Gopalganj News - Sach Kahoon Hindi

सेफ्टिक टैंक में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत, गोपालगंज में मचा हड़कंप
गोपालगंज (एजेंसी)। Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसे में सेफ्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही गोपाल गांव की है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। बताया जा रहा है कि गांव में एक सेफ्टिक टैंक का निर्माण कराया गया था। शनिवार को मजदूर टैंक के अंदर लगी सटरिंग खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर अचानक टैंक के अंदर फंस गया। उसे बचाने के लिए तीन अन्य मजदूर भी एक-एक कर टैंक के अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद चारों मजदूर अंदर ही बेहोश हो गए।

आशंका जताई जा रही है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चारों की मौत हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों की निगरानी में बचाव अभियान चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद सभी मजदूरों के शवों को सेफ्टिक टैंक से बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान बंटी बैठा उर्फ राकेश, जावेद आलम उर्फ टीपू, उमेश यादव और शबे आलम के रूप में हुई है। हादसे की खबर फैलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सभी मृतक इसी गांव के रहने वाले थे। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

जांच टीम हादसे के कारणों के साथ-साथ निर्माण कार्य के दौरान अपनाए गए सुरक्षा मानकों की भी जांच करेगी। प्रशासन की ओर से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सेफ्टिक टैंक के अंदर काम करने से पहले मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरती गई थीं या नहीं। अधिकारियों ने घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Gopalganj News: सेफ्टिक टैंक में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत, गोपालगंज में मचा हड़कंप

Cyber Fraud: हरियाणा में सात करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज (एजेंसी)। Gopalganj News: हरियाणा में सात करोड़ रुपये की साइबर ठगी के एक मामले में हरियाणा पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गोपालगंज पुलिस के सहयोग से हरियाणा पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के खरगी छाप गांव में छापेमारी कर विशाल सिंह उर्फ विवेक सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर फ्रॉड कर ठगी करने का आरोप है। Gopalganj News

बताया गया कि आरोपी ने गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी एम थ्री एम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फर्जी मालिक बनकर इस ठगी की घटना को अंजाम दिया और करीब सात करोड़ रुपये की राशि ठग ली। बिहार के गोपालगंज पहुंची हरियाणा पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को कंपनी का मालिक बताकर कंपनी के एक अधिकारी को व्हाट्सएप पर फर्जी नंबर से संदेश भेजा और 19 मई 2025 से 27 मई 2025 तक अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6.96 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। Gopalganj News

यह रकम कंपनी के एक ही बैंक के खाते से कई किस्तों में ट्रांसफर की गई। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना दक्षिण गुरुग्राम में एक मामला दर्ज किया गया और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले की प्राथमिकी थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में दर्ज की गई। Gopalganj News

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि व्हाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें:– ‘मैच फिक्स’ करके चुनाव जीतना लोकतंत्र के लिए जहर: राहुल

Bihar: गोपालगंज में बीच मंडप से उठा ले गए दूल्हा, पुलिस जांच में जुटी, जानें क्या है मामला?
नाचने को लेकर हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल

गोपालगंज (Gopalganj)। बिहार राज्य के गोपालगंज जनपद के नगर थाना क्षेत्र में एक अत्यंत विचित्र और चिंताजनक घटना सामने आई है। विवाह समारोह के दौरान नाच के समय हुए विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दूल्हे का ही अपहरण कर लिया गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस जांच में जुट गई है। Bihar News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना अंतर्गत दिघवा दुबौली गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा की पुत्री का विवाह तय था। बारात साधु चौक मोहल्ले स्थित उनके निवास पर आई थी। शादी का माहौल उल्लासपूर्ण था और रस्में शांतिपूर्वक चल रही थीं। इसी बीच, बारातियों के मनोरंजन हेतु बुलाई गई लौंडा नाच पार्टी में किसी बात को लेकर कुछ स्थानीय युवकों से विवाद हो गया।

विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हालात उस समय और बिगड़ गए जब नाच पार्टी के कुछ सदस्य वधू के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि उन्होंने वधू के परिजनों के साथ मारपीट की और घर से आभूषण व अन्य कीमती वस्तुएं लूट लीं। इस बीच, जब दूल्हे ने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया, तो उपद्रवियों ने उसे जबरन उठा लिया और अपहरण कर लिया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई जारी | Bihar News

घटना को गंभीरता से लेते हुए गोपालगंज (सदर) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि अपहृत दूल्हे की बरामदगी के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। बरौली और सिवान जिलों की पुलिस की भी सहायता ली जा रही है। वधू पक्ष के लोगों में भय और चिंता का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने संबंधित थाना में लिखित आवेदन देते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कदम उठाने की अपील की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और दूल्हे को सकुशल मुक्त कराने के लिए प्रयासरत है। Bihar News

Jamshedpur Suicide Case: कैंसर पीड़ित टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर ने उठाया ऐसा भयानक कदम! सभी स्तब्ध…