Ujjain News - Sach Kahoon Hindi

Ujjain IPL Disrupt: आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल करने को लेकर छिड़ा विवाद, साधुओं ने दे डाली ये धमकी
Ujjain IPL Disrupt: उज्जैन। आईपीएल 2025 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किए जाने के बाद उज्जैन में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर आक्रोश जताते हुए कुछ साधु-संतों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और लीग के दौरान खिलाड़ी को मैदान में उतारे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। Ujjain IPL News

हाल के दिनों में बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोपों से जुड़ी हिंसक घटनाओं के बाद भारत में कई धार्मिक संगठनों और संत समाज में असंतोष देखा जा रहा है। उज्जैन स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी महावीर नाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी परिस्थितियों में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भारत में क्रिकेट खेलने की अनुमति कैसे दी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल नीलामी में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ समूहों द्वारा केकेआर के बहिष्कार की अपीलें भी सामने आई हैं। बांग्लादेश में 18 दिसंबर को मैमनसिंह जिले के भालुका उपजिला में एक हिंदू कपड़ा मजदूर दीपू चंद्र दास की मौत का मामला सामने आया था। आरोप है कि कार्यस्थल पर उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया और भीड़ ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। बाद में जांच एजेंसियों ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के ठोस प्रमाण नहीं मिले, जबकि कई लोगों को हिरासत में लिया गया। अंतरिम सरकार ने भी इस घटना की निंदा की थी।

इसके बाद 24 दिसंबर को राजबाड़ी जिले के पंग्शा क्षेत्र में अमृत मंडल नामक एक अन्य हिंदू युवक के साथ हिंसा की घटना सामने आई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए बागेश्वर धाम के आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर प्रवास के दौरान इन्हें दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है। उन्होंने यह भी मांग की कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा जाए तथा यदि वहां हिंदू सुरक्षित नहीं हैं, तो उन्हें भारत में संरक्षण दिया जाना चाहिए। Ujjain IPL News

Madhya Pradesh: उज्जैन में विरोध के बीच चला बुलडोज़र, तीन अवैध संपत्तियाँ ध्वस्त
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के समीप स्थित बेगमबाग क्षेत्र में शुक्रवार प्रातः उज्जैन विकास प्राधिकरण और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की। पहले चरण में तीन संपत्तियों को ध्वस्त किया गया, जबकि शेष 25 संपत्तियों पर विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के प्रारंभ में स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। परंतु अधिकारियों ने संवाद और समझाइश के माध्यम से स्थिति को नियंत्रित किया। इसके पश्चात स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित हुआ, जिसके तहत पहले चरण में तीन अतिक्रमणों को हटाने पर सहमति बनी। Ujjain News

लीज की शर्तों का उल्लंघन बना कार्रवाई का आधार

उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री संदीप सोनी ने बताया कि बेगमबाग क्षेत्र की भूमि वर्ष 1998 में आवासीय प्रयोजन के लिए लीज पर दी गई थी। किंतु समय के साथ कई निवासियों ने इसका व्यावसायिक उपयोग प्रारंभ कर दिया, साथ ही अनेक लीजधारकों ने अपने अनुबंध का नवीनीकरण भी नहीं कराया, जो कि लीज की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा: “नवीनीकरण हेतु कई बार नोटिस जारी किए गए, परंतु अपेक्षित उत्तर न मिलने के कारण लीज समाप्त कर दी गई। अब यह भूमि पुनः प्राधिकरण के स्वामित्व में आ गई है।”

संपत्तियाँ अब अतिक्रमण की श्रेणी में | Ujjain News

प्राधिकरण के अनुसार, अब जब लीज की वैधता समाप्त हो चुकी है, तो इन संपत्तियों पर कोई भी निर्माण कार्य अवैध अतिक्रमण की श्रेणी में आएगा। व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए पहले वहाँ रखे सामानों को हटाया गया, तत्पश्चात ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। श्री सोनी ने बताया कि कुल 28 संपत्तियाँ चिन्हित की गई हैं, किंतु 25 संपत्तियों पर न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण तत्काल कार्रवाई नहीं की जा सकती। “जैसे ही न्यायालय का निर्णय प्राप्त होगा, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस बल की तैनाती से सुरक्षा सुनिश्चित

अपर पुलिस अधीक्षक (एसीपी) नितेश भार्गव ने बताया कि कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु 150 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा: “प्रातः पाँच बजे से पुलिस और प्राधिकरण की टीम मौके पर उपस्थित है। प्रारंभ में विरोध हुआ, परंतु लोगों को समझाया गया और अब कई लोग स्वेच्छा से अपने घर खाली कर रहे हैं तथा प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।” Ujjain News

Uttar Pradesh: हमीरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: लोगों में भय और आक्रोश