Atmosphere - Sach Kahoon Hindi

देश में भय व तनाव का माहौल : मायावती
भाजपा और कांग्रेस को बताया एक ही थाली के चट्टे-बट्टे  | Fear and Tension

लखनऊ (एजेंसी)। भाजपा और कांग्रेस पर ‘घिनौनी राजनीति’ करने और एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होने का आरोप लगते हुए बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि देश में भय और तनाव का माहौल है। वे अपने 64वें जन्मदिन पर बुधवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति कांग्रेस के समय से भी ज्यादा खराब हो गई है। भाजपा उससे भी दो कदम आगे है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है और तनाव( Tension) तथा भय (Fear) का माहौल है। मायावती ने कहा कि बसपा अनुशासित एवं कैडर आधारित पार्टी है। जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में विश्वास रखती है।

इसलिए हमारे कार्यकर्ता संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे। बल्कि हमारी पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा में इसका विरोध किया और इसके विरोध में मतदान भी किया। भाजपा और कांग्रेस पर एक ही थाली के चट्टे बट्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये झूठ की घिनौनी राजनीति कर रही हैं। भाजपा को अपने विकास के वादे पर काम करना चाहिए। भाजपा कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही है।

ये भी बोली

भाजपा, कांग्रेस की आलोचना छोड़कर देश हित और गरीबी हटाने का कार्य करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) उन सभी पर लागू हो जिनके ऊपर जुल्म-ज्यादती हुई।

सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति है।

कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है।

भाजपा अगर कांग्रेस की राह पर चलती रही तो अन्य राज्यों की सत्ता भी गंवा बैठेगी।

एक साथ चुनाव का अभी माहौल नहीं
शिरोमणि अकाली दल सहित चार पार्टियों ने ही चुनाव एक साथ करवाने का समर्थन किया

विधि आयोग द्वारा लोकसभा तथा विधान सभा के चुनाव एक साथ करवाने संबंधी कार्यक्रम की सहमति नहीं बन सकी। कांग्रेस ने इस विचार में हिस्सा ही नहीं लिया। भाजपा के अलावा सिर्फ शिरोमणि अकाली दल सहित चार राजनीतिक पार्टियों ने ही चुनाव एक साथ करवाने का समर्थन किया है बाकी पार्टियां इससे सहमत नहीं हैं। दरअसल भारत जैसे विशाल देश में जनसंख्या व प्रशासनिक जटिलताएं बहुत ज्यादा हैं, जिसमें एकसाथ चुनाव करवाना एकदम संभव नहीं। पहली बात के न्द्र से लेकर राज्य तक गठबंधन सरकारें आज की कड़वी सच्चाई बन गई हैं। जम्मू-कश्मीर व कर्नाटक इसके ताजा उदाहरण हैं।

जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने राष्टपति राज लागू हुआ

गठबंधन में से एक पार्टी बाहर होती है तब राष्टÑपति शासन लागू हो जाता है। स्पष्ट बहुमत ना होने पर हालात ऐसे बन जाते हैं कि पार्टियां अपने विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाने के लिए दूसरे राज्यों के होटलों में नजरबंद रखती हैं। राज्य की तो बात छोड़ो भाजपा का नेतृत्व करने वाली केन्द्र की एनडीए सरकार ही कभी 13 दिन व कभी 13 महीने चली। जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने राष्टÑपति राज लागू हुआ है। वर्तमान एनडीए सरकार में तेलगू देशम पार्टी गठबंधन से बाहर हो गई है।

एनडीए की सभी पार्टियां सहमत नहीं

भाजपा एक ही समय चुनावों का विचार सामने लाई है लेकिन एनडीए की सभी पार्टियां उससे सहमत नहीं। इन हालातों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की स्वतंत्र व निष्पक्ष राय बड़ी वजनदार है। राज्य में भाजपा के साथ सरकार चलाने के बावजूद उनका कहना है कि 2019 की तो बात छोड़ो 2024 में भी एक समय चुनाव करवाना संभव नहीं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि देश में माहौल बनाईए ताकि कभी यह संभव हो सके। चुनावों के लिए किसी पर नए विचार को थोपा नहीं जा सकता बल्कि उसके लिए समान्त राजनीतिक व्यवस्था को समझने की जरूरत है। हमारे राजनीतिक ढ़ांचे में लगातार पतन आया है।भ्रष्ट्राचार, मौकाप्रस्ती ने राजनीतिक अस्थिरता पैदा की है। अगर हम स्थिर सरकारों की गारंटी दे सकें तो यह बहुत बड़ी प्राप्ति होगी। एक ही समय में चुनाव करवाना अभी असंभव है लेकिन इस विचार को हकीकत में बदलने के लिए काफी समय लगेगा चूंकि यह राजनीतिक संस्कृति व राजनीतिक प्रणाली में आमूल चूल बदलाव की मांग करता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

