Mock Drill News - Sach Kahoon Hindi

Mock Drill: डीएम डब्ल्यू ने करवाई नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Mock Drill News: पटियाला में बचाव एजेंसियों और सिविल प्रशासन के बीच तालमेल का मूल्यांकन करने के लिए रात 8 बजे एक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पटियाला के डीएम डब्ल्यू में एसडीएम गुरदेव सिंह की निगरानी में आधे घंटे चले अभ्यास के दौरान सायरन बजाकर आग लगने और गैस चढ़ने के कारण घायल हुए लोगों की संभाल एवं प्रशासन की मशीनरी के तालमेल की एक सार्वजनिक क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों की नकल कर बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। Patiala News

बटालियन कमांडर गगन प्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के लिए 360 वॉलंटियरों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें कई विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल थे। इस दौरान पुलिस, सेना, आई.टी.बी.पी., एन.सी.सी., एन.एस.एस., रेड क्रॉस के प्रतिनिधि और स्कूल के विद्यार्थी यह अभ्यास कर रहे थे कि यदि हवाई हमला या कोई उथल-पुथल की स्थिति हो जाए तो किस तरह से बचाव करना है। वहीं इस दौरान आग लगने का एक दृश्य प्रस्तुत किया गया और बचाव संबंधी की गई कार्रवाई को दिखाया गया। एसडीएम ने समूह जिला वासियों से इन निर्देशों का पालन करने की अपील की।

यदि आप कहीं एमरजैंसी में फंसे हैं तो करें ये बचाव कार्य: विशेषज्ञ

यदि हमले के समय आप खुले में हैं तो तुरंत जमीन पर लेट जाएं।

यदि आप बहुमंजिला इमारत में हैं तो नीचे की मंजिल पर आ जाएं।

सभी लाइट्स बंद कर दें और कोई भी रोशनी न करें।

यदि आपके पास कोई इमारत नहीं है तो किसी पेड़ के नीचे शरण लें।

यदि आप वाहन चला रहे हैं तो वाहन छोड़कर नीचे आ जाएं।

यदि आपको शरण लेने के लिए कोई जगह नहीं है तो जमीन पर छाती के बल लेट जाएं और अपनी उंगलियों से कान बंद कर लें। -इस समय किसी भी प्रकार की रोशनी का प्रयोग न करें।

वहीं इस दौरान हमले के दौरान घायलों का किस तरह से उपचार करना है और अस्थाई अस्पताल कैसे बनाए जाएं, इसके बारे में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें:– 2.89 लाख की साइबर ठगी मामले में सरसा साइबर क्राइम टीम ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

Mock Drill: गुरुग्राम में बठिंडा से आई एनडीआरएफ टीम ने की रसायन रिसाव की मॉकड्रिल
सोहना खंड के गांव खत्रीका में सीबीआरएन मॉक एक्सरसाइज एवं प्रदर्शनी

7वीं बटालियन एनडीआरएफ की ओर से किया गया यह आयोजन

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Mock Drill News: 7वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बठिंडा की टीम द्वारा सोहना खंड के गांव खत्रीका में मंगलवार को रसायनिक, जैविक, विकिरणीय एवं नाभिकीय (सीबीआरएन) आपदाओं से निपटने को लेकर एक व्यापक मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सोहना जगवीर सिंह ने की। उन्होंने एनडीआरएफ टीम की पेशेवर दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं अनुशासित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य पेट्रोलियम पाइपलाइन से संभावित रासायनिक रिसाव जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों की तैयारियों का परीक्षण करना था। अभ्यास के दौरान डिटेक्शन, प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी, रेस्क्यू आॅपरेशन, डी-कंटैमिनेशन (शुद्धिकरण) प्रक्रिया तथा जन-सुरक्षा से जुड़े उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। Gurugram News

इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ टीम द्वारा एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीबीआरएन आपदाओं से संबंधित जानकारी, अत्याधुनिक बचाव उपकरण, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), आपात प्रतिक्रिया तकनीकें एवं जन-जागरूकता सामग्री को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपदा के समय अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें:– Flipkart Company: फ्लिपकार्ट कंपनी का गाड़ी से चोरी किया सामान ढाई लाख में बेचा, आरोपी काबू

Chandigarh: चंडीगढ़ बस स्टैंड में मिला बम!, मचा हड़कंप
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh Mock Drill: चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड पर मंगलवार को पुलिस ने मॉक ड्रिल करवाई गयी। सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए बम होने की सूचना दी गई, जिससे बस स्टैंड पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और आॅपरेशन सेल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया गया और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-43 बस स्टैंड स्थित डिपो नंबर-4 में सुरक्षा व्यवस्था की परख के लिए यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। Chandigarh Bus Stand

इस दौरान सीटीयू की एक बस में बम होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही बम स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और आॅपरेशन सेल मौके पर पहुंची और सर्च आॅपरेशन शुरू किया गया। काफी देर तक चले सर्च आॅपरेशन के बाद बम स्क्वायड टीम ने सीटीयू बस के अंदर से मॉक बम बरामद कर लिया। इसके बाद बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज करने के लिए टीम अपने साथ ले गई। पूरे आॅपरेशन के दौरान बस स्टैंड और आसपास के इलाके को पूरी तरह सील रखा गया। इस पूरी कार्रवाई की अगुआई आॅपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह कर रहे थे।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित सिविल कोर्ट को लेकर दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले सरकारी जिला अदालत की ई-मेल आईडी पर मेल भेजकर ड्रोन के जरिए बम गिराने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सोमवार को एक और ई-मेल भेजकर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (सिविल कोर्ट) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस का कहना है कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना था। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा। Chandigarh Bus Stand

यह भी पढ़ें:– ग्राम कुतुबपुर में 18 लाख की लागत से बने बहुउद्देशीय पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण

Mock Drill Today: ‘ऑपरेशन शील्ड’के तहत ब्लैकआउट को लेकर आई बड़ी सूचना! अभी जानें
Mock Drill Today: नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शनिवार को भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के अंतर्गत नागरिक सुरक्षा अभ्यास (Civil defense mock drill) का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास शनिवार सायं 5 बजे आरंभ होगा और इसे पंजाब, राजस्थान, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा तथा चंडीगढ़ के उन क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा जो सीमा के निकट होने के कारण अधिक संवेदनशील माने जाते हैं। अभ्यास का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहरी खतरों के प्रति नागरिकों, सुरक्षा बलों एवं प्रशासनिक एजेंसियों की समन्वित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना है। Mock Drill

इससे पूर्व यह अभ्यास 29 मई को प्रस्तावित था, परंतु प्रशासनिक कारणों से इसे पुनः निर्धारित कर 1 जून को संपन्न किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार यह मॉक ड्रिल संकट की स्थिति में नागरिकों और सुरक्षा तंत्र के बीच तालमेल को परखने तथा आपातकालीन कार्रवाई की व्यवहारिकता को जाँचने का सशक्त माध्यम होगा। ‘ऑपरेशन शील्ड’ विशेष रूप से शत्रुतापूर्ण आक्रमणों से निपटने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें हवाई हमले के सायरन, पूर्ण ब्लैकआउट व्यवस्था, नागरिक प्रशासन, आपातकालीन सेवाओं तथा स्थानीय नागरिकों की तैयारियों का मूल्यांकन करने हेतु विभिन्न उपाय सम्मिलित हैं।

अभ्यास के दौरान वास्तविक समय जैसी स्थितियाँ उत्पन्न की जाएँगी

अभ्यास के दौरान वास्तविक समय जैसी स्थितियाँ उत्पन्न की जाएँगी, विशेषकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगे संवेदनशील जिलों में। इससे सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, आपसी समन्वय एवं जनसहभागिता को परखा जा सकेगा। पंजाब सहित कुछ चिन्हित क्षेत्रों में पूर्ण ब्लैकआउट (Blackout) की व्यवस्था लागू की जाएगी, हालांकि अस्पतालों एवं आपातकालीन सेवाओं को इससे मुक्त रखा जाएगा। नागरिकों को सतर्क करने के लिए सायरनों का उपयोग किया जाएगा और मॉक अभ्यास के अंतर्गत नकली आपातकालीन परिस्थितियाँ उत्पन्न की जाएँगी ताकि दबाव में कार्यप्रणाली की प्रभावशीलता की जाँच की जा सके।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि पूर्व में आयोजित अभ्यासों के दौरान कुछ परिचालनात्मक खामियाँ सामने आई थीं, जिनके निराकरण के लिए यह पुनः अभ्यास आवश्यक समझा गया। यह पहल सरकार के उस निरंतर प्रयास का भाग है, जिसके अंतर्गत नागरिक सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु संपूर्ण व्यवस्था को सतर्क एवं सक्रिय बनाया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल से न केवल विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय में वृद्धि की आशा है, बल्कि इससे जन-जागरूकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी आपात या आक्रामक स्थिति में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। Mock Drill

PM Modi Madhya Pradesh Visit: पीएम मोदी आज देंगे मध्य प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की सौगात