IPL Champions Trophy - Sach Kahoon Hindi

IPL Champions:14 साल के वैभव सूर्यवंशी के बयान ने सबको चौंकाया, आरसीबी लगातार दूसरी बार बना चैंपियन
IPL Champions: अहमदाबाद। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 12 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद वो सिर्फ तीसरी टीम बन गई हैं जिन्होंने बैक टू बैक खिताब जीतने का कारनामा किया है। जीटी ने सिर्फ 156 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा। तभी ऐसा लग गया था कि यह मुकाबला आरसीबी आसानी से अपने नाम कर लेगी। हालांकि जीटी की गेंदबाजी तगड़ी थी और इसी वजह से एक कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन पावरप्ले में ही आरसीबी ने 70 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा कर दिया। विराट कोहली ने 42 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 75) रनों की पारी खेली।

जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में कगिसो रबाडा ने देवदत्त पड़िक्कल (एक) को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। इसके बाद नौवें ओवर में राशिद खान ने कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (एक) का शिकार कर लिया। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने टिम डेविड को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टिम डेविड ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (24) रन बनाये। आरसीबी ने 18 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसी जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली आरसीबी तीसरी टीम बन गई है। वहीं गुजरात टाइटंस की एक बार फिर से फाइनल में हार हुई। जॉश हेजलवुड के नाम एक और फाइनल, वो अभी तक टी-20 में एक भी फाइनल नहीं हारे हैं। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 50), निशांत सिंधु (20) और जॉस बटलर (19) की जूझारू पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आठ विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। तीसरे ओवर में जॉश हेजलवुड ने शुभमन गिल (10) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन (12) का शिकार कर लिया। इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे गुजरात के बल्लेबाजी टिककर नहीं खेल सके और बड़े शॉट खेलने के चक्कर में अपने विकेट गंवाते रहे।

निशांत सिंधु 18 गेंदों में (20), जॉस बटलर (19), और राहुल तेवतिया (सात) रन बनाकर आउट हुये। अशरद खान ने 15 रनों की अपनी पारी में दो छक्के लगाये। 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जेसन होल्डर (सात) रन को आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया। राशिद खान (सात) रन बनाकर आठवें विकेट के रूप में आउट हुये। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 155 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में पांच चौकों की मदद से (नाबाद 50) रनों की पारी खेली। आरसीबी के लिए रसिख सलाम को तीन विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिये। क्रुणाल पांड्या ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा! एक सीजन में जीते 4 बड़े अवॉर्ड, बोले- अगले साल करूंगा और बेहतर प्रदर्शन

ईपीएल 2026 के समाप्त होते ही युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरे टूर्नामेंट में छाप छोड़ दी। Rajasthan Royals की ओर से खेलते हुए वैभव ने न सिर्फ रन बरसाए, बल्कि अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड और पुरस्कार भी दर्ज कर लिए। हालांकि शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद वह अपनी टीम को खिताब दिलाने में सफल नहीं हो सके।

एक साथ जीते 4 बड़े अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके अलावा उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तीन अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले।

ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन

सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन (72 छक्के)

इन चार बड़े अवॉर्ड्स को जीतकर वैभव ने साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकदार युवा सितारों में से एक हैं।

अवॉर्ड जीतकर क्या बोले वैभव?

टूर्नामेंट खत्म होने के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में वैभव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतने सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा, "अच्छा लग रहा है, लेकिन मुझे थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है क्योंकि मैं यहां इंटरव्यू के लिए आया हूं। लेकिन हां, यह एक गर्व का पल है। बहुत अच्छा लग रहा है और मैं अगले सीजन में इससे भी बेहतर करने की कोशिश करूंगा।"

बेखौफ बल्लेबाजी का बताया राज

वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जब उनसे उनकी निडर बल्लेबाजी और दबाव को संभालने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने कहा, "सर, मैं अभी दूध नहीं पी रहा हूं। लेकिन हां, मैं बस अपने खेल पर भरोसा करने की कोशिश करता हूं। अगर मुझे लगता है कि पहली गेंद मेरे जोन में है और मैं उसे हिट कर सकता हूं, तो मैं पूरी ताकत से खेलता हूं और उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं।"

भविष्य का बड़ा सितारा

कम उम्र में जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी ने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, उसने क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया है। अगर उनका यह प्रदर्शन जारी रहता है, तो आने वाले वर्षों में वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं।

IPL Champions Trophy: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से वापस ली जाएगी आईपीएल ट्रॉफी! जानिये नियम
IPL Champions Trophy 2025 :  अहमदाबाद (एजेंसी)। शशांक सिंह की 30 गेंदों में तीन चौके और छह छक्कों की मदद से खेली गई (नाबाद 61) रनों की साहसिक पारी गई बेकार, पंजाब किंग्स को (ipl 2025) छह रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले विराट कोहली (43), कप्तान रजत पाटीदार (26), जितेश शर्मा (24), मयंक अग्रवाल (24) और लियम लिविंगस्टन (25) रनों की पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ विकेट पर 190 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके बाद क्रुणाल पंड्या और भुवनेश्वर कुमार (दो-दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में छह रनों से मात दी। वहीं सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा चल रही है कि जैसे चैंपियनस ट्राफी कुछ दिनों के लिए वापस दी जाती है वैसे ही आईपीएल 2025 में भी ऐसा होता है क्या। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल ट्रॉफी में ऐसा कुछ नहीं होता है और न ही ऐसा कोई नियम है। ये सिर्फ नियम चैंपियंस ट्रॉफी में ही होता है कि कुछ दिनों के लिए आईसीसी अपने पास रख लेता है इसके बाद उस ट्रॉफी की बिल्कुल वैसी ही एक कॉपी बनाई जाती है, जो उस टीम को हमेशा के लिए दी जाती है।

जानें पूरे मैच का विवरण | IPL Champions Trophy

191 रनों की खिताबी चुनौती को पार करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। पांचवें ओवर में जॉश हेलवुड ने प्रियांश आर्य 19 गेंदों में (24) रन का बांउड्री पर फिल साल्ट ने मैच का बेहतरीन कैच पकड़ कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु को पहली सफलता दिलाई। नौवें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने प्रभसिमरन सिंह 22 गेंदों में (26) को आउटकर पंजाब को दूसरा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान श्रेयस अय्यर (एक) को रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर विकेटकीपर जितेश ने लपका। क्रुणाल पंड्या ने 13वें ओवर में जॉश इंग्लिस को आउटकर पंजाब को बड़ा झटका दिया। जॉश इंग्लिस ने 23 गेंदों में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। 17वें ओवर भुवनेश्वर कुमार ने नेहाल बढे़रा (15) और इसी ओवर में मार्कस स्टॉयनिस (छह) को आउट कर पंजाब को दोहरा झटका दिया। 18वें ओवर में यश दयाल ने अजमतउल्लाह ओमरजई (एक) को आउट कर बेंगलुरु को सातवीं सफलता दिलाई। पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी और छह रन से खिताबी मुकाबला हार गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या ने दो- दो विकेट लिये। जॉश इंग्लिस, यश दयाल और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (16) का विकेट गवां दिया। उन्हें काइल जेमीसन ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मयंक अग्रवाल भी विराट कोहली का अधिक देर तक साथ नहीं दे सके और 18 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। कप्तान रजत पाटीदार ने दो छक्के एक चौका लगाते हुए (26) रन बनाये। उन्हें काइल जेमीसन ने पगबाधा आउट किया। अपने अर्ध शतक की ओर बढ़ रहे विराट कोहली को 15वें ओवर में अजमतउल्लाह ओमरजई ने अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली ने 35 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए (43) रनों की पारी खेली। लियम लिविंगस्टन 15 गेंदों में (25) रन को भी काइल जेमीसन ने आउट किया। जितेश शर्मा ने 10 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (24) रन बनाये। उन्हें 18वें ओवर में विजयकुमार वैशक ने बोल्ड आउट किया। रोमारियो शेफर्ड नौ गेंदों (17)रन बनाये और उन्हें 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने पगबाधा आउट किया। अर्शदीप सिंह ने इसी ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तीन विकेट झटकर उसने 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंचने दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह और काइल जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिये। विजयकुमार वैशक अजमतउल्लाह ओमरजई , यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

विरोट कोहली ने मैच में जीत के बाद दिया बड़ा बयान

मैच के बाद बोलते हुए विराट ने कहा कि यह जीत जितनी टीम के लिए है, उतनी ही प्रशंसकों के लिए भी है। विराट ने कहा, “18 साल हो गए हैं। मैंने इस टीम को अपनी युवावस्था, अपना सर्वश्रेष्ठ और अपना अनुभव दिया है। मैंने हर सीजन में इसे जीतने की कोशिश की है, अपना सबकुछ दिया है। आखिरकार इसे जीतना एक अविश्वसनीय एहसास है। कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा, आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद मैं भावुक हो गया था। मैंने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी और यह एक अद्भुत एहसास है।