Piyush Chawla - Sach Kahoon Hindi

Piyush Chawla Retired: अब इंडिया के इस महान लेग स्पिनर ने कहा क्रिकेट को अलविदा!
Piyush Chawla Retired: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने अपने लगभग बीस वर्षों के क्रिकेट जीवन को यादगार बताते हुए इस निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने लिखा-“दो दशक से अधिक समय तक मैदान पर सक्रिय रहने के बाद अब इस सुंदर खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है।” Piyush Chawla Retirement News

चावला ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना, 2007 टी20 विश्व कप और 2011 एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना, उनके जीवन के सबसे सौभाग्यशाली क्षणों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि ये यादें हमेशा उनके दिल में बसी रहेंगी और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

अपने आईपीएल करियर को उन्होंने बेहद खास अध्याय बताया। उन्होंने लिखा- “मैं पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। आईपीएल के प्रत्येक क्षण को मैंने पूरी आत्मा से जिया है।” चावला ने अपने कोचों श्री के.के. गौतम और स्वर्गीय श्री पंकज सरस्वत के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें अपने विकास का आधार बताया। उन्होंने अपने परिवार को अपनी ताकत का स्तंभ बताते हुए विशेष रूप से अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी और कहा- “उनकी आस्था और मार्गदर्शन के बिना यह यात्रा संभव नहीं हो पाती।” Piyush Chawla Retirement News

यह यात्रा कभी चुनौतीपूर्ण रही

ईएसपीएनक्रिकइंफो हिंदी से बातचीत में चावला ने कहा- “मैंने करीब बीस वर्षों तक क्रिकेट खेला है। यह यात्रा कभी चुनौतीपूर्ण रही, तो कभी अत्यंत आनंददायक। इसने मुझे जीवन में अनुशासन, धैर्य और संघर्ष की भावना सिखाई। हर खिलाड़ी को एक समय ऐसा आता है जब उसे यह निर्णय लेना होता है, और मुझे आज लगा कि यही उपयुक्त समय है।”

पीयूष चावला ने भारत के लिए 3 टेस्ट, 25 एकदिवसीय और 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें कुल 43 विकेट हासिल किए। वह 2011 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे। उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच वर्ष 2012 में इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 के रूप में दर्ज है। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उन्होंने 137 प्रथम श्रेणी मैचों में 446 विकेट लिए और 5486 रन बनाए, जिनमें 6 शतक शामिल हैं। एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में उन्होंने लंबे समय तक टीम की सेवा की।

आईपीएल में उन्होंने 192 विकेट लेकर खुद को सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल किया। वह आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और इस सूची में सुनील नारायण के साथ खड़े हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2012 और 2014 में दो बार खिताब भी जीता। Piyush Chawla Retirement News

India tour of England 2025: बुमराह नहीं खेलेंगे आगे के मैच? मुख्य कोच गौतम गंभीर का आया बड़ा बयान!