IPL 2025 Qualifier - Sach Kahoon Hindi

PBKS vs RCB IPL 2025 Qualifier: आरसीबी ने बनाया प्लेऑफ में नया रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स के छुड़ाए छक्के!
PBKS vs RCB IPL 2025 Qualifier: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला 29 मई को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर मैदान में खेला गया। आरसीबी ने लगभग 9 वर्षों बाद खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। इससे पहले यह टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक पहुँच चुकी थी, परंतु खिताब जीतने में सफल नहीं हो सकी थी। PBKS vs RCB

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम केवल 14.1 ओवर में सिमट गई और 101 रनों का साधारण स्कोर ही बना सकी। टीम के आठ बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। मार्कस स्टोइनिस ने सबसे अधिक 26 रन, जबकि प्रभसिमरन सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई ने 18-18 रन का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने प्रभावशाली गेंदबाज़ी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।

आरसीबी की ऐतिहासिक जीत | PBKS vs RCB

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने यह मुकाबला केवल 10 ओवरों में ही जीत लिया। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे तेज़ जीतों में से एक बन गई, क्योंकि टीम ने 60 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले, 2024 में केकेआर ने हैदराबाद के विरुद्ध 57 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की थी।

यह 100 से अधिक रनों का पीछा करते हुए दूसरी सबसे तेज जीत भी है। इससे पहले 2015 में आरसीबी ने 112 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में पार किया था। इसी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 166 रनों का लक्ष्य 9.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया था। आरसीबी के सलामी बल्लेबाज़ फिलिप सॉल्ट ने 27 गेंदों में नाबाद 56 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। मयंक अग्रवाल ने 19 रन, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 15 रन बनाए। PBKS vs RCB

Gold Price Today: सोने की कीमतें गिरी, MCX पर ये हैं आज की सोने की कीमतें