IPL 2025 playoffs - Sach Kahoon Hindi

GT vs CSK IPL 2025: गुजरात टाइटंस को जोर का झटका, हाय जोरों से लगा!
चेन्नई सुपरकिंग्स की दमदार जीत, 83 रन से हराया

GT vs CSK IPL 2025: अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में चेन्नई की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस (57 रन) और डेवोन कॉन्वे (52 रन) ने तूफानी अर्धशतक लगाए, जबकि गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। GT vs CSK

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में गुजरात की पूरी टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ चेन्नई ने सीज़न की चौथी और अंतिम जीत दर्ज की, वहीं गुजरात को 14 में से पाँचवीं हार झेलनी पड़ी।

PBKS vs DC IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की दमदार परफॉर्मेंस, कर दिया ये कमाल!

गुजरात की टीम इस मैच में शीर्ष दो में स्थान बनाने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरी थी, परंतु यह हार उसकी राह कठिन कर गई है। अब गुजरात को प्लेऑफ में बेहतर स्थिति पाने के लिए अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। वहीं चेन्नई भले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन उसने सत्र का समापन गर्वपूर्ण जीत के साथ किया।

चेन्नई की धुआंधार बल्लेबाज़ी

चेन्नई की पारी में 18 चौके और 15 छक्के लगे। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। डेवोन कॉन्वे ने 35 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। उर्विल पटेल ने 19 गेंदों में 37 रन, शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 17 रन तथा ब्रेविस ने 23 गेंदों में 57 रन की आतिशी पारी खेली। ब्रेविस और जडेजा के बीच 76 रनों की तेज साझेदारी हुई।

गुजरात की पारी लड़खड़ाई

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 13, शाहरूख खान 19, राहुल तेवतिया 14 और राशिद खान 12 रन बनाकर आउट हुए। अंत में अरशद खान ने 14 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 20 रन जोड़े। चेन्नई की गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को दो सफलताएँ मिलीं, जबकि खलील अहमद और मतिशा पथिराना ने एक-एक विकेट झटके।

यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले चार मुकाबलों में प्लेऑफ की दौड़ में बनी चारों शीर्ष टीमें हार का सामना कर चुकी हैं। दिल्ली ने पंजाब को, हैदराबाद ने बेंगलुरु को और लखनऊ ने गुजरात को हराया। अब चेन्नई ने भी गुजरात को पराजित कर इस क्रम को जारी रखा है। GT vs CSK

Tata IPL 2025: प्लेऑफ से पहले आरसीबी ने बढ़ाई अपनी ताक़त इस तेज गेंदबाज को किया टीम में शामिल

Tata IPL 2025: प्लेऑफ से पहले आरसीबी ने बढ़ाई अपनी ताक़त इस तेज गेंदबाज को किया टीम में शामिल
IPL 2025 playoffs: नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए राहत भरी खबर है। ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड (Josh Hazlewood) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के अंतिम लीग मैच से पहले टीम में दोबारा शामिल हो गए हैं। हेज़लवुड ने इस सत्र में अब तक 10 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं और वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ों में गिने जा रहे हैं। IPL 2025

हेज़लवुड 27 अप्रैल के बाद मैदान से दूर थे। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के कारण टूर्नामेंट में कुछ दिन का विराम पड़ा, और इस दौरान वह स्वदेश लौट गए थे। लौटने के उपरांत उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी हेतु ब्रिसबेन में अभ्यास सत्रों में भाग लिया। अब वह फिर से आरसीबी के खेमे में लौट आए हैं।

PBKS vs DC IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की दमदार परफॉर्मेंस, कर दिया ये कमाल!

आरसीबी की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है | IPL 2025

आरसीबी की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, किंतु सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध हालिया मुकाबले में हार के कारण शीर्ष दो में पहुंचने की उनकी संभावना को झटका लगा है। हेज़लवुड की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब टीम को उनके अनुभव और धारदार गेंदबाज़ी की सर्वाधिक आवश्यकता है। पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले ने हेज़लवुड के लौटने को आरसीबी के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा, “आरसीबी का अगला मैच लीग चरण का अंतिम मैच है, जिससे उन्हें अपने स्थान का स्पष्ट आकलन होगा और रणनीति तय करने में सहायता मिलेगी।”

हालांकि कुछ मैचों से बाहर रहने के बावजूद हेज़लवुड अब भी आईपीएल 2025 में चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 17.27 की औसत और 8.44 की इकोनॉमी रेट से विकेट लिए हैं, जो पारी के हर चरण में उनकी उपयोगिता को दर्शाता है। आरसीबी के अन्य गेंदबाज़ों में क्रुणाल पांड्या ने 15 विकेट और यश दयाल ने 10 विकेट झटके हैं। बल्लेबाज़ी में विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं, जिससे टीम को लगातार मजबूती मिल रही है। हेज़लवुड की वापसी से टीम का संतुलन और भी सशक्त हुआ है, जो प्लेऑफ की चुनौतीपूर्ण राह में आरसीबी के लिए निर्णायक सिद्ध हो सकता है। IPL 2025

Shubman Gill: भारत का नया टेस्ट कप्तान बनने के बाद गिल का आया ये बड़ा बयान