Rotax Euro Trophy - Sach Kahoon Hindi

Rotax Euro Trophy 2025: 10 वर्षीय अतीका ऐसा कमाल करने वाली बनीं पहली भारतीय!
मीर को रोटैक्स यूरो ट्रॉफी के शीर्ष-10 में जगह मिली

त्रिनेक। भारत की 10 वर्षीय रेसिंग प्रतिभा अतीका मीर (Atika Mir) ने मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने प्रतिष्ठित रोटैक्स यूरो ट्रॉफी के दूसरे चरण में शीर्ष-10 में स्थान प्राप्त कर देश का नाम गर्व से ऊँचा किया है। यह प्रतियोगिता यूरोप के स्टील रिंग सर्किट में आयोजित की गई थी, जिसमें अतीका ने नौवां स्थान अर्जित किया। Rotax Euro Trophy

अतीका मीर, इस सम्मानित ट्रॉफी में शीर्ष-10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय प्रतिभागी बनी हैं। उन्होंने अपने ग्रुप की क्वालीफाइंग रेस में सातवां स्थान प्राप्त किया। हालांकि, रेस के दौरान दो बंपर पेनाल्टी के चलते उन्हें अंक कटौती का सामना करना पड़ा, फिर भी उन्होंने साहसिक प्रदर्शन करते हुए हीट रेस के बाद दसवां स्थान बनाए रखा।

प्री-फाइनल रेस के दौरान मौसम ने करवट ली और बारिश के कारण ट्रैक फिसलनभरा हो गया। अतीका ने पहले कभी ऐसे हालात में अभ्यास नहीं किया था, फिर भी उन्होंने आत्मविश्वास के साथ रेस पूरी की और अनुभवी ड्राइवरों को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने फाइनल रेस के लिए 10वें स्थान पर ग्रिड स्थान प्राप्त किया।

फाइनल रेस और भी कठिन परिस्थितियों में आयोजित की गई

फाइनल रेस और भी कठिन परिस्थितियों में आयोजित की गई। शुरुआत में अतीका चार स्थान पीछे चली गईं, परंतु उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए फिर से नौवां स्थान प्राप्त किया। उनका यह प्रदर्शन उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सबसे सफल भारतीय और एशियाई ड्राइवर बनाता है। अतीका ने इस मौके पर कहा, “यह सप्ताहांत मेरे लिए अविस्मरणीय रहा। मैंने विश्व के सर्वश्रेष्ठ रेसर के साथ रेस करके बहुत कुछ सीखा। सूखे ट्रैक पर मेरी गति बेहतरीन थी और गीले ट्रैक पर भी मैंने काफी सुधार किया। मेरी टीम और मैकेनिक एडम ने बेहतरीन काम किया। मैं अपने माता-पिता और परिवार का आभार व्यक्त करती हूँ।”

रोटैक्स यूरो ट्रॉफी एक अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग प्रतियोगिता है, जिसमें रोटैक्स मैक्स इंजन से युक्त कार्ट्स से रेस की जाती है। यह प्रतियोगिता उन युवा ड्राइवरों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच मानी जाती है जो भविष्य में फार्मूला 1 की ओर बढ़ना चाहते हैं। इस श्रृंखला में मैक्स वेरस्टैपेन, जॉर्ज रसेल, लैंडो नोरिस और ऑस्कर पियास्ट्री जैसे वर्तमान फार्मूला 1 सितारों ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। अतीका मीर की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भारतीय मोटरस्पोर्ट्स के लिए भी एक प्रेरणा है। Rotax Euro Trophy

Tips to improve eyesight: आंखों में जलन, पानी आना, दृष्टि कमजोर होना तथा धुंधलापन जैसी समस्याएं हैं …