International Airport - Sach Kahoon Hindi

दो करोड़ से अधिक की कोकिन बरामद
अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो दिन पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पकड़े व्यक्ति से विशेष अभियान दल (एसओजी) ने दो करोड रुपये से अधिक की कोकीन (cocaine) बरामद की है।

एसओजी की गुरुवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार जेट एयरलाइन की उड़ान संख्या एस2315 से मंगलवार को दुबई से यहां और यहां से मुंबई जा रहे जोहू एलेक्सिस (29) को जांच के दौरान पकड़ा गया। वह पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवरी का निवासी है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया था कि उसने कोकीन रखी गोलियां निगल रखी हैं।

उसे यहां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर से 21 कैप्सूल निकाले। इन 21 कैप्सूल में से 421 ग्राम 730 मिलीग्राम कोकिन (cocaine) निकला जिसकी कीमत 63 लाख 25 हजार 950 रुपये आंकी गयी है।

उपचार के दौरान उसके शरीर से 23 और कैप्सूल निकले जिनमें से 67 लाख 20 हजार रुपये कीमत का 448 ग्राम कोकिन और निकला तथा उसके सामान की तलाशी के दौरान 29 केप्शूल से 87 लाख 11 हजार 250 रुपये मूल्य का 580 ग्राम 750 मिलीग्राम कोकीन बरामद किया गया था।

इस तरह गिरफ्तार व्यक्ति से कुल एक किलोग्राम 450 ग्राम 480 मिलीग्राम कोकीन जब्त कर ली गयी जिसकी कुल कीमत दो करोड़ 17 लाख 57 हजार दो सौ रुपये आंकी गयी है। मामला दर्ज करके गिरफ्तार व्यक्ति से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

मुंबई: एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर बवाल
सीआईएसएफ कर्मी व सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज

मुंबई: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को नमाज़ अदा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, एक यात्री का आरोप है कि कुछ मुस्लिम यात्री एयरपोर्ट पर बीच रास्ते पर ही नमाज़ पढ़ने बैठ गए। इससे होने वाली परेशानी के चलते कुछ यात्रियों ने विरोध किया।

हालांकि, एयरपोर्ट पर नमाज़ के लिए विशेष रूम की व्यवस्था भी है। नमाज़ अदा करने वाले यात्रियों के पास CISF के जवान तैनात थे और वह अन्य यात्रियों को मुस्लिम यात्रियों से दूर हो कर आने-जाने के लिए कह रहे थे। बीजेपी नेता विनीत गोयनका ने इस पर आपत्ति उठाई और एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए।

एयरपोर्ट पर जब अलग से इसके लिए जगह है, तो गैंगवे में नमाज क्यों पढ़ी जा रही है

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 8.10 बजे बीजेपी नेता विनीत गोयनका अपनी पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे। तभी अचानक 2 व्यक्ति गैंगवे में नमाज पढ़ने लगे।

गोयंका ने इसका विरोध किया। साथ ही सामान की जांच के समय गोयनका ने इसकी शिकायत सीआईएसएफ जवानों से की। गोयनका ने कहा कि एयरपोर्ट पर जब अलग से इसके लिए जगह है, तो गैंगवे में नमाज क्यों पढ़ी जा रही है।

जवान ने कैमरा छीनने की की कोशिश

विनीत का आरोप है कि उनकी पत्नी ने जब धरना प्रदर्शन की तस्वीर को कैमरे में कैद करना चाहा तो जवान ने कैमरा छीनने की कोशिश की। गोयनका ने इसके खिलाफ़ शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी खत लिखा है।

साथ ही सीआईएसएफ के स्थानीय प्रमुख को भी शिकायती आवेदन दिया । हालांकि अभी तक सीआईएसएफ का पक्ष सामने नहीं आया है। गोयनका मुंबई से दिल्ली AI 101 फ्लाइट से जाने वाले थे। उन्होंने रात 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक धरना दिया।

इसके चलते फ्लाइट छूट गई। उन्होंने सीआएसएफ ऑफिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत दो सीआईएसएफ कर्मियों इंस्पेक्टर शशि कुमार और सब-इंस्पेक्टर एचएस रावत के खिलाफ दर्ज कराई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हिसार के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण पर खतरे के बादल!
हिसार (संदीप सिंहमार)। हिसार में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एक तरफ जहां नगर निगम ने धान्सू रोड पर स्थित अपनी 23 एकड़ 4 कनाल भूमि को सरकार की तरफ से एकीकृत विमानन केन्द्र बनाने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग के नाम स्थानांतरित करने की तैयारी कर ली है। शनिवार को नगर-निगम हाऊस की बैठक में पार्षदों ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया।

केंद्र सरकार ने यूपी के जेवार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को दी मंजूरी

वहीं उत्तर प्रदेश के जेवार में केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की मंजूरी दे दी है। जेवार के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मंजूरी मिलने के बाद अब हिसार में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं।

क्योंकि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए हिसार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश के जेवार में मंजूरी मिलने के बाद भी केंद्र सरकार दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का बोझ कम करे का तर्क दे रही है।

इधर नगर-निगम 23 एकड़ 4 कनाल जमीन हवाई अड्डे को देने के लिए तैयार

अब देखना ये होगा कि यूपी के जेवार के बाद हिसार में भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मंजूरी मिल पाती है या नहीं! हिसार में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाला, राज्यसभा सांसद डा. सुभाष चंद्रा व मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता पिछले दिनों इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मसवरा कर चुके हैं।

इतना ही नहीं पिछले करीब एक साल से यहां नागरिक उड्डयन मंत्रालय व केंद्र सरकार की अलग-अलग टीमें भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने को लेकर दौरे कर चुकी हैं। अब यूपी में हवाई अड्डे बनने की हरी झंडी मिलने से यह साफ हो चुका है कि केंद्र सरकार हरियाणा के हिसार की बजाय यूपी के जेवर को प्राथमिकता देना चाहती है। जिसे 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ग्रेटर नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 3000 हेक्टेयर जमीन की पहचान
नई दिल्ली ।  उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। एविएशन मिनिस्ट्री की ऑपरेशनल कमेटी ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। दिल्ली के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यह दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसे इसका पहला फेज 5 से 6 साल में पूरा होने की उम्मीद है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 10 हजार करोड़ है। नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू ने जानकारी दी है कि जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 3 हजार हेक्टेयर भूमि की पहचान की गई है। पहले चरण में 1000 हेक्टेयर जमीन को विकसित किया जाएगा।

पिछली सरकारों की वजह से हुई देरी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, “2003 से ही जेवर एयरपोर्ट मामला चल रहा है, लेकिन पिछली सरकारों की उदासीनता के चलते ये मामला ठंडा रहा। दिल्ली एयरपोर्ट पर सालाना 6 करोड़ पैसेंजर्स का बोझ था। केंद्र, राज्य सरकार से कह रहा था कि इसे जल्द से जल्द पूरा करे, लेकिन राज्य सरकार ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। अब यूपी में बीजेपी की सरकार आने पर हमने इस संबंध में बात की, जिससे काम में तेजी आई।”

धीरेंद्र सिंह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आने वाले 05 वर्षों में 70 लाख नये रोजगारों का सृजन होना है। इसी क्रम में अगर जेवर के नजदीक एयरपोर्ट की स्थापना हो जाती है तो अनेकों मल्टीनेशनल कंपनियां एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द अपने औद्योगिक इकाईयों की स्थापना करेंगी जिससे पूरे उत्तर भारत में नौजवानों को नए-नए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।