Greater Noida - Sach Kahoon Hindi

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर दबोचा, गिरोह के साथियों से 20 लाख के गहने बरामद
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस को घरों में चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता मिली है। थाना बीटा-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बंद पड़े मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विमल उर्फ बिट्टू भाटी पुत्र नवाब सिंह निवासी ग्राम मसौता, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे एनपीसीएल कार्यालय के सामने से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर है, जो अपने साथियों के साथ गिरोह बनाकर पहले विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों की रेकी करता था। इसके बाद वह ऐसे मकानों को निशाना बनाता था, जिनमें लंबे समय से कोई रह नहीं रहा होता था। आरोपी बंद पड़े घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था।

पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने के डर से अभियुक्त अपने पास अवैध हथियार भी रखता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कुछ समय पहले थाना बीटा-2 और थाना दादरी क्षेत्र में कई बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इन घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस लगातार गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी।

इससे पहले 19 जुलाई 2026 को पुलिस ने इस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य चोरी का सामान बरामद किया था। अब गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी से पुलिस को चोरी की कई अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। थाना बीटा-2 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके खिलाफ थाना दादरी में भी चोरी से संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है और उससे पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। साथ ही उसके फरार साथियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

TET अनिवार्य विषय पर शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा हेतु सार्थक पहल
ग्रेटर नोएडा  (सच कहूँ/भंवर सिंह भाटी)। Greater Noida: आज टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी की उपस्थिति में एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी से भेंट कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि एनसीटीई द्वारा दिनांक 23 अगस्त 2010 को निर्धारित न्यूनतम योग्यता के पैरा-4 को संसद से पारित कर निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) में समुचित रूप से सम्मिलित किया जाए। साथ ही, आरटीई अधिनियम, 2009 की धारा 23, जो शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता से संबंधित है, उसमें आवश्यक संशोधन किए जाएँ, क्योंकि वर्ष 2017 में किए गए संशोधनों के कारण देश एवं प्रदेश के बड़ी संख्या में सेवारत शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद जी से अनुरोध किया कि 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले संसद सत्र में इस महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाकर प्रभावित शिक्षकों को न्याय दिलाने का प्रयास करें। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी जी ने कहा कि जब शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, तब उन्होंने उस समय लागू शासनादेश और सभी निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन किया था। ऐसे में वर्षों बाद केवल शिक्षकों को ही निशाना बनाना न्यायसंगत नहीं है।

यदि नियुक्तियों की वैधता पर प्रश्न उठाना है, तो फिर सभी विभागों के क्लास-वन अधिकारियों सहित अन्य सरकारी नियुक्तियों की भी समान रूप से समीक्षा या परीक्षा होनी चाहिए। अन्यथा शिक्षकों के साथ न्याय करते हुए उनकी बात सुनी जाए और उन्हें अनावश्यक मानसिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक परेशानी से बचाया जाए।
न्याय सबके लिए समान होना चाहिए, केवल शिक्षकों के लिए अलग मानदंड स्वीकार्य नहीं हैं।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष प्रवीन शर्मा जी ने कहा कि यदि वर्ष 2017 में पारित शासनादेश/प्रावधान को भारत सरकार द्वारा वापस नहीं लिया गया या उसमें आवश्यक संशोधन नहीं किया गया, तो पूरे भारत के लाखों शिक्षक और उनके परिवार आवास संबंधी गंभीर संकट का सामना कर सकते हैं।

उन्होंने गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा जी से आग्रह किया है कि आगामी मानसून सत्र में लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान इस महत्वपूर्ण विषय को उठाएं तथा वर्ष 2017 में पारित प्रावधान में आवश्यक संशोधन कराने की पहल करें, ताकि देशभर के शिक्षकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

माननीय डॉ. महेश शर्मा जी ने शिक्षक प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि "आपकी मांग पूरी तरह न्यायोचित है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि इस विषय को संसद में अवश्य उठाऊँगा और आपकी बात को पूरी गंभीरता से रखूँगा।"

हम माननीय सांसद जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि सरकार शिक्षकों की इस न्यायसंगत मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर पूरे भारत देश के लाखों प्रभावित शिक्षकों को राहत प्रदान करेगी।

प्रतिनिधि मंडल में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीन शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलेराम नागर, ब्लॉक अध्यक्ष जेवर हेमराज शर्मा,बिसरख स्मिता सिंह, दनकौर सतीश पीलवान, दादरी रवि भाटी , ब्लॉक मंत्री जेवर रौदास सिंह, दनकौर रामकुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष ब्रजेशपाल, रामकिशन शर्मा, ज्योतिर्मय पांडेय,प्रीति पांडेय, अतुल उपाध्याय,

आलेख नागर, नरेश पीलवान,सुमनलता पटेल, कमलेश यादव,मनीष तिवारी, विनीत रावत, शौकत अली, धीरज शर्मा, सुदर्शन शर्मा,हरेन्द्र सिंह,रिचा त्रिपाठी, अनिल भाटी, अरूण नाथ तिवारी ,शशि मिश्रा ,सीमा तिवारी,गीता अगरतानिया, लता पाठक, गुलशन ,प्रदीप आर्य, अमर भाटी,दीवान सिंह,मुनीश चौधरी,अनिल चौधरी,विनोद ठाकुर,कल्पना शर्मा ,तरुण चौहान ,भागवत स्वरूप शर्मा,पवन कुमार, मोहम्मद असलम, प्रवीन भाटी, कमरू निशा , इंद्रप्रताप सिंह आदि सैकड़ों शिक्षक ज्ञापन में उपस्थित रहे।

जेवर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन युवकों की मौत
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Jewar Road Accident: ग्रेटर नोएडा के जेवर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात जेवर-खुर्जा मार्ग पर नीमका गांव के सामने हुआ। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में नीमका गांव के पास बुधवार रात को यह दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण में अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना वाली स्कॉर्पियो कार को पहचान लिया गया है और उसे कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले लोग मजदूरी करने के लिए यहां आए थे। सभी धान की रोपाई का काम कर रहे थे और काम खत्म होने के बाद पैदल वापस जा रहे थे, तभी रात के अंधेरे में यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान करन (22 वर्ष) पुत्र मिथलेश, विश्वजीत (24 वर्ष) पुत्र सतीश और मिथुन (25 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बिहार के अररिया जिले के निवासी थे और धान की रोपाई का कार्य करने के लिए जेवर क्षेत्र में आए हुए थे।

मृतकों के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के समय की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

मां पर चाकू से हमला कर युवक ने पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी मां पर चाकू से हमला करने के बाद पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सागर यादव (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ थाना बिसरख क्षेत्र स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी के टावर-1 के फ्लैट नंबर 1804 में रहता था। मूल रूप से सागर यादव बिसरख थाना क्षेत्र के ग्राम पतवाड़ी का निवासी था।

बताया गया है कि 5 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि सोसायटी की पांचवीं मंजिल से एक युवक नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था और उसका इलाज भी चल रहा था।

पुलिस के अनुसार घटना से पहले किसी बात को लेकर सागर और उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर उसने कथित रूप से अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। इसके बाद सागर अपने फ्लैट से नीचे आया और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

घटना के तुरंत बाद परिजन और सोसायटी के लोग घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मां का उपचार कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना बिसरख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर क्षेत्र ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया। इस दौरान भनौता गांव में बीस करोड़ रुपए कीमत की करीब दस हजार वर्ग मीटर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था।

कई बार नोटिस जारी करने और चेतावनी देने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाने का फैसला लिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्राधिकरण की टीम मौके पर मौजूद रही, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। बुलडोजर की मदद से अवैध दीवारों, पक्के निर्माण और अन्य संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की बाजार कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि आगे भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में गौवध मामले में वांछित दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए और तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी कल देर रात दी। उन्होंने बताया कि मध्य रात्रि ग्रेटर नोएडा रोनिजा कट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक आॅटो रिक्शा को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

