Buxar News - Sach Kahoon Hindi

RJD leader shot dead in Buxar: बक्सर में पहले ट्रिप्पल मर्डर फिर दिनदहाड़े आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या
RJD leader shot dead in Buxar: पटना/बक्सर। बिहार के बक्सर ज़िले में बक्सर में ट्रिपल मर्डर के बाद एक सनसनीखेज घटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के श्रमिक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष अर्जुन यादव की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह दुःखद घटना चौसा थाना क्षेत्र के समीप निर्माणाधीन ताप विद्युत परियोजना (थर्मल पावर प्लांट) के पास घटित हुई। Bihar News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यादव अपनी थार वाहन से किसी कार्य हेतु निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब वे प्लांट के गेट के समीप एक दुकान पर लस्सी लेने के लिए रुके, तभी तीन अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें लक्ष्य कर गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत वाराणसी ले जाया गया, किन्तु उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इस हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश और भय का वातावरण बन गया। चौसा गोला क्षेत्र और ताप विद्युत संयंत्र के समीप की दुकानें स्वतः बंद हो गईं। अर्जुन यादव के निवास स्थान पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस जांच जारी | Bihar News

बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य सहित वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है तथा घटना-स्थल से तीन कारतूस बरामद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जांच में सहयोग हेतु फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है।

राजद के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा: “राजद के बक्सर ज़िले के समर्पित एवं कर्मठ मजदूर प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्जुन यादव की सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई। विगत दो दिनों में बक्सर में सात लोगों की गोली मारकर हत्या हो चुकी है, किंतु राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्रियों वाली सरकार कानून व्यवस्था के प्रति उदासीन प्रतीत हो रही है।” अर्जुन यादव न केवल राजद के श्रमिक संगठन के प्रमुख थे, बल्कि ताप विद्युत परियोजना में पाइपलाइन कार्य से भी जुड़े हुए थे। क्षेत्रीय श्रमिकों की समस्याओं को लेकर वे निरंतर सक्रिय रहते थे और जनकल्याण के कार्यों में उनकी अहम भूमिका रही थी। Bihar News

Panchkula: पंचकूला में कार के अंदर सात शव मिलने से मचा हड़कंप, जानें क्या है मामला?

बक्सर में अपराधियों का तांडव: एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, दो घायल
बक्सर/बिहार (सच कहूँ न्यूज़)। Bihar Crime News: राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बक्सर ज़िले के राजपुर थाना क्षेत्र से शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ अहियापुर गाँव में कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक ही परिवार के पाँच सदस्यों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। Bihar News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहियापुर गाँव निवासी विनोद सिंह, सुनील सिंह और वीरेंद्र सिंह शनिवार तड़के लगभग पाँच बजे गाँव के समीप नहर के पास टहल रहे थे। तभी एक चारपहिया वाहन में सवार कुछ हथियारबंद अपराधी वहाँ पहुँचे और इन पर अंधाधुंध गोलियाँ बरसानी शुरू कर दीं। गोली चलने की आवाज़ सुनकर जब दो अन्य परिजन वहाँ पहुँचे तो उन्हें भी गोली मार दी गई।

पुलिस के अनुसार, विनोद सिंह और सुनील सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायल दो अन्य व्यक्तियों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में व्यवसायिक रंजिश की आशंका | Bihar News

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ श्री धीरज कुमार ने भी मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतकों का हाल ही में गिट्टी-बालू के व्यवसाय को लेकर गाँव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसे इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

अपराधियों की तलाश में विशेष टीम गठित

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधी चारपहिया वाहन से आए थे और वारदात को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Bihar News

स्थानीय लोगों में रोष

घटना के बाद गाँव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें:– Corona Virus News: बेंगलुरु में कोविड-19 मामलों में वृद्धि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह