॉपर्स ने बढ़ाया मान, 94% से अधिक रहा परिणाम
जानसठ (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Jansath News: यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सरस्वती इंटर कॉलेज, जानसठ में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष भी विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय का कुल परिणाम अत्यंत प्रभावशाली रहा। हाई स्कूल में 94.21 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 94.49 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया, जो विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है। Jansath News

हाई स्कूल की बात करें तो माही रानी ने 526 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शान मौ ने 513 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नवनीत कुमार इन्सा 512 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा वशु ने 508 अंक और रितिका इन्सा ने 504 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इंटरमीडिएट में वसु सैनी ने 440 अंक प्राप्त कर जिले के टॉप 10 छात्रों में अपनी जगह बनाई और विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। वहीं वैष्णवी धनगर ने 425 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया, तनु 422 अंकों के साथ तृतीय और दीपांशु 412 अंक और सलोनी ने भी 409 अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

परीक्षा परिणाम के आंकड़ों पर नजर डालें तो हाई स्कूल में कुल 173 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 163 सफल रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 218 में से 206 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आगे भी निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। Jansath News

यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather: लो जी आ गई खुशखबरी, भीषण गर्मी के बीच हरियाणा-पंजाब में होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत
जानसठ (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Jansath News: बृहस्पतिवार को भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर प्रजापति समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जैसे ही वे जानसठ पहुंचे, वहां कस्बा स्थित मेहलकी गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार उर्फ राजू प्रजापति के आवास पर समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। Jansath News

इस अवसर पर उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भागीदारी पार्टी सभी समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बिजली, पानी और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करना है। Jansath News

एक सवाल के जवाब में प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि अब तक की सभी सरकारों में आम नागरिकों का शोषण हुआ है। आज भी करोड़ों लोगों के पास न तो रहने के लिए मकान है, न ही अच्छी शिक्षा और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं। इन मुद्दों को लेकर भागीदारी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। Jansath News

उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रजापति समाज की जनसंख्या 18 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन उन्हें आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। चित्रकूट जैसे इलाकों में लोग आज भी मकान के अभाव में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

प्रेमचंद प्रजापति ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि शिल्पकार समुदाय की 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का वादा कर सपा ने केवल वोट बैंक की राजनीति की, लेकिन इसे कभी ईमानदारी से पूरा नहीं किया। भागीदारी पार्टी अब इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है।

इस दौरान भागीदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और 2022 के विधानसभा चुनाव में खतौली से प्रत्याशी रहे रमेश चंद्र प्रजापति, गांव मेहलकी के पूर्व प्रधान राजकुमार प्रजापति, जयकिशोर प्रजापति, सोनू प्रजापति, राहुल प्रजापति, भवन सिंह प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। Jansath News

यह भी पढ़ें:– Mandi Dabwali Railway Station: पीएम मोदी ने वीसी से किया मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन का किया लोकार्पण