Shubhanshu Shukla - Sach Kahoon Hindi
Shubhanshu Shukla Astronaut: अंतरिक्ष से सकुशल वापस लौटे शुभांशु शुक्ला, माता-पिता खुश
Shubhanshu Shukla Astronaut: लखनऊ। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा के पश्चात उनकी सुरक्षित पृथ्वी वापसी से पूरे देश में हर्ष और गौरव का वातावरण है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी शुभांशु के परिवार में भी विशेष उत्साह देखा गया। उनके माता-पिता ने इस ऐतिहासिक क्षण पर गर्व और भावुकता के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। Shubhanshu Shukla News
“देश का नाम रोशन किया है मेरे बेटे ने” – पिता शंभू दयाल शुक्ला
शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, “मेरे बेटे की अंतरिक्ष यात्रा मेरे परिवार और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह सब देशवासियों की शुभकामनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है। जब त्रिवेंद्रम में उसे ‘एस्ट्रोनॉट विंग’ प्राप्त हुआ था, तभी से उसका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया था।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वयं शुभांशु को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए थे, जिससे उसका उत्साह अत्यधिक बढ़ा।
“अब वह केवल मेरा नहीं, पूरे देश का बेटा है” – माता आशा शुक्ला
शुभांशु की माता आशा शुक्ला ने भावुक स्वर में कहा, “जब त्रिवेंद्रम में हॉल में मेरे बेटे को ‘एस्ट्रोनॉट विंग’ प्रदान किया गया, तो तालियों की गूंज पूरे वातावरण में छा गई थी। वह क्षण मेरे जीवन का सबसे गर्वित क्षण था।” उन्होंने आगे कहा, “शुभांशु अब केवल हमारा बेटा नहीं रहा, वह भारत मां का सपूत बन गया है। देश की हर मां का आशीर्वाद उसे प्राप्त हो रहा है। पिछले चार वर्षों में उसने कठोर प्रशिक्षण और साधना की थी।”
एक्सिओम-4 मिशन के अंतर्गत शुभांशु ने 60 वैज्ञानिक प्रयोगों में भाग लिया, जिनमें से सात प्रयोग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के थे। उनके इस योगदान को भारत ही नहीं, विश्व समुदाय ने भी सराहा है।
सफल वापसी: स्पेसएक्स ने की पुष्टि | Shubhanshu Shukla News
शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री 20 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए। 23 घंटे की यात्रा के उपरांत ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया के तटवर्ती क्षेत्र में समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग की। स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा: “ड्रैगन के सुरक्षित उतरने की पुष्टि हो गई है। पृथ्वी पर आपका स्वागत है!”
Delhi NCR weather update: दिल्ली-एनसीआर वालों को बारिश होने से मिली हिल स्टेशनों जैसी ताज़ा हवा
नई दिल्ली। “नमस्ते, मैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हूं…” — ये आत्मविश्वास से भरे शब्द हैं भारतीय वायुसेना के साहसी परीक्षण पायलट शुभांशु शुक्ला के, जो अब अंतरिक्ष की ओर अपनी ऐतिहासिक उड़ान भरने को तैयार हैं। यह संदेश उन्होंने अपनी उड़ान से पहले एक वीडियो के माध्यम से साझा किया। 15 वर्षों तक कॉम्बैट पायलट की भूमिका निभा चुके शुभांशु अब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय नागरिक बनने जा रहे हैं। Indian astronaut
यह गौरवपूर्ण मिशन एक्सिओम स्पेस की ओर से संचालित ‘एक्सिओम-4’ मिशन के अंतर्गत प्रक्षेपित किया जाएगा, जिसे भारत में ‘मिशन आकाशगंगा’ नाम दिया गया है। यह निजी अंतरिक्ष अभियान 10 जून को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन सी213 यान द्वारा रवाना होगा। लगभग 28 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के बाद यह यान 11 जून की रात लगभग 10 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ जाएगा।
वर्ष 2006 में भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था | Indian astronaut
लखनऊ में जन्मे और 39 वर्षीय शुभांशु शुक्ला को वर्ष 2006 में भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था। वे अब तक 2,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव अर्जित कर चुके हैं और उन्होंने सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे अनेक विमानों को सफलतापूर्वक उड़ाया है। वर्ष 2020 में उन्हें इसरो के गगनयान मिशन के लिए भी चयनित किया गया था, जो भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना है। चार वर्षों में यह सफर अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर लेकर आया है।
अपने अनुभव साझा करते हुए शुभांशु ने कहा, “भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष गए थे। मैं उनके बारे में स्कूल की पुस्तकों में पढ़ता था और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेता था। आरंभ में मेरा सपना केवल उड़ान भरने का था, लेकिन अंतरिक्ष यात्रा की राह धीरे-धीरे खुलती गई। मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे न केवल जीवन भर उड़ान भरने का अवसर मिला, बल्कि अंतरिक्ष में जाने की दिशा में भी कदम बढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। और आज मैं यहां खड़ा हूं।” यह मिशन न केवल शुभांशु शुक्ला के लिए, बल्कि भारत के लिए भी गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान, साहस और समर्पण की नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देगी। Indian astronaut
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया नया मोड़! लापता हुई सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर!