Pratap Nagar - Sach Kahoon Hindi
“ओरिएंटेशन कोर्स फॉर ग्रुप लीडर्स” का भव्य आयोजन
प्रताप नगर, सच कहूं राजेंद्र कुमार। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला यमुनानगर की ओर से नेचर कैंप भूरी, मोरनी हिल्स (पंचकूला) में दिनांक 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक “ओरिएंटेशन कोर्स फॉर ग्रुप लीडर्स” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता बख्शी ने जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन अशोक राणा ज़िलामैलिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री करनैल सिंह संधवा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जबकि इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री एल.एस. वर्मा, श्री रामकुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान, नरेश पाल एवं श्रीमती सुनीता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रेमलता बक्शी ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स आंदोलन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना एवं राष्ट्रभक्ति का विकास करता है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर जमीनी स्तर पर इस आंदोलन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा ने स्काउटिंग को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत आवश्यक बताया।
जिला संगठन आयुक्त श्री संदीप गुप्ता एवं श्रीमती रितु यादव ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 69 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांत, स्काउट/गाइड नियम एवं प्रतिज्ञा, प्रार्थना, ध्वज गीत, सभा संचालन, नेतृत्व विकास, स्काउटिंग का इतिहास तथा सर्वधर्म प्रार्थना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त नेतृत्व विकास पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों में एक प्रभावी ग्रुप लीडर के रूप में कार्य करने की क्षमता विकसित हो सके।
शिविर के दौरान अनुशासन, समयबद्धता एवं टीम भावना का विशेष ध्यान रखा गया। प्रतिदिन सायंकाल आयोजित भव्य कैम्प फायर इस प्रशिक्षण का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीतों एवं स्काउटिंग गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा आपसी सहयोग एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ किया।
डीपीसी करनैल सिंह संधवा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर शिक्षकों एवं ग्रुप लीडर्स को नई दिशा प्रदान करते हैं, जिससे वे अपने-अपने विद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में श्री मधुकर चौहान, श्री सुनील शर्मा, श्री मनोज पनजेटा, श्री रजनीश गुप्ता, श्री मुकेश शर्मा, श्री मान सिंह, श्री नितिन वालिया, श्री गौरव राणा एवं श्रीमती शिवानी खोसला का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा उन्हें स्कार्फ भेंट कर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर अत्यंत सफल रहा तथा इसने प्रतिभागियों में स्काउटिंग के प्रति नई ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण की भावना का संचार किया।
हरियाणा सीमा पर यमुना नदी में अवैध खनन का बड़ा खुलासा हुआ है
प्रताप नगर, सच कहूं राजेंद्र कुमार । बेहट सहारनपुर : जनपद की बेहट तहसील क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है । जहां उत्तर प्रदेश की सीमा में हरियाणा के स्टोन क्रेशर संचालकों द्वारा बड़े पैमाने पर उपखनिज RBM का खनन किया जा रहा था । इस पूरे मामले का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल खबर के बाद हुआ। जिसके संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी की सख्ती के बाद खनन विभाग हरकत में आया। खनन अधिकारी अभिलाष चौबे एवं थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण में ग्राम असलमपुर बस्था क्षेत्र में लगभग 43,645 वर्गमीटर क्षेत्रफल में औसतन 2 मीटर गहराई तक खनन पाया गया, जिससे करीब 87,306 घनमीटर उपखनिज निकाला गया – मौके पर पोकलेन और JCB मशीनों के उपयोग के स्पष्ट चिन्ह मिले। साथ ही डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के *आवागमन के सबूत भी मिले।
जांच में यह भी सामने आया कि अवैध खनन स्थल से कच्चा रास्ता सीधे हरियाणा की ओर स्थित स्टोन क्रेशरों तक जाता है, जिनमें सूर्या, डीएम, गंगा, महादेव, हिंदुस्तान, गुडविल, सरवरा, PTC (संधू) और कमलेश प्लांट सहित दर्जन भर क्रेशर शामिल हैं। ये सभी क्रेशर 500 से 1000 मीटर की दूरी पर स्थित बताए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया इनकी संलिप्तता स्पष्ट मानी जा रही है। खनन विभाग ने अपनी जांच में पाया कि यह कार्य संगठित रूप से किया गया है, जिसमें मशीनों, डंपरों और ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कर सरकारी भूमि से खनिज चोरी कर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया । इसी के आधार पर खनन अधिकारी अभिलाष चौबे की तहरीर पर अज्ञात स्टोन क्रेशर स्वामियों, पोकलेन ऑपरेटरों, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957, उप्र उपखनिज नियमावली-2021 और सरकारी संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गौरतलब है कि इसी स्थल पर वर्ष 2023 में भी अवैध खनन का मामला सामने आया था, जिसमें कुछ वही स्टोन क्रेशर नामजद थे-अब एक बार फिर इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वही सूत्रों की माने क्षेत्र में यमुना नदी के भीतर चल रहे अवैध खनन का मामला अब बेहद गंभीर और व्यापक रूप लेता जा रहा है। शुरुआती जांच में जहां हरियाणा के स्टोन क्रेशर संचालकों की संलिप्तता सामने आई थी, वहीं अब इस पूरे खेल में उत्तर प्रदेश के भी कई बड़े नामों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। सूत्रों का दावा है कि यह सिर्फ सीमावर्ती खनन नहीं, बल्कि एक संगठित खनन माफिया सिंडिकेट का हिस्सा है, जिसमें दोनों राज्यों के लोगों की मिलीभगत के बिना नहीं चल सकता हैं।
खदरी क्षेत्र में लीगना प्लाई फैक्ट्री के धुएं से ग्रामीण परेशान, 20 गांवों ने की कार्रवाई की मांग
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar: गांव तेलीपुरा डाक खदरी मे खदरी गांव के रकबे मे लीगना पार्टिकल प्लाई फैक्ट्री लगी हुई है 24 घंटे चलने के कारण इस फैक्ट्री के धुवे से सभी क्षेत्र वासी परेशान है आस पास के घरो मे फैक्ट्री के वेस्टीज हवा के बहाव मे गिरती है आस पास के क्षेत्र का पानी दूषित हो रहा है लीगना फैक्ट्री पर तुरंत उचित करवाई कराने के लिए आस पास के लगभग 20 गावों के लोगो ने भाग लिया अधिकतर गांव के सरपंच मौक़े पर शामिल हुए. आस पास के गावों के सरपंचो के पंचयात resolution पास करके जिला उपायुक्त के प्रार्थना की लीगना फैक्ट्री पर जल्द से जल्द उचित करवाई की जाये इस मौक़े पर मुकेश दामोपुरा. बिट्टू चौधरी प्रतिनिधि जिला परिषद मनोज जयरामपुर, कर्म सिंह सरपंच तेलीपुरा मोहन जयरामपुर, आनंद इस्माइलपुर, रोहित तेलीपुरा, अमरनाथ सरपंच खदरी, जय कुमार सरपंच जयरामपुर, राजन बल्लेवाला सरपंच बल्लेवाला, सचिन भीलपुरा सरपंच प्रतिनिधि रवि चौधरी, राजू सरपंच रामपुर, सोनू सरपंच नंदगढ़, संजय सरपंच लाकड़,आदि सेंकड़ो लोग उपस्थित थे। Pratap Nagar
यह भी पढ़ें:– पर्यटन मंत्री ने भाजपा जिलामहामंत्री की मां के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में योग की दिव्य लहर, स्वामी कर्मवीर जी का सान्निध्य
प्रताप नगर सच कहूं राजेंद्र कुमार। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल खदरी के प्रांगण में महर्षि पतंजलि अंतर्राष्ट्रीय योग विद्यापीठ (पुरकाजी, मुजफ्फरनगर) के संस्थापक परम पूज्य स्वामी कर्मवीर जी महाराज के पावन सान्निध्य में चार दिवसीय योग शिविर का भव्य आयोजन चल रहा है। 10 मार्च से शुरू हुआ यह शिविर 13 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी योग की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।
​शिविर के दौरान स्वामी जी ने साधकों को विभिन्न और महत्वपूर्ण योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। उन्होंने विशेष रूप से कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उज्जाई प्राणायाम की सूक्ष्म बारीकियों को समझाते हुए बताया कि ये क्रियाएं न केवल फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाती हैं, बल्कि आधुनिक युग के तनाव और मानसिक विकारों को जड़ से समाप्त करने में सक्षम हैं। स्वामी जी ने जोर देकर कहा कि “योग करने से मनुष्य सदैव निरोग रहता है” और यह आत्म-साक्षात्कार का सबसे सुगम मार्ग है।
​कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर मिस्टर अंचल जी ने उपस्थित जानकारी देते हुए बताया की “हमारा उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और संस्कारवान समाज का निर्माण करना है। योग हमारी ऋषि-मुनियों की वह अनमोल धरोहर है, जो हमें अनुशासित और ऊर्जावान बनाती है।” ​श्रीमान अंचल जी ने आगे बताया कि ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है’ और विद्यार्थियों के लिए योग एकाग्रता बढ़ाने का रामबाण उपाय है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस शिविर का पूर्ण लाभ उठाएं और योग को केवल चार दिन के लिए नहीं, बल्कि अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
​क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह
​इस शिविर का लाभ न केवल विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक उठा रहे हैं, बल्कि खदरी और आसपास के गांवों के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भी बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिविर में आने वाले सभी साधकों के लिए उचित व्यवस्था की गई है। 13 मार्च को शिविर के अंतिम दिन विशेष समापन सत्र का आयोजन किया जाएगा।
स्टोन क्रशर जॉन बल्लेवाला और डोईवाला में आबादी पैरामीटर रिपोर्ट में धांधली, रेवेन्यू विभाग पर उठे गंभीर सवाल
खनन क्षेत्र में पैरामीटर को लेकर सच कहूं में प्रकाशित किया गया था समाचार
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा खनन क्षेत्र बल्लेवाला और डोईवाला में आबादी और वन विभाग के पैरामीटर को लेकर रेवेन्यू विभाग को एक पत्र लिखा गया है जिसमें अब एक बड़े घोटाले की परतें खुलने का अंदेशा नजर आ रहा है। पत्र सामने आते ही यह स्पष्ट हो गया है कि जिले के 58 स्टोन क्रशरों के मामले में रेवेन्यू विभाग द्वारा प्रस्तुत आबादी संबंधी रिपोर्ट संदेह के घेरे में है।
सूत्रों के अनुसार, इन 58 स्टोन क्रशरों के लिए आबादी के पैरामीटर की रिपोर्ट रेवेन्यू विभाग ने तैयार की थी, लेकिन अब सामने आ रहा है कि वास्तविक स्थिति से कहीं अधिक दूरी और आबादी का आंकड़ा दर्शाया गया है। यही नहीं, जैसे ही रेवेन्यू विभाग की रिपोर्ट के आधार पर समाचार सच कहूं में प्रकाशित हुआ तो संबंधित विभाग पल्ला झाड़ते हुए जिम्मेदारी से बचते हुए नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि जिले के सभी स्टोन क्रशर संचालक हाईकोर्ट से केस हार चुके हैं। हाईकोर्ट ने अपने स्पष्ट आदेश में कहा था कि जो भी स्टोन क्रशर निर्धारित पैरामीटर पूरे नहीं करते, उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। इसके बावजूद, कम पैरामीटर वाले स्टोन क्रशरों को रेवेन्यू विभाग की कथित “मेहरबान” रिपोर्ट के जरिए नियमों के भीतर दिखाकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सीटीओ दिलाने का खेल खेला गया। Pratap Nagar
प्रदूषण विभाग अब रेवेन्यू विभाग की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए आबादी के सही आंकड़ों की दोबारा जांच की बात कर रहा है। वहीं रेवेन्यू विभाग अपनी रिपोर्ट से किनारा करता दिखाई दे रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब हाईकोर्ट का आदेश स्पष्ट था, तो फिर गलत रिपोर्ट के आधार पर स्टोन क्रशरों को संचालन की अनुमति कैसे मिली। क्या इसमें विभागीय मिलीभगत शामिल है, या फिर जानबूझकर नियमों की अनदेखी की गई।
फिलहाल यह मामला प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचाए हुए है और इसमें आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासों की आशंका जताई जा रही है।यदि सही तरीके से जांच की जाय तो इस तरह के कई खुलासे सामने आ सकते है।
आपको बता दें कि यमुनानगर के उपमंडल छछरौली के डोईवाला और बल्लेवाला में लगे क्रशर जोन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था जिसको सच कहूं समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिसमें रेवेन्यू और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। खनन क्षेत्र बल्लेवाला और डोईवाला के आसपास स्टोन क्रशरों की आबादी से निर्धारित दूरी को लेकर ऐसी धांधली उजागर हुई है, जिसे सामान्य प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि बड़े खेल के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। डोईवाला क्रशर जोन में एक ही स्थान पर आमने-सामने लगे दो क्रशर जय गणेश स्टोन क्रशर व श्री गणेश स्टोन क्रशर की दूरी को रेवेन्यू विभाग ने अपनी रिपोर्ट में अलग-अलग दर्शाया है।
श्री गणेश स्टोन क्रशर की दूरी 1300 मीटर ओर उससे भी 50 मीटर ओर आगे लगे जय गणेश की आबादी से दूरी 350 मीटर रेवेन्यू विभाग ने दर्शा रखी है। श्री गणेश क्रशर की दूरी आबादी से महज तीन सौ मीटर है पर रेवेन्यू विभाग के पटवारी ने इसकी दूरी अपनी रिपोर्ट में 1300 मीटर दर्शा रखी है। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि दोनों क्रशर एक ही स्थान पर स्थापित हैं। रेवेन्यू विभाग की इस रिपोर्ट ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। सवाल यह है कि एक ही जगह पर लगे क्रशरों की दूरी में 950 मीटर का अंतर आखिर कैसे आ गया। सवाल ये है कि प्रदूषण विभाग द्वारा बिना मौके पर गए बिना पैरामीटर पूरे किए स्टोन क्रेशर को चलने की मंजूरी कैसे दे दी यह सवाल जांच का विषय है। Pratap Nagar
इस बारे में प्रदूषण विभाग के आरओ प्रदीप का कहना है कि इस मामले में रेवेन्यू विभाग से दोबारा रिपोर्ट कराई जाएगी अगर अनियमितता पाईं जाती है तो ऐसे सभी स्टोन क्रशरों का सीटीओ कैंसिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदूषण विभाग द्वारा वन विभाग और रेवेन्यू विभाग की पैरामीटर की रिपोर्ट के बाद ही मंजूरी दी गई। यदि कही अनियमितता है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।
14 फरवरी को बनियावाला आश्रम में विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
प्रताप नगर, सच कहूं राजेंद्र कुमार। बनियावाला आश्रम में आगामी 14 फरवरी को श्री श्री 1008 महेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज (चिक्कन वाले गुरु जी) की पावन अगुवाई में एक भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
सम्मेलन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर गुरु जी की अध्यक्षता में गांव शहजादवाला, चिक्कन, टिब्बी अराईयां, मेघुवाला, कांसली, बक्करवाला, मामलीवाला, खिल्लावाला एवं बनियावाला के प्रमुख लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई।
चूंकि इस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए प्रशासनिक स्तर पर भी सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रतापनगर थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु जी को प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर महिला पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में गुरु जी ने उपस्थित सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखें तथा अपने-अपने गांवों में घर-घर जाकर भावपूर्ण निमंत्रण दें, ताकि अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग इस विराट हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित हो सकें। इस विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास के प्रख्यात विद्वान, राजकीय महाविद्यालय अहडवाला खंड बिलासपुर के प्रोफेसर डॉ. रमेश धारीवाल अपना उद्बोधन देंगे।
उपरोक्त सभी गांवों में इस सम्मेलन को लेकर हर्ष और सकारात्मक उत्साह का वातावरण है। यह आयोजन सर्व हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: स्थानीय सन राइज पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में आज शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (CBP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय ‘एजुकेटिंग पेरेंट्स अबाउट एजुकेशन’ (अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना) रहा, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को उन रणनीतियों से लैस करना है जिससे वे अभिभावकों को आधुनिक शैक्षिक परिवर्तनों और NEP 2020 के लाभों के बारे में बेहतर ढंग से समझा सकें। Pratap Nagar
कार्यशाला की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती परमजीत कौर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल और अभिभावकों के बीच एक मजबूत साझेदारी अनिवार्य है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता (Resource Persons) के रूप में सुश्री धनेश्वरी दुबे और डॉ. अंजुमन मक्कर उपस्थित रहीं। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया:
शिक्षा में बदलाव: शिक्षकों को बताया गया कि कैसे पारंपरिक शिक्षण के बजाय कौशल-आधारित शिक्षा (Skill Education) पर ध्यान केंद्रित करना है।
अभिभावक संवाद: अभिभावकों को नई मूल्यांकन पद्धतियों और बच्चे की मानसिक एवं भावनात्मक जरूरतों के बारे में शिक्षित करने के तरीके साझा किए गए।
प्रभावी तकनीकें: कार्यशाला में ‘नो योर चाइल्ड’ (KYC) जैसे मॉडल्स पर चर्चा हुई ताकि शिक्षक अभिभावकों को बच्चों की अंतर्निहित क्षमताओं को पहचानने में मदद कर सकें।
यह भी पढ़ें:– New Income Tax Act: इस तारीख से लागू होगा नया इनकम टैक्स, निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान
लाखों रुपए की लागत से बना बेलगढ़ तटबंध अवैध खनन के कारण खतरे में: दहिया
प्रताप नगर, सच कहूं राजेंद्र कुमार। सीएम सलाहकार वीरेंद्र दहिया भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन सचिव रतन सिंह देवधर का हाल-चाल जाने देवधर पहुंचे। इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच यमुना नदी के समीप अवैध खनन तथा किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। वीरेंद्र दहिया ने दोनों ही विषयों पर मुख्यमंत्री से मिलकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सलाहकार वीरेंद्र दहिया बडखालसा किसान नेता रतन सिंह देवधर के निवास स्थान उन्हें मिलने तथा हाल-चाल जानने पहुंचे। बता दें कि किसान नेता रतन सिंह आंखों के ऑपरेशन के उपरांत घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच यमुना नदी के समीप बेलगढ़ तटबंध की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। किसान नेता रतन सिंह ने दहिया को अवैध खनन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लाखों रुपए की लागत से बना बेलगढ़ तटबंध अवैध खनन के कारण खतरे में है। जिस कारण यमुना नदी के तटवर्ती दर्जनों गांवों की सुरक्षा भगवान भरोसे टिकी है। अवैध खनन माफिया द्वारा बेलगढ़ तटबंध के अपस्ट्रीम में डाउनस्ट्रीम दोनों साइड खोखली कर दी गई है। रतन सिंह ने बताया कि किसानों की फसलों के रेट तथा फसल पंजीकरण, खाद की उपलब्धता जैसे कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। रतन सिंह ने बताया कि सीएम सलाहकार वीरेंद्र दहिया ने जल्द ही कम से मिलकर यमुना नदी के अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा किसानों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मोलड सिंह, ज्ञान सिंह देवधर, ललित कुमार, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, गुलजार सैनी, सरपंच प्रतिनिधि मास्टर प्रेमचंद शर्मा, भास्कर चौधरी आदि उपस्थित रहे। फोटो सीएम सलाहकार वीरेंद्र दहिया का स्वागत करते किसान नेता रतन सिंह देवधर।
हरियाणा के इस जिले में अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने की कार्रवाई, मचा हड़कंप
प्रताप नगर, सच कहूं राजेंद्र कुमार। ऊपरी बेलगढ़ में हो रहे अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है। एसडीएम छछरौली रोहित कुमार अपनी टीम के साथ दिन-रात बेलगढ़ में गश्त कर रहे हैं और अवैध खनन करने वाले वाहनों को पकड़ रहे हैं। बीती देर रात एसडीएम छछरौली की टीम ने बेलगढ़ से खनन सामग्री सहित लगभग आधा दर्जन वाहनों को अपने कब्जे में लिया जिनको पकड़कर थाना प्रताप नगर में आगामी कार्रवाई के लिए खड़ा करवा दिया गया है।
वहीं खनन विभाग की टीम ने पांच डंपरों पर ओवरलोड और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आपका बता दें ऊपरी बेलगढ़ में सच कहूं द्वारा अवैध खनन का मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है। सच कहूं में समाचार प्रकाशित होते ही पंचायत विभाग, राजस्व विभाग ,वन विभाग और और जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पंचायत विभाग द्वारा भी पंचायती जमीनों में अवैध खनन को लेकर पंचायतो को नोटिस दिए गए हैं और जवाब तलब किया गया है। इसके साथ ही वन विभाग ने भी अपनी जमीनों में हो रहे अवैध या हुए अवैध खनन को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
इसके साथ ही एसडीएम छछरौली रोहित कुमार खुद अपनी टीम के साथ जाकर दिन और रात के समय अवैध खनन होने वाले प्वाइंटों पर मौका निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही इंफोर्समेंट टीम भी अब हरकत में आ गई है और अवैध खनन करने वाली जगह, अवैध खनन करने वाले वाहन और अवैध खनन सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजस्व विभाग से प्रताप नगर के नायब तहसीलदार आनंद रावल ने बताया कि जिन जगहों पर अवैध खनन किया गया है उन जगहों के मालिकों के नामों की जांच की जा रही है जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन तक पहुंचा दी जाएगी। वहीं मौके से पकड़े वाहनों को स्थानीय पुलिस द्वारा लाकर थाने में खड़ा किया गया और खनन सामग्री से भरे वाहनों पर ओवरलोड और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी प्रताप नगर गुरदयाल ने बताया कि खनन विभाग की टीम द्वारा बेलगढ़ से पकड़े खनन सामग्री से भरे वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पांच डंपरों पर कार्रवाई की गई है। छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार ने बताया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए वह अपनी टीम के साथ दिन-रात खनन क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और यह कार्रवाई आगामी भविष्य में भी जारी रहेगी।
बेलगढ़ में अवैध खनन का सच कहूँ में समाचार प्रकाशित होते ही हरकत में आई एनफोर्समेंट टीम किया खनन क्षेत्र का दौरा नहीं चलता मिला खनन का कार्य
प्रताप नगर (सच कहूं/राजेंद्र कुमार) बेलगढ़ में अवैध खनन को लेकर सच कहूं में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद एनफोर्समेंट की टीम ने खनन क्षेत्र का दौरा किया। लेकिन खनन तस्करों ने सूचना तंत्र प्रणाली का फायदा उठाते हुए काम को बंद रखा और बेलगढ़ खनन क्षेत्र का दौरा करने आई एनफोर्समेंट की टीम खाली हाथ ही लौट आई।
आपको बता दें बेलगढ़ में अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता है। यह अवैध खनन यमुना नदी और यमुना की पटरी के साथ-साथ निरंतर हो रहा है। यहां से खनन कर सामग्री पास ही लगे स्क्रीन प्लाटों पर सप्लाई की जाती है। बेलगढ़ में खनन के खेल को सूचना तंत्र के सहारे ही अंजाम दिया जाता है। क्योंकि बेलगढ़ में किसी भी तरह की मंजूर सुदा साइट या घाट नहीं है। बावजूद इसके बेलगढ़ में आज तक अवैध खनन का कार्य नहीं रुका है। खनन क्षेत्र में किसी भी अंजान गाड़ी, अनजान व्यक्ति, अधिकारी या कोई भी मीडिया पर्सन दाखिल होता है तो इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से तुरंत खनन तस्करों तक पहुंच जाती है और मिनटो में ही बड़े स्तर का हो रहा अवैध खनन का कार्य बंद हो जाता है।
वहीं कुछ खनन तस्कर इस बात का भी दावा करते हैं कि वह इस कार्य को सेटिंग करने के बाद ही अंजाम देते हैं अर्थात सुविधा शुल्क देकर अवैध खनन का कार्य लगातार जारी है। बेलगढ़ में हो रहे इस अवैध खनन से वन विभाग, पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग की जमीनों को खोदकर सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया जा चुका है।
जानकारी देते हुए इनफोर्समेंट टीम के इंचार्ज रोहतास कुमार ने बताया कि बेलगढ़ में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर वे खनन क्षेत्र में गए थे। लेकिन उनको बेलगढ़ में खनन का कार्य चलता नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सूचना तंत्र से बचने के लिए उन्होंने निजी वाहन का सहारा भी लिया लेकिन खनन जॉन क्षेत्र में उनके जाने की सूचना से बेलगढ़ खनन क्षेत्र में खनन का कार्य पूरी तरह से बंद रहा। वह यमुना नदी में खनन कर रहे वाहनों को पकड़ने के लिए यमुना नदी में भी गए लेकिन वहां पर खनन का कार्य कर रहे ट्रैक्टर ट्राली उत्तर प्रदेश की ओर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वह निरंतर अवैध खनन पर जांच रखे हुए हैं और किसी भी सूरत में अवैध खनन का कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी यह कार्रवाई आगामी भविष्य में भी जारी रहेगी।
पुलिस और वाइल्डलाइफ विभाग ने एक घर से बरामद की भारी मात्रा में खेर की लकड़ी
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar: चिकन गांव में पुलिस और वाइल्डलाइफ विभाग द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। गांव में एक घर से खैर की लकड़ी बरामद हुई। वाइल्डलाइफ विभाग ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी गई है।
वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकन और उसके आसपास के जंगलों से खैर तस्करी के मामले में कई दिनों से सूचना मिल रही थी जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस फोर्स को साथ लेकर चिकन गांव में लगभग 8-10 घरों में सर्च अभियान चलाया गया जिनमें से एक घर में भारी मात्रा में खेर की लकड़ी बरामद हुई है जिनकी संख्या 50 से 60 नग मिले हैं। Pratap Nagar
घर से बराबर लकड़ी को कब्जे में लेकर विभाग की चौकी मै रखवा दिया गया है। मकान मालिक के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी गई है। थाना प्रभारी प्रताप नगर गुरदयाल सिंह का कहना है कि उच्च अधिकारियों की दिशा निर्देश पर चिकन गांव के 8 से10 घरों में छापेमारी की गई थी जिसमें घर में खैर की लकड़ी बराबर हुई है। वाइल्ड लाइफ विभाग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अचानक गांव में घुसी टीमों को देख गांव में मची भगदड़ | Pratap Nagar
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अचानक पुलिस और वन विभाग की टीम घरों में घुस गई और घर में बच्चों महिलाओं को पकड़ कर घरों से बाहर धक्के देकर निकाला। इस दौरान वह कह रहे थे कि घरों की तलाशी लेनी है तो ले लो लेकिन बत्तमीजी ना करो। आपके घरों में खैर की लकड़ी छुपा के रखी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि 8 से10 घरों में इसी तरह से दहशत मचाते हुए अमानवीय तरीके से पुलिस ने कार्रवाई की है जिससे बच्चों और महिलाएं बुरी तरह से सहमी हुई है।
महिलाओं ने कहा कि उनके घरों की तलाशी लेने पर घरों से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है तो फिर उनको बिना बात के परेशान क्यों किया जा रहा था। गांव की महिलाओं का कहना है कि उनको पुलिस की कार्रवाई से कोई एतराज नहीं है पर घरों में सर्च अभियान करना था तो कम से कम महिला पुलिस कांस्टेबल साथ लेकर आते और घरों के अंदर बैठी बहू बेटियों के मामले में महिला पुलिस को लगाकर सर्च अभियान करना चाहिए था। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने गांव वालों के साथ बदसलूकी की है जिससे महिलाएं और बच्चे पूरी तरह से सहमे हुए हैं। Pratap Nagar
यह भी पढ़ें:– प्रशासन ने नशा तस्करों की अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त
बेलगढ़ क्षेत्र में यमुना का अवैध खनन बना खतरा, सच कहूँ की खबर से प्रशासन ने शुरू की जांच
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar: बेलगढ़ क्षेत्र में यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर सच कहूँ समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। समाचार प्रकाशित होते ही संबंधित विभाग व जिला प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में यह उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चल रहे अवैध खनन पर अब प्रभावी रोक लग सकेगी।
उल्लेखनीय है कि यमुना नदी बेलगढ़ क्षेत्र में बीते कुछ समय से खनन माफियाओं द्वारा नियमों को ताक पर रखकर पत्थर व रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। भारी मशीनों के माध्यम से नदी के नजदीक से खोदकर प्राकृतिक संरचना को नुकसान पहुँचाया जा रहा था,
जिससे न केवल नदी की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा बल्कि बाढ़ का खतरा बन रहा है स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। Pratap Nagar
सच कहूँ में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासनिक महकमे की नींद टूटी। खबर का संज्ञान लेते हुए एस डी एम छछरौली रोहित,सिंचाई विभाग, प्रदूषण विभाग, खनन विभाग और प्रताप नगर तहसीलदार आनंद रावल, डी एफ ओ संदीप सैनी,वन रक्षक अनुज,वन दरोगा संदीप,वन दरोगा विकाश नेहरा आदि स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने बेलगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी के नजदीक खुदाई के स्पष्ट निशान पाए गए और कुछ स्थानों पर अवैध उठान की पुष्टि भी हुई। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि खनन कार्य बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा था। इस संबंध में दोषियों की पहचान की जा रही है अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। Pratap Nagar
यह भी पढ़ें:– Uttarkashi Fire: उत्तरकाशी के गुराड़ी में आग लगने से तीन घर हुए खाक