किम-ट्रम्प ने बनाया सद्भावना का माहौल
अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच ऐतिहासिक बातचीत शुरू होने से विश्वयुद्ध का एक खतरा टल गया है। अड़ियल और अहंकारी माने जाने वाले उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ने सिंगापुर में अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मीटिंग करके स्पष्ट कर दिया है कि उनका देश परमाणु कार्यक्रम जारी नहीं रखेगा। अमेरिका के कट्टर विरोधी और परमाणु बम चलाने की धमकियां देने वाले किम के व्यवहार में एकदम इतना बदलाव हैरानी जनक है। यदि किम ईमानदारी से अपनी घोषणाओं को पूरा कर देते हैं तो यह दुनिया के लिए बहुत बड़ा संदेश होगा। किम-ट्रम्प की मुलाकात युद्ध के खतरों पर अमन की बड़ी जीत साबित हो सकती है। दुनिया को दो बड़े खतरों का सामना करना पड़ रहा है, आतंकवाद और ताकतवर देशों का टकराव।

ताकतवर देशों के पास परमाणु हथियार हैं और इन देशों ने गुटबंदी बना रखी है। कोरियाई देशों में 65 सालों से चले आ रहे टकराव की मुख्य वजह रूस, चीन और अमेरिका के हित थे। रूस और चीन उत्तरी कोरिया की पीठ थपथपाते आए हैं और दक्षिणी कोरिया में अमेरिका अपना प्रभाव बरकरार रखना चाहता है। वैसे यह कहा जाना भी गलत नहीं होगा कि उत्तरी कोरिया के किम जोंग को ट्रंप के रूप में सवा शेर मिल गया है। यह ट्रंप की उपलब्धि है कि वह चीन और रूस के प्रभाव के बावजूद उत्तरी कोरिया को सही राह पर लाने में कामयाब हुए हैं। ट्रंप के प्रभाव का ही असर था कि इस मुलाकात से पहले किम जोंग और दक्षिणी कोरिया के नेता ने सीमा पर सद्भावना भरी मुलाकात कर दशकों की नफरत को खत्म किया। अब यदि फायर ब्रांड नेताओं किम और ट्रंप ने सतर्कता रखी।

तब वह समय आ गया है कि सीरिया सहित अन्य देशों में रूस और चीन को खानाजंगी का रास्ता छोड़ अमन के रास्ते पर चलना चाहिए। आतंक समाप्ति के लिए भी इन देशों को स्पष्ट नीति अपनानी होगी। विशेषकर पाकिस्तान जो आतंकवाद की नर्सरी के तौर पर जाना जाता है, इस संबंध में कठोर नीति अपनाई जाने की आवश्यकता है। हाफिज़ मोहम्मद सईद, मसूद अजहर, ज़की उर रहमान लखवी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाक को औकात दिखाई जानी चाहिए। अमेरिका व चीन पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कह चुके हैं, रूस को इस मामले में स्पष्ट व कल्याणकारी नीति अपनाते हुए आतंक छोड़ देने की बात करनी चाहिए। युद्ध व आतंकवाद किसी भी देश के हित में नहीं। दुनिया के बदल रहे हालातों के अनुसार विवादों को सुलझाने पर जोर दिया जाए।

दलित युवक की हत्या का प्रकरण: मिर्जावाली मेर में तनावपूर्ण माहौल
टिब्बी (प्रभुराम)। टिब्बी के गांव मिजार्वाली मेर में अवैध रूप से शराब बेचने से रोकने पर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। युवक की सरेआम हत्या से आक्रोशित हुए दलित समाज के नागरिकों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक शव को उठाने से इनकार कर दिया तथा वारदात स्थल पर ही शव को रखकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल तनावपूर्ण होने पर पुलिस लाइन सहित जिले के कई थानों का जाब्ता गांव मिजार्वाली मेर में बुलाया गया। इस दौरान कई बार ग्रामीणों की पुलिस अधिकारियों से झड़प भी हुई। अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत करने का प्रयास करते रहे।

लेकिन ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। दोपहर समाचार लिखे जाते समय तक ग्रामीण शव के साथ गांव के गुवाड़ में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस संबंध में रविवार-सोमवार रात जिले के तलवाड़ा पुलिस थाने में चार जनों के खिलाफ नामजद व चार-पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार हाकमराम (45) पुत्र पाबूदान नायक निवासी मिजार्वाली मेर ने रिपोर्ट दी कि धोलू भादू व उसका भाई नरेश भादू पुत्र रामप्रताप भादू, सोनू कुम्हार पुत्र कृष्ण कुम्हार, भीम जाखड़ निवासी भोमपुरा के अलावा चार-पांच अन्य व्यक्ति सफेद रंग की एक बोलेरो गाड़ी लेकर आए। सभी ने उसके भाई महेन्द्र नायक पर लाडी, डंडे व रॉड से हमला कर दिया। महेन्द्र की पत्नी सुमन के साथ भी मारपीट की। इसके बाद सभी जने महेन्द्र को पिटते हुए गाड़ी में डाल कर ले गए।

माहौल ठीक नहीं, जर्मनी में मोदी-जिनपिंग बाइलेटरल मीटिंग नहीं होगी: चीन
बीजिंग: जर्मनी के हैम्बर्ग में शुक्रवार से शुरू हो रही G-20 समिट के दौरान नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की बाइलेटरल मीटिंग नहीं होगी। गुरुवार को चीन की फॉरेन मिनिस्ट्री की तरफ से जारी बयान में कहा गया- माहौल सही नहीं है। लिहाजा, हैम्बर्ग में G-20 समिट के इतर मोदी और जिनपिंग बातचीत नहीं करेंगे। बता दें कि दोनों देशों के बीच सिक्किम बॉर्डर पर विवाद चल रहा है। चीन ने भारत-भूटान बॉर्डर पर सड़क बनाने की कोशिश की थी। इसका भारत और भूटान दोनों ने विरोध किया। चीन की आर्मी ने तिब्बत में मिलिट्री एक्सरसाइज भी की है।

हैम्बर्ग में शुक्रवार से शुरू होगा जी20 शिखर सम्मेलन

हैम्बर्ग में कल से शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन से पहले चीनी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता के लिए माहौल सही नहीं है. पीएलए की निर्माण शाखा द्वारा सड़क बनाने का प्रयास किये जाने के बाद चीन और भारत के बीच पिछले 19 दिनों से भूटान-चीन-भारत सीमा पर डोकलाम क्षेत्र में गतिरोध चल रहा है.इस क्षेत्र का भारतीय नाम डोक ला है जबकि भूटान इसे डोकलाम और चीन इसको डोंगलांग कहता है.खबरें थीं कि गतिरोध को खत्म करने के लिए दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच हैम्बर्ग में बैठक हो सकती है.

आतंकवाद से मुकाबला और आर्थिक सुधार जैसे मुद्दों के छाए रहने की संभावना

आतंकवाद से मुकाबला और आर्थिक सुधार जैसे मुद्दों के 12वें जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान छाए रहने की संभावना है लेकिन साथ ही मुक्त और खुला व्यापार, जलवायु परिवर्तन, आव्रजन, सतत विकास और वैश्विक स्थायित्व जैसे विषयों पर भी चर्चा की संभावना है. इस्राइल की यात्रा के बाद हैम्बर्ग पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से अपने प्रस्थान के पहले फेसबुक पोस्ट में कहा था कि वह अन्य जी20 देशों के नेताओं के साथ विश्व को आज के समय में प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हैं जो आथर्कि प्रगति, सतत विकास और शांति एवं स्थिरता को प्रभावित करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्वभर के नेता पिछले साल हांगझोउ सम्मेलन में लिए गये फैसलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आतंकवाद, जलवायु, सतत विकास, प्रगति और व्यापार, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य, रोजगार, आव्रजन, महिला सशक्तीकरण तथा अफ्रीका के साथ साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

28 तक कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून
भटिंडा में अगले दो दिन तक वातावरण शुष्क रहने की संभावना

भटिंडा (सच कहूँ न्यूज)। अगले दो दिनों तक वातावरण शुष्क रहने और फिर मानसून की दस्तक की संभावना है। इससे अगले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हवा में नमी सुबह 66 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत थी। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि अगले 24 घंटों में आंशिक बादलवाही रह सकती है लेकिन बरसात होने के आसार बहुत कम है। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के प्रभारी डॉ. राजकुमार पाल ने बताया कि अगले दो दिनों यानि 27 से 28 जून के बीच मानसून द्वारा दस्तक दिए जाने की संभावना है। इससे बरसात होने पर तापमान में गिरावट संभव है।

फिर धूप का असर दिखा

शनिवार को आसमान साफ होने की वजह से दिन की शुरूआत के साथ ही धूप असर दिखाने लगी। दोपहर में तेज गर्मी और इसके साथ वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से उमस के प्रभाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर बाद भी गर्मी और उमस की प्रभाव रहा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार इस बार प्री मानसून बरसात होने की वजह से पिछले वर्ष की इस अवधि की अपेक्षा कम गर्मी है।

पिछले वर्ष 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था तापमान

पिछले वर्ष प्री मानसून कमजोर था। इसी वजह से इन दिनों में गर्मी ज्यादा थी। गत वर्ष 24 जून को शहर में अधिकतम तापमान इस वर्ष के इस दिन से 5.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस था।

पारा पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियस

मानसा के तापमान का पारा फिर से बढ़ने लगा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा पहले के मुकाबले बढ़ गई है। शनिवार को सुबह के समय नमी की अधिकतम मात्रा 80 फीसदी रही जबकि शाम के समय नमी की मात्रा 56 फीसदी रिर्काड की गई। वातावरण में नमी अधिक होने से उमस भरा माहौल हो रखा है। जिसने गर्मी को और बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को भटिंडा शहर में अधिकतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।