घायल बदमाशों की पहचान सैयद अमीन (35) निवासी शाहीनबाग, नई दिल्ली और गोरामिया (32) निवासी नूंह, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, पुलिस ने मौके से तीन अन्य आरोपियों—मुन्सर कमाल (24), मौ. बिलाल (23) और पुष्पेंद्र कुमार (24) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आॅटो से गौवध के लिए रखे गए उपकरण, जिनमें दो चाकू, चार सिरिंज, चार इंजेक्शन की शीशियां, दो आरी ब्लेड, एक नुकीला लोहे का सरिया, दो मोहरे, एक रस्सी का टुकड़ा और चार खाली प्लास्टिक कट्टे, बरामद किए गए। बताया गया कि गत 26 फरवरी को रबूपुरा थाना क्षेत्र में गौवंश बरामदगी के मामले में उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपी इस मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा हॉस्टल में बीटेक छात्र की छलांग लगाकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तृतीय स्थित एक हॉस्टल में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिÞल से नीचे छलांग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा शनिवार सुबह घटना के बारे में जानकारी दी गई, उन्होंने के कहा कि मध्य रात्रि में छात्र उदित सोनी अपने मित्र चेतन और कुलदीप के साथ शराब का सेवन कर हॉस्टल लौटा था। इस पर हॉस्टल प्रबंधन ने छात्र को फटकार लगाई और घटना का वीडियो बनाकर उसके पिता विजय सोनी को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद पिता ने फोन पर उदित को डांटते हुए नाम कटवाकर घर बुलाने की बात कही।

बताया जा रहा है कि इसी घटनाक्रम से मानसिक रूप से क्षुब्ध होकर उदित ने हॉस्टल के चौथे तल से छलांग लगा ली। सूचना मिलते ही उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद छात्रों में आक्रोश और शोक का माहौल है। उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर छात्रों से वार्ता की गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। वर्तमान में हॉस्टल परिसर में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

Greater Noida: निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत, मची अफरा-तफरी
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी आसरा प्राइवेट लिमिटेड के बेसमेंट में गुरुवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन दीवार के अचानक गिर जाने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज जारी है। Greater Noida News

हादसे की जानकारी मिलते ही ईकोटेक-1 और कासना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन मजदूरों — दो महिलाएं और एक पुरुष — ने दम तोड़ दिया। घायल दो पुरुषों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, किंतु पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी।

मृतकों की पहचान निम्न रूप से हुई है: अनीता (32 वर्ष), पत्नी कालका प्रसाद, निवासी ग्राम सिरसी, थाना खन्ना, जिला महोबा, मालती (34 वर्ष), पत्नी पुष्पेंद्र, निवासी मकरबई, जिला महोबा, पुष्पेंद्र (40 वर्ष), पुत्र झल्लू, निवासी मकरबई, जिला महोबा। घायल मजदूरों के नाम हैं: धीरेंद्र कुमार (32 वर्ष), पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम ननोरा, थाना श्रीनगर, जिला महोबा, उमेश (35 वर्ष), पुत्र हरिकेश, निवासी ककोड़, जिला बुलंदशहर।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही की बात सामने आ रही है। पुलिस ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। जांच जारी है। Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा के रुद्रांश राज ने जीते दो गोल्ड मेडल
ग्रेटर नोएडा (सच कहूं न्यूज)। Greater Noida: श्योरान इंटरनेशनल स्कूल के ग्रेड 4th स्टूडेंट रुद्रांश राज ने दिल्ली और गुरुग्राम में आयोजित नेशनल यूथ गेम्स और नेशनल स्कूल गेम्स 2025 में स्केटिंग के 300 मीटर और 500 मीटर दोनों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। श्योरान इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन चौधरी उदयवीर सिंह से ने बताया कि रुद्रांश ने 19 से 21 मई 2025 तक चलने वाले इस आयोजन में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको पीछे छोड़ दिया। उसका प्रदर्शन उच्च कोटि का रहा। रुद्रांश ने अब तक 80 से अधिक मेडल जीत चुके हैं, जिनमें डिस्टिक, स्टेट और नेशनल लेवल के मेडल शामिल हैं। Greater Noida

स्कूल प्रवक्ता के अनुसार रुद्रांश अपने कोच चरण सिंह के देखरेख में 3 घंटे शाम को शहीद विजय सिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हैं और सीबीएसई क्लस्टर की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता शिवालक राज, जो पेशे से स्पोर्ट्स और मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक हैं, सुबह उन्हें प्रैक्टिस करवाते हैं। Greater Noida

श्योरान स्कूल की प्रिंसिपल अर्पणा शर्मा ने बताया कि रुद्रांश एक स्पोर्ट्स प्लेयर हैं और उनका मन हमेशा पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में लगा रहता है। वह कराटे में भी नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडलिस्ट हैं। Greater Noida

स्कूल के डायरेक्टर सुशांत चौधरी ने रुद्रांश की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और स्कूल में उन्हें सम्मानित किया। डिस्टिक गौतम बुद्ध नगर के स्केटिंग कोच आकाश रावल ने भी रुद्रांश को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डबल गोल्ड मेडल हासिल करने वाले रुद्रांश राज को बधाई देने वालों का उनके निवास पर तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें:– हाईटेक तकनीक से होगा ढबारसी प्लांट का संचालन: नगर आयुक्त

भाकियू किसानों के साथ अन्याय नही होने देगी: अशोक भाटी
ग्रेटर नोएडा (सच कहूं न्यूज )। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू ) के ग्रेटर नोएडा स्थित कैंप कार्यालय बिरोंडी में भाकियू पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन कर किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा कर,नीमका जेवर में 15 फरवरी को होने वाली आगामी किसान पंचायत को लेकर रणनीति बनाई। जिसकी अध्यक्षता मनोज मावी दादरी जिला अध्यक्ष ने की और संचालन नोएडा के भाकियू जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित 15 फरवरी 2025 नीमका जेवर में आयोजित भाकियू की किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई और किसानों के अन्य कई मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। भाकियू के दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू लड़ाई लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा।

UP Weather News: यूपी में इन शहरों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट

कहा कि जेवर एयरपोर्ट के अंतिम चरण में भूमि अधिग्रहण हो रहा है जोकि कानून को ताक पर रख कर गलत नितियों से किया जा रहा है। जिसका सभी किसान पुरजोर विरोध करते है। और गलत भूमि अधिग्रहण को रोकने और कानून के हिसाब से अधिग्रहण कराने की मांग करते हुए, अपना हक मांगने के लिए और अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए, किसानों क़ी मांग एवं रोष को लेकर नीमका जेवर में 15 फरवरी को विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। नोएडा के भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि भाकियू किसानों के साथ अन्याय कभी नहीं होने देगी।हमेशा किसान मजदूर की लड़ाई लड़ता रहा है और किसी भी किसान,मजदूर के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। किसान पंचायत के मुख्य वक्ता भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत होंगे। और चौधरी पवन चोरोली के नेतृत्व में इस पंचायत का आयोजन होने जा रहा है ।जिसमें गौतम बुद्ध नगर सहित आसपास के अन्य जिलों के भी किसान भाग लेंगे ।पंचायत में किसानों के मुख्य आठ मांगे को लेकर की जा रही है ।

यह है किसानों की मुख्य आठ मांगे

1- कृषि भूमि अधिग्रहण के बदले 20% विकसित भू खंड कानून के हिसाब से हर किसान को मिले जिसका देश के प्रधानमन्त्री जी ने मन की बात में भी स्वीकारा है।

2- गौतम बुध नगर औद्योगिक शहरी क्षेत्र के हिसाब से सर्किल रेट रिवाइज किया जाए और भूमि अधिग्रहण कानून के हिसाब से किसान को मुआवजा दिया जाए।

3- जो गांव विस्थापित होने है उनको गौतम बुध नगर के शहरी क्षेत्र (YEIDA आवासीय सेक्टर) के पास बसाया जाए और सहमति से पहले लिखित में जगह चिन्हित हो।

4- कम से कम 100 मीटर का प्लॉट और अधिकतम की सीमा को 1000 मीटर तक बढाया जाए।

5- जिन किसानों का गांव में आवासीय क्षेत्र ज्यादा है, उनको बचे हुए हिस्से का मुआवजा 26000 प्रति वर्ग मीटर (YEIDA rate) के हिसाब से दिया जाए (मानलो अगर एक किसान का घर गांव में 2000 मीटर में है और उसको 1000 मीटर का प्लॉट मिलता है तो बचे हुए 1000 मीटर का मुआवजा 26000 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दिया जाए।

6- घरों की कीमत का आकलन पीडब्ल्यूडी और रेलवे के बदले हुए मानकों के हिसाब से किया जाए और सभी के लिए एक मानक रखा जाए चाहे घर नया है या पुराना।

7- हर परिवार के बेरोज़गार बच्चों को उनकी योग्यता के हिसाब से सरकारी नौकरी या कम से कम एक मुश्त 30 लाख रुपए दिए जाए, जिसका आंकलन मिनिमम वेतन भत्ता के हिसाब से हो।

8- खेतीहर भूमिहीन मजदूरों को 20 लाख रूपये प्रत्येक सदस्य को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए या घर के मुखिया को 50 लाख एक मुश्त रकम दी जाए।

इस मौके पर यह भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे

मीटिंग में मनोज मावी, विपिन तवर, शिवकुमार शर्मा , सुशील तेवतिया, नीतीश नागर, ललित शर्मा, अजय पंडित, सुदर्शन, विक्की शर्मा, दीपक, राजपाल नेता जी, शाहिद सुनील भाटी, सरफराज खान, आजाद सैफी, आसिफ, बच्चन सिंह तेवतिया, ताराचंद, हर्ष चौधरी, सचिन, सन्नी चौधरी आदि भाकियू पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

UP International Trade Show: योगी के नेतृत्व में यूपी बहुमुखी विकास का मॉडल बना: पियूष गोयल
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ | Greater Noida

देश को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा यूपी

ट्रेड शो में आ रहे बॉयर्स दिखा रहे उत्‍पादों के प्रति अपनी रुचि, यह देश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा

यूपी सरकार की नई पॉलिसी से उत्तर प्रदेश उद्यम प्रदेश बनने के साथ ही बनेगा उत्तम प्रदेश

ग्रेटर नोएडा (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Trade Show: इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटर नेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटी एस) में केंद्रीय वाणिज्‍य औद्योगिक मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्‍तर प्रदेश जिस तरह बहुमुखी विकास का मॉडल बना है, वह देश को विश्‍व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में काफी सहायक हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस ट्रेड शो की सफलता उत्‍तर प्रदेश की बढ़ती हुई ताकत को बखूबी दर्शाती है। यूपी ट्रेड शो के दौरान  ग्रेटर नोएडा स्थित  इंडिया एक्सपो सेंटर एन्ड मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यहां जिस तरह बॉयर्स आ रहे हैं, और उत्पादों के प्रति अपनी रुचि दिखा रहे हैं, वह देश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। Greater Noida

केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जिस तरह कौशल विकास की तरफ फोकस कर रही है, उससे प्रदेश में कुशल इंप्‍लायमेंट बढ़ रहा है, जिसका फायदा उद्यमियों को भी मिल रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जिस तरह केंद्र की योजनाओं को प्रभावशाली तरीके से लागू कर रही है, वह भी अपने-आप में काफी महत्‍वपूर्ण है। कौशल विकास, ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के साथ ही स्‍मार्ट सिटीज के डेवलपमेंट पर भी प्रदेश सरकार जिस तरह फोकस कर रही है, उससे प्रदेश, देश की शान बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री के द्वारा इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टालों पर उपस्थित उद्यमियों से संवाद कायम किया और आयोजन के जरिए प्राप्त हो रहे अवसरों को लेकर भी चर्चा की। Greater Noida

उत्तर प्रदेश उद्यम प्रदेश बनने के साथ ही उत्तम प्रदेश बनेगा: राकेश सचान

प्रदेश   2025 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने में सफल होगा

उत्तर प्रदेश सरकार के माइक्रो, स्‍मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज, खादी एंड विलेज इंडस्‍ट्रीज, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल विभाग के  मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश में आज जिस तरह का माहौल है, उससे निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 2017 में जहां केवल 88 हजार करोड़ का एक्‍सपोर्ट होता था, आज यह एक्‍सपोर्ट दोगुना से ज्यादा बढ़ चुका है। उन्होंने कहा आने वाले दो वर्षों में एक्‍सपोर्ट 3 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्‍य सरकार ने रखा है। उन्होंने कहा यह एक्‍सपोर्ट एमएसएमई के साथ ही ओडीओपी के माध्‍यम से आ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्‍व में हर स्‍तर पर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। चाहे वह कानून व्यवस्था की बात हो, इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो, रेल कनेक्टिविटी की बात हो या फिर नए एयरपोर्ट की बात हो। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश सरकार ने विभिन्‍न सेक्‍टरों के लिए जो पॉलिसी बनाई हैं, निश्चित तौर पर उससे उद्यमियों को लाभ मिलेगा और उत्‍तर प्रदेश उद्यम प्रदेश बनने के साथ ही उत्तम प्रदेश बनेगा और 2025 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने में सफल होगा। Greater Noida

यह भी पढ़ें:– राष्ट्रीय अविष्कार अभियान परीक्षा का हुआ आयोजन

यूपीआईटीएस में यूपी की उच्च शिक्षा की उपलब्धियों का हो रहा है प्रदर्शन: एमपी अग्रवाल
ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने  इंडिया एक्सपो सेंटर मार्ट में आयोजित यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले(यूपीआईटीएस) में अपनी प्रमुख पहलों और उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन किया। यह बातें प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल ने स्टॉल का निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि   उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में विभाग ने यूपीआईटीएस में  शिक्षा के क्षेत्र में की गईं अपनी महत्वपूर्ण प्रगति और नीतियों को प्रदर्शित किया है। इस दौरान प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा,  एम.पी. अग्रवाल ने मेले में शिक्षा विभाग के स्टॉलों  का स्थलीय  निरीक्षण  किया और सुधार के लिए कुछ अहम सुझाव भी दिए। शिक्षा विभाग का  यह स्टॉल मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)- 2020 के क्रियान्वयन, शिक्षा में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के उपयोग, क्षेत्रीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को उच्च शिक्षा में एकीकृत करने जैसी पहलों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

सभी पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 लागू

प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति का उद्देश्य निजी और विदेशी विश्वविद्यालयों को प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना है। इस नीति के तहत स्टाम्प शुल्क में छूट, पूंजी सब्सिडी और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए वित्तीय सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश में सभी पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 लागू की जा चुकी है, जिसमें चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, बहुविषयता और निरंतर आंतरिक मूल्यांकन जैसे प्रावधान शामिल हैं। जो पाठ्यक्रम नियामक निकायों के अधीन आते हैं, उन्हें छोड़कर सभी में यह नीति प्रभावी हो चुकी है।

यूपी सरकार का शिक्षा को डिजिटल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा को डिजिटल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। छात्रों को टैबलेट और मोबाइल उपकरण वितरित किए गए हैं, और प्रयागराज में ऑनलाइन शिक्षा के लिए ई-स्टूडियो की स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त, 41 लाख से अधिक छात्र अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स में पंजीकृत हो चुके हैं, और राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में ‘समर्थ-ईआरपी’ प्रणाली लागू की जा चुकी है। इसके साथ ही, उच्च शिक्षा संस्थानों में क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं और स्थानीय भाषाओं में ई-सामग्री तैयार की जा रही है ताकि शिक्षा को अधिक सुलभ बनाया जा सके।

भारत की प्राचीन कला, संस्कृति और विज्ञान से विद्यार्थियों को परिचित कराया

भारतीय संस्कृति और परंपराओं को छात्रों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रत्येक विषय की पहली इकाई में भारतीय ज्ञान प्रणाली को शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन कला, संस्कृति और विज्ञान से परिचित कराया जा सके। इसके अतिरिक्त, मेले के दौरान कई निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय और कॉलेजों की स्थापना के प्रति रुचि दिखाई, जो प्रदेश को एक शैक्षिक हब के रूप में उभरते हुए देख रहे हैं।