India vs England Test - Sach Kahoon Hindi
India vs England 5th Test: इंग्लैंड के जबड़े से खींच निकाली जीत! रोमांचक रहा मुकाबला
India vs England 5th Test नई दिल्ली। भारत ने लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए रोमांचक पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला को 2-2 से बराबरी पर समाप्त किया। यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार रहा, जिसमें उतार-चढ़ाव और तनावपूर्ण क्षणों की कोई कमी नहीं रही। India vs England
पहली पारी: भारत का साधारण प्रदर्शन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 224 रन ही बना सकी। इस पारी में करुण नायर ने सबसे अधिक 57 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट, जबकि जोश टंग ने 3 विकेट झटके। India England Test Series Score
इंग्लैंड को मिली मामूली बढ़त | India vs England
जवाबी पारी में इंग्लैंड ने 247 रन बनाए और 23 रनों की मामूली बढ़त हासिल की। टीम के लिए जैक क्रॉली ने 64 रन, और हैरी ब्रूक ने 53 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट, जबकि आकाश दीप ने 1 विकेट लिया।
दूसरी पारी: भारतीय बल्लेबाज़ों का बेहतर प्रदर्शन
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत डगमगाई, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेलते हुए पारी को संभाला। उन्होंने आकाश दीप (66 रन) के साथ 107 रन की साझेदारी की। इसके अलावा रवींद्र जडेजा (53 रन) और वाशिंगटन सुंदर (53 रन) ने भी उपयोगी अर्धशतक जमाए। इस पारी में जोश टंग ने एक बार फिर 5 विकेट लेकर इंग्लिश गेंदबाज़ी में धार दिखाई, जबकि गस एटकिंसन को 3 विकेट और जेमी ओवरटन को 2 विकेट मिले।
इंग्लैंड की आखिरी पारी में भारत की वापसी | India vs England
भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया। शुरुआत में बेन डकेट (54 रन) और जैक क्रॉली (14 रन) ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इसके बाद जो रूट (105 रन) और हैरी ब्रूक (111 रन) के बीच 195 रनों की साझेदारी ने इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, अंतिम दिन जब इंग्लैंड को 35 रनों की जरूरत थी, तब भारत ने जेमी स्मिथ का विकेट निकालकर मैच का रुख पलट दिया और इंग्लैंड को 367 रन पर ऑलआउट कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
श्रृंखला का लेखा-जोखा | India vs England
पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता
दूसरा टेस्ट: भारत ने 336 रन से जीत दर्ज की
तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड ने 22 रन से जीत हासिल की
चौथा टेस्ट: मुकाबला ड्रॉ
पाँचवाँ टेस्ट: भारत ने 6 रन से जीता
India Australia Hockey Tour: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान!
Rishabh Pant fracture: भारत और इंग्लैंड के चौथे टेस्ट मैच के बीच आई ये बुरी खबर !
चोटिल पंत चौथे टेस्ट से बाहर
Rishabh Pant ruled out of Tests: मैनचेस्टर। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले दिन के खेल में चोटिल हो गए और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें दाहिने पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम छह सप्ताह का आराम करने की सलाह दी है। Rishabh Pant fracture news
कैसे लगी पंत को चोट?
भारतीय पारी के 68वें ओवर में पंत ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन चूक गए। गेंद उनके दाहिने पैर के अंदरूनी हिस्से पर जा लगी, जिससे अंगूठे पर गंभीर चोट आई। इसके बाद उनके पैर में सूजन आ गई और खून भी निकलने लगा। वह अपने पैर पर वजन नहीं डाल पा रहे थे, इसलिए उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस समय वह 37 रन बनाकर खेल रहे थे और साई सुदर्शन के साथ मिलकर 72 रनों की अहम साझेदारी कर चुके थे।
सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन ईशान किशन को पांचवें टेस्ट के लिए बतौर कवर खिलाड़ी शामिल कर सकता है। पांचवां और अंतिम टेस्ट लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। किशन भारत के लिए पहले ही दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 1, 25 और 52 रन** की पारियां खेलीं। साथ ही, उन्होंने पांच कैच भी पकड़े हैं। वह जुलाई 2023 में आखिरी बार भारत की ओर से टेस्ट खेले थे।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साई सुदर्शन ने बताया, “पंत को काफी दर्द हो रहा था, जिसके बाद उनका स्कैन कराया गया। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम को अच्छी स्थिति में ला रहे थे।” वर्तमान में भारत पांच टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में 1-2 से पीछे है। श्रृंखला जीतने के लिए भारतीय टीम को अंतिम दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे, जो अब और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है क्योंकि टीम को अपने प्रमुख बल्लेबाज और विकेटकीपर की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। Rishabh Pant fracture news
Pant’s injury update: पारी को आगे बढ़ा रहे थे ऋषभ पंत, अचानक पैर से खून निकलने लगा और…
India vs england test: इंग्लैंड दौरे के बीच भारतीय टीम में हरियाणा के धाकड़ तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की एंट्री
Anshul kamboj indian team: नई दिल्ली। हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। यह निर्णय तब लिया गया जब अर्शदीप सिंह को अभ्यास सत्र के दौरान हाथ में चोट लग गई। अंशुल को कवर खिलाड़ी के रूप में जोड़ा गया है। क्रिकेट ब्रॉडकास्टर ‘स्टार स्पोर्ट्स’ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, “भारत-ए के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय टीम में कवर के तौर पर शामिल किया गया है।” India vs england test
घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन | India vs england test
24 वर्षीय अंशुल कंबोज ने अब तक 24 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 79 विकेट झटके हैं। वे हाल ही में भारत-ए टीम का भी हिस्सा रहे, जहाँ उन्होंने दो तीन दिवसीय मैचों में पाँच विकेट हासिल किए। इसके अलावा, लिस्ट-ए प्रारूप में अंशुल ने 25 मैचों में 40 विकेट, जबकि टी20 क्रिकेट में 30 मुकाबलों में 34 विकेट अपने नाम किए हैं।
जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है, वहीं अर्शदीप सिंह के हाथ में चोट लगने के बाद वे भी चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। अभ्यास के दौरान गेंद रोकते समय उन्हें हाथ में चोट आई, जिसके बाद उन्हें पट्टी के साथ देखा गया। दूसरी ओर, तेज गेंदबाज आकाश दीप की उपलब्धता पर भी संशय बना हुआ है क्योंकि वे कमर दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं।
अब तक की टेस्ट श्रृंखला की स्थिति | India vs england test
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं।
पहला टेस्ट: भारत ने 5 विकेट से हार झेली।
दूसरा टेस्ट: भारत ने शानदार वापसी करते हुए 336 रन से जीत दर्ज की।
तीसरा टेस्ट (लॉर्ड्स): टीम इंडिया 22 रन से मुकाबला हार गई।
फिलहाल श्रृंखला में इंग्लैंड 2-1 से आगे है और मैनचेस्टर टेस्ट भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
Manchester Test: मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत के खेलने को लेकर बना सस्पेंस! पूर्व मुख्य कोच ने किया ख…
India vs England Lord’s Test: लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया है। मैच के पांचवें दिन भारतीय प्रशंसकों को विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पंत ने 12 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए, किन्तु उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया। India vs England
पंत का इस समय आउट होना भारतीय टीम के लिए काफी नुकसानदायक रहा, क्योंकि टीम उस समय दबाव में थी। उल्लेखनीय है कि उन्होंने पहली पारी में 74 रनों की उपयोगी पारी खेली थी। इससे पहले सीरीज़ के पहले टेस्ट में पंत ने 134 और 118 रन बनाए थे, तथा एजबेस्टन में 25 और 65 रन की पारियाँ खेली थीं। लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में उनका विकेट निर्णायक समय पर गिरा, जिससे समर्थकों को भारी निराशा हुई।
भारत की पारी में गिरते विकेट, इंग्लैंड का 193 रनों का लक्ष्य | India vs England
फिलहाल, भारत की दूसरी पारी में सात विकेट गिर चुके हैं। केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर के विकेट गिरने से टीम और मुश्किल में आ गई है। अब निगाहें रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और नितीश रेड्डी पर टिकी हैं, जो भारत को लक्ष्य तक पहुँचाने की कोशिश में जुटे हैं। इससे पहले, इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर समाप्त हुई थी, जिसमें जो रूट ने 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पाँच विकेट झटके। जवाब में, भारत ने भी अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए। इसमें केएल राहुल ने शानदार शतक, ऋषभ पंत ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 72 रन की महत्वपूर्ण पारियाँ खेलीं। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने तीन विकेट हासिल किए।
इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई, जिससे भारत को 193 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हो गए, जब टीम का स्कोर मात्र 5 रन था। इसके बाद करुण नायर (14), कप्तान शुभमन गिल (6) और आकाश दीप (1) भी जल्दी पवेलियन लौट गए।
पांचवें दिन की सुबह से ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव रहा, और पंत के आउट होते ही मैच भारत के लिए कठिन होता गया। अब भारत की आशा रवींद्र जडेजा और युवा बल्लेबाज नितीश रेड्डी पर टिकी है, जो संकट में टीम को उबार सकते हैं। India vs England
ENG vs IND Lord’s Test: लॉर्ड्स टेस्ट पर बुमराह का खौफ, मैच बीच में छोड़कर पैवेलियन लौटे अंग्रे…
India vs England 2nd Test: हिसाब बराबर करना चाहेगी टीम इंडिया! तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगी?
India vs England 2nd Test: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। पहला टेस्ट मैच पांच विकेट से हारने के बाद भारतीय टीम इस बार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रृंखला में फिलहाल भारत 0-1 से पीछे है और यह मैच उसके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है। जीत दर्ज कर टीम इंडिया श्रृंखला में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी। India vs England
जहां इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ फेरबदल हो सकते हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे गेंदबाजी आक्रमण को विविधता मिल सके।
पिच और मौसम का हाल | India vs England
एजबेस्टन की पिच पारंपरिक रूप से शुरुआती दिनों में तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग देती है। ड्यूक गेंद के साथ पहले दो दिन गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है, जबकि तीसरे और चौथे दिन यह पिच बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल हो जाती है। अंतिम दिनों में पिच पर दरारें पड़ने की संभावना रहती है, जिससे स्पिन गेंदबाज़ों को भी सहायता मिलने लगती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पहले दिन वर्षा की संभावना है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है। हालांकि दिन चढ़ते-चढ़ते मौसम में सुधार होगा। दूसरे दिन बादलों और धूप के बीच बदलाव बना रहेगा, जबकि तीसरे दिन बादलों की अधिकता रह सकती है। चौथे और पाँचवे दिन फिर से वर्षा के आसार हैं, जिससे दर्शकों के उत्साह पर असर पड़ सकता है।
भारतीय टीम (टेस्ट श्रृंखला के लिए)
अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (दूसरे टेस्ट के लिए)
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर। India vs England
ENG W Vs IND W 2nd T20: इंग्लैंड को पहले मैच में रौंदने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज़ भारतीय टीम, आज …
India Record vs England: लीड्स टेस्ट मैच में पाँच शतक के बावजूद भारतीय टीम ने बनाया दुर्लभ और शर्मनाक रिकॉर्ड!
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के विरुद्ध लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाँच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह हार इसलिए अधिक चर्चा में है क्योंकि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दोनों पारियों में कुल पाँच शतक लगाए, बावजूद इसके वह जीत से वंचित रह गई। India Record vs England
ISRO: भारत रचेगा नया इतिहास! शुभांशु शुक्ला भरेंगे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष उड़ान!
भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शानदार शतक लगाए। दूसरी पारी में पंत ने दोबारा दमदार प्रदर्शन करते हुए 118 रन, जबकि केएल राहुल ने 137 रनों की पारी खेली। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी टीम ने एक ही मैच में पाँच शतक लगाए हों और फिर भी पराजय झेलनी पड़ी हो। इससे पहले ऐसा उदाहरण केवल एक बार सामने आया था जब 1929 में मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने चार शतक लगाए थे, लेकिन टीम तीन विकेट से हार गई थी।
मैच का संक्षिप्त विवरण | India Record vs England
भारत की पहली पारी: 471 रन
इंग्लैंड की पहली पारी: 465 रन
इंग्लैंड की ओर से ओली पोप ने 106 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक 99 रन पर आउट हुए।
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पाँच विकेट चटकाए।
भारत को पहली पारी में केवल 6 रन की बढ़त मिली।
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 364 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा।
मैच के अंतिम दिन, इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन बनाने थे और उसके सभी 10 विकेट शेष थे। भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण अंतिम दिन केवल पाँच विकेट ही निकाल सका, और इंग्लैंड ने लक्ष्य प्राप्त कर पहला टेस्ट मैच जीत लिया। भारत और इंग्लैंड के बीच पाँच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में वापसी करते हुए सीरीज़ को 1-1 से बराबर करने का प्रयास करेगी। India Record vs England
Gold Price Today: सोने में सुधार, चांदी भी चमकी! युद्धविराम और डॉलर की कमजोरी का असर
India tour of England: पहले ही टेस्ट में जसप्रीत बुमराह विपक्षी टीम की धज्जियाँ उड़ाकर रचेंगे इतिहास!
India tour of England: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के पहले ही मुकाबले में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है। यह मैच इंग्लैंड के लीड्स में खेला जाएगा, जहां बुमराह यदि दो विकेट चटका लेते हैं, तो वह पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज़ वसीम अकरम को पीछे छोड़ देंगे और एसईएनए देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज़ बन जाएंगे। India vs England Test
वर्तमान में वसीम अकरम के नाम इन देशों में कुल 146 विकेट दर्ज हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह 145 विकेट के साथ उनसे मात्र एक कदम पीछे हैं। यदि बुमराह दो विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो यह मुकाम उनके नाम दर्ज हो जाएगा।
बुमराह का विदेशी पिचों पर प्रदर्शन | India vs England Test
एसईएनए देशों की पिचों को आमतौर पर तेज़ गेंदबाज़ों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जहां कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती है। बावजूद इसके जसप्रीत बुमराह ने इन परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है। India A vs England Lions
इंग्लैंड: 9 टेस्ट मैच, 17 पारियों में 37 विकेट
दक्षिण अफ्रीका: 8 टेस्ट मैच, 38 विकेट
न्यूज़ीलैंड: 2 टेस्ट मैच, 6 विकेट
ऑस्ट्रेलिया: 12 टेस्ट मैच, 64 विकेट
टेस्ट करियर पर एक नज़र | India vs England Test
जनवरी 2018 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले जसप्रीत बुमराह अब तक 45 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 86 पारियों में उन्होंने 205 विकेट झटके हैं, जिसमें 13 बार उन्होंने एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इस बार टीम इंडिया युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के मैदान पर उतर रही है। उसका उद्देश्य वर्ष 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला जीतना है। आखिरी बार भारत ने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। उसके बाद भारत ने चार बार दौरा किया, लेकिन प्रत्येक बार सीरीज जीतने में असफल रहा। इस बार जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में गेंदबाज़ी और शुभमन गिल की युवा कप्तानी से उम्मीद है कि भारत इस सूखे को समाप्त करेगा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।
Nicholas Pooran: सबसे कम उम्र में लिया इस महान क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास