Jharkhand Board Result 2025 - Sach Kahoon Hindi

JAC 12th Result: 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी
Jharkhand Board 12th Result 2025: राँची। झारखंड शैक्षणिक परिषद (जेएसी) द्वारा शनिवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर प्रयास किया था, वे परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में इस वर्ष छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा है। विज्ञान संकाय में धनबाद जिले के गोविंदपुर की छात्रा अंकिता दत्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंकिता ने कुल 477 अंक अर्जित किए हैं। वहीं वाणिज्य संकाय में रश्मि कुमारी शीर्ष पर रहीं, जिन्होंने 476 अंक प्राप्त किए हैं। JAC 12th Result

विज्ञान संकाय का कुल परिणाम 79.26 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत अधिक है। इस बार 80.53 प्रतिशत छात्राएँ सफल हुईं, जबकि 78.43 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 98,634 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 78,186 ने परीक्षा में भाग लिया।

वर्गानुसार परिणाम इस प्रकार है: | JAC 12th Result

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थी: 58,720

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण: 19,383

तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण: 63

लातेहार जिला ने इस वर्ष 100 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य भर में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यहाँ भी छात्राओं की सफलता दर अधिक रही।

वाणिज्य संकाय में कुल 22,066 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें:

प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण: 12,829

द्वितीय श्रेणी से: 7,234

तृतीय श्रेणी से: 222

राज्य के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन ने परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री ने यह भी कहा कि जिन विद्यालयों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उन पर शिक्षा विभाग विशेष ध्यान देगा ताकि आगामी वर्षों में उनके परिणामों में सुधार हो सके।उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है, और आशा जताई कि भविष्य में और अधिक विद्यार्थी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे। JAC 12th Result

PM Awas Yojana: बेघरों के लिए खुशखबरी! प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगा नया घर!

Jharkhand 10th Result 2025: 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ गीतांजलि राज्य टॉपर, पांच टॉपरों में चार लड़कियों ने मारी बाज़ी
Jharkhand 10th Result 2025: रांची। झारखंड शैक्षिक परिषद (JAC) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष कुल 91.71 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। गढ़वा जिले की रहने वाली तथा हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा गीतांजलि ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनके पिता उमेश पाल एक सरकारी विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। Jharkhand Board Result

शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन ने राजधानी रांची के नामकुम स्थित परिषद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में यह परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए। परीक्षा परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की अपेक्षा बेहतर रहा है। परिषद द्वारा जारी शीर्ष-5 स्थानों की सूची में कुल 12 छात्राएं एवं 2 छात्र सम्मिलित हैं।

अन्य प्रमुख टॉपर्स:

द्वितीय स्थान (98.2%): रितु कुमारी, अमृत गुप्ता, पूजा कुमारी, अमर कुमार

तृतीय स्थान (97.8%): शिवानी कुमारी, विकास प्रमाणिक

चतुर्थ स्थान (97.6%): श्रेया कुमारी, साक्षी कुमारी

पंचम स्थान (97.4%): शुभम कुमार पात्रा, तहरीन फातमा, भूमिका मिश्रा, वर्षा कुमारी, तनिष्क कुमारी, कोमल कुमारी

परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का विवरण:

इस वर्ष परीक्षा हेतु 4,33,944 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 4,31,488 ने परीक्षा में भाग लिया।

प्रथम श्रेणी: 2,02,140 विद्यार्थी

द्वितीय श्रेणी: 1,57,294 विद्यार्थी

तृतीय श्रेणी: 17,521 विद्यार्थी

जिलानुसार प्रदर्शन में कोडरमा जिला सबसे आगे रहा, जहाँ 97.83% परीक्षार्थी सफल हुए। अन्य शीर्ष जिलों में पाकुड़ (96.83%), लातेहार (96.25%) तथा जामताड़ा (96%) शामिल हैं।

परिणाम देखने हेतु निर्देश | Jharkhand Board Result

विद्यार्थी अपना परिणाम jac.jharkhand.gov.in तथा jacresults.com पर जाकर रोल कोड और रोल नंबर की सहायता से देख सकते हैं एवं अस्थायी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। परिषद ने यह स्पष्ट किया है कि जब तक विद्यालय से मूल मार्कशीट नहीं प्राप्त होती, डाउनलोड की गई अंकतालिका ही मान्य मानी जाएगी। झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं इस वर्ष 11 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। राज्य भर में कुल 1297 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है — 2024 में उत्तीर्ण प्रतिशत 90.39% था, जो इस बार बढ़कर 91.71% हो गया है।

JAC 10th Result 2025 OUT: 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 91.71% छात्र हुए सफल