Holiday Cancelled - Sach Kahoon Hindi

Holiday Cancelled: कोविड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने की सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
Covid-19 Updated: रांची। देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए झारखंड सरकार ने सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की छुट्टियां अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं। सभी जिला प्रशासन को आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने, ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा आवश्यक दवाइयों का समुचित भंडारण रखने के निर्देश दिए गए हैं। Holiday Cancelled

झारखंड में रविवार को जेएन-1 वेरिएंट का पहला मामला दर्ज किया गया था। संक्रमित व्यक्ति का इलाज एक स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है और उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को रांची स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. अंसारी ने बताया कि राज्य में किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से कोई विशेष दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, परंतु राज्य सरकार ने एहतियातन अपनी ओर से एडवाइजरी जारी की है।

अब तक जेएन-1 वेरिएंट के 275 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं

उन्होंने बताया कि देश में अब तक जेएन-1 वेरिएंट के 275 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर चिकित्सकों की टीम तैनात कर दी गई है ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच की जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने आमजन से अपील की कि यदि किसी को सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत जांच कराएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि लोग यथासंभव कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। Holiday Cancelled

डॉ. अंसारी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। मैं स्वयं पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहा हूं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।” Holiday Cancelled

Weather Update: देश के कई राज्यों में बारिश और तूफान का कहर, अलर्ट जारी