Junk Warehouse - Sach Kahoon Hindi

कबाड़ के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सांगानेर में रविवार देर रात एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई जिससे करीब 12-15 लाख का कबाड़ जल गया। सूचना पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी अनुसार देर रात करीब दो बजे सांगानेर के शिकारपुर रोड पर खटीकों के मौहल्ले में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। कबाड़ का गोदाम अमनदीप पुत्र रामेश्वर सिंह का है। आग की सूचना पर सांगानेर व मानसरोवर से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से कॉलोनीवालों में दहशत व्याप्त हो गई जिससे लोग रात में सो नहीं पाये। आग इतनी तेजी से फैली कि कबाड़ के गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

स्कूल के स्टोर रूम में लगी आग

वहीं  रविवार देर रात दुर्गापुरा के सरकारी स्कूल में लगी आग सोमवार सुबह फिर से सुलग गई और आग को देखते हुए पुलिस ने मालवीय नगर व 22 गोदाम से दो दमकल बुलाई और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्कूल में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया।

जानकारी अनुसार रविवार रात दुर्गापुरा सरकारी स्कूल के स्टोर रूम में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची जवाहर सर्किल थाना पुलिस व मानसरोवर,सीतापुरा व मालवीय नगर से करीब आधा दर्जन दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद सोमवार सुबह फिर से लोगों ने स्कूल में आग लगी देखी तो पुलिस को सूचित किया। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल को सूचित किया और दमकल ने आग पर काबू पाया। वही आग से स्कूल में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

गोदाम मालिक भी आग में झुलसने से हुआ घायल

शहर के मुख्य मार्गों पर लगे गार्डर बने दमकल गाड़ियों के लिए परेशानी का सबब

अबोहर(नरेश बजाज)। गत देर रात्रि इंदिरा नगरी में कबाड़ के एक गोदाम में भयंकर आग लग गई, घटना की सूचना मिलते ही अबोहर व फाजिल्का की दमकल गाडियां मौके पर पहुंच गई, जिन्होंंने सुबह तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रूपए का कबाड़ जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार पुरानी फाजिल्का रोड स्थित बजाज इंटरप्राईजज का एक कबाड़ का गोदाम इंद्रा नगरी में बना हुआ है। बीती रात करीब साढे 12 बजे अचानक कबाड़ के सामान में आग लग गई, आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना गोदाम संचालकों पवन कुमार उर्फ बिट्टू को दी, जो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए व अबोहर के दमकल विभाग के कर्मचारियों को इस बात की सूचना दी।

सूचना मिलने के कुछ समय बाद विभाग के कर्मचारियों ने एक आर्जी ड्राईवर का प्रबंध कर दमकल गाड़ी मौके पर भेजी, लेकिन आग के भयंकर होने के कारण दमकल विभाग के पास 3 अन्य दमकल गाड़ियां होने के बावजूद चालक उपलब्ध न होने के कारण उन्होंंने फाजिल्का के दमकल विभाग को सूचना दी, जिस पर फाजिल्का से कुछ ही समय में दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और सुबह तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग बुझाने वाला खुद झुलसा

इस घटना में पवन कुमार का गोदाम में पड़ा प्लास्टिक, रद्दी, गत्ता, कंडा, स्लीपर आदि जलने से करीब 6 लाख रूपए का नुकसान हो गया। इतना ही नहीं भयंकर आग को बुझाने के प्रयास में पवन कुमार खुद भी झुलसने से घायल हो गया।

दमकल विभाग के वरिन्द्र कुमार, हरप्रीत पोपली, नरेश कुमार व राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें शहर के मुख्य मार्गों पर लगे गार्डर के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दमकल विभाग व नगर परिषद् के हाईडैट पंप खराब होने के कारण उन्हें बार-बार पानी लेने के लिए अनाज मंडी में जाना पड़ा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।