Covid News - Sach Kahoon Hindi

Corona Virus News: जींद में कोरोना ने दी दस्तक
37 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

महिला को होम आइसोलेट किया गया

ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा स्वास्थ्य विभाग

जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Coronavirus News: हरियाणा के जींद में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। जींद शहर की एक कॉलोनी में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। फिलहाल उसे घर पर ही आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग पीड़ित की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। विभाग द्वारा परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। अभी तक जींद जिला कोरोना मुक्त था और एक भी कोरोना का केस नहीं था। Jind News

आज जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला को कोरोना के संदिग्ध लक्ष्ण मिले तो उसका कोरोना का टैस्ट किया गया। इसमें महिला कोरोना संक्रमित मिली। महिला को सूचना देकर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में विभाग पता कर रहा है। Jind News

जिले में कोरोना की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम कर लिए हैं।

विजेंद्र ढांडा ने बताया कि अभी वैरियंट का पता नही चला है,लेकिन उसके लक्षण कोरोना के है ,उसे होंम आईसिलेट किया गया है, उन्हें दवाइयां दे दी गयी है व घर मे रहने की सलाह दी है और हेवी डाइट लेने के लिए बोला गया है । मास्क लगाकर रखें, उनके परिवार के सैंपल लेकर जांच की जाएगी।

लोगो को जागरूक किया जा रहा है कि सोसल डिस्टेंस रखे, सचेत रहे, नया वैरियंट ज्यादा खरनाक नही है लेकिन भीड़ भाड़ के एरिया में न जाए, लक्षण मिलने पर अस्पताल में जांच अवश्य करवाए। इसके लक्षण खांसी, जुकाम, बुख़ार,सिर दर्द, पेट दर्द है। Jind News

बाईट नोडल अधिकारी डॉ विजेंद्र ढांडा, विजुवल- नागरिक अस्पताल जींद

यह भी पढ़ें:– देश में कोरोना मामलों में कमी, अब कुल सक्रिय मामले 5608

Covid News: देशवासियों हो जाओ सावधान, कोरोना बन रहा काल, 32 लोगों की मौत, 4 हजार के करीब सक्रिय केस
Covid News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देशभर में कोराना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, सोमवार सुबह तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3961 तक पहुंच गयी। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से चार मरीजों की मौत हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर आज सुबह साढ़े आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 3961 सक्रिय मामले हैं। अभी तक 2188 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक जनवरी से अब तक 32 लोगों की मौत हुयी है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 203 सक्रिय मामले सामने आये हैं और 370 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है लेकिन इस अवधि के दौरान चार लोगों की जान चली गयी। राष्ट्रीय राजधानी के अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड संक्रमण की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं हैं और लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का इस्तेमाल करने और कोरोना से सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुल सक्रिय मामलों के सबसे अधिक 1435 केरल में और उसके बाद 506 महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में 483 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में 338, पश्चिम बंगाल में 331, कर्नाटक में 253, तमिलनाडु में 189, उत्तर प्रदेश में 157, राजस्थान में 69, पुड्डुचेरी में 38, आंध्र प्रदेश में 30, हरियाणा में 28, मध्य प्रदेश में 23, गोवा में 10, झारखंड में 11, ओडिशा में 12, जम्मू-कश्मीर में नौ, छत्तीसगढ में सात, बिहार और असम में पांच-पांच, पंजाब में छह, सिक्किम में चार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में तीन-तीन, मिजोरम में दो और चंड़ीगढ़ में कोरोना का एक सक्रिय मामला